Aayudh

AMU Murder Case: वॉक पर निकले शिक्षक की AMU कैंपस में हत्या, छात्रों में दहशत

AMU Murder Case

Highlight AMU Murder Case: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) परिसर में बुधवार रात एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद कैंपस में अफरा-तफरी मच गई और छात्रों में दहशत का माहौल है। टहलते समय हमलामृतक शिक्षक दानिश अली रोज की तरह रात को खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। रात करीब 8:45 से 9:30 बजे के बीच वह मौलाना आजाद लाइब्रेरी की कैंटीन के पास अपने दो साथियों के साथ मौजूद थे। इसी दौरान स्कूटी सवार दो नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और फायरिंग कर दी। अस्पताल में मौतफायरिंग में दानिश अली गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोग उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कौन थे राव दानिश अलीराव दानिश अली AMU के पूर्व छात्र थे और वर्तमान में एबीके बॉयज स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। उनका परिवार लंबे समय से AMU से जुड़ा रहा है। उनके परिजन AMU से रिटायर हो चुके हैं। उनके भाई भी AMU में शिक्षक हैं। दानिश के ससुर डॉ. मोहम्मद उल्लाह चौधरी मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा सीट से पूर्व विधायक रह चुके हैं। पुराने विवाद की आशंकाप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने दानिश से कुछ कहते हुए गोली चलाई और फरार हो गए। पुलिस को शक है कि हत्यारे दानिश को पहले से जानते थे और मामला किसी पुराने विवाद से जुड़ा हो सकता है। जांच में जुटी पुलिसघटना की सूचना मिलते ही एसएसपी नीरज कुमार जादौन सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कैंपस के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बाहरी लोगों की एंट्री की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया है। READ MORE: पुष्पा स्टाइल तस्करी का भंडाफोड़, STF को बड़ी सफलता

कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, कहा- दिग्विजय सिंह के कार्यकाल मध्यप्रदेश बीमारू राज्य…

Amit shah in gawlior

Highlight केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उस समय मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था। शाह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने इस कलंक को मिटाया और अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनसे भी आगे बढ़कर प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। 2 लाख करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने रिमोट के जरिए प्रदेश में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से 1080 औद्योगिक इकाइयां शुरू होंगी, जिससे करीब 1 लाख 93 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इस अवसर पर निवेश पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। ग्वालियर की सांस्कृतिक पहचान का जिक्र शाह ने मंच से ग्वालियर की सांस्कृतिक विरासत की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र तानसेन और ग्वालियर घराने जैसी महान परंपराओं के लिए जाना जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से यहां के जवान देश की रक्षा में अहम भूमिका निभा रहे हैं। READ MORE: यूनिवर्सिटी के छात्र ने भगवान कृष्ण और राम के लिए कहे अपशब! हिन्दू समाज में आक्रोश अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अटल जी ने वोट बैंक की राजनीति नहीं की, बल्कि देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाया, राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार किया और कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। सीएम मोहन यादव की तारीफ की अमित शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि रीजनल इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव की शुरुआत प्रदेश को विकास के नए मॉडल की ओर ले जा रही है। उन्होंने कहा कि आज मध्य प्रदेश में सरप्लस बिजली है और हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। READ MORE: पुष्पा स्टाइल तस्करी का भंडाफोड़, STF को बड़ी सफलता

