Aayudh

मी टाइम: सतपुड़ा की वादियों में ठंड का मजा, पचमढ़ी में बढ़ रही पर्यटकों की संख्या

पचमढ़ी

शहर की भागदौड़ और शोरगुल से दूर अगर ठंड में सुकून के लिए सैलानियों की पहली पसंद इन दिनों पचमढ़ी बन रही है। सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में साल के आखिरी दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसका पर्यटक जमकर आनंद ले रहे हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही यहां देश-विदेश से आने वाले सैलानियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। गिरते तापमान ने बढ़ाया रोमांच पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि नर्मदापुरम में रात का पारा 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बने विक्षोभ का असर मध्य प्रदेश में भी दिख रहा है, जिससे रात की ठंड और तेज हो गई है। ठंडी हवाओं और कोहरे के बीच पहाड़ों की खूबसूरती और निखर गई है। READ MORE: बांग्लादेश हिंसा पर बोले धीरेंद्र शास्त्री: “हिंदू एक नहीं हुए तो भारत में भी होंगे ऐसे हालात” कैंप फायर से लेकर एडवेंचर तक ठंड के इस मौसम में सैलानी कैंप फायर के आसपास बैठकर म्यूजिक, ग्रुप डांस और सिंगिंग का मजा ले रहे हैं। ट्रैकिंग, एडवेंचर स्पोर्ट्स और साइट सीइंग भी पर्यटकों को खूब लुभा रहे हैं। सतपुड़ा की शांत वादियां लोगों को मी-टाइम और मानसिक सुकून का अहसास करा रही हैं। क्यों खास है पचमढ़ी पचमढ़ी मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है, जिसे सतपुड़ा की रानी कहा जाता है। यहां की हरियाली, पहाड़, जंगल और झरने इसे खास बनाते हैं। धूपगढ़ चोटी से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखने लायक होता है। बी फॉल्स और राजेंद्रगिरी जैसे स्थल सैलानियों को खासा आकर्षित कर रहे हैं। सर्दियों में घूमने की परफेक्ट जगह अगर आप ठंड में शांति, प्राकृतिक सुंदरता और सुकून की तलाश में हैं, तो पचमढ़ी आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकती है। यही वजह है कि इन दिनों पचमढ़ी सैलानियों की पहली पसंद बनी हुई है। READ MORE: यूनिवर्सिटी के छात्र ने भगवान कृष्ण और राम के लिए कहे अपशब! हिन्दू समाज में आक्रोश

RGPV Viral Video: यूनिवर्सिटी के छात्र ने भगवान कृष्ण और राम के लिए कहे अपशब! हिन्दू समाज में आक्रोश

RGPV Viral Video

RGPV Viral Video: राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) के एक छात्र का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में छात्र पर भगवान राम और भगवान कृष्ण के लिए अपशब्द कहने का आरोप है, जिससे हिंदू समाज और संगठनों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बताया जा रहा है कि वीडियो तेजी से अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैल रहा है। इसमें छात्र कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं तेज हो गईं। READ MORE: बांग्लादेश हिंसा पर बोले धीरेंद्र शास्त्री: “हिंदू एक नहीं हुए तो भारत में भी होंगे ऐसे हालात” हिंदू संगठनों का विरोध वीडियो के वायरल होने के बाद कई हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। संगठनों का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियां धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं और समाज में तनाव पैदा कर सकती हैं। उन्होंने आरोपी छात्र के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत मामले को लेकर गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। छात्र की पहचान आरोपी छात्र की पहचान अरुणेश कुशवाहा के रूप में बताई जा रही है, जो RGPV का चौथे सेमेस्टर का छात्र है। फिलहाल छात्र की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन की भूमिका हिंदू संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, अब तक RGPV प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। READ MORE: आयुध निर्माणी खमरिया को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

New Year Party 2026: न्यू ईयर ऑफर! ₹500 दीजिए और एक दिन के लिए घर को बना लीजिए बार

