Aayudh

वंदे मातरम् पर संसद में तकरार; मोदी के नेहरू वाले आरोप पर कांग्रेस का पलटवार; कहा – नेहरू पर दाग नहीं…

वंदे मातरम्

लोकसभा में वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर सोमवार को हुई चर्चा जमकर राजनीतिक रंग में रंग गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि कांग्रेस ने वंदे मातरम् को दो हिस्सों में बांटकर इसके साथ अन्याय किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जवाहरलाल नेहरू जिन्ना के सामने झुक गए थे और वंदे मातरम् के इस्तेमाल की जांच करवाई थी। मैं पूछना चाहता हूं: • जब 'भारत छोड़ो आंदोलन' हो रहा था, तब BJP के राजनीतिक पूर्वज कहां थे? • इतिहास में दर्ज है कि BJP के राजनीतिक पूर्वजों ने कहा था- 'भारत छोड़ो आंदोलन' में भाग नहीं लेना चाहिए : लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता @GauravGogoiAsm जी pic.twitter.com/MyvRzxTWQp — Congress (@INCIndia) December 8, 2025 कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने इसका जोरदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बार-बार नेहरू का नाम लेकर इतिहास को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। गोगोई ने सवाल उठाया कि जब ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ हो रहा था, तब बीजेपी और RSS के राजनीतिक पूर्वज कहां थे? उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वंदे मातरम् को आज़ादी की लड़ाई में अंग्रेजों के खिलाफ नारा बनाकर इस्तेमाल किया, जबकि मुस्लिम लीग और हिंदू महासभा दोनों ने इस फैसले की आलोचना की थी। READ MORE: गोवां हादसे में 25 मौतें, पांच गिरफ्तार; मालिकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि वंदे मातरम् राष्ट्रभक्तों की ऊर्जा है, लेकिन कुछ लोग इससे एलर्जी रखते हैं। उन्होंने जिन्ना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अब “जिन्ना के मुन्ना” को भी वंदे मातरम् से दिक्कत है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि वंदे मातरम् देश को जोड़ने का गीत है, लेकिन आज कुछ लोग इसे समाज में दरार पैदा करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। इतिहास के अनुसार बंकिम चंद्र चटर्जी ने वंदे मातरम् 1875 में लिखा था और 1896 में पहली बार कांग्रेस अधिवेशन में गाया गया था। सदन की चर्चा में इस गीत के इतिहास, महत्व और राजनीति में इसके इस्तेमाल को लेकर तीखी बहस होती रही। READ MORE: कंबोडिया-थाईलैंड सीमा पर फिर भड़की हिंसा: एयरस्ट्राइक में एक थाई सैनिक की मौत

MP Naxalite Surrender: 1 करोड़ इनामी रामधेर मज्जी सहित 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर, मध्यप्रदेश नक्सल-मुक्त

MP Naxalite Surrender

MP Naxalite Surrender: मध्यप्रदेश में नक्सलवाद पर बड़ी जीत मिली है। सोमवार तड़के CPI (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी मेंबर और 1 करोड़ के इनामी रामधेर मज्जी ने अपने 11 टॉप कमांडरों के साथ सरेंडर कर दिया। यह सरेंडर छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के कुमही गांव में हुआ, जहाँ सभी ने AK-47, INSAS, SLR और .303 जैसे हथियार पुलिस को सौंपे। रामधेर के साथ DVCM चंदू उसेंडी, ललिता, जानकी, प्रेम, रामसिंह दादा, सुकेश पोट्टम और छह महिला नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इन सभी पर पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों की हत्या जैसे गंभीर आरोप थे। तीन राज्यों में इन पर कुल 2.36 करोड़ का इनाम था। यह सफलता इसलिए भी अहम है क्योंकि ठीक एक दिन पहले बालाघाट में CM डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में KB डिवीजन के 10 बड़े नक्सलियों ने हथियार डाले थे। हाल ही में महाराष्ट्र के गोंदिया में भी 11 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। अनंत उर्फ विकास नागपुरे के सरेंडर के बाद रामधेर पूरी तरह अलग-थलग पड़ गया था, जिससे वह भी हथियार डालने को मजबूर हुआ। सरकार का कहना है कि लगातार सर्च ऑपरेशन, ग्रामीणों का सहयोग और पुनर्वास नीति ने नक्सलियों को मुख्यधारा में आने के लिए प्रेरित किया है। रामधेर के सरेंडर के बाद MMC जोन का पूरा नक्सली नेटवर्क टूट गया है और मध्यप्रदेश लगभग नक्सल-मुक्त हो चुका है। पुलिस को अब और खुलासों की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन 2026 तेजी से सफल होता दिख रहा है। READ MORE: लोकसभा में बोले पीएम मोदी: वंदे मातरम् के साथ विश्वासघात हुआ, कांग्रेस ने इसके टुकड़े कर दिए