पुष्पा स्टाइल में गांजे की हो रही थी तस्करी, एसटीएफ ने धर दबोचा

Drugs Seized In MP

Highlights नए साल से पहले मध्य प्रदेश एसटीएफ ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 599 किलोग्राम गांजा ट्रक सहित जब्त किया है। यह गांजा ओडिशा से मध्य प्रदेश लाया जा रहा था। एसटीएफ की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। घने जंगल में पकड़ा गया ट्रकएसटीएफ की भोपाल और जबलपुर यूनिट की संयुक्त टीम ने छत्तीसगढ़–मध्य प्रदेश सीमा के पास जिला अनूपपुर के थाना जेतहरी क्षेत्र में घने जंगल मार्ग पर ट्रक को रोका। ट्रक क्रमांक JH 02 BL 7103 को शक के आधार पर जांच के लिए रोका गया था। READ MORE: भोपाल आ रही नर्मदा एक्सप्रेस में महिला नवजात बच्चा छोड़कर फरार लोहे की चादरों से बना गुप्त केबिनजांच के दौरान सामने आया कि ट्रक के अंदर फिल्म ‘पुष्पा’ स्टाइल में लोहे की चादरों से एक गुप्त कम्पार्टमेंट बनाया गया था। यह केबिन बाहर से बिल्कुल दिखाई नहीं देता था। इसी छिपे हुए हिस्से में गांजे के पैकेट रखकर तस्करी की जा रही थी। 599 किलो गांजा बरामदगुप्त केबिन खोलने पर बड़ी मात्रा में गांजे के पैकेट मिले। पूरे ट्रक की तलाशी के बाद कुल 599 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि ट्रक की कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। दो आरोपी गिरफ्तारइस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अंकित विश्वकर्मा, निवासी जिला सीधी और धनंजय सिंह पटेल, निवासी जिला सतना। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार तस्कर नए-नए तरीकों से कानून को चकमा देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सतर्कता और तकनीकी जांच से ऐसे गिरोहों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। READ MORE: तेज रफ्तार बाइक से ट्रॉली टकराई, तीन युवकों की मौत

Maihar Accident News: तेज रफ्तार बाइक से ट्रॉली टकराई, तीन युवकों की मौत

Maihar Accident News

Maihar Accident News: मध्यप्रदेश के मैहर (ताला) में सड़क हादसे ने तीन परिवारों को अवसाद में डाल दिया। देर रात मुकुंदपुर चौकी क्षेत्र के गुजरा टोल प्लाजा के पास, इंडियन गैस एजेंसी के समीप एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से जा टकराई। इस हादसे में तीनों बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान इस प्रकार है: तीनों रीवा से मजदूरी कर अपने गांव जमुना लौट रहे थे। READ MORE: भोपाल आ रही नर्मदा एक्सप्रेस में महिला नवजात बच्चा छोड़कर फरार पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई हादसे की सूचना मिलते ही ताला थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा और मुकुंदपुर चौकी प्रभारी नागेश्वर मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा किया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए अमरपाटन भेजा गया। हादसे की वजह प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और अंधेरे में ट्रॉली दिखाई न देना हादसे की मुख्य वजह बताई जा रही है। परिवार और इलाके की स्थिति हादसे से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट गया है। पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है। READ MORE: अटल जयंती पर ग्वालियर ग्रोथ समिट में 2 लाख करोड़ निवेश, 10 हजार करोड़ उद्योग का शाह ने किया भूमि पूजन

Bhopal News: भोपाल आ रही नर्मदा एक्सप्रेस में महिला नवजात बच्चा छोड़कर फरार

Bhopal News

Bhopal News: राजधानी भोपाल में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। अनूपपुर से रानी कमलापति स्टेशन आ रही नर्मदा एक्सप्रेस में एक अज्ञात महिला ने नवजात शिशु को सहयात्री को सौंपा और, “टॉयलेट जा रही हूं” कहकर ट्रेन से उतरकर फरार हो गई। बच्चे को लेकर सहयात्री ने पुलिस को दी सूचना महिला के ट्रेन से उतरने के बाद सहयात्री क्रांति ने बच्चे को लेकर रानी कमलापति स्टेशन से भोपाल आकर कोलार थाने में सूचना दी। नवजात शिशु फिलहाल सुरक्षित है और उसकी देखभाल की जा रही है। महिला की तलाश जारी पुलिस और जीआरपी महिला और नवजात के परिजनों की तलाश में जुटी हुई है। महिला लगभग 25-30 वर्ष की, सांवली रंगत वाली बताई जा रही है। ट्रेन के सभी स्टेशनों पर अलर्ट जारी किया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। READ MORE: 2 साल बाद पुलिस के हत्थे इनामी दरिंदा, बलात्कार करने के बाद नीदरलैंड में के रहा था मौज सोशल मीडिया से मदद की अपील पुलिस ने महिला की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो साझा किए हैं। लोगों से अपील की गई है कि अगर किसी को महिला के बारे में जानकारी हो तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। पुलिस का बयान कोलार पुलिस और जीआरपी ने कहा कि महिला की पहचान जल्द हो जाएगी। साथ ही नवजात शिशु के परिजनों की तलाश भी जारी है। पुलिस मामले को गंभीरता से देख रही है और हर संभव प्रयास कर रही है। READ MORE: अटल जयंती पर ग्वालियर ग्रोथ समिट में 2 लाख करोड़ निवेश, 10 हजार करोड़ उद्योग का शाह ने किया भूमि पूजन

अटल जयंती पर ग्वालियर ग्रोथ समिट में 2 लाख करोड़ निवेश, 10 हजार करोड़ उद्योग का शाह ने किया भूमि पूजन

Amit shah

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज 25 दिसंबर को मध्यप्रदेश दौरे पर है। वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर ग्वालियर और रीवा में आयोजित दो बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। ग्वालियर के मेला ग्राउंड में गुरुवार को ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट – निवेश से रोजगार’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। ग्वालियर में आयोजित ग्रोथ समिट का उद्देश्य प्रदेश में निवेश और रोजगार को बढ़ावा देना है। इस समिट में 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्तावों के लिए भूमि आवंटन किया गया है। साथ ही लगभग 10 हजार करोड़ रुपए की औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी शान ने किया। इससे औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर सृजित होंगे। प्रदर्शनी और मेले का अवलोकन उद्घाटन के बाद अमित शाह और मुख्यमंत्री ने ग्रोथ समिट में लगी प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्वालियर व्यापार मेले और अटल म्यूजियम का भी शुभारंभ किया। READ MORE: भोपाल में डॉक्टरों की फर्जी हाजिरी का खुलासा, 13 डॉक्टरों पर गिरी गाज बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं का भूमि पूजन समारोह के दौरान 2 लाख करोड़ रुपये की औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया गया। इस परियोजना में 1655 औद्योगिक इकाइयां शामिल हैं। इसके साथ ही लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की औद्योगिक इकाइयों का भी भूमि पूजन हुआ। प्रमुख उद्योगपतियों की भागीदारी समिट में गोदरेज इंडस्ट्रीज, गौतम सोलर, जेके टायर, टोरेंट पावर, डाबर, वर्धमान समूह और बीपीसीएल जैसे प्रमुख उद्योगपति और औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजन यह ग्रोथ समिट पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया। समिट में उनके जीवन और विचारों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई। रीवा में किसान सम्मेलन रीवा के बसामन मामा गौ अभयारण्य में अमित शाह प्राकृतिक खेती प्रकल्प का शुभारंभ करेंगे। इस सम्मेलन का उद्देश्य किसानों को टिकाऊ और रसायन-मुक्त खेती की दिशा में प्रेरित करना है। READ MORE: 2 साल बाद पुलिस के हत्थे इनामी दरिंदा, बलात्कार करने के बाद नीदरलैंड में के रहा था मौज

Bhopal Metro: 7 साल बाद भी आधी-अधूरी सुविधाओं के साथ शुरू हुई मेट्रो; महंगे किराए से यात्री परेशान

