बांग्लादेश संकट पर भोपाल सांसद की दो टूक, कहा – बांग्लादेश के हिंदुओं को भारत लाने का रास्ता निकाले सरकार

Highlights सीहोर के स्थानीय बाल विहार मैदान पर सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय कुश्ती महाकुंभ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने किया। देश के कई राज्यों से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए। कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और मैदान दर्शकों से भरा रहा। बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न पर बयान कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में सांसद आलोक शर्मा ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वहां हिंदुओं के साथ हो रही घटनाएं बेहद गंभीर और अस्वीकार्य हैं। READ MORE: भारत को घेरने की तैयारी में पाक-बांग्ला? सैन्य डील पर खुफिया एजेंसियों की नजर केंद्र सरकार से कूटनीतिक पहल की मांग सांसद आलोक शर्मा ने केंद्र सरकार से अपील की कि कूटनीति के जरिए ऐसा समाधान निकाला जाए, जिससे बांग्लादेश में पीड़ित हिंदुओं को भारत लाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह कदम मानवीय आधार पर जरूरी है और भारत की परंपरा रही है कि वह संकट में फंसे लोगों को शरण देता है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए भारत सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। सांसद का यह बयान बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति के संदर्भ में अहम माना जा रहा है। READ MORE: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का नया ठिकाना होगा मध्य प्रदेश भवन
भारत को घेरने की तैयारी में पाक-बांग्ला? सैन्य डील पर खुफिया एजेंसियों की नजर

Pakistan Bangladesh Deal: भारत की सुरक्षा को लेकर एक नई चिंता सामने आई है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच एक औपचारिक सैन्य समझौते को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। माना जा रहा है कि यह समझौता पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच पहले से मौजूद सैन्य सहयोग मॉडल पर आधारित हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि इस प्रस्तावित समझौते में संयुक्त सैन्य अभ्यास, खुफिया जानकारी साझा करना, सैनिकों का प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और सैन्य सलाहकारों की तैनाती जैसे प्रावधान शामिल हो सकते हैं। अगर यह समझौता लागू होता है तो इसके रणनीतिक और सुरक्षा प्रभाव भारत के लिए चिंता का विषय बन सकते हैं। READ MORE: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का नया ठिकाना होगा मध्य प्रदेश भवन खास बात यह है कि इस समझौते को नाटो देशों की तर्ज पर बताया जा रहा है, जहां किसी एक देश पर हमला पूरे समूह पर हमला माना जाता है। इसी वजह से इसे भारत को घेरने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में मोहम्मद यूनुस की नियुक्ति के बाद ढाका और इस्लामाबाद के रिश्तों में तेजी से नजदीकी बढ़ी है। इस दौरान बांग्लादेश ने भारत से दूरी बनाते हुए पाकिस्तान के साथ सैन्य और रणनीतिक सहयोग को प्राथमिकता दी है। बताया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट यानी परस्पर रक्षा समझौते पर काम चल रहा है। इसे फरवरी में प्रस्तावित चुनावों से पहले अंतिम रूप देने की कोशिश की जा रही है। READ MORE: इतिहास की झलक! यहां देखिए नाना साहब पर 1 लाख के इनाम का इश्तहार से लेकर 1857 के विद्रोह के फोटोज और डॉक्यूमेंट्स