Aayudh

MP Vidhansabha: सिंगरौली में पेड़ कटाई पर सियासी विवाद, कांग्रेस ने विधानसभा से वॉकआउट किया

MP Vidhansabha

MP Vidhansabha: मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन सिंगरौली में छह लाख पेड़ों की कटाई को लेकर हंगामा मच गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अडाणी समूह को खदानें देने के नाम पर बड़े पैमाने पर जंगल काटे जा रहे हैं और इससे आदिवासियों का जीवन प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह और विक्रांत भूरिया ने कहा कि जंगल काटने का काम अवैध है और वन अधिनियम का पालन नहीं किया जा रहा। भूरिया ने कहा कि सिंगरौली में काटे गए पेड़ सागर और शिवपुरी में लगाए जा रहे हैं, जो न्यायपूर्ण नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासियों की जमीन से पेड़ काटकर बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि तीन कोल खदानें अडाणी समूह को दी गई हैं और इसके लिए बड़े पैमाने पर वन कटाई की जा रही है। READ MORE: राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ पुतिन का स्वागत, राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि पेड़ काटने और लगाने का काम पूरी तरह नियमों के अनुसार हो रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र से अनुमति मिली है और जितने पेड़ काटे जा रहे हैं, उतने ही नए पेड़ लगाए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि इस प्रक्रिया से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और सरकार को राजस्व भी प्राप्त होगा। इसके बावजूद कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया। भूरिया ने कहा कि आदिवासियों की पहचान जल, जंगल और जमीन से होती है। जंगल खत्म होने से उनका अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पूरी तरह अडाणी के एजेंट के रूप में काम कर रही है। READ MORE: मोदी-पुतिन की हैदराबाद हाउस बैठक: भारत शांति का पक्षधर, यूक्रेन युद्ध जल्द खत्म होने की अपील

मोदी-पुतिन की हैदराबाद हाउस बैठक: भारत शांति का पक्षधर, यूक्रेन युद्ध जल्द खत्म होने की अपील

modi-putin talk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हैदराबाद हाउस में शुक्रवार को बैठक हुई। इस दौरान मोदी ने कहा कि भारत यूक्रेन युद्ध पर निष्पक्ष नहीं रह सकता और शांति के पक्ष में है। उन्होंने रूस-यूक्रेन संघर्ष के जल्द समाप्त होने जरूरी है और बताया कि भारत हर शांति प्रयास का समर्थन करता है। पुतिन ने भी कहा कि रूस शांतिपूर्ण समाधान के लिए काम कर रहा है और भारत के योगदान की सराहना की। दोनों नेताओं ने ट्रेड, डिफेंस और तकनीकी सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की। इस साल की 23वीं भारत-रूस समिट में 25 से ज्यादा समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। READ MORE: राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ पुतिन का स्वागत, राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि मोदी ने पुतिन की पहली भारत यात्रा (2000) का जिक्र करते हुए कहा कि तब से भारत-रूस संबंध मजबूत हुए हैं। उन्होंने विश्वास और शांति को विश्व कल्याण के लिए जरूरी बताया। पुतिन ने भी भारत-रूस के गहरे और भरोसेमंद रिश्तों पर जोर दिया। #WATCH | In his meeting with PM Narendra Modi, Russian President Vladimir Putin says, "Over the past years, you have done a great deal of work to develop our relationship…We open additional areas for cooperation, including hi-tech aircraft, space exploration and artificial… pic.twitter.com/OH5WuWVgP2 — ANI (@ANI) December 5, 2025 रूस का यह दौरा दोनों देशों के आर्थिक, रक्षा और तकनीकी सहयोग के महत्व को दर्शाता है। बैठक में दुनिया में शांति कायम रखने और वैश्विक चुनौतियों का समाधान खोजने पर जोर दिया गया। READ MORE: Dhurandhar Review: रणवीर सिंह की कमाल की एक्टिंग, लेकिन लंबी रनटाइम ने दर्शकों को किया बोर

Puntin India Visit: राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ पुतिन का स्वागत, राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