New Year Party 2026

New Year Party 2026: नए साल के जश्न को लेकर मध्य प्रदेश आबकारी विभाग ने खास व्यवस्था की है। न्यू ईयर पार्टी के दौरान शराब सेवन को कानूनी बनाने के लिए विभाग अस्थाई लाइसेंस जारी कर रहा है। अब लोग सिर्फ 500 रुपए देकर अपने घर में पार्टी के कर सकते हैं। घर और सार्वजनिक जगहों के लिए अलग फीसअगर कोई व्यक्ति अपने निजी घर में एक दिन की न्यू ईयर पार्टी करता है, तो उसे FL-5 श्रेणी का लाइसेंस 500 रुपए में मिलेगा। वहीं, गार्डन, मैरिज हॉल या सामुदायिक भवन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर पार्टी के लिए 5 हजार रुपए फीस तय की गई है। होटल और रेस्टोरेंट में पार्टी के लिए लाइसेंस फीस 10 हजार रुपए होगी। READ MORE: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात ग्वालियर पहुंचेंगे, संगठन बैठक और MP ग्रोथ समिट में होंगे शामिल विदेशी शराब पर अलग नियमविदेशी मदिरा (फॉरेन लिकर) के सेवन के लिए अलग लाइसेंस लेना जरूरी होगा, जिसकी फीस 10 हजार रुपए निर्धारित की गई है। बड़े आयोजनों में भीड़ के अनुसार लाइसेंस शुल्क 25 हजार से लेकर 2 लाख रुपए तक हो सकता है। ऑनलाइन मिलेगा लाइसेंसआबकारी विभाग ने लाइसेंस प्रक्रिया को आसान बनाते हुए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी है। विभाग की वेबसाइट पर आवेदन और फीस जमा करने के बाद लाइसेंस जल्दी जारी कर दिया जाएगा। नियमों के साथ जश्न की अपीलआबकारी विभाग ने लोगों से अपील की है कि अवैध शराब से बचें और लाइसेंस लेकर ही न्यू ईयर पार्टी करें। इससे कानून का पालन होगा और किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। READ MORE: ईमान की खाकी पर रिश्वत का दाग! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ाई महिला आरक्षक

सेना से जुड़ी बड़ी फैक्ट्री को ब्लास्ट करने की धमकी! बम स्क्वाड समेत कई एजेंसियों ने शुरू की जांच

आयुध निर्माणी

जबलपुर स्थित सेना से जुड़ी आयुध निर्माणी खमरिया को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद फैक्ट्री परिसर में हड़कंप मच गया और तुरंत हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, आर्मी और डिफेंस की खुफिया एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। ई-मेल से दी गई धमकी जानकारी के अनुसार, 22 दिसंबर को आयुध निर्माणी खमरिया के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भरा संदेश आया था। मेल में 23 दिसंबर को फैक्ट्री को ब्लास्ट करने की बात कही गई थी। बताया जा रहा है कि यह मेल तमिलनाडु से भेजा गया था, जिसमें इटारसी और जबलपुर दोनों आयुध निर्माणियों को उड़ाने की धमकी दी गई थी। READ MORE: खेल मंत्री विश्वास सारंग ने पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड; 986 करोड़ के स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट का किया ऐलान पुलिस और एजेंसियों की सघन जांच धमकी मिलते ही जबलपुर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। एएसपी जितेंद्र सिंह के अनुसार, फैक्ट्री परिसर और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। आर्मी और डिफेंस इंटेलिजेंस विंग भी जांच में सक्रिय हैं। ई-मेल के सोर्स की तकनीकी जांच की जा रही है। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड तैनात फैक्ट्री के फिलिंग सेक्शन समेत संवेदनशील इलाकों में विशेष तलाशी ली गई। बम स्क्वॉड ने पूरे दिन फैक्ट्री में डेरा डाले रखा, वहीं डॉग स्क्वॉड की मदद से भी सर्चिंग की गई। मंगलवार से बुधवार सुबह तक लगातार जांच चलती रही। अब तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला सर्चिग के दौरान अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरत रही हैं। फैक्ट्री प्रबंधन का कहना है कि यह मॉकड्रिल भी हो सकती है, लेकिन हर पहलू से जांच जारी है। READ MORE: बांग्लादेश हिंसा पर बोले धीरेंद्र शास्त्री: “हिंदू एक नहीं हुए तो भारत में भी होंगे ऐसे हालात”

खेल मंत्री विश्वास सारंग ने पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड; 986 करोड़ के स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट का किया ऐलान

विश्वास सारंग

भोपाल में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने राज्य सरकार के दो साल पूरे होने पर प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “डबल इंजन सरकार” के विजन को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरी तरह लागू किया है। युवाओं पर फोकस LIVE: समन्वय भवन, अपैक्स बैंक, भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता https://t.co/MxcbQLr5Pq — विश्वास कैलाश सारंग (@VishvasSarang) December 24, 2025 मंत्री ने बताया कि पिछले दो वर्षों में सरकार ने युवा के उत्थान के लिए लगातार काम किया है। खेल को भविष्य निर्माण का अहम माध्यम मानते हुए इस क्षेत्र में तेजी से कदम बढ़ाए गए हैं। खेलों में बड़ी उपलब्धि विश्वास सारंग ने कहा कि पहले मध्यप्रदेश खेलों में पिछड़ा था, लेकिन नई नीतियों के कारण बीते दो वर्षों से राज्य राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे स्थान पर है। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 57 और राष्ट्रीय स्तर पर 391 पदक हासिल किए गए हैं। READ MORE: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात ग्वालियर पहुंचेंगे, संगठन बैठक और MP ग्रोथ समिट में होंगे शामिल खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राज्य स्तर पर 1375 खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दी गई। राष्ट्रीय स्तर पर 228 खिलाड़ियों को 153 लाख और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 51 खिलाड़ियों को 37.83 लाख रुपये दिए गए। पेरिस ओलंपिक में शामिल तीन खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। खेल अधोसंरचना पर जोर मंत्री ने बताया कि 986 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। हर विधानसभा में एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम में हेलीपेड बनाए जाएंगे। स्पोर्ट्स टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जाएगा। नई योजनाएं और नियुक्तियां सेप प्रोग्राम के तहत अंतरराष्ट्रीय कोच बुलाए जाएंगे। साथ ही मप्र पुलिस में स्पोर्ट्स कोटा के तहत हर साल 10 एसआई और 50 कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी। READ MORE: शादी के बाद हनीमून नहीं! सीएम के बेटे बहू ने शुरू की आध्यात्मिक नर्मदा परिक्रमा कांग्रेस ने कहा गाड़ी से नहीं पैदल करें!

बांग्लादेश हिंसा पर बोले धीरेंद्र शास्त्री: “हिंदू एक नहीं हुए तो भारत में भी होंगे ऐसे हालात”

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने यह बयान मुंबई में आयोजित दिव्य कथा के दौरान भक्तों को संबोधित करते हुए दिया। शास्त्री ने कहा कि बांग्लादेश की घटनाएं बेहद गंभीर हैं और इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हिंदुओं को एकजुट होने की अपील धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यदि हिंदू समाज अब भी एकजुट नहीं हुआ, तो भविष्य में भारत में भी ऐसे हालात बन सकते हैं। उन्होंने बांग्लादेश में एक हिंदू को जिंदा जलाने की घटना का जिक्र करते हुए चेतावनी दी कि समय रहते जागरूक होना जरूरी है। READ MORE: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात ग्वालियर पहुंचेंगे, संगठन बैठक और MP ग्रोथ समिट में होंगे शामिल संस्कारों पर दिया जोरउन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को धन-दौलत से ज्यादा सनातन संस्कार दें। शास्त्री ने कहा, “कार और व्यापार देना जरूरी नहीं, लेकिन बच्चों में संस्कार जरूर होने चाहिए। संस्कार होंगे तो आने वाली पीढ़ी अपनी संस्कृति की रक्षा कर पाएगी।” हिंदू राष्ट्र की बात दोहराईधीरेंद्र शास्त्री ने एक बार फिर हिंदू राष्ट्र की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए समाज का संगठित होना जरूरी है। उनका कहना था कि बिना एकता के हिंदुत्व सुरक्षित नहीं रह सकता। यात्रा से लौटे बागेश्वर महाराजहाल ही में देश-विदेश की यात्रा पूरी कर धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने बालाजी के दर्शन किए और मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। आने वाले दिनों में वे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। READ MORE: शादी के बाद हनीमून नहीं! सीएम के बेटे बहू ने शुरू की आध्यात्मिक नर्मदा परिक्रमा कांग्रेस ने कहा गाड़ी से नहीं पैदल करें!