Bhopal Metro

Bhopal Metro: करीब 7 साल के इंतजार के बाद आज भोपाल मेट्रो का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरी झंडी दिखाकर मेट्रो को रवाना किया। इसके साथ ही भोपाल ने मेट्रो सिटी के रूप में अपनी पहचान बना ली है। लेकिन भोपाल मेट्रो के हालात शुरूआती दौर से ही ठीक नहीं है। यात्रियों को अभी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एम्स से सुभाष नगर तक मेट्रो का सफर करने वाले यात्रीयों ने पाया कि 7 साल बाद भी सुविधाओं का इंतजार जारी है। लंबा इंतजार और कम ट्रेनें फिलहाल भोपाल मेट्रो में केवल एक ट्रेन चल रही है। इस कारण यात्रियों को एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। सुभाष नगर से एम्स जाने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उन्हें इलाज के लिए जल्दी पहुचना था, लेकिन स्टेशन पर 40 मिनट इंतजार करना पड़ा। मैन्युअल टिकटिंग और कम सुरक्षा स्टेशनों पर टिकट अभी मैन्युअल रूप से मिल रही हैं। टिकट वापसी और जांच भी सिक्योरिटी गार्ड करते हैं। इसके कारण सफर का अनुभव मेलों जैसा लग रहा है। READ MORE: भोपाल में डॉक्टरों की फर्जी हाजिरी का खुलासा, 13 डॉक्टरों पर गिरी गाज महंगे किराए और छात्र असंतोष एम्स से बोर्ड ऑफिस चौराहे तक किराया ₹30 है, जबकि पब्लिक ऑटो में ₹15। स्टूडेंट्स ने मंथली पास जैसी सुविधा की मांग की है। अधूरे स्टेशन और सुविधाएं 8 में से 7 स्टेशनों पर काम अधूरा है। रानी कमलापति स्टेशन पर केवल सिंगल रेलिंग है, लिफ्ट और पार्किग अधूरी हैं। एमपी नगर में एस्केलेटर हैं, लेकिन पार्किग और महिला टिकट विंडो नहीं है। सिग्नलिंग सिस्टम पूरी तरह काम नहीं कर रहा, पीने का पानी और बैठने की बेंचें भी कम हैं। दिल्ली मेट्रो से तुलना दिल्ली मेट्रो की तुलना में भोपाल मेट्रो अभी बहुत पीछे है। दिल्ली में हर 5 मिनट में ट्रेन मिलती है, जबकि भोपाल में डेढ़ घंटे का इंतजार करना पड़ता है। लोग चाहते हैं कि मेट्रो सुभाष नगर से एम्स तक ही नहीं, बल्कि कोलार, न्यू मार्केट, मंडीदीप और सीहोर तक पहुंचे। भोपाल मेट्रो का उद्देश्य शहर की रफ्तार बढ़ाना था, लेकिन फिलहाल यह यात्रियों की सुविधा के मामले में अधूरी साबित हो रही है। READ MORE: 2 साल बाद पुलिस के हत्थे इनामी दरिंदा, बलात्कार करने के बाद नीदरलैंड में के रहा था मौज

2 साल बाद पुलिस के हत्थे इनामी दरिंदा, बलात्कार करने के बाद नीदरलैंड में के रहा था मौज

Bhopal News

राजस्थान के जैसलमेर जिले से पुलिस ने दो साल से फरार इनामी आरोपी माधव प्रकाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी पर नाबालिग से जबरन शारीरिक संबंध बनाने और उस पर गलत नजर रखने का आरोप है। यह घटना 26 फरवरी 2024 को हुई थी। फरियादिया ने थाना कोलार रोड में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपराध करने के बाद आरोपी विदेश भाग गया था। उसने मोरक्को, नीदरलैंड और सूरीनाम की यात्रा की। लंबे समय तक फरार रहने के बाद वह भारत लौट आया। READ MORE: भोपाल में डॉक्टरों की फर्जी हाजिरी का खुलासा, 13 डॉक्टरों पर गिरी गाज वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई गई थी। आरोपी ने राजस्थान से पासपोर्ट नवीनीकरण का आवेदन किया था। पासपोर्ट कार्यालय से मिली सूचना के बाद पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई की। कैसे हुई गिरफ्तारीमोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर आरोपी का पता लगाया गया। जैसलमेर में दबिश देकर माधव प्रकाश को हिरासत में लिया गया। कानूनी कार्रवाईआरोपी के खिलाफ धारा 376, 376(2), 366, 354, 506 बीएनएस और 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भोपाल ले जाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि किसी भी अपराधी को उसकी सीमा पर कानून से बचना नहीं मिलेगा और समय रहते ऐसे अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी। READ MORE: अटल जयंती पर लखनऊ को मिलेगा राष्ट्र प्रेरणा स्थल, पीएम मोदी करेंगे भव्य लोकार्पण