Puntin India Visit

Puntin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत में हैं। उनके आगमन पर राष्ट्रपति भवन में 21 तोपों की सलामी दी गई और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन का औपचारिक स्वागत किया। #WATCH | Delhi | Russian President Vladimir Putin leaves from the forecourt of Rashtrapati Bhavan, where he was given a Guard of Honour. President Droupadi Murmu and PM Narendra Modi with the Russian President, before he departed from here. (Video: DD) pic.twitter.com/hHUz9c9wXc — ANI (@ANI) December 5, 2025 स्वागत समारोह के बाद पुतिन राजघाट पहुंचे और वहाँ उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पुतिन के साथ सात मंत्रियों का बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। Delhi | Russian President Vladimir Putin lays a wreath at the Rajghat and pays floral tributes to Mahatma Gandhi. (Pics: DD) pic.twitter.com/35IKSWnhrs — ANI (@ANI) December 5, 2025 READ MORE: गर्मजोशी से मिले मोदी-पुतिन; पीएम ने दी वह गीता, जिसे 2011 में रूस में बैन करने का प्रस्ताव आया था आज दोपहर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठकें हुईं। इनमें से एक बैठक बंद कमरे में आयोजित हुई। बैठक में भारत और रूस के बीच 25 से अधिक समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में कहा कि भारत न्यूट्रल नहीं है और वह शांति के पक्ष में है। उन्होंने दुनिया में शांति की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि भारत शांति की हर कोशिश का समर्थन करता है। #WATCH | In his meeting with PM Narendra Modi, Russian President Vladimir Putin says, "First of all, thank you very much for inviting me…I could share a great deal of details about the events taking place in Ukraine. We are taking together with some partners, including the US,… pic.twitter.com/lVCmpIhELv — ANI (@ANI) December 5, 2025 रूस-भारत 23वीं समिट के तहत दोनों देश निवेश, व्यापार और आर्थिक सहयोग बढ़ाने के रास्तों पर भी चर्चा करेंगे। पुतिन आज भारतीय उद्योगपतियों से भी मुलाकात करेंगे और दोनों देशों में व्यापार और निवेश बढ़ाने की संभावनाओं पर बातचीत करेंगे। पुतिन का यह दौरा भारत और रूस के बीच मजबूत साझेदारी को और आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आज का दिन दोनों नेताओं के लिए द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने और नए समझौतों पर चर्चा करने का महत्वपूर्ण अवसर है। READ MORE: RBI ने फिर घटाई रेपो रेट; लोन होंगे सस्ते, EMI में मिलेगी राहत

Dhurandhar Review: रणवीर सिंह की कमाल की एक्टिंग, लेकिन लंबी रनटाइम ने दर्शकों को किया बोर

Dhurandhar Review

Dhurandhar Review: रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज हो गई है। फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों में उत्साह बढ़ा दिया था, लेकिन कई शहरों में मॉर्निंग शो कैंसिल होने से फैंस नाराज भी दिखे। इसके बावजूद लोग फिल्म देखने पहुंचे और अब सोशल मीडिया पर अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं। कहानी और एक्शन को मिली तारीफ 🇮🇳 #Dhurandhar Review Just watched #Dhurandhar – and it’s a powerhouse! ⭐⭐⭐⭐/5A high-adrenaline patriotic drama that hits from the first frame.#RanveerSingh delivers one of his most intense performances as Major Mohit — gritty, emotional, absolutely commanding. Action is… pic.twitter.com/C74A0MN7LJ — Glitterica.in (@Glitterica_in) December 4, 2025 कई यूजर्स ने ‘धुरंधर’ को एक दमदार देशभक्ति फिल्म बताया है। लोगों ने रणवीर सिंह के इंटेंस अभिनय, संजय दत्त की दमदार एंट्री और अक्षय खन्ना के शानदार परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की। दर्शकों के मुताबिक फिल्म के एक्शन सीन असली और हॉलीवुड लेवल के लगते हैं। कई लोगों ने इसे हाई-एड्रेनालाईन ड्रामा बताया। फिल्म की लंबाई ने परेशान किया It's almost 1 hour 20 mins into #Dhurandhar and the movie is extremely indulgent and not engaging! The movie just goes from one event to another with no solid flow, after a point you just stop caring about the ongoing on the screen. pic.twitter.com/UopM5MtvNO — 𝙿𝚘𝙼 🌶️ (@Instajustice13) December 5, 2025 कुछ दर्शक फिल्म की लम्बाई से निराश दिखे। करीब 3 घंटे 34 मिनट की रनटाइम वाली इस फिल्म को कई लोगों ने बहुत लंबी और बोझिल कहा। एक यूजर ने लिखा कि फिल्म बिना फ्लो के एक घटना से दूसरी घटना की तरफ बढ़ती है, जिससे कहानी में रुचि कम हो जाती है। वहीं कुछ लोगों ने थिएटर खाली होने तक की शिकायत की। कलाकारों का मजबूत अभिनय Just Watched #DhurandharRating ⭐⭐⭐⭐/5#Dhurandhar is a high-adrenaline patriotic action drama that hits hard from the very first frame.#RanveerSingh delivers one of his most intense performances as Major Mohit, bringing grit, emotion, and raw power to every scene. The film… pic.twitter.com/ALNmmNK5G6 — GEN Z (@DilipKu57214508) December 5, 2025 फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई-थ्रिलर सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जाती है। सेंसर बोर्ड ने इसे ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है। जहां एक ओर फिल्म की लंबाई दर्शकों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर एक्शन, देशभक्ति और रणवीर सिंह का परफॉर्मेंस धुरंधर को सोशल मीडिया पर काफी तारीफ दिला रहा है। READ MORE: सुधीर दलवी की हालत गंभीर, शिर्डी साई बाबा ट्रस्ट देगा 11 लाख रुपये का इलाज, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

RBI Reduces Repo Rate: RBI ने फिर घटाई रेपो रेट; लोन होंगे सस्ते, EMI में मिलेगी राहत

RBI Reduced Repo Rate

RBI Reduces Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने रेपो रेट में 0.25% यानी 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की है। नई रेपो रेट अब 5.50% से घटकर 5.25% हो गई है। यह फैसला 3 से 5 दिसंबर तक चली बैठक के बाद RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को घोषित किया। सभी सदस्य इस कटौती के पक्ष में थे। गवर्नर के अनुसार, देश की आर्थिक वृद्धि को और तेज करने के लिए ब्याज दर घटाना जरूरी था। इससे पहले फरवरी से जून के बीच भी RBI ने कुल 1% की कटौती की थी। हालांकि अगस्त और सितंबर-अक्टूबर की बैठकों में दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इस साल अब तक कुल 1.25% की कमी हो चुकी है। READ MORE: इंडिगो में भारी संकट; 550 से ज्यादा उड़ानें रद्द, कई एयरपोर्ट पर हंगामा EMI पर कितना असर होगा? रेपो रेट घटने का सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा। बैंक भी जल्द ही होम और ऑटो लोन पर ब्याज दरें कम करेंगे। हाउसिंग और ऑटो सेक्टर को बढ़ावा रेपो रेट घटने से बैंक सस्ता कर्ज देते हैं, जिससे ग्राहकों को भी फायदा मिलता है। ब्याज दरें कम होने पर घर खरीदने की मांग बढ़ती है। इससे रियल एस्टेट सेक्टर को मजबूत बढ़ावा मिलेगा। RBI द्वारा लगातार की जा रही दरों में कटौती से उम्मीद है कि आने वाले दिनों में लोन और सस्ते होंगे और लोगों की EMI का बोझ कम होगा। READ MORE: गर्मजोशी से मिले मोदी-पुतिन; पीएम ने दिया वह गीता, जिसे 2011 में रूस में बैन करने का प्रस्ताव आया था

Modi Gifted Gita To Putin: गर्मजोशी से मिले मोदी-पुतिन; पीएम ने दी वह गीता, जिसे 2011 में रूस में बैन करने का प्रस्ताव आया था