शादी के बाद हनीमून नहीं! सीएम के बेटे बहू ने शुरू की आध्यात्मिक नर्मदा परिक्रमा कांग्रेस ने कहा गाड़ी से नहीं पैदल करें!

cm mohan yadav

Highlights मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव और बहू डॉ. इशिता नर्मदा परिक्रमा पर निकले हैं। दोनों ने सोमवार 22 दिसंबर को ओंकारेश्वर से मां नर्मदा की परिक्रमा की शुरुआत की। इस धार्मिक यात्रा में परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ हैं। शादी के 21 दिन बाद धार्मिक यात्राडॉ. अभिमन्यु और डॉ. इशिता का विवाह 30 नवंबर को उज्जैन में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुआ था। शादी के महज 21 दिन बाद नवविवाहित जोड़ा नर्मदा परिक्रमा पर निकला है। उनके साथ बड़ी बहन डॉ. आकांक्षा यादव, जीजा, बड़े भाई वैभव यादव और भाभी भी शामिल हैं। READ MORE: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात ग्वालियर पहुंचेंगे, संगठन बैठक और MP ग्रोथ समिट में होंगे शामिल 15 दिनों में पूरी होगी परिक्रमानर्मदा परिक्रमा ओंकारेश्वर से शुरू होकर महेश्वर, बड़वानी, राजपीपला-गरुड़ेश्वर (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी क्षेत्र), भरूच होते हुए नर्मदा सागर संगम तक जाएगी। यह यात्रा करीब 15 दिनों में पूरी होगी। श्रद्धा और आस्था का प्रतीकडॉ. अभिमन्यु ने बताया कि यह यात्रा मां नर्मदा का आशीर्वाद लेने के लिए की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार मां नर्मदा में गहरी आस्था रखता है और यह परिक्रमा कुछ समय के लिए स्वयं को सनातन धर्म को समर्पित करने का अवसर है। डॉ. अभिमन्यु ने कहा कि शिक्षा या पेशा हमें हमारी जड़ों से दूर नहीं कर सकता। राष्ट्र सेवा सर्वोच्च धर्म है और इसके साथ धर्म व संस्कृति से जुड़े रहना भी जरूरी है। यह यात्रा उसी भावना का प्रतीक है। READ MORE: ईमान की खाकी पर रिश्वत का दाग! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ाई महिला आरक्षक

ईमान की खाकी पर रिश्वत का दाग! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ाई महिला आरक्षक

देवास

Highlights देवास में लोकायुक्त पुलिस ने महिला थाना की प्रधान आरक्षक शाहीन खान को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई दहेज प्रताड़ना से जुड़ी शिकायत के मामले में की गई। शिकायत और जांच आवेदक विशाल परमार ने 19 दिसंबर 2025 को उज्जैन लोकायुक्त पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी अर्चना ने महिला थाना देवास में मारपीट और दहेज प्रताड़ना की शिकायत की थी। प्रधान आरक्षक शाहीन खान ने मामले में कार्रवाई न करने के बदले 15,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। READ MORE: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात ग्वालियर पहुंचेंगे, संगठन बैठक और MP ग्रोथ समिट में होंगे शामिल ट्रैप में फंसी आरक्षक लोकायुक्त निरीक्षक दीपक सेजवार की टीम ने शिकायत की जांच कर आरोप सही पाए। 23 दिसंबर 2025 को ट्रैप लगाकर रिश्वत लेते समय शाहीन खान को गिरफ्तार किया गया। लोकायुक्त पुलिस ने प्रधान आरक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस गिरफ्तारी से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। READ MORE: फुटबॉल खेल रहा था 14 साल का मासूम, धोखा दे गई जिंदगी ऐसे हुई मौत!

