Aayudh

IPL 2026 Mini Auction: 77 खिलाड़ियों पर 215 करोड़ का खर्च, ग्रीन सबसे महंगे, प्रशांत-कार्तिक चमके

IPL 2026 Mini Auction

IPL 2026 Mini Auction: IPL 2026 की मिनी ऑक्शन मंगलवार को अबू धाबी में हुआ। 10 टीमों ने मिलकर 77 खिलाड़ियों को खरीदने पर कुल 215.45 करोड़ रुपए खर्च किए। ऑक्शन में 48 भारतीय और 29 विदेशी खिलाड़ी शामिल रहे। IPL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इस ऑक्शन में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा। ग्रीन ने अपने ही साथी मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा। हालांकि, नियमों के अनुसार उन्हें सिर्फ 18 करोड़ रुपए मिलेंगे, बाकी 7.20 करोड़ BCCI के वेलफेयर फंड में जाएंगे। युवाओं में प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा ने धमाल मचाया। ये दोनों अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी IPL इतिहास में सबसे महंगे बिके। CSK ने दोनों को 14.20-14.20 करोड़ रुपए में खरीदा, जबकि उनका बेस प्राइस केवल 30 लाख रुपए था। READ MORE: 69 वर्ष पूरे होने पर एमपी विधानसभा का विशेष सत्र, विकास और आत्मनिर्भरता के संकल्प पर फोकस KKR ने तेज गेंदबाजों में जमकर निवेश किया। श्रीलंका के मथीशा पथिराना को 18 करोड़ और बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ में खरीदा। राजस्थान रॉयल्स ने रवि बिश्नोई को 7.20 करोड़ रुपए में लिया। RCB ने वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ में अपनी टीम में जोड़ा। कुछ बड़े नाम इस बार अनसोल्ड रहे। इसमें डेवोन कॉन्वे, जैक फ्रेजर-मैगर्क, गेराल्ड कोएट्जे और महीश तीक्ष्णा शामिल हैं। इस ऑक्शन के बाद सभी 10 टीमें आगामी IPL सीजन के लिए पूरी तरह तैयार हो गई हैं। खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट में युवा सितारों की चमक देखने को मिली। READ MORE: 69 वर्ष पूरे होने पर एमपी विधानसभा का विशेष सत्र, विकास और आत्मनिर्भरता के संकल्प पर फोकस

69 वर्ष पूरे होने पर एमपी विधानसभा का विशेष सत्र, विकास और आत्मनिर्भरता के संकल्प पर फोकस

MP Vidhan Sabha Special Session

MP Vidhan Sabha Special Session: भोपाल में आज मध्यप्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। यह सत्र सुबह 11 बजे शुरू होगा और इसमें आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित मध्यप्रदेश के विषय पर चर्चा की जाएगी। यह दिन इसलिए भी खास है क्योंकि 17 दिसंबर 1956 को मध्यप्रदेश विधानसभा की पहली बैठक हुई थी। इस अवसर पर विधानसभा की स्थापना के 69 वर्ष पूरे हो गए हैं। विशेष सत्र में सरकार प्रदेश के विकास से जुड़ा अपना रोडमैप प्रस्तुत करेगी। सदन में पक्ष और विपक्ष के विधायक बिना प्रश्नकाल के इस विषय पर अपने विचार रखेंगे। चर्चा का केंद्र यह रहेगा कि विकसित भारत के लक्ष्य में मध्यप्रदेश किस तरह अपनी भूमिका निभा सकता है। READ MORE: टॉयलेट में मिला नवजात का शव, माँ ने की मारने की कोशिश इससे पहले राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने विशेष सत्र से पहले अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। बैठक में प्रदेश की आर्थिक स्थिति, किसान, युवा, महिला, आदिवासी और कमजोर वर्गो से जुड़े मुद्दों पर रणनीति तय की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भी अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया है। विशेष सत्र के साथ विधानसभा परिसर में ‘विधानसभा की सात दशक की यात्रा’ विषय पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यपाल मंगूभाई पटेल करेंगे। प्रदर्शनी में प्रथम विधानसभा से लेकर वर्तमान 16वीं विधानसभा तक के महत्वपूर्ण क्षणों और उपलब्धियों को 136 चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। यह प्रदर्शनी 18 से 25 दिसंबर तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी। सत्र की शुरुआत में सदन में शोक प्रस्ताव भी रखे जाएंगे, जिनमें हाल ही में दिवंगत प्रमुख हस्तियों और शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सत्र के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। धारा 163 लागू की गई है और विधानसभा परिसर के आसपास हथियार लेकर चलने और भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने लोगों से सहयोग और शांति बनाए रखने की अपील की है। READ MORE: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, जनजीवन प्रभावि; 22 जिलों में अलर्ट जारी

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, जनजीवन प्रभावि; 22 जिलों में अलर्ट जारी

MP Weather Update

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में एक बार फिर ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शीतलहर के साथ घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। राजधानी भोपाल में इस सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह बीते 10 सालों में तीसरी सबसे ठंडी रात मानी जा रही है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। शाजापुर में सबसे कम 4.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मंदसौर में 4.6 डिग्री, इंदौर में 5.4 डिग्री, पचमढ़ी में 5.2 डिग्री और रीवा में 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। ग्वालियर और जबलपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, जबकि उज्जैन में 9.5 डिग्री दर्ज किया गया। READ MORE: टॉयलेट में मिला नवजात का शव, माँ ने की मारने की कोशिश ठंड के साथ-साथ घना कोहरा भी बड़ी परेशानी बन गया है। कई जिलों में सुबह के समय विजिबिलीटी बेहद कम रही। रीवा, मुरैना और रायसेन में कही-कही 50 मीटर तक ही दिखाई दिया। भोपाल में विजिबिलिटी 500 मीटर से 1 किलोमीटर के बीच रही। कोहरे का असर सड़क और रेल यातायात पर साफ नजर आया। मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर सहित 22 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर में शीतलहर की चेतावनी दी गई है। कोहरे के कारण कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने और वाहन धीरे चलाने की सलाह दी है। फिलहाल प्रदेश में ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम है। READ MORE: पन्ना में किसानों का प्रदर्शन, धान खरीदी में गड़बड़ी का आरोप