भोपाल में डॉक्टरों की फर्जी हाजिरी का खुलासा, 13 डॉक्टरों पर गिरी गाज

Bhopal News

Highlights भोपाल स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों द्वारा फर्जी अटेंडेंस लगाने का मामला सामने आया है। जांच में पाया गया कि कुछ डॉक्टरों ने सार्थक ऐप के जरिए गलत तरीके से हाजिरी दर्ज की। एक डॉक्टर ने अपने ऑफिस से करीब 500 किलोमीटर दूर रहते हुए अटेंडेंस लगाई, जबकि एक अन्य डॉक्टर की प्रोफाइल में अलग-अलग लोगों के चेहरों की तस्वीरें दर्ज मिली। नियमित समीक्षा में खुलासा यह गड़बड़ी सीएमएचओ कार्यालय की नियमित समीक्षा के दौरान पकड़ी गई। सार्थक ऐप में लोकेशन और फोटो वेरिफिकेशन की सुविधा है, जिससे फर्जीवाड़े का पता चला। जांच में सामने आया कि कई डॉक्टर तय समय और स्थान पर मौजूद नहीं थे, फिर भी उनकी उपस्थिति दर्ज हो रही थी। READ MORE: क्रिसमस पर पीएम मोदी ने पहुंचे दिल्ली के कैथेड्रल चर्च; प्रार्थना सभा में हुए शामिल 13 डॉक्टरों की सैलरी कटी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा ने सख्त कदम उठाते हुए 13 डॉक्टरों की 7 दिन से एक माह तक की सैलरी काटने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही 25 डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। एक डॉक्टर की बर्खास्तगी की तैयारी सीएमएचओ कार्यालय के अनुसार, बागमुगालिया क्लिनिक में पदस्थ डॉ. मिनहाज के खिलाफ बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उन्हें पहले भी 9 नोटिस दिए जा चुके हैं, लेकिन किसी का जवाब नहीं मिला। विभाग ने दी सख्त चेतावनी स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि फर्जी अटेंडेंस से मरीजों की सेवाएं प्रभावित होती हैं। आगे भी सार्थक ऐप की कड़ी निगरानी की जाएगी और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। READ MORE: अटल जयंती पर लखनऊ को मिलेगा राष्ट्र प्रेरणा स्थल, पीएम मोदी करेंगे भव्य लोकार्पण

अटल जयंती पर लखनऊ को मिलेगा राष्ट्र प्रेरणा स्थल, पीएम मोदी करेंगे भव्य लोकार्पण

atal jayanti

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का लोकार्पण करेंगे। यह स्थल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय को समर्पित है। प्रधानमंत्री यहां तीनों महान विभूतियों की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण भी करेंगे। 65 एकड़ में फैला भव्य परिसर देश की महान विभूतियों की विरासत के सम्मान और संरक्षण के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्प है। इसी कड़ी में कल दोपहर बाद करीब 2:30 बजे लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ के उद्घाटन का सौभाग्य मिलेगा। यहां… pic.twitter.com/ssmmeQORxF — Narendra Modi (@narendramodi) December 24, 2025 राष्ट्र प्रेरणा स्थल बसंतकुंज योजना के तहत हरदोई रोड पर गोमती नदी के किनारे बनाया गया है। यह करीब 65 एकड़ क्षेत्र में फैला है और इसके निर्माण पर लगभग 230 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। निर्माण कार्य दिसंबर 2022 में शुरू हुआ था। 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं परिसर में तीनों नेताओं की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इन प्रतिमाओं पर करीब 21 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने बनाई है, जबकि अटल बिहारी वाजपेयी और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाएं माटू राम द्वारा तैयार की गई हैं। READ MORE: क्रिसमस पर पीएम मोदी ने पहुंचे दिल्ली के कैथेड्रल चर्च; प्रार्थना सभा में हुए शामिल म्यूजियम भी होगा राष्ट्र को समर्पित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्र नायकों को समर्पित म्यूजियम का भी उद्घाटन करेंगे। म्यूजियम में डिजिटल माध्यम से नेताओं के जीवन, विचारों, कविताओं, भाषणों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को दिखाया गया है। यहां भारत माता, दीपक और सुदर्शन चक्र से जुड़ी गैलरियां भी बनाई गई हैं। डेढ़ लाख लोगों के आने का अनुमान इस भव्य आयोजन में डेढ़ लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। पूरे शहर को सजाया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। READ MORE: MP में कोहरा घटा, ठंड और तेज; पचमढ़ी में पारा 4 डिग्री से नीचे