Modi gifted the Gita to Putin

Modi Gifted Gita To Putin: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन के भारत दौरे पर हैं। 4 दिसंबर की रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपने आवास पर डिनर के लिए आमंत्रित किया। दोनों नेता एयरपोर्ट से एक ही कार में बैठकर पीएम आवास पहुंचे। यहां करीब ढाई घंटे तक उनकी महत्वपूर्ण बैठक चली। Presented a copy of the Gita in Russian to President Putin. The teachings of the Gita give inspiration to millions across the world.@KremlinRussia_E pic.twitter.com/D2zczJXkU2 — Narendra Modi (@narendramodi) December 4, 2025 बैठक के दौरान पीएम मोदी ने पुतिन को रूसी भाषा में अनूदित श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति भेंट की। यह वही गीता है, जिसके रूसी अनुवाद पर 2011 में साइबेरिया के टॉम्स्क शहर में विवाद हुआ था और इसे उग्रवादी किताब घोषित करने की कोशिश की गई थी। आज उसी गीता का उपहार दोनों देशों के बीच मजबूत और भरोसेमंद रिश्तों का संकेत बना। READ MORE: इंडिगो में भारी संकट; 550 से ज्यादा उड़ानें रद्द, कई एयरपोर्ट पर हंगामा पीएम मोदी ने कहा कि गीता का ज्ञान दुनिया को प्रेरणा देता है और इसकी सीख हर युग में प्रासंगिक रहती है। पुतिन ने भी इस उपहार को भारतीय संस्कृति से जुड़ी मजबूत भावना के रूप में देखा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें अपने “मित्र राष्ट्रपति पुतिन” का स्वागत कर खुशी हुई। उन्होंने कहा कि भारत-रूस दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है और दोनों देशों के लोगों को इसका बड़ा फायदा मिला है। READ MORE: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

Indigo Crisis: इंडिगो में भारी संकट; 550 से ज्यादा उड़ानें रद्द, कई एयरपोर्ट पर हंगामा

Indigo Crisis

Indigo Crisis: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इन दिनों गंभीर अव्यवस्था से जूझ रही है। नए DGCA सुरक्षा नियमों और क्रू की भारी कमी के कारण पिछले चार दिनों में उड़ानों में लगातार देरी और रद्द होने की घटनाएं बढ़ गई हैं। गुरुवार को अकेले 550 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं, जिससे दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और गोवा एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली एयरपोर्ट पर 172 उड़ानें, मुंबई में 118, बेंगलुरु में 100, हैदराबाद में 75 और कोलकाता में 35 उड़ानें रद्द हुईं। कई यात्री 10–14 घंटे तक फंसे रहे। यात्रियों ने शिकायत की कि ना खाना मिला, ना पानी, और स्टाफ सही जानकारी भी नहीं दे रहा था। दिल्ली में तो हजारों बैग बिखरे पड़े नजर आए। READ MORE: सुप्रीम कोर्ट BLO के साथ, राज्यों को दिया SIR के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात करने का निर्देश हैदराबाद में गुस्साए यात्रियों ने एयर इंडिया की एक उड़ान के सामने बैठकर विरोध किया। गोवा में भी पुलिस को हालात संभालने पड़े। इंडिगो ने स्वीकार किया कि नए नियमों के बाद क्रू की जरूरत का गलत अनुमान लगाया गया। सर्दी, धुंध और तकनीकी दिक्कतों ने समस्या को और बढ़ा दिया। एयरलाइन ने DGCA से कुछ नियमों में अस्थायी छूट मांगी है। नाइट ड्यूटी की समय सीमा और रात में दो लैंडिंग की सीमा को फिलहाल वापस लिया गया है। सरकार ने एयरलाइन से स्थिति तुरंत सुधारने को कहा है और यात्रियों की सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इंडिगो ने बताया कि उड़ानों का शेड्यूल ठीक होने में 2–3 दिन और लग सकते हैं। 8 दिसंबर से एयरलाइन ने उड़ानों की संख्या कम कर दी है ताकि व्यवस्था सामान्य हो सके। एयरलाइन ने यात्रियों से माफी मांगते हुए कहा है कि वह हालात सुधारने में पूरी कोशिश कर रही है। READ MORE: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार