Aayudh

टीएमसी सांसद संसद में पी रहे थे ई-सिगरेट; अनुराग ठाकुर ने लगाई क्लास

अनुराग ठाकुर

11 दिसंबर 2025 को लोकसभा में ई-सिगरेट को लेकर हंगामा मच गया। बीजेपी के सांसद अनुराग ठाकुर ने सदन में कहा कि तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद पिछले कई दिनों से लोकसभा में ई-सिगरेट पी रहे हैं। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन टीएमसी सांसद का इशारा किया। Delhi: BJP MP Anurag Thakur says, "I want to raise a question regarding the system. E-cigarettes are banned across the entire country have they been allowed inside Parliament? Some TMC MPs have been sitting and using e-cigarettes for several days. This is a matter concerning the… pic.twitter.com/fQx2JTuz6L — IANS (@ians_india) December 11, 2025 ठाकुर ने सवाल किया कि क्या संसद में ई-सिगरेट पीना अनुमति है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि संसद में कोई सांसद ई-सिगरेट नहीं पी सकता और अगर ऐसा मामला सामने आता है तो नियमों के अनुसार कार्रवाई होगी। ठाकुर के आरोप के बाद भाजपा सांसदों ने विरोध जताया और सदन में हंगामे जैसी स्थिति बनी। अध्यक्ष ने सभी से शांत रहने की अपील की। READ MORE: फेड रेट कटौती के बाद सोना-चांदी उछला, निवेशकों को मिला बढ़िया मौका टीएमसी सांसद डोला सेन ने कहा, “अनुराग ठाकुर कोई गुरु नहीं हैं, किसी अनुशासनहीनता की जांच संसद के नियमों के अनुसार होगी।” केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी कहा कि सांसदों को सार्वजनिक जीवन में कानून का पालन करना चाहिए। भारत में ई-सिगरेट पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम 2019 के तहत इसका निर्माण, बिक्री, आयात और प्रचार अवैध है। संसद परिसर में धूम्रपान भी सख्त वर्जित है। READ MORE: पन्ना में निकला 15.34 कैरेट का सबसे बड़ा हीरा; कीमत जानकर उड़ जाएगें होश

पन्ना में निकला 15.34 कैरेट का सबसे बड़ा हीरा; कीमत जानकर उड़ जाएगें होश

पन्ना

मध्य प्रदेश की हीरों की नगरी पन्ना ने एक बार फिर अपनी चमक बिखेरी है। जिले के कृष्णा कल्याणपुर ग्राम में एक युवक द्वारा खोली गई हीरा खदान से 15 कैरेट 34 सेंट वजन का हीरा निकला है। शुरूआत में हुई जांच के अनुसार इसकी कीमत 60 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। हीरा खदान के संचालक सतीश खटीक ने बताया कि उन्होंने 20 दिन पहले खुदाई शुरू की थी। मंगलवार को खुदाई के दौरान चमकदार पत्थर दिखाई दिया। जांच कराने पर यह अच्छी क्वालिटी का हीरा निकला। खदान में दो साझेदार हैं, जिनकी दोनों की दो-दो बहनें हैं। सतीश ने कहा कि इस पैसों का इस्तेमाल परिवारिक खर्च और बहनों की शादी में किया जाएगा। READ MORE: अमेरिकी संसद में दिखाई मोदी-पुतिन की कार सेल्फी; ट्रंप की नीतियों पर डेमोक्रेट ने खड़े किए सवाल नियम के अनुसार हीरे को पन्ना जिला हीरा कार्यालय में जमा करा दिया गया है। यहा विशेषज्ञ इसका सही मूल्य के आधार पर नीलामी करेंगे। जिले के अधिकारी अनुपम सिंह ने बताया कि यह हीरा इस साल अब तक निकला सबसे बड़ा और बेहतरीन हीरा है। इस खोज से क्षेत्र के खान मालिकों और स्थानीय लोगों में उत्साह बढ़ गया है। पन्ना की धरती पहले भी कई दुर्लभ और विशाल हीरे दे चुकी है। READ MORE: फेड रेट कटौती के बाद सोना-चांदी उछला, निवेशकों को मिला बढ़िया मौका