फुटबॉल खेल रहा था 14 साल का मासूम, धोखा दे गई जिंदगी ऐसे हुई मौत!

Ujjain news

Highlights Ujjain news: नागदा के केशव पार्क में फुटबॉल खेलते वक्त 14 साल के निकुंज सेठिया अचानक गिर पड़े। परिजन तुरंत उन्हें नागदा के जनसेवा अस्पताल ले गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। निकुंज फातिमा कॉन्वेंट स्कूल में आठवीं क्लास के छात्र थे। इलाज के दौरान बिगड़ी हालत जनसेवा अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को सीपीआर दिया, जिससे थोड़ी देर के लिए उसकी धड़कन लौट आई। हालत गंभीर होने पर उसे उज्जैन के अवंती अस्पताल रेफर किया गया। READ MORE: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात ग्वालियर पहुंचेंगे, संगठन बैठक और MP ग्रोथ समिट में होंगे शामिल परिजन अस्पताल की लापरवाही से नाराज परिजनों ने आरोप लगाया कि रविवार होने के कारण अवंती अस्पताल में कोई सीनियर डॉक्टर मौजूद नहीं था। केवल ड्यूटी डॉक्टरों के भरोसे इलाज हुआ। आईसीयू में रहने के दौरान भी विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं बुलाए गए और परिजनों को बच्चे से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग परिजन अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मृतक निकुंज की मामी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। READ MORE: बांग्लादेश संकट पर भोपाल सांसद की दो टूक, कहा –  बांग्लादेश के हिंदुओं को भारत लाने का रास्ता निकाले सरकार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात ग्वालियर पहुंचेंगे, संगठन बैठक और MP ग्रोथ समिट में होंगे शामिल

Amit Shah Gwalior Visit

Highlights Amit Shah Gwalior Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर आज रात ग्वालियर पहुंचेंगे। वे बुधवार शाम 7.55 बजे चंडीगढ़ से रवाना होंगे और रात लगभग 8.55 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनकी एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे, इसके बाद गृह मंत्री सीधे होटल ऊषा किरण पैलेस जाएंगे। रात में संगठन की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद रहेंगे। बैठक के बाद गृहमंत्री होटल में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 25 दिसंबर को MP ग्रोथ समिट अगले दिन 25 दिसंबर को गृहमंत्री अमित शाह ‘अभ्युदय MP ग्रोथ समिट-2025’ का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11.30 बजे मेला मैदान में आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के विकास और निवेश से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। दोपहर करीब 2 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। READ MORE: भारत को घेरने की तैयारी में पाक-बांग्ला? सैन्य डील पर खुफिया एजेंसियों की नजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम गृहमंत्री के दौरे को लेकर ग्वालियर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मंगलवार को पुलिस और प्रशासन ने कारकेड निकालकर रिहर्सल की। शहर में करीब 2500 पुलिस और एसएएफ के जवान तैनात रहेंगे, जबकि 1500 जवान अन्य जिलों से बुलाए गए हैं। ड्रोन से निगरानी की जाएगी और ऊंची इमारतों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। यातायात रहेगा डायवर्ट दौरे के दौरान शहर के कई मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया गया है। भारी वाहनों की शहर में एंट्री पर रोक रहेगी। पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। READ MORE: बांग्लादेश संकट पर भोपाल सांसद की दो टूक, कहा –  बांग्लादेश के हिंदुओं को भारत लाने का रास्ता निकाले सरकार