Aayudh

TMC सांसद कल्याण बनर्जी के अकाउंट से 56 लाख की साइबर ठगी; फर्जी आधार-पैन से खाते का मोबाइल नंबर बदल जालसाजों ने उड़ाए पैसे

कल्याण बनर्जी

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के साथ एक बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने उनके बंद पड़े एसबीआई खाते से 56 लाख रुपये उड़ा लिए। यह खाता कई सालों से निष्क्रिय था और 2001 से 2006 के बीच विधायक रहते हुए उनके भत्ते इसी खाते में आते थे। पुलिस के मुताबिक, ठगों ने सांसद के फर्जी आधार और पैन कार्ड बनाकर उनके खाते की KYC डिटेल्स अपडेट की और 28 अक्टूबर को खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर बदल दिया। इसके बाद उन्हें खाते का पूरा एक्सेस मिल गया और उन्होंने इंटरनेट बैंकिंग के जरिए 56 लाख 39 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। यह रकम कई अलग-अलग खातों में भेजी गई, एटीएम से निकाली गई और गहने खरीदने में भी खर्च की गई। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने खुद कोलकाता पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है। कल्याण बनर्जी ने बताया कि यह खाता काफी पुराना था और लंबे समय से इसमें कोई लेनदेन नहीं हुआ था। फिलहाल उनका मुख्य खाता एसबीआई की कालीघाट शाखा में है। बैंक अधिकारियों ने जांच एजेंसी को सभी जरूरी दस्तावेज, KYC रिकॉर्ड और ट्रांजैक्शन डिटेल्स देने का आश्वासन दिया है। कोलकाता पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों तक पहुंचने के लिए ट्रांजैक्शन की ट्रेल खंगाली जा रही है। READ MORE: EOW की जांच में खुलासा; शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी में निवेशकों के करोड़ों रुपए का दुरुपयोग किया  

Shami-Hasin Jahan: शमी की एक्स-वाइफ ने गुजारा भत्ता बढ़ाने की मांग की, सुप्रीम कोर्ट बोला – 4 लाख काफी नहीं क्या?

Shami-Hasin Jahan

Shami-Hasin Jahan: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की एक्स-वाइफ हसीन जहां ने गुजारा भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने कोर्ट से गुजारिश की है कि शमी हर महीने 10 लाख रुपये गुजारा भत्ता दें। फिलहाल कलकत्ता हाईकोर्ट ने उन्हें और उनकी बेटी को 4 लाख रुपये महीना देने का आदेश दिया था जिसमें से 1.5 लाख हसीन जहां और 2.5 लाख उनकी बेटी को मिलते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इस मामले में पश्चिम बंगाल सरकार और मोहम्मद शमी को नोटिस जारी किया है और चार हफ्तों में जवाब मांगा है। हालांकि, कोर्ट ने टिप्पणी की “क्या हर महीने 4 लाख रुपये पर्याप्त नहीं हैं?” हसीन जहां का कहना है कि यह रकम उनके और बेटी के खर्च के लिए काफी नहीं है। उन्होंने मांग की है कि उन्हें 7 लाख रुपये और बेटी को 3 लाख रुपये दिए जाएं। शमी और हसीन जहां की शादी 2014 में हुई थी, लेकिन 2018 में दोनों अलग हो गए। हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा और एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। शमी को हालांकि मैच फिक्सिंग के आरोपों से बीसीसीआई ने क्लीन चिट दे दी थी। फिलहाल कोर्ट ने अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद तय की है।  READ MORE: EOW की जांच में खुलासा; शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी में निवेशकों के करोड़ों रुपए का दुरुपयोग किया  

EOW की जांच में खुलासा; शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी में निवेशकों के करोड़ों रुपए का दुरुपयोग किया  

