Bihar Election 2025: पहले चरण में 13.13% मतदान, लालू परिवार ने पटना में डाला वोट; कई जगह ईवीएम खराब

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग जारी है। 18 जिलों की 121 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। सुबह 9 बजे तक 13.13 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा मतदान सहरसा में 15.27% और सबसे कम पटना में 11.22% रहा। #WATCH | "Badlaav hoga" says former Bihar CM and RJD supremo Lalu Prasad Yadav after casting his vote for the first phase of #BiharAssemblyElections at a polling station in Patna pic.twitter.com/CYh2Hv1gS9 — ANI (@ANI) November 6, 2025 पहले चरण में कुल 1314 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस फेज में तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और अनंत सिंह जैसे दिग्गजों की साख दांव पर है। वोटिंग के बीच कई जगह तकनीकी दिक्कतें भी सामने आई। वैशाली, दरभंगा, राघोपुर, दानापुर और बख्तियारपुर समेत कई इलाकों में ईवीएम खराब होने से मतदान कुछ समय के लिए रुका। बिहारशरीफ में पर्ची बांटने के आरोप में चार बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। मुजफ्फरपुर के गायघाट क्षेत्र में पुल और सड़क निर्माण की मांग को लेकर तीन बूथों पर मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया। वहीं, पटना में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव ने परिवार सहित वोट डाला। पहले चरण में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कई बूथों पर लंबी कतारें लगी हैं और महिला मतदाताओं की भागीदारी भी बढ़ी है। READ MORE: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ऋषभ पंत और आकाश दीप की वापसी