PM Modi Loksabha Speech: लोकसभा में बोले पीएम मोदी: वंदे मातरम् के साथ विश्वासघात हुआ, कांग्रेस ने इसके टुकड़े कर दिए

PM Modi Loksabha Speech

PM Modi Loksabha Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष चर्चा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् स्वतंत्रता आंदोलन का प्रमुख मंत्र बन गया और हर भारतीय का संकल्प बन गया। अंग्रेजों ने 1905 में बंगाल का विभाजन किया, लेकिन वंदे मातरम् ने एकता की प्रेरणा दी। Speaking in the Lok Sabha. https://t.co/qYnac5iCTB — Narendra Modi (@narendramodi) December 8, 2025 पीएम मोदी ने कांग्रेस और पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् के साथ पिछली सदी में विश्वासघात हुआ। मुस्लिम लीग के विरोध के बाद कांग्रेस ने वंदे मातरम् के कुछ हिस्सों को बदल दिया। मोहम्मद अली जिन्ना ने 1936 में इसका विरोध किया। पीएम ने इसे स्वतंत्रता आंदोलन के प्रति अन्याय बताया। READ MORE: गोवां हादसे में 25 मौतें, पांच गिरफ्तार; मालिकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस उन्होंने बताया कि वंदे मातरम् केवल राजनीतिक नारा नहीं था, बल्कि देशभक्ति का प्रतीक था। अंग्रेज इस गीत से डरते थे और इसके बोलने पर सजा दी जाती थी। बंगाल की वीरांगनाओं और बच्चों ने इस पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ प्रदर्शन किया। वंदे मातरम् की रचना 1875 में बंकिम चंद्र चटोपाध्याय ने की थी और यह 1882 में उनके उपन्यास आनंदमठ में प्रकाशित हुआ। 1896 में रवींद्रनाथ टैगोर ने इसे पहली बार राष्ट्रीय मंच पर गाया। 1905 में स्वदेशी आंदोलन के दौरान देशभर में इस गीत का प्रचार हुआ और इसे राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली। पीएम मोदी ने कहा कि वंदे मातरम् का स्मरण करना हम सभी के लिए गौरव की बात है और इसे सुनाने और याद रखने का अवसर हमें प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी सांसदों से वंदे मातरम् के प्रति कृतज्ञता जताने का आग्रह किया। READ MORE: कंबोडिया-थाईलैंड सीमा पर फिर भड़की हिंसा: एयरस्ट्राइक में एक थाई सैनिक की मौत

Cambodia-Thailand War: कंबोडिया-थाईलैंड सीमा पर फिर भड़की हिंसा; एयरस्ट्राइक में एक थाई सैनिक की मौत

Cambodia-Thailand War

Cambodia-Thailand War: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद एक बार फिर गंभीर रूप ले लिया है। 8 दिसंबर की सुबह थाई सेना ने कंबोडियाई ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। थाई सेना के अनुसार, यह हमला कंबोडियाई गोलीबारी के जवाब में किया गया। झड़प में एक थाई सैनिक की मौत हुई और चार घायल हुए। कंबोडिया ने हवाई हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि थाई सेना ने सुबह लगभग 5:04 बजे प्रेह विहियर प्रांत में हमला किया। कंबोडियाई सेना ने पलटवार नहीं किया और थाई कार्रवाई को युद्धविराम उल्लंघन बताया। फिलहाल दोनों पक्ष एक-दूसरे पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगा रहे हैं। READ MORE: पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना का रिश्ता टूटा, दोनों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो जुलाई में दोनों देशों के बीच पांच दिन की हिंसा हुई थी, जिसमें 48 लोग मारे गए और करीब तीन लाख लोग विस्थापित हुए। तब मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यस्थता कर युद्धविराम कराया था। अक्टूबर में कुआलालंपुर में विस्तारित शांति समझौते पर हस्ताक्षर भी हुए थे। इस बार की हिंसा के कारण सीमा के चार जिलों से लाखों नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। सीमा विवाद 100 साल पुराना है और इसमें प्राचीन शिव मंदिर प्रेह विहियर और ता मुएन थॉम शामिल हैं। थाईलैंड का कहना है कि कंबोडिया ने सीमा पर हथियार तैनात किए थे, जबकि कंबोडिया इसे झूठा और उकसाने वाला बता रहा है। READ MORE: गोवां हादसे में 25 मौतें, पांच गिरफ्तार; मालिकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस

Goa Night Club Incident: गोवां हादसे में 25 मौतें, पांच गिरफ्तार; मालिकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस

Goa Night Club Incident

Goa Night Club Incident: गोवा के अरपोरा में बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में 6 दिसंबर की रात लगी आग में 25 लोगों की मौत हो गई। इनमें 20 कर्मचारी और 5 पर्यटक शामिल हैं। आग लगने के समय क्लब में ‘Bollywood Banger Night’ की पार्टी चल रही थी। प्रारंभिक जांच में बताया गया कि डांसर क्रिस्टीना के परफॉर्मेंस के दौरान जले गए इलेक्ट्रिक पटाखों से आग भड़की। अंजुना पुलिस ने क्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोदक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया और गेट मैनेजर प्रियांशु ठाकुर को गिरफ्तार कर 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा। राज्य सरकार ने क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा के खिलाफ FIR दर्ज कर उनकी तलाश के लिए दिल्ली टीम भेजी। READ MORE: बिग बॉस 19 विजेता बने गौरव खन्ना, बोले – ‘सलमान सर के साथ खड़ा होना ही असली जीत’ हादसे में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन सामने आया है। गोवा सरकार ने तत्कालीन पंचायत निदेशक सिद्धि तुषार हरलकर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सदस्य सचिव डॉ. शमीला मोंटेइरो और ग्राम पंचायत सचिव रघुवीर बगकर को निलंबित कर दिया। मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायल लोगों को 50 हजार रुपये मुआवजा दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि आग के समय ग्राउंड फ्लोर और रसोई में फंसे लोगों की मौत मुख्य रूप से धुएं के कारण हुई। प्रशासन ने दो अन्य क्लब और ढाबा भी सील कर दिए हैं। READ MORE: पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना का रिश्ता टूटा, दोनों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना का रिश्ता टूटा, दोनों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

स्मृति मंधाना

संगीतकार पलाश मुछाल और भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने अपनी शादी टूटने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। दोनों ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि उनकी शादी रद्द हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया। स्मृति और पलाश की शादी 23 नवंबर को होनी थी। संगीत और हल्दी के कार्यक्रम हो चुके थे, लेकिन उसी दिन स्मृति के पिता को हार्ट अटैक आने के बाद शादी पोस्टपोन कर दी गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई अफवाहें फैलने लगी, जिनमें दावा किया गया कि पलाश किसी और से जुड़े हैं। स्मृति ने शादी से जुड़ी सभी तस्वीरें भी हटा दी थी। अपने बयान में स्मृति ने कहा कि वे बहुत निजी स्वभाव की हैं और चाहती हैं कि इस मामले को यहीं खत्म किया जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान किया जाए। READ MORE: सातवें दिन भी 250+ उड़ानें रद्द, DRGC ने जारी किया कारण बताओं नोटिस पलाश ने भी लिखा कि उन्होंने आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि उनके बारे में फैल रही झूठी खबरें उनके लिए बेहद दुखद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टीम अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ लीगल एक्शन लेगी। हाल ही में पलाश वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मिलने भी गए थे। दूसरी ओर, स्मृति के भाई ने बताया कि शादी सिर्फ पोस्टपोन हुई थी, नई तारीख तय नहीं हुई थी। अब दोनों के बयानों और इंस्टाग्राम से एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद यह साफ हो गया कि उनका रिश्ता खत्म हो चुका है और दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। READ MORE: बिग बॉस 19 विजेता बने गौरव खन्ना, बोले – ‘सलमान सर के साथ खड़ा होना ही असली जीत’

Bigg Boss 19 Winner: बिग बॉस 19 विजेता बने गौरव खन्ना, बोले – ‘सलमान सर के साथ खड़ा होना ही असली जीत’

Bigg Boss 19 Winner

Bigg Boss 19 Winner: टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने रियलिटी शो बिग बॉस 19 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। मुंबई में हुए ग्रैंड फिनाले में उन्होंने फरहाना भट्ट को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की। शो जीतने पर गौरव को ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए का कैश प्राइज मिला। वे CID और अनुपमा जैसे लोकप्रिय टीवी शो में नजर आ चुके हैं। फिनाले में कई सितारे पहुंचे, जिनमें कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, अरमान मलिक, करण कुंद्रा और भोजपुरी स्टार पवन सिंह शामिल रहे। शो के दौरान सलमान खान ने धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक पल भी शेयर किया। READ MORE: मुर्शिदाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच रखी गई नई बाबरी मस्जिद की नींव, निलंबित TMC विधायक हुमायूं कबीर ने किया शिलान्यास View this post on Instagram A post shared by Gaurav Khanna (@gauravkhannaofficial) जीत के बाद गौरव ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली पोस्ट शेयर की। एक फोटो में वे ट्रॉफी के साथ मुस्कुरा रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने ट्रॉफी अपनी पत्नी आकांक्षा को पकड़ा दी। उनकी टीम ने पोस्ट में लिखा कि तीन महीने का सफर बेहद खूबसूरत था और ये जीत विश्वास, प्यार और एकता का नतीजा है। गौरव ने कहा कि शो में वे हमेशा शांत और पॉज़िटिव रहे। उनका मानना है कि “बिना गाली-गलौज और नेगेटिविटी के भी ट्रॉफी जीती जा सकती है।” उन्होंने बताया कि उन्होंने शो में अपनी मर्यादा बनाए रखी और ईमानदारी से खेला। सलमान खान को लेकर उन्होंने कहा, “ट्रॉफी अपनी जगह है, लेकिन सलमान सर के हाथ पकड़कर उनके साथ खड़ा होना मेरे लिए सबसे बड़ी जीत है।” उन्होंने ये भी बताया कि सलमान ने उनसे जल्द साथ काम करने की इच्छा जताई, जिसे गौरव ने अपने लिए बहुत बड़ा सम्मान बताया। जीत की राशि के बारे में उन्होंने कहा कि वे सबसे पहले अपने परिवार संग समय बिताना चाहते हैं और पत्नी के साथ दुनिया घूमने की उनकी इच्छा है। READ MORE: सातवें दिन भी 250+ उड़ानें रद्द, DGCA ने जारी किया कारण बताओं नोटिस

IndiGo Crisis: सातवें दिन भी 250+ उड़ानें रद्द, DGCA ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

IndiGo Crisis

IndiGo Crisis: इंडिगो एयरलाइन का परिचालन संकट सातवें दिन भी खत्म नहीं हुआ है। देशभर में सोमवार को 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई। दिल्ली एयरपोर्ट पर 134 और बेंगलुरु में 127 उड़ानें रद्द की गई। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को सलाह दी है कि घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें, क्योंकि कई उड़ानें कैंसिल या रीशेड्यूल हो सकती हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर भी उड़ानें रद्द की गई। दिल्ली से बनारस, इंदौर, हैदराबाद, विजयवाड़ा और जम्मू की भी कई उड़ानें प्रभावित रही। जानकारी के लिए बता दें कि इंडिगो ने पिछले छह दिनों में लगभग 3900 उड़ानें रद्द की हैं। READ MORE: राष्ट्रपति भवन में पुतिन का शाही डिनर; कश्मीर से बंगाल तक के ऐसे व्यंजन परोसे गए जिन्हें देखकर सब रह गए हैरान! संकट को लेकर DGCA ने इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स और अकाउंटेबल मैनेजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इंडिगो ने नोटिस का जवाब देने के लिए अतिरिक्त समय मांगा, जिसके बाद उन्हें सोमवार शाम तक का समय दिया गया है। सरकार इस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में यह भी देखा जाएगा कि क्या एयरलाइन ने नए एफडीटीएल नियमों को समय पर लागू करने की तैयारी नहीं की। इंडिगो का कहना है कि पायलटों की कमी नहीं है, लेकिन नई व्यवस्था के चलते क्रू प्लानिंग में बफर कम था, जिससे संकट बढ़ा। एयरलाइन ने कहा कि स्थिति रोज बेहतर हो रही है और 10 दिसंबर तक नेटवर्क सामान्य होने की उम्मीद है। सरकार के निर्देश के बाद इंडिगो ने 610 करोड़ रुपये का रिफंड प्रोसेस किया है और 3,000 से ज्यादा यात्रियों का बैगेज वापस किया है। एयरलाइन ने ‘रूट कॉज एनालिसिस’ करने की बात भी कही है ताकि आने वाले समय में ऐसी स्थिति दोबारा न बने। READ MORE: मुर्शिदाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच रखी गई नई बाबरी मस्जिद की नींव, निलंबित TMC विधायक हुमायूं कबीर ने किया शिलान्यास