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा एक बार फिर मुश्किल में हैं। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों की कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में निवेशकों के 60 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी हुई है। जांच में सामने आया कि कंपनी में निवेश किए गए पैसों का गलत इस्तेमाल किया गया और फर्जी बिजनेस खर्च दिखाए गए। EOW ने बताया कि राज कुंद्रा की कंपनियों के पूर्व CFO, अकाउंटेंट और डायरेक्टर्स के बयानों से पता चला है कि फंड को दूसरी कंपनियों में डायवर्ट किया गया। अब बैंक खातों का फोरेंसिक ऑडिट कराया जाएगा ताकि पैसों की हेराफेरी का पूरा पता लगाया जा सके। जांच में यह भी सामने आया है कि शिल्पा शेट्टी ने अपनी ही कंपनी के विज्ञापन के लिए 15 करोड़ रुपये की फीस ली थी। वहीं, राज कुंद्रा ने दावा किया कि यह रकम ब्रॉडकास्टिंग और प्रमोशन पर खर्च की गई। EOW को शक है कि कई खर्चे मनगढ़ंत दिखाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद जरूरत पड़ने पर शिल्पा और राज कुंद्रा को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। इस मामले की शुरुआत बिजनेसमैन दीपक कोठारी की शिकायत से हुई थी, जिन्होंने आरोप लगाया था कि दोनों ने उनसे 60 करोड़ रुपये निवेश के नाम पर लिए और बाद में पैसा लौटाया नहीं। READ MORE: कटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर गूंजी किलकारियां! शादी के 4 साल बाद बेटे का जन्म, कपल ने शेयर की खुशखबरी

Katrina Kaif: कटरीना और विक्की के घर गूंजी किलकारी! शादी के 4 साल बाद बेटे का जन्म, कपल ने शेयर की खुशखबरी

Katrina Kaif

Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल के घर खुशियों ने दस्तक दी है। शादी के चार साल बाद कपल माता-पिता बन गया है। शुक्रवार, 7 नवंबर 2025 को कटरीना ने बेटे को जन्म दिया। इस खुशखबरी की जानकारी खुद विक्की और कटरीना ने सोशल मीडिया पर दी। View this post on Instagram A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) कटरीना और विक्की ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हमारी खुशियों का छोटा सा तोहफा आ गया है। बेहद प्यार और आभार के साथ, हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं।” पोस्ट के साथ कपल ने एक प्यारा सा कार्ड शेयर किया, जिसमें लिखा था ‘बेबी बॉय’। View this post on Instagram A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) कटरीना ने सितंबर 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में विक्की के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए लिखा था कि वे अपने जीवन का सबसे खूबसूरत चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं। विक्की और कटरीना ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में शादी की थी। यह शादी बेहद निजी थी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। View this post on Instagram A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) कटरीना और विक्की बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं, और अब उनके फैंस सोशल मीडिया पर दोनों को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। READ MORE: दिग्गज गायिका और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का 71 साल की उम्र में निधन

Air India Plane Crash: एअर इंडिया मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा – तकनीकी खामी को नजरअंदाज कर पायलट पर आरोप लगाना गलत

Air India Plane Crash

Air India Plane Crash: अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल के पिता पुष्कराज सभरवाल की याचिका पर सुनवाई की। उन्होंने हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। कोर्ट ने केंद्र सरकार और डीजीसीए को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में पायलट के खिलाफ कोई आरोप नहीं है। कोर्ट ने पायलट के 91 वर्षीय पिता से कहा, “आप मन पर बोझ न लें, आपके बेटे को दोषी नहीं ठहराया गया है। यह एक दुर्घटना थी।” अदालत ने यह भी कहा कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की रिपोर्ट में पायलट को दोषी नहीं बताया गया है, केवल दोनों पायलटों के बीच बातचीत का उल्लेख है। कोर्ट ने कहा कि AAIB का उद्देश्य किसी को दोष देना नहीं, बल्कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के उपाय सुझाना है। पायलट के पिता ने अपनी याचिका में कहा कि जांच निष्पक्ष नहीं रही और तकनीकी खामियों को नजरअंदाज कर दोष पायलटों पर डाला गया। उन्होंने मांग की कि जांच किसी पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में कराई जाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह इस याचिका को पहले से लंबित याचिका के साथ सुनेगा। अब मामले की अगली सुनवाई 10 नवंबर को होगी। READ MORE: एशिया कप ट्रॉफी विवाद; बीसीसीआई ने मोहसिन नकवी पर साधा निशाना, ICC में उठेगा मामला

एशिया कप ट्रॉफी विवाद: बीसीसीआई ने मोहसिन नकवी पर साधा निशाना, ICC में उठेगा मामला

एशिया कप ट्रॉफी विवाद

एशिया कप ट्रॉफी विवाद: एशिया कप 2025 के ट्रॉफी विवाद पर अब नया मोड़ आ गया है। बीसीसीआई (BCCI) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नकवी के खिलाफ बड़ा एक्शन लेने की तैयारी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने नकवी के खिलाफ आरोपों की एक सूची तैयार की है, जिसे दुबई में होने वाली आईसीसी (ICC) बोर्ड मीटिंग में पेश किया जाएगा। बीसीसीआई का आरोप है कि नकवी ने आईसीसी के संचालन नियमों का उल्लंघन किया है। वह पाकिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर होने के साथ-साथ पीसीबी और एसीसी दोनों पदों पर हैं, जो नियमों के खिलाफ है। रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई को इस मामले में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का भी समर्थन मिल सकता है। विवाद की शुरुआत तब हुई जब भारतीय टीम ने एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। टीम का कहना था कि ट्रॉफी मोहसिन नकवी से नहीं ली जा सकती, क्योंकि वह पाकिस्तान सरकार में मंत्री हैं। बीसीसीआई ने इस पर पहले ही एसीसी को औपचारिक शिकायत भेजी थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अब बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि यह मामला आईसीसी मीटिंग में उठाया जाएगा। बोर्ड का कहना है कि यह सिर्फ ट्रॉफी का नहीं, बल्कि खेल भावना और पारदर्शिता का मुद्दा है। READ MORE: दिल्ली एयरपोर्ट पर फिर तकनीकी खराबी, 100 से ज्यादा उड़ानें लेट

Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर फिर तकनीकी खराबी, 100 से ज्यादा उड़ानें लेट

Delhi Airport

Delhi Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर शुक्रवार सुबह एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में तकनीकी खराबी आने से उड़ान लेट हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिस्टम में खराबी के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को उड़ानों के लैंडिंग और टेकऑफ का शेड्यूल नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से कई फ्लाइट्स 30 मिनट से लेकर एक घंटे तक देरी से रवाना हो रही हैं। ऑटोमैटिक मैसेज स्विच सिस्टम (AMSS) में आई दिक्कत के चलते कंट्रोलर्स को अब मैन्युअली काम करना पड़ रहा है। यह सिस्टम फ्लाइट्स के टेकऑफ और लैंडिंग की जानकारी देता है। खराबी के कारण गुरुवार रात से ही उड़ानों का संचालन प्रभावित है। Passenger Advisory issued at 08:34 Hours#DelhiAirport #PassengerAdvisory #DELAdvisory pic.twitter.com/ckfpibIazv — Delhi Airport (@DelhiAirport) November 7, 2025 एयरलाइंस कंपनियों जैसे इंडिगो, स्पाइसजेट, एयर इंडिया और अकासा ने यात्रियों से फ्लाइट अपडेट चेक करते रहने की अपील की है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भी कहा है कि तकनीकी टीम समस्या को जल्द ठीक करने में जुटी हुई है। पिछले कुछ दिनों में यह तीसरी बार है जब दिल्ली एयरपोर्ट को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। हाल ही में यहां GPS स्पूफिंग के फेक सिग्नल भी मिले थे, जिससे विमान नेविगेशन सिस्टम प्रभावित हुआ था। लगातार तकनीकी दिक्कतों से यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। READ MORE: सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; सड़कों से हटें आवारा पशु-कुत्ते, शेल्टर होम में रखें जाएं

Supreme Court Stray Dog Case: सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; सड़कों से हटें आवारा पशु-कुत्ते, शेल्टर होम में रखें जाएं

Supreme Court Stray Dog Case

Supreme Court Stray Dog Case: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को देशभर में सड़कों और हाईवे पर घूम रहे आवारा पशुओं को हटाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश पूरे देश में लागू होगा। राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, नगर निगमों और NHAI को निर्देश दिया गया है कि सभी आवारा पशुओं को सड़कों से हटाकर शेल्टर होम में रखा जाए। कोर्ट ने कहा कि हर राज्य में हाईवे पर आवारा पशुओं की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू किए जाएं। साथ ही, निगरानी के लिए पेट्रोलिंग टीमें बनाई जाएं जो 24 घंटे सड़कों की जांच करें। सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के लिए भी सख्त निर्देश दिए हैं। अदालत ने कहा कि स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थलों से आवारा कुत्तों को हटाया जाए। इन स्थानों पर बाड़ लगाकर उनकी एंट्री रोकी जाए। पकड़े गए कुत्तों का वैक्सीनेशन और नसबंदी कर उन्हें शेल्टर होम में रखा जाए, लेकिन दोबारा उसी जगह पर छोड़ा न जाए। कोर्ट ने सभी राज्यों से 3 हफ्ते के भीतर स्टेटस रिपोर्ट और हलफनामा दाखिल करने को कहा है। जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने यह आदेश दिया। इस मामले की अगली सुनवाई अब 13 जनवरी को होगी। READ MORE: वंदे मातरम् के 150 साल पूरे: PM मोदी ने लॉन्च किया स्मरणोत्सव पोर्टल, जारी किए डाक टिकट और सिक्का; सालभर चलेगा स्मरणोत्सव 

MP Weather: मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार; रायसेन में पारा 5 डिग्री पर, इंदौर में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड

MP Weather

MP Weather: मध्य प्रदेश में सर्दी ने दस्तक दे दी है। हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। रायसेन जिले में ठंड तेजी से बढ़ रही है और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार रात यहां का पारा गिरकर 5 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, रायसेन सहित भोपाल, विदिशा और सीहोर जैसे जिलों में भी रातें काफी ठंडी हो गई हैं। दिन में हल्की धूप निकल रही है, लेकिन सुबह और शाम को सर्द हवाएं लोगों को कंपकंपा रही हैं। इंदौर में इस बार नवंबर में 10 साल की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। वहीं, भोपाल में पारा 11 डिग्री, ग्वालियर में 11.3 डिग्री और उज्जैन में 13 डिग्री तक गिर गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ी राज्यों में ताजा बर्फबारी और उत्तरी हवाओं के कारण आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। फिलहाल राज्य में बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन ठंड का असर बढ़ेगा। बाजारों में ऊनी कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। किसानों के लिए यह ठंड लाभदायक मानी जा रही है क्योंकि इससे गेहूं, चना और सरसों की फसलों को फायदा मिल रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 15 नवंबर तक ठंड का असर और तेज होगा। READ MORE: दिग्गज गायिका और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का 71 साल की उम्र में निधन

Sulakshana Pandit Passed Away: दिग्गज गायिका और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का 71 साल की उम्र में निधन

Sulakshana Pandit Passed Away

Sulakshana Pandit Passed Away: बॉलीवुड की मशहूर गायिका और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 71 वर्षीय सुलक्षणा पंडित ने नानावटी अस्पताल में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। उनके भाई और म्यूजिक डायरेक्टर ललित पंडित ने बताया कि उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया। सुलक्षणा पंडित का जन्म 12 जुलाई 1954 को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हुआ था। उनके पिता प्रताप नारायण पंडित शास्त्रीय गायक थे और उनके चाचा मशहूर गायक पंडित जसराज थे। उन्होंने महज 9 साल की उम्र में गायन शुरू कर दिया था। सुलक्षणा ने 1975 में फिल्म ‘उलझन’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और राजेश खन्ना, जितेंद्र, शशि कपूर और विनोद खन्ना जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘हेरा फेरी’, ‘अपनापन’, ‘खानदान’ और ‘वक्त की दीवार’ शामिल हैं। गायकी में भी उन्होंने बड़ा नाम कमाया। उन्होंने लता मंगेशकर, किशोर कुमार और मोहम्मद रफी जैसे दिग्गजों के साथ कई हिट गीत गाए। फिल्म ‘संकल्प’ के गाने ‘तू ही सागर तू ही किनारा’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। READ MORE: KGF फेम एक्टर हरीश राय का निधन, थायरॉइड कैंसर से लंबे समय से जूझ रहे थे