फेड रेट कटौती के बाद सोना-चांदी के रेट में उछल, निवेशकों को मिला बढ़िया मौका

सोना-चांदी

भारत में सोने और चांदी की कीमतों में आज तेजी देखने को मिली है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने हाल ही में ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की, जिससे वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। स्पॉट मार्केट में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 13,032 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 11,946 रुपये प्रति ग्राम पर पहुच गई है। 100 ग्राम 24 कैरेट सोना 13,03,200 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, चांदी की कीमत भी उछलकर 1 किलो के लिए 1,99,000 रुपये हो गई। 100 ग्राम चांदी 19,900 रुपये और 10 ग्राम चांदी 1,990 रुपये में मिल रही है। READ MORE: ‘बेख्याली’ को लेकर विवाद: सचेत – परंपरा ने अमाल के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा – माफी मांगें वरना कोर्ट में मिलेंगे देश के प्रमुख शहरों में भी तेजी देखी गई। दिल्ली में सोने के भाव 1 लाख 30 हजार के पार, मुंबई में 1 लाख 30 हजार के ऊपर और चेन्नई व बेंगलुरु में भी कीमतों में 900 से 1,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई। चांदी के दाम भी मुंबई में 1 लाख 92 हजार, चेन्नई में 1,92,800 और बेंगलुरु में 1,92,400 रुपये प्रति किलो पहुच गए। READ MORE: अमेरिकी संसद में दिखाई मोदी-पुतिन की कार सेल्फी; ट्रंप की नीतियों पर डेमोक्रेट ने खड़े किए सवाल

US: अमेरिकी संसद में दिखाई मोदी-पुतिन की कार वाली सेल्फी; ट्रंप की नीतियों पर डेमोक्रेट ने खड़े किए सवाल

US

US: अमेरिकी संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कार में खिंचाई गई फोटो चर्चा का विषय बनी। डेमोक्रेट सांसद सिडनी कैमलेगर-डोव ने इस तस्वीर को दिखाते हुए कहा कि यह “हजारों शब्दों के बराबर” है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति और टैरिफ नीतियों ने भारत को रूस के करीब कर दिया है। डोव ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका अपनी नीतियां नहीं बदलता, तो वह भारत को खोने वाला राष्ट्रपति बन जाएगा। कामलागर-डोव ने ट्रंप के नोबेल शांति पुरस्कार अभियान पर भी तंज कसते हुए कहा कि अमेरिका अपने सहयोगियों को दुश्मनों के पास भेजकर पुरस्कार नहीं जीत सकता। उन्होंने कहा कि अमेरिका को तुरंत कदम उठाने होंगे ताकि भारत-अमेरिका साझेदारी मजबूत रहे। READ MORE: गोवा नाइटक्लब आग कांड: लूथरा ब्रदर्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार; पासपोर्ट सस्पेंड होने के बाद थाईलैंड में फंसे सांसद प्रमिला जयापल ने व्यापार और आव्रजन नीतियों से भारत-अमेरिका संबंधों पर पड़ रहे असर को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि उच्च टैरिफ और नीतियों के कारण दोनों देशों के व्यापारिक और लोगों के बीच संबंध प्रभावित हो रहे हैं। बैठक में कई अमेरिकी किसानों ने भी शिकायत की कि भारत, वियतनाम और थाईलैंड से सस्ते आयात के कारण घरेलू कीमतें गिर रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, पुतिन का हालिया भारत दौरा और ट्रंप की टैरिफ नीतियां अमेरिका-भारत संबंधों में खटास ला रही हैं। 10-11 दिसंबर को अमेरिकी व्यापार टीम भारत में वार्ता करने पहुंचेगी, लेकिन टैरिफ विवाद और बाजार तक पहुंच को लेकर बातचीत में कठिनाई आ सकती है। यह घटनाक्रम अमेरिका-भारत रणनीतिक और व्यापारिक सहयोग के लिए गंभीर संकेत माना जा रहा है। READ MORE: ‘बेख्याली’ को लेकर विवाद: सचेत – परंपरा ने अमाल के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा – माफी मांगें वरना कोर्ट में मिलेंगे

‘बेख्याली’ को लेकर विवाद: सचेत – परंपरा ने अमाल के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा – माफी मांगें वरना कोर्ट में मिलेंगे

बेख्याली

फिल्म कबीर सिंह के सुपरहिट गाने ‘बेख्याली’ को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने हाल ही में दावा किया था कि यह गाना मूल रूप से उन्हीं ने बनाया था और उनकी धुन को इस्तेमाल कर लिया गया। अब इस दावे पर गाने के असली क्रिएटर म्यूजिक जोड़ी सचेत–परंपरा भड़क उठे हैं। सचेत–परंपरा ने एक लंबा वीडियो जारी कर अमाल के आरोपों को झूठा बताया और कहा कि ‘बेख्याली’ पूरी तरह हमारा बनाया हुआ गाना है। परंपरा ने कहा कि यह कंपोजिशन शाहिद कपूर, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और पूरी टीम की मौजूदगी में तैयार हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि अमाल झूठ बोलकर उन्हें बदनाम कर रहे हैं। READ MORE: सलमान खान ने ISPL 2025 ऑक्शन में रोबोट से मिलाया हाथ, फैंस बोले – एआई भी भाईजान का फैन! वीडियो में उन्होंने अमाल की पुरानी चैट्स भी दिखाई, जिनमें अमाल उन्हें गाने की तारीफ करते हुए मैसेज कर रहे हैं। सचेत ने कहा, “अगर यह आपका गाना था, तो आप हमें बधाई क्यों दे रहे थे?” दोनों ने कहा कि लगातार झूठे आरोपों के कारण उनकी मानसिक शांति प्रभावित हो रही है। सचेत–परंपरा ने साफ कहा कि अमाल मलिक सार्वजनिक माफी मांगें, वरना वे कानूनी कार्रवाई करेंगे। उनका कहना है कि बिना सबूत किसी पर चोरी का आरोप लगाना गलत है। अमाल ने पहले दावा किया था कि ‘बेख्याली’ उनकी दी गई रेफरेंस धुन से मिलता है और उनकी एलबम में से कई गाने हटा दिए गए थे।2019 में रिलीज फिल्म कबीर सिंह सुपरहिट रही थी और इसके गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। READ MORE: गोवा नाइटक्लब आग कांड: लूथरा ब्रदर्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार; पासपोर्ट सस्पेंड होने के बाद थाईलैंड में फंसे

गोवा नाइटक्लब आग कांड: लूथरा ब्रदर्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार; पासपोर्ट सस्पेंड होने के बाद थाईलैंड में फंसे

गोवा नाइटक्लब

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है।  गोवा के अरपोरा स्थित इस क्लब में 6 दिसंबर की रात लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद क्लब मालिक सौरभ और गौरव लूथरा देश छोड़कर थाईलैंड भाग गए। अब जांच में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। जांच अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के दौरान जब पुलिस और फायर ब्रिगेड बचाव कार्य कर रहे थे, उसी समय रात 1:17 बजे लूथरा ब्रदर्स ने मेकमाईट्रिप पर लॉग-इन करके थाईलैंड के लिए टिकट बुक किए। दोनों भाई 7 दिसंबर की सुबह 5:30 बजे दिल्ली से इंडिगो फ्लाइट 6E 1073 से फुकेट रवाना हुए। READ MORE: सागर-झांसी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, BDS के 4 जवान शहीद, 1 गंभीर गोवा पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए उनके पासपोर्ट सस्पेंड करा दिए हैं। विदेश मंत्रालय को गोवा सरकार ने पासपोर्ट रद्द करने की भी सिफारिश भेज दी है। पासपोर्ट एक्ट 1967 की धारा 10A के तहत सरकार ऐसा कदम उठा सकती है। पासपोर्ट सस्पेंड होने के बाद लूथरा ब्रदर्स अब थाईलैंड से बाहर नहीं जा सकते। इंटरपोल पहले ही दोनों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर चुका है। लूथरा परिवार का दावा है कि यात्रा पहले से प्लान थी और वे काम से थाईलैंड गए थे। दोनों भाइयों ने दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत भी मांगी, लेकिन कोर्ट ने उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि गोवा की अदालत उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर चुकी है। इस मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें क्लब के पार्टनर अजय गुप्ता, चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोदक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया, गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर और कर्मचारी भरत कोहली शामिल हैं। READ MORE: सलमान खान ने ISPL 2025 ऑक्शन में रोबोट से मिलाया हाथ, फैंस बोले – एआई भी भाईजान का फैन!