Aayudh

Weather Update: मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली-NCR में ठंड का कहर, प्रदूषण का खतरा भी बढ़ा 

Weather Update

Weather Update: मध्य प्रदेश में इस सप्ताह कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीते 24 घंटे में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन समेत 15 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे गिर गया। शाजापुर, 6.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग ने गुरुवार को भोपाल, इंदौर और अन्य 6 जिलों में शीतलहर (कोल्ड वेव) का अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड जारी रहने की संभावना है। इस बीच, राजस्थान के माउंट आबू में भी पारा शून्य के पास पहुंच गया है, जहां ओस की बूंदों के जमने से बर्फ का रूप लिया। फतेहपुर, नागौर और सीकर में भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है। दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्र में भी ठंड बढ़ रही है। गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में धूप खिलने के बावजूद, प्रदूषण का स्तर बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में रहेगा। स्मॉग और धुंध की वजह से सुबह और शाम की हवा जहरीली हो सकती है। राजधानी दिल्ली का AQI 300 से 450 तक पहुंचने की संभावना है। गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में भी प्रदूषण के स्तर में वृद्धि हो सकती है। फरीदाबाद और सोनीपत में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है, लेकिन प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड और प्रदूषण दोनों के बढ़ने की चेतावनी दी है। READ MORE: नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, पीएम मोदी की मौजूदगी में भव्य समारोह

Nitish Kumar Oath Ceremony: नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, पीएम मोदी की मौजूदगी में भव्य समारोह

Nitish Kumar Oath Ceremony

Nitish Kumar Oath Ceremony: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह समारोह पटना के गांधी मैदान में सुबह 11.30 बजे आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री इस मौके पर मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। #WATCH | Bihar: Visuals from Gandhi Maidan in Patna, where the swearing-in ceremony of the NDA government in Bihar will take place today. Nitish Kumar returns as Bihar CM for the 10th time. Samrat Choudhary and Vijay Kumar Sinha take oath as Deputy CMs. pic.twitter.com/0MJO1OpfLg — ANI (@ANI) November 20, 2025 समारोह में नीतीश के साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। कुल 18 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है, जिनमें जदयू के 7, भाजपा के 8 और लोजपा (आर), रालोमो, हम के 1-1 मंत्री शामिल हो सकते हैं। बिहार की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। गांधी मैदान में ड्रोन से निगरानी की जा रही है और एसपीजी की सुरक्षा तैनात है। समारोह में कई राज्य के मुख्यमंत्री और नेता भी पहुंच रहे हैं। इस मौके पर बिहार के विकास को लेकर कई उम्मीदें जताई जा रही हैं। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने नीतीश कुमार को 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और कहा कि यह बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन है। READ MORE: नीतीश कुमार बने NDA विधायक दल के नेता, राज्यपाल को इस्तीफा देकर 20 नवंबर को गांधी मैदान में 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे