Aayudh

Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा; अफगानिस्तान का विमान गलत रनवे पर लैंड

Delhi Airport

Delhi Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को एक बड़ी दुर्घटना टल गई। अफगानिस्तान की एरियाना एयरलाइंस की फ्लाइट FG 311, जो काबुल से दिल्ली आ रही थी, ने गलती से उड़ान भरने वाले रनवे पर लैंडिंग कर दी। गनीमत रही कि उस समय उस रनवे पर कोई अन्य विमान मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। यह घटना दोपहर 12:06 बजे हुई। पायलट को रनवे 29L पर लैंड करने की अनुमति थी, लेकिन विमान रनवे 29R पर उतर गया, जो आमतौर पर टेकऑफ के लिए इस्तेमाल होता है। पायलट ने बताया कि खराब दृश्यता और ILS (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) सिग्नल में गड़बड़ी की वजह से यह गलती हुई। एविएशन अधिकारियों ने इसे ‘मिरेकल एस्केप’ कहा, क्योंकि इस रनवे पर कोई विमान नहीं था। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पायलट की गलती के साथ-साथ एटीसी निर्देशों की भी समीक्षा की जा रही है। एयरपोर्ट पर पहले भी एटीसी में गड़बड़ी के कारण फ्लाइटों में देरी हो चुकी है। READ MORE: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का निधन, परिवार और सितारों की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

Palash Muchhal: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टली, पिता की सेहत खराब होने के बाद पलाश भी अस्पताल में भर्ती

Palash Muchhal

Palash Muchhal: क्रिकेटर स्मृति मंधाना और उनके मंगेतर, म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी की तैयारियां सांगली में जोर‑शोर से चल रही थीं। लेकिन शादी से ठीक पहले हालात अचानक बिगड़ गए और समारोह को अनिश्चित समय के लिए स्थगित कर दिया गया। रविवार दोपहर को शादी की मुख्य रस्में शुरू होने वाली थीं, लेकिन स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति की निगरानी शुरू की। परिवार के डॉक्टर ने बताया कि श्रीनिवास मंधाना की हालत फिलहाल स्थिर है और जल्द ही उन्हें छुट्टी मिल सकती है। READ MORE: बॉलीवुड के ‘हीमैन’ धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में परिवार और सितारों की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार इसी बीच, पलाश मुच्छल की तबीयत भी अचानक बिगड़ गई। उन्हें वायरल इंफेक्शन और बढ़ी हुई एसिडिटी की शिकायत हुई, जिसके कारण उन्हें निजी अस्पताल में इलाज करवाना पड़ा। हालांकि, उपचार के बाद उन्हें उसी शाम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वह अपने होटल वापस लौट आए। स्मृति और पलाश पिछले 6 साल से रिलेशनशिप में थे और 2019 से डेटिंग कर रहे थे। शादी के फंक्शन में मेहंदी, हल्दी और संगीत समारोह पूरे उत्साह के साथ आयोजित किए गए थे। समारोह के दौरान कपल ने मेहमानों का मनोरंजन करने के लिए एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच भी रखा था। फिलहाल शादी की नई तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। फैन्स को अब हेल्थ रीजन की वजह से इंतजार करना पड़ेगा। READ MORE: धर्मेंद्र का निधन; 89 साल की उम्र में हमेशा के लिए अलविदा कहा बॉलीवुड के ही-मैन ने

Dharmendra Last Rites: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का निधन, परिवार और सितारों की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

Dharmendra Last Rites

Dharmendra Last Rites: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। वह सोमवार दोपहर अपने घर पर अंतिम सांस ली। धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में किया गया, जहां परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में यह प्रक्रिया पूरी हुई। VIDEO | Mumbai: Actress Hema Malini along with daughters leaves Pawan Hans crematorium. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7)#DharmendraDeol pic.twitter.com/gMArj0rGhE — Press Trust of India (@PTI_News) November 24, 2025 READ MORE: धर्मेंद्र का निधन: सफेद कपड़ों में बेटी ईशा देओल और हेमा मालिनी पहुंची श्मशान घाट; अमिताभ बच्चन भी शामिल धर्मेंद्र के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया और उन्हें भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत बताया। बॉलीवुड के कई मशहूर सितारे, जैसे अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान, संजय दत्त, और करण जौहर, विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे और उन्हें अंतिम विदाई दी। धर्मेंद्र के परिवार में उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर से बेटे सनी देओल और बॉबी देओल, और दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हैं। धर्मेंद्र के निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में डूबा है। कपिल शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका जाना दिल को बहुत दुख पहुंचाता है। धर्मेंद्र, जो बॉलीवुड के “हीमैन” के नाम से मशहूर थे, ने अपने अभिनय से दशकों तक दर्शकों का दिल जीता और भारतीय सिनेमा में अपनी अमिट छाप छोड़ी। READ MORE: धर्मेंद्र का निधन; 89 साल की उम्र में बॉलीवुड के ही-मैन ने हमेशा के लिए कहा अलविदा

धर्मेंद्र का निधन: सफेद कपड़ों में बेटी ईशा देओल और हेमा मालिनी पहुंची श्मशान घाट; अमिताभ बच्चन भी शामिल

धर्मेंद्र का निधन

धर्मेंद्र का निधन: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में 24 नवंबर को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। धर्मेंद्र ने सोमवार को अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा देओल विले पार्ले स्थित श्मशान घाट पर उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचीं। दोनों सफेद कपड़ों में दिखाई दीं, जबकि ईशा देओल ने दुपट्टे से अपने चेहरे को ढका हुआ था। #WATCH | Maharashtra: Actors Amitabh Bachchan and Abhishek Bachchan arrive at Vile Parle Crematorium in Mumbai. An official statement on veteran actor Dharmendra's health is awaited. pic.twitter.com/JIXuoWvq5L — ANI (@ANI) November 24, 2025 इस दुख की घड़ी में अभिनेता अमिताभ बच्चन भी श्मशान घाट पहुंचे। उनके अलावा अभिषेक बच्चन और आमिर खान भी धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में मौजूद थे। धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल ने मुखाग्नि दी और परिवार के अन्य सदस्य भी इस शोक में शामिल हुए। धर्मेंद्र का निधन उनके परिवार और बॉलीवुड के लिए एक बड़ा नुकसान है। उनके निधन के बाद उनके घर के बाहर एंबुलेंस भी देखी गई थी, जो उनकी बिगड़ी हालत को दर्शाती है। READ MORE: धर्मेंद्र का निधन; 89 साल की उम्र में बॉलीवुड के ही-मैन ने हमेशा के लिए कहा अलविदा

Dharmendra Passed Away: धर्मेंद्र का निधन; 89 साल की उम्र में बॉलीवुड के ही-मैन ने हमेशा के लिए कहा अलविदा

Dharmendra Passed Away

Dharmendra Passed Away: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज घर पर चल रहा था। खबरों के मुताबिक, धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनका निधन हो जाने से बॉलीवुड और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। #WATCH | Maharashtra: Actors Amitabh Bachchan and Abhishek Bachchan arrive at Vile Parle Crematorium in Mumbai. An official statement on veteran actor Dharmendra's health is awaited. pic.twitter.com/JIXuoWvq5L — ANI (@ANI) November 24, 2025 धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर, 2025 को सांस लेने में तकलीफ के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज चल रहा था, लेकिन 10 नवंबर के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। उस वक्त उनके परिवार के सदस्य जैसे हेमा मालिनी, सनी देओल, ईशा देओल, करण देओल, राजवीर देओल और अभय देओल अस्पताल पहुंचे थे। धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसरानी गांव में हुआ था। बॉलीवुड में अपने करियर के दौरान उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर हुए। धर्मेंद्र ने हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय, अभिनय की कला और स्टाइल से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके घर पर एंबुलेंस पहुंची, और सुरक्षा बढ़ा दी गई। विले पार्ले श्मशान घाट पर भी कड़ी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट पर होगा। धर्मेंद्र का जाना बॉलीवुड के लिए एक बड़ी क्षति है। READ MORE: श्रद्धा कपूर ने पैर में लगी चोट के बाद स्वास्थ्य अपडेट दिया, आलिया भट्ट के साथ काम करने की जताई ख्वाहिश

Peshawar Attack: पेशावर में FC मुख्यालय पर आत्मघाती हमले में 6 की मौत, 3 जवान शामिल, TTP ने ली जिम्मेदारी

Peshawar Attack

Peshawar Attack: पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार सुबह फ्रंटियर कॉन्स्टेबुलरी (FC) मुख्यालय पर दो आत्मघाती हमलों में 6 लोग मारे गए। इसमें 3 कमांडो और 3 हमलावर शामिल हैं। कई लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस और अधिकारियों के अनुसार, हमला सुबह लगभग 8 बजे शुरू हुआ। पहले मुख्य गेट पर दो धमाके हुए, जिसके बाद हथियारबंद हमलावर अंदर घुस गए। FC कमांडो और पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में तीन हमलावरों को मार गिराया। इस दौरान तीन सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहले हमलावर ने मुख्य गेट पर हमला किया और दूसरा हमलावर कैंपस के अंदर घुस गया। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया। हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के एक गुट जमातुल अह़रार ने ली है। इस हमले को इस समूह के आत्मघाती स्क्वॉड खलफा-ए-रशीदीन ने अंजाम दिया। पेशावर का यह मुख्यालय एक व्यस्त इलाके में स्थित है और इसके पास सैन्य छावनी भी है। सुरक्षा कारणों से इलाके की सभी सड़कों को बंद कर दिया गया है। पाकिस्तान में हाल के महीनों में खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकी घटनाओं में तेज बढ़ोतरी देखी गई है। इस साल पहले भी क्वेटा और बन्नू में अर्धसैनिक बल के मुख्यालय पर हमले हुए थे, जिनमें कई सुरक्षा कर्मी मारे गए। सैन्य और पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभी भी मुख्यालय के अंदर आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है और सुरक्षा बल स्थिति को संभाल रहे हैं। READ MORE: ग्वालियर एनकाउंटर: भाजपा नेता पर हमला करने वाला कुख्यात गैंगस्टर कपिल यादव घायल, 12 गंभीर मामलों में था वांछित

Shraddha Kapoor Health Update: श्रद्धा कपूर ने पैर में लगी चोट के बाद स्वास्थ्य अपडेट दिया, आलिया भट्ट के साथ काम करने की जताई ख्वाहिश

Shraddha Kapoor Health Update

Shraddha Kapoor Health Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए एक बड़ी अपडेट दी, जिसमें उन्होंने अपनी चोट और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। फिल्म ईथा की शूटिंग के दौरान श्रद्धा को लावणी डांस करते वक्त चोट लग गई थी, जिसके बाद वह अब आराम कर रही हैं। श्रद्धा ने बताया कि उनकी मसल्स में चोट आई है, लेकिन आराम करने से वह जल्दी ठीक हो जाएंगी। श्रद्धा ने अपने सोशल मीडिया वीडियो में पैर में बंधी पट्टी दिखाते हुए कहा, “मैं अब टर्मिनेटर की तरह घूम रही हूं, लेकिन ज्यादा आराम करने से जल्दी ठीक हो जाऊंगी।” इसके अलावा, श्रद्धा ने एक और दिलचस्प बात शेयर की, जब एक फैन ने उनसे आलिया भट्ट के साथ काम करने के बारे में पूछा। श्रद्धा ने जवाब दिया, “आलिया बहुत शानदार काम करती है और मैं उनकी बड़ी फैन हूं। अगर हमें एक साथ काम करने का मौका मिला, तो यह बहुत ही मजेदार होगा।” फिल्म ईथा में श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी मुख्य भूमिका में हैं। श्रद्धा ने इस फिल्म के लिए 15 किलो वजन बढ़ाया है और अपनी मेहनत से एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं। READ MORE: दिल्ली में प्रदूषण विरोधी प्रदर्शन में नक्सली हिड़मा के समर्थन में नारेबाजी

ग्वालियर एनकाउंटर: भाजपा नेता पर हमला करने वाला कुख्यात गिरफ्तार, 12 गंभीर मामलों में था वांछित

