Aayudh

MP Congress Protest: भाजपा कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी पुलिस से हुई भिड़ंत; पटवारी समेत कई हिरासत में लिए गए

MP Congress Protest

MP Congress Protest: नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू जिला अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है। इस फैसले से कांग्रेस नेतृत्व को बड़ी राहत मिली है। अदालत के निर्णय के बाद भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की। भोपाल में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से भाजपा कार्यालय की ओर निकले। पुलिस ने पहले से बैरिकेडिंग कर रखी थी और पांच नंबर क्षेत्र के पास कार्यकर्ताओं को रोक दिया। जब कार्यकर्ता आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। तेज पानी के दबाव से कई कार्यकर्ता सड़क पर गिर गए और घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। READ MORE: मंदसौर में घर में घुसा तेंदुआ, 4 घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस भी हुई। बाद में पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को बसों में बैठाकर वहां से हटाया। कांग्रेस का आरोप है कि गांधी परिवार को भाजपा सरकार ने झूठे मामले में फंसाया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा कि ED की चार्जशीट कानूनी रूप से सही नहीं है, क्योंकि यह किसी वैध FIR पर आधारित नहीं थी। अदालत के अनुसार धनशोधन कानून की धारा 3 और 4 के तहत कार्रवाई तभी हो सकती है, जब मूल अपराध में FIR दर्ज हो। इसी आधार पर अदालत ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ कार्रवाई से इनकार कर दिया। यह मामला 2012 से जुड़ा है। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आरोप लगाया था कि एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) के 90 करोड़ रुपये के कर्ज को यंग इंडियन कंपनी को सौंपकर गलत फायदा उठाया गया। ED ने इसे मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बताया था। READ MORE: नरसिंहपुर में सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित

मंदसौर में घर में घुसा तेंदुआ, 4 घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू

मंदसौर

मंदसौर जिले के संजीत नाका क्षेत्र की मयूर कॉलोनी में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस आया। तेंदुआ कॉलोनी की गलियों में दौड़ता हुआ एक मकान में जाकर बैठ गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग, पुलिस और एसडीईआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई। वन विभाग ने गांधीसागर अभ्यारण से एक्सपर्ट टीम को मंदसौर बुलाया। तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया और ट्रेंकुलाइज करने की सही लोकेशन तलाशी गई। जिस घर में तेंदुआ मौजूद था, वहां की गली में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर आवाजाही पूरी तरह रोक दी। सुरक्षा के चलते लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई, हालांकि कई लोग छतों से रेस्क्यू ऑपरेशन देखने पहुंचे। READ MORE: बांग्लादेश में भारत-विरोधी बयानबाजी पर MEA का सख्त रुख, उच्चायुक्त को तलब किया करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइजर गन से बेहोश किया। बेहोशी की हालत में पड़े तेंदुए को टीम ने सावधानीपूर्वक उठाकर पिंजरे में बंद किया। रेस्क्यू के दौरान दो डॉक्टर भी मौके पर मौजूद रहे। जिला वन अधिकारी संजय रायखेरे ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ नर है, जिसकी उम्र करीब 5 से 8 साल के बीच है। रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। READ MORE: टाइगर स्टेट में संकट; एक साल में 54 बाघों की मौत से हड़कंप

Narsinghpur News: सफाई कर्मियों का अनोखा प्रदर्शन: कचरा उठाने की जगह शहर में फैला दी गंदगी; देखे वीडियो

Narsinghpur News

Narsinghpur News: नरसिंहपुर नगर पालिका क्षेत्र में बुधवार से सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इस हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ढ़प पड़ गई है। सफाई कर्मियों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए कचरा उठाने के बजाय सड़कों पर फैला कर प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें लंबे समय से समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। इसके अलावा उनका एरियर भुगतान भी रुका हुआ है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्होंने इन समस्याओं को लेकर कई बार कलेक्टर और मुख्य नगरपालिका अधिकारी को आवेदन दिए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। READ MORE: बांग्लादेश में भारत-विरोधी बयानबाजी पर MEA का सख्त रुख, उच्चायुक्त को तलब किया बुधवार को मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले नगर पालिका कर्मचारी नपा परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए। आंदोलन के तहत कर्मचारियों ने एक वाहन रैली भी निकाली। यह रैली नगरपालिका परिसर से शुरू होकर बाहरी रोड, स्टेशनगंज, मुख्य मार्ग होते हुए खैरी नाका तक गई और फिर धरना स्थल पर समाप्त हुई। रैली में करीब 50 बाइक शामिल रही और साउंड बॉक्स के माध्यम से कर्मचारियों ने अपनी मांगें लोगों तक पहुंचाई। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उन्हें समय पर वेतन, लंबित एरियर का भुगतान और नियमितीकरण नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। READ MORE: टाइगर स्टेट में संकट; एक साल में 54 बाघों की मौत से हड़कंप

टाइगर स्टेट में संकट; एक साल में 54 बाघों की मौत से हड़कंप

tiger deaths in mp

देश का टाइगर स्टेट कहलाने वाला मध्यप्रदेश इन दिनों बाघों की लगातार हो रही मौतों से दहला हुआ है। साल 2025 में अब तक कुल 54 बाघों की मौत हो चुकी है, जो प्रोजेक्ट टाइगर शुरू होने के बाद एक साल में अब तक सबसे ज्यादा है। चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले एक हफ्ते में ही 6 बाघ दम तोड़ी चुके है। इन 54 मौतों में से 36 मौतें रहस्यमय बताई जा रही हैं। कई मामलों में शिकारियों द्वारा पंजे काटकर ले जाने की आशंका भी है, जबकि कुछ में शिकारी कैमरे में कैद हुए हैं। अन्य कारणों में ट्रेन से टकराना, करंट लगना और बाघों के बीच आपसी संघर्ष शामिल है। आंकड़ों की बात करे तो बाघों की मौत का ग्राफ पिछले कुछ सालों में लगातार बढ़ रहा है। साल 2021 में 34, 2022 में 43, 2023 में 45 और 2024 में 46 बाघों की मौत हुई थी। बीते छह सालों में कुल 262 बाघ मारे गए हैं, जिनमें से लगभग 120 मौतों में अवैध शिकार की आशंका है। READ MORE: पीएम मोदी को मिला इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान; बोले – इथियोपिया और भारत के 2000 साल पुराने संबंध वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि शिकार पर सख्ती, सुरक्षित कॉरिडोर और जंगलों को शहरों के विस्तार से बचाना जरूरी है। बढ़ता मानव-वन्यजीव संघर्ष भी बड़ा कारण बन रहा है। मामले ने सियासी तूल भी पकड़ लिया है। विपक्ष ने सरकार और वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं सरकार का कहना है कि स्थिति गंभीर है और सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। वन बल प्रमुख वीएन अंबाडे ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि बाघों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वन विभाग ने जांच तेज कर दी है और डॉग स्क्वॉड व पेट्रोलिंग टीमें तैनात की गई हैं। READ MORE: बांग्लादेश में भारत-विरोधी बयानबाजी पर MEA का सख्त रुख, उच्चायुक्त को तलब किया

बांग्लादेश में भारत-विरोधी बयानबाजी पर MEA का सख्त रुख, उच्चायुक्त को तलब किया

India And Bangladesh

भारत ने बांग्लादेश में हो रही भारत-विरोधी बयानबाजी पर सख्त कदम उठाया है। विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. रियाज हामिदुल्लाह को तलब किया है। यह कदम ढाका में भारतीय मिशन की सुरक्षा और हालिया घटनाओं के मद्देनजर उठाया गया। बांग्लादेश की नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के नेता हसनत अब्दुल्ला ने सार्वजनिक बयान में भारत के पूर्वोत्तर राज्यों (सेवन सिस्टर्स) को अलग-थलग करने और अलगाववादी तत्वों को समर्थन देने की बात कही थी। विदेश मंत्रालय ने इसे खारिज करते हुए कहा कि भारत बांग्लादेश में फैलाए जा रहे झूठे प्रचार को नहीं मानता। READ MORE: मनरेगा का नाम बदलने को लेकर विधानसभा में हंगामा; कांग्रेस को राम के नाम से एलर्जी भारत ने ढाका में भारतीय दूतावास की सुरक्षा बढ़ाने और विरोध प्रदर्शनों के बारे में चिंता जताई। साथ ही बांग्लादेश में वीजा से जुड़े कामकाज पर भी अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया। मंत्रालय ने कहा कि हाल की घटनाओं के बारे में भारत को कोई ठोस सबूत नहीं दिया गया। यह कदम दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को नियंत्रित करने और भारतीय मिशन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। READ MORE: पीएम मोदी को मिला इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान; बोले – इथियोपिया और भारत के 2000 साल पुराने संबंध

PM Modi: पीएम मोदी को मिला इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान; बोले – इथियोपिया और भारत के संबंध 2000 साल पुराने

PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। यह दुनिया की 18वीं संसद है, जहां पीएम मोदी ने भाषण दिया। उन्होंने कहा, “इथियोपिया शेरों की धरती है और मेरा गृह राज्य गुजरात भी शेरों का घर है, इसलिए मुझे यहां अपनापन महसूस हो रहा है।” ከጠቅላይ ሚኒስትር አብይ አህመድ አሊ ጋር ሰፊ ውይይት አካሂጃለው። የህንድ እና የኢትዮጵያን ትስስር ወደ ስትራቴጂካዊ አጋርነት ከፍ ለማድረግ ወስነናል። የሁለትዮሽ ግንኙነታቸንን ለማጠናከር ሶስት ቁልፍ ሀሳቦችን ተነስተዋል፡- በምግብ ዋስትና… pic.twitter.com/2EWPxhFsXh — Narendra Modi (@narendramodi) December 16, 2025 मोदी ने भारत और इथियोपिया के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि 2000 साल पहले हमारे पूर्वजों ने व्यापार और विचारों का आदान-प्रदान किया। 1941 में भारतीय सैनिकों ने इथियोपिया की आजादी में भी योगदान दिया। READ MORE: दिल्ली में घुट रहा दम! दुनिया में सबसे प्रदूषित टॉप 3 शहरों में, 50% वर्क फ्रॉम होम लागू पीएम मोदी ने भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, टीकों की आपूर्ति और भारतीय निवेशकों द्वारा इथियोपिया में 5 अरब डॉलर से अधिक निवेश की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत और इथियोपिया के बीच दोस्ती और साझेदारी और मजबूत होगी। इथियोपिया ने मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ दिया। मोदी ने इसे पूरे भारत के लोगों की ओर से स्वीकार किया और कहा, “यह सम्मान मेरा नहीं, पूरे भारत का है।” उन्होंने भारत का राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ और इथियोपिया के राष्ट्रगान का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों मां की बात करते हैं और हमारी सभ्यताओं के बीच पुल बनाते हैं। READ MORE: मनरेगा का नाम बदलने को लेकर विधानसभा में हंगामा; कांग्रेस को राम के नाम से एलर्जी

दिल्ली में घुट रहा दम! दुनिया में सबसे प्रदूषित टॉप 3 शहरों में, 50% वर्क फ्रॉम होम लागू

Delhi AQI

Delhi AQI: दिल्ली में गंभीर प्रदूषण के चलते बुधवार से सभी सरकारी और निजी दफ्तरों में 50% कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम नियम लागू कर दिया गया है। यानी अब आधे कर्मचारी दफ्तर आएंगे और आधे घर से काम करेंगे। यह नियम गुरुवार से प्रभावी होगा। दिल्ली के श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हेल्थकेयर, फायर सर्विस, जेल प्रशासन, सार्वजनिक परिवहन और डिजास्टर मैनेजमेंट जैसी जरूरी सेवाओं को इस नियम से छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि इस नियम का पूरी तरह पालन होना चाहिए और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने बताया कि दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण 16 दिन तक लागू रहा, जिसमें निर्माण कार्य बंद थे। इससे मजदूर प्रभावित हुए हैं। दिल्ली सरकार ने सभी रजिस्टर्ड और वेरिफाइड मजदूरों के खाते में ₹10,000 मुआवजे के तौर पर ट्रांसफर किए। GRAP-4 के लागू होने तक यही व्यवस्था जारी रहेगी। READ MORE: 77 खिलाड़ियों पर 215 करोड़ का खर्च, ग्रीन सबसे महंगे, प्रशांत-कार्तिक चमके दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में सुधार की बजाय स्थिति गंभीर बनी हुई है। बुधवार सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 328 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। शहर में स्मॉग और कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी कम रही। स्विस कंपनी IQAir के अनुसार, दिल्ली दुनिया का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रदूषण रोकने में नाकामी पर माफी मांगी और चेतावनी दी कि गुरुवार से बिना प्रदूषण कंट्रोल सर्टिफिकेट वाले वाहनों को ईधन नहीं दिया जाएगा। निर्माण सामग्री के परिवहन पर रोक और उल्लंघन करने वाले वाहनों पर भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। READ MORE: कांग्रेस करेगी भाजपा कार्यालय का घेराव, राहुल सोनिया से जुड़े प्रदर्शन के तार

MP Assembly Special Session: मनरेगा का नाम बदलने को लेकर विधानसभा में हंगामा; कांग्रेस को राम के नाम से एलर्जी

MP Assembly Special Session

MP Assembly Special Session: मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में मनरेगा योजना का नाम बदलने के प्रस्ताव को लेकर बड़ा हंगामा हो गया। कांग्रेस विधायकों ने सदन में विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महात्मा गांधी की नाम से चल रही योजनाओं को बदलकर उनके विचारों का अपमान कर रही है। कांग्रेस का कहना था कि सरकार गांधी जी की पदचिन्हों पर चलने की बात तो करती है, लेकिन उनके नाम से संचालित योजनाओं को बदल रही है, यह गांधी उपासक न होने का प्रमाण है। कांग्रेस ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री जन धन योजना जैसी योजनाओं के नाम बदलने पर उनका विरोध नहीं था, लेकिन यदि महात्मा गांधी की नाम से चल रही योजनाओं को बदला गया, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। READ MORE: भोपाल में आज से शुरू होगा 11वां अंतरराष्ट्रीय हर्बल वन मेला, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन भाजपा ने कांग्रेस के विरोध पर पलटवार किया। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को राम के नाम से एलर्जी है और सोनिया गांधी के चक्कर में भगवान राम का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि इस देश में राम के खिलाफ जो भी गया, उसकी राजनीति खत्म हो गई, चाहे वह रावण हो या कांग्रेस। शर्मा ने यह भी कहा कि पीएम मोदी के दिल और मन में गांधी जी बसे हैं और भाजपा उनके विचारों को आधार बनाकर काम कर रही है। उन्होंने राम मंदिर निर्माण का भी हवाला दिया। सदन में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। कांग्रेस ने इसे दोहरी नीति बताते हुए गांधी जी का अपमान बताया, जबकि भाजपा ने कांग्रेस पर राम विरोधी होने का आरोप लगाया। कार्यवाही के दौरान सदन में शोरगुल और प्रदर्शन के कारण चर्चा प्रभावित हुई। READ MORE: कांग्रेस करेगी भाजपा कार्यालय का घेराव, राहुल सोनिया से जुड़े प्रदर्शन के तार

Congress Protest: कांग्रेस करेगी भाजपा कार्यालय का घेराव, राहुल सोनिया से जुड़े प्रदर्शन के तार

Congress Protest

Congress Protest: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और सोनिया गांधी को अदालत से राहत मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी आज भाजपा कार्यालय का घेराव करेगी। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे कांग्रेस कार्यालय से भाजपा मुख्यालय की ओर कूच करेंगे। दरअसल, नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राहुल और सोनिया गांधी सहित पांच अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। लेकिन दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज ED की चार्जशीट पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। न्यायाधीश ने कहा कि मामला एक व्यक्ति की निजी शिकायत से जुड़ा है, न कि मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत आने वाले अपराध से। ED ने कहा कि वह कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील करेगी। READ MORE: भोपाल में आज से शुरू होगा 11वां अंतरराष्ट्रीय हर्बल वन मेला, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा डराने और दबाव की राजनीति कर रही है और एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। जीतू पटवारी ने कहा कि अदालत ने गांधी परिवार को राहत दी है, लेकिन भाजपा की साजिश जारी है। इसलिए आज का घेराव किया जा रहा है ताकि सरकार को संदेश दिया जा सके। सुरक्षा के कारण भोपाल में पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया है और बैरिकेडिंग की गई है। कांग्रेस का कहना है कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण होगा और इसका उद्देश्य सिर्फ लोकतंत्र और एजेंसियों के सही इस्तेमाल के लिए आवाज उठाना है। वहीं, भाजपा का कहना है कि ED स्वतंत्र संस्था है और कानून अपना काम कर रही है। इस प्रदर्शन से भोपाल की राजनीतिक हलचल बढ़ सकती है और दोनों पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी रहेंगे। READ MORE: 77 खिलाड़ियों पर 215 करोड़ का खर्च, ग्रीन सबसे महंगे, प्रशांत-कार्तिक चमके

भोपाल में आज से शुरू होगा 11वां अंतरराष्ट्रीय हर्बल वन मेला, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

Herbal Van Mela

Herbal Van Mela: राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आज से 11वें अंतरराष्ट्रीय हर्बल वन मेले की शुरुआत हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार शाम 5 बजे मेले का शुभारंभ करेंगे। यह मेला 17 से 23 दिसंबर तक चलेगा और आम लोगों के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। ‘समृद्ध वन, खुशहाल जन’ थीम पर आयोजित इस मेले का उद्देश्य वन संसाधनों का सही उपयोग, पर्यावरण संरक्षण और आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। मेले में देश के 24 राज्यों से आए करीब 350 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां जड़ी-बूटियां, वन उत्पाद, हस्तशिल्प, जैविक वस्तुएं और पारंपरिक व्यंजन उपलब्ध होंगे। READ MORE: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, जनजीवन प्रभावि; 22 जिलों में अलर्ट जारी मेले की खास बात यह है कि यहां 200 से अधिक आयुर्वेद चिकित्सक और विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे, जो लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य परामर्श देंगे। साथ ही विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से वन संरक्षण और जैव विविधता की जानकारी भी दी जाएगी। उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ‘लघु वनोपज हमारी शान’ गीत का विमोचन, एमएफपी-पार्क के लोगो का अनावरण और वेलनेस किट का लोकार्पण भी करेंगे। इस मौके पर कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। मेले में हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें पारंपरिक लोक नृत्य, गायन, योगा शो, कथक, सूफी संगीत, ऑर्केस्ट्रा, नुक्कड़ नाटक और फ्लैश मॉब जैसी प्रस्तुतियां शामिल हैं। 21 दिसंबर को प्रसिद्ध गायक नीरज श्रीधर और बॉम्बे वाइकिंग्स की प्रस्तुति विशेष आकर्षण रहेगी। 23 दिसंबर को पारंपरिक नृत्य और पुरस्कार वितरण के साथ मेले का समापन होगा। आयोजकों को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ मेले का आनंद लेने पहुंचेंगे। READ MORE: 69 वर्ष पूरे होने पर एमपी विधानसभा का विशेष सत्र, विकास और आत्मनिर्भरता के संकल्प पर फोकस