ग्वालियर एनकाउंटर

ग्वालियर एनकाउंटर: ग्वालियर में सोमवार तड़के एक शॉर्ट एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर कपिल यादव घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कपिल यादव पर भाजपा नेता पूरन सिंह भदौरिया और उनके भाई पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। यह एनकाउंटर करीब 10 मिनट तक दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद हुआ। पुलिस को सूचना मिली थी कि कपिल यादव और उसका साथी अमन यादव मेला ग्राउंड के पास घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर अमन को पकड़ लिया, लेकिन कपिल वहां से भाग निकला। दो घंटे की तलाश के बाद मोहनपुर के एक ईंट भट्ठे के पास पुलिस और कपिल का सामना हुआ। कपिल ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और कपिल के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे जेएएच ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। कपिल यादव पर मुरार और बिजोली थानों में हत्या, हत्या के प्रयास और अवैध वसूली सहित 12 गंभीर मामले दर्ज हैं। तीन दिन पहले उसने भाजपा नेता पूरन सिंह की जमीन पर जबरन कब्जा करने के दौरान उनके और उनके भाई पर हमला किया था। इस घटना के बाद पुलिस ने उसे 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। भाजपा नेता पूरन सिंह ने कहा, कपिल यादव के एनकाउंटर में घायल होने की खबर से मुझे राहत मिली है। पुलिस ने सही कार्रवाई की है। READ MORE: दिल्ली में प्रदूषण विरोधी प्रदर्शन में नक्सली हिड़मा के समर्थन में नारेबाजी

Delhi Protest: दिल्ली में प्रदूषण विरोधी प्रदर्शन में नक्सली हिड़मा के समर्थन में नारेबाजी

Delhi Protest

Delhi Protest: दिल्ली में रविवार को वायु प्रदूषण के खिलाफ हुए प्रदर्शन में एक नया विवाद सामने आया। प्रदर्शनकारियों ने देश के मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा के पोस्टर लहराए और उसके समर्थन में नारे लगाए। हिड़मा को जल, जंगल, और जमीन का रक्षक बताते हुए उसकी तुलना आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा से की गई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी मिर्च स्प्रे से घायल हो गए। 18 नवंबर को सुरक्षाबलों ने आंध्र प्रदेश के एलूरी सीताराम राजू जिले में मुठभेड़ में हिड़मा को मार गिराया था। वह 26 बड़े हमलों का मास्टरमाइंड था और बस्तर में दो दशकों से सक्रिय था। हिड़मा की मौत के बाद दिल्ली में उसके समर्थन में नारे लगाए गए, जो बहुत से लोगों के लिए हैरान करने वाला था। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और इसे एक राजनीतिक एजेंडा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि ये प्रदर्शनकारी नहीं बल्कि एक्टिविस्ट हैं, जो दिल्ली में प्रदूषण पर हंगामा करने का बहाना बना रहे हैं। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और नारेबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। READ MORE: जस्टिस सूर्यकांत बने भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश, शपथ के बाद माता-पिता के छुए पैर, पूर्व CJI गवई से गले मिले; कई ऐतिहासिक फैसलों का हिस्सा रहे

CJI Suryakant: जस्टिस सूर्यकांत बने भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश, पूर्व CJI गवई से गले मिले; कई ऐतिहासिक फैसलों का हिस्सा रहे

CJI Suryakant

CJI Suryakant: 24 नवंबर, 2025 को जस्टिस सूर्यकांत ने भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद थे। #WATCH | Delhi: CJI Surya Kant shares a hug with his predecessor, former CJI BR Gavai, as they greet each other. Justice Surya Kant took oath as the 53rd Chief Justice of India today. (Video: DD News) pic.twitter.com/kUPRhjZzGC — ANI (@ANI) November 24, 2025 जस्टिस सूर्यकांत का जन्म हरियाणा के छोटे से गांव पेटवाड़ में हुआ था, और वह एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। 1984 में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से कानून में डिग्री प्राप्त करने के बाद, उन्होंने हिसार जिला न्यायालय से अपने करियर की शुरुआत की। बाद में उन्होंने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में वकालत की और 2011 में कानून में स्नातकोत्तर की डिग्री भी हासिल की। उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण फैसले हुए, जिनमें जम्मू-कश्मीर से संबंधित अनुच्छेद 370 का मामला और पेगासस स्पाइवेयर केस शामिल हैं। इसके अलावा, जस्टिस सूर्यकांत ने बिहार में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर किए गए 65 लाख मतदाताओं का विवरण सार्वजनिक करने का आदेश भी दिया था। जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल 14 महीने का होगा। READ MORE: पेशावर में FC मुख्यालय पर आतंकवादी हमला: आत्मघाती हमलावरों ने मचाई तबाही, कई धमाके और फायरिंग के बीच सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरा