IND VS AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया, सुंदर की घातक गेंदबाजी से 2-1 की बढ़त पक्की

IND VS AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी20 मैच में 48 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है। गोल्ड कोस्ट में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 18.2 ओवर में ही 119 रन पर ढेर हो गई। टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही। शुभमन गिल ने 46 रन और अभिषेक शर्मा ने 28 रन बनाए। दोनों के बीच 56 रनों की ओपनिंग साझेदारी हुई। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 10 गेंदों में 20 रन और शिवम दुबे ने 22 रन जोड़े। हालांकि मध्यक्रम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस और एडम जम्पा ने 3-3 विकेट झटके। गेंदबाजी में वाशिंगटन सुंदर ने कमाल किया। उन्होंने सिर्फ 8 गेंदों में 3 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उनके साथ शिवम दुबे और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक सफलता मिली। एक समय ऑस्ट्रेलिया ने 67 रन पर सिर्फ एक विकेट गंवाया था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों की सटीक बॉलिंग के आगे बाकी बल्लेबाज टिक नहीं पाए। ऑस्ट्रेलिया के आखिरी 7 विकेट सिर्फ 28 रनों के भीतर गिर गए। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। अब आखिरी मुकाबला 8 नवंबर को खेला जाएगा, जिसमें भारत सीरीज 3-1 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगा। READ MORE: पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर विवाद: ममता बोली – जब तक हर व्यक्ति फॉर्म नहीं भरेगा, मैं भी नहीं भरूंगी
Mamata Banerjee On SIR: पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर विवाद: ममता बोली – जब तक हर व्यक्ति फॉर्म नहीं भरेगा, मैं भी नहीं भरूंगी

Mamata Banerjee On SIR: पश्चिम बंगाल में SIR (Summary Revision of Electoral Roll) प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर बीएलओ (BLO) गणना फॉर्म लेकर पहुंचे, लेकिन उन्होंने फॉर्म भरने से इनकार कर दिया। ममता ने कहा कि जब तक बंगाल का हर व्यक्ति फॉर्म नहीं भरता, वह खुद भी ऐसा नहीं करेंगी। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, “बीएलओ प्रभारी कल मेरे निवास पर आए थे और फॉर्म दिए। मैंने कहा कि जब तक राज्य के सभी लोग फॉर्म नहीं भरते, मैं भी नहीं भरूंगी।” ममता ने साथ ही उन खबरों को गलत बताया जिनमें दावा किया गया था कि उन्होंने फॉर्म स्वीकार कर लिया है। वहीं, शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने ममता के इस कदम को गैरकानूनी बताया। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देश के मुताबिक, किसी भी परिवार के सदस्य को फॉर्म लेना चाहिए। अगर मुख्यमंत्री ने इनकार किया है, तो यह नियमों के खिलाफ है। बता दें कि तृणमूल कांग्रेस पहले से ही SIR प्रक्रिया का विरोध कर रही है। ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को सड़क पर उतरकर इस प्रक्रिया के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। READ MORE: लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की गाड़ी पर गोबर-चप्पल फेंकी, RJD कार्यकर्ताओं पर आरोप
लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की गाड़ी पर गोबर-चप्पल फेंकी, RJD कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

बिहार के लखीसराय में मतदान के दौरान बड़ा हंगामा हुआ। राज्य के डिप्टी सीएम और बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की गाड़ी पर गुरुवार को गोबर, चप्पल और पत्थर फेंके गए। यह घटना खोरियारी गांव के बूथ नंबर 404 और 405 के पास हुई। #WATCH | #BiharElection2025 | RJD supporters surrounded Deputy CM and BJP candidate from Lakhisarai constituency, Vijay Kumar Sinha's car, hurled slippers, pelted stones and cow dung and chanted "Murdabad", as he visited Khoriari village in his constituency. The Deputy CM spoke… pic.twitter.com/jkKl98Hkyz — ANI (@ANI) November 6, 2025 विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि RJD के समर्थकों ने उनकी गाड़ी पर हमला किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने कहा, राजद के गुंडे दारू पीकर गुंडई कर रहे हैं। मैं बिहार में फिर से जंगलराज नहीं आने दूंगा। घटनास्थल पर RJD MLC अजय सिंह और डिप्टी सीएम के बीच सड़क पर बहस और झड़प भी हुई। विजय सिन्हा ने अजय सिंह पर शराब पीने का आरोप लगाया, जबकि अजय सिंह ने उन्हें गुंडा कहा। विजय सिन्हा ने कहा कि उनके पोलिंग एजेंट को धमकाया गया और मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को रोकने की कोशिश की गई। उन्होंने प्रशासन पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि SP कायर हैं, कुछ नहीं कर रहे। #WATCH | Lakhisarai DM Mithilesh Mishra says, "The elections are going on. Every candidate has the right to visit their constituency. If we get any complaints, we will investigate them. We are ensuring peace is restored. Actions will be taken according to the situation…" https://t.co/cH4emaPloB pic.twitter.com/ueT7TbAVGw — ANI (@ANI) November 6, 2025 DM मिथिलेश मिश्रा ने कहा कि हर उम्मीदवार को अपने क्षेत्र में जाने का अधिकार है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन काम कर रहा है। वहीं SP अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और स्थिति अब नियंत्रण में है। READ MORE: 1xBat प्रमोशन केस में ED की बड़ी कार्रवाई; सुरेश रैना-शिखर धवन की 11.14 करोड़ की संपत्ति अटैच
1xBat Case: 1xBat प्रमोशन केस में ED की बड़ी कार्रवाई; सुरेश रैना-शिखर धवन की 11.14 करोड़ की संपत्ति अटैच

1xBat Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की करीब 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत की गई है। ईडी के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों ने अवैध ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म 1xBet से जुड़ी विदेशी कंपनियों के साथ प्रमोशन डील की थी। जांच में पता चला है कि रैना और धवन को इस डील का भुगतान विदेशी रास्तों से किया गया ताकि पैसों का असली स्रोत छिपाया जा सके। ईडी ने रैना के 6.64 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड निवेश और धवन की 4.5 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। एजेंसी का कहना है कि 1xBet और इसके सरोगेट ब्रांड 1xBat और Sporting Lines भारत में बिना अनुमति के बेटिंग और जुए का प्रचार कर रहे थे। इन प्लेटफॉर्म्स से जुड़ी रकम को प्रोसीड्स ऑफ क्राइम यानी अपराध से कमाई गई आय बताया गया है। जांच में सामने आया है कि 1xBet ने हजारों फर्जी बैंक खातों और पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल किया था। अब तक 6000 से अधिक खाते और 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का मनी ट्रेल सामने आया है। ईडी जल्द दोनों खिलाड़ियों से पूछताछ करेगी और अन्य ब्रांड एंबेसडर्स पर भी शिकंजा कस सकती है। READ MORE: KGF फेम एक्टर हरीश राय का निधन, थायरॉइड कैंसर से लंबे समय से जूझ रहे थे
Harish Rai Passed Away: KGF फेम एक्टर हरीश राय का निधन, थायरॉइड कैंसर से लंबे समय से जूझ रहे थे

Harish Rai Passed Away: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर हरीश राय का निधन हो गया है। वे थायरॉइड कैंसर से लंबे समय से जूझ रहे थे। गुरुवार को उन्होंने बेंगलुरु के किदवई अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरीश राय का कैंसर पेट तक फैल गया था। इससे उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी और पेट में पानी भर जाने के कारण उन्हें काफी दर्द होता था। आर्थिक तंगी की वजह से उनका इलाज समय पर नहीं हो सका, जिससे हालत और खराब हो गई। हरीश राय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म ‘KGF’ में उन्होंने अपनी गले की सूजन छुपाने के लिए लंबी दाढ़ी रखी थी। वे तीन साल से कैंसर से लड़ रहे थे। करीब तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हरीश ने कई यादगार किरदार निभाए। उन्होंने ‘ओम’, ‘जोड़ी हक्की’, ‘तयव्वा’ और ‘संजू वेड्स गीता’ जैसी फिल्मों में काम किया। नेगेटिव रोल में उनकी दमदार अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आई। इलाज के दौरान कई सितारों ने उनकी मदद की, लेकिन वे जिंदगी की जंग हार गए। हरीश राय 63 साल के थे। READ MORE: फरहाना को ‘आतंकवादी’ कहने पर बवाल; अमाल की बुआ पर मानहानि का केस, ₹1 करोड़ मुआवजे और सार्वजनिक माफी की मांग
BJP MP: सुयश त्यागी बने बीजेपी मध्य प्रदेश के सोशल मीडिया संयोजक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

BJP MP: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मध्य प्रदेश में संगठनात्मक नियुक्तियों को तेजी से पूरा कर रही है। इसी क्रम में सुयश त्यागी को पार्टी का सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 5 नवंबर को घोषित की गई थी और तत्काल प्रभाव से लागू होगी। नियुक्ति के बाद सुयश त्यागी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि पार्टी के डिजिटल अभियानों को और प्रभावी बनाने में उनका अनुभव महत्वपूर्ण रहेगा। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा यह नियुक्ति की गई है। वे अपनी संगठनात्मक टीम को अंतिम रूप दे रहे हैं। पार्टी अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से अपनी विचारधारा और योजनाओं को जनता तक और मजबूती से पहुंचाने पर ध्यान दे रही है। सुयश त्यागी पहले बीजेपी मध्य प्रदेश के सोशल मीडिया विभाग में राज्य सह-संयोजक के रूप में काम कर चुके हैं। उनका जुड़ाव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी रहा है। वे आरएसएस के मध्यभारत प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख रह चुके हैं और बीजेपी के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के करीबी माने जाते हैं। READ MORE: पीएम का RJD पर वार, बोले- जंगलराज का विकास रिपोर्ट कार्ड शून्य, भीड़ बता रही है चुनाव का नतीजा
बिहार चुनाव 2025: पीएम का RJD पर वार, बोले- जंगलराज का विकास रिपोर्ट कार्ड शून्य, भीड़ बता रही है चुनाव का नतीजा

बिहार चुनाव 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अररिया में बड़ी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने शुरुआत मैथिली भाषा में करते हुए कहा कि आज बिहार में पहले चरण का मतदान लोकतंत्र का त्योहार है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें दिख रही हैं, लोग NDA सरकार के लिए वोट कर रहे हैं। पीएम मोदी ने RJD और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जिनके शासन में जंगलराज था, उन्होंने बिहार को बर्बाद कर दिया। 1990 से 2005 तक के 15 सालों में न एक्सप्रेसवे बने, न पुल, न मेडिकल कॉलेज सबकुछ शून्य रहा। उन्होंने कहा, उन 15 वर्षों में विकास का रिपोर्ट कार्ड ‘निल बट्टे सन्नाटा’ है। #WATCH | Araria, Bihar: Prime Minister Narendra Modi says, "In the NDA government, Nitish ji has worked tirelessly to pull Bihar out of jungle raj. After the double-engine government was formed in 2014, Bihar's development has gained new momentum. IIT has opened in Patna, IIM has… pic.twitter.com/8fSvDX1BRl — ANI (@ANI) November 6, 2025 प्रधानमंत्री ने कहा कि कट्टा और क्रूरता उस दौर की पहचान थी, जहां कानून दम तोड़ देता था। उन्होंने दावा किया कि NDA सरकार आने के बाद बिहार ने IIT, IIM, AIIMS, IIIT और सेंट्रल यूनिवर्सिटीज जैसी बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। पीएम मोदी ने कहा, जो लोग खुद को बिहार का माई-बाप समझते थे, वे जनता को भूल गए। मेरे लिए जनता ही मालिक है, वही मेरा रिमोट कंट्रोल है। सभा में भारी भीड़ देखकर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनसमुद्र खुद बता रहा है कि बिहार फिर NDA सरकार बनाने जा रहा है। READ MORE: जोहरान ममदानी की जीत पर भड़के ट्रंप; बोले ‘उनकी शुरुआत खराब हुई’
फरहाना को ‘आतंकवादी’ कहने पर बवाल; अमाल की बुआ पर मानहानि का केस, ₹1 करोड़ मुआवजे और सार्वजनिक माफी की मांग

बिग बॉस 19 में झगड़ों के चलते चर्चा में चल रही फरहाना भट्ट अब एक नए विवाद में फंस गई हैं। दरअसल, सिंगर अमाल मलिक की बुआ रोशन गैरी भिंदर ने एक यूट्यूब इंटरव्यू में फरहाना को “आतंकवादी” कह दिया था। इस बयान के बाद फरहाना के परिवार ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है। फरहाना की टीम ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि यह नोटिस रोशन गैरी, यूट्यूब चैनल Filfafce और YouTube इंडिया को भेजा गया है। परिवार ने वीडियो हटाने, सार्वजनिक माफी और ₹1 करोड़ के मुआवजे की मांग की है। नोटिस में कहा गया है कि परिवार ने ऑनलाइन झगड़े में पड़ने के बजाय कानूनी और सम्मानजनक रास्ता चुना है। फरहाना की टीम ने यह भी बताया कि नोटिस की कॉपी राष्ट्रीय महिला आयोग और महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग को भी भेजी गई है। View this post on Instagram A post shared by filmymantratv (@filmymantratv) बता दें, विवाद तब शुरू हुआ जब शो के एक टास्क के दौरान अमाल मलिक और फरहाना के बीच तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद अमाल की बुआ ने यह विवादित बयान दिया था। READ MORE: जोहरान ममदानी की जीत पर भड़के ट्रंप; बोले ‘उनकी शुरुआत खराब हुई’
Trump On Zohran Mamdani: जोहरान ममदानी की जीत पर भड़के ट्रंप; बोले ‘उनकी शुरुआत खराब हुई’

Trump On Zohran Mamdani: न्यूयॉर्क सिटी के नए मेयर जोहरान ममदानी की जीत के बाद उनकी विक्ट्री स्पीच पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ममदानी ने अपने भाषण में ट्रंप पर सीधा हमला करते हुए कहा था, डोनाल्ड ट्रंप, मैं जानता हूं आप मुझे देख रहे हैं, तो आवाज तेज कर दीजिए। इसके बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, और अब यह शुरू होता है। ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा, ममदानी का भाषण बहुत गुस्से वाला था, उनकी शुरुआत खराब हुई है। उन्हें वॉशिंगटन का सम्मान करना चाहिए, नहीं तो सफल होने का कोई चांस नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि ममदानी भ्रम में हैं, लेकिन वे चाहते हैं कि न्यूयॉर्क अच्छा करे। Trump says America "lost a little bit of its sovereignty" after Mamdani's NYC win, warns of "communist" shift Read @ANI Story | https://t.co/pZvVylDGxH#USPresident #Trump #ZohranMamdani #NYC #MayorElect #Sovereignty pic.twitter.com/J3Pq12u3yl — ANI Digital (@ani_digital) November 6, 2025 दरअसल, ममदानी ने अपने भाषण में ट्रंप की नीतियों और राजनीतिक वंशवाद पर हमला किया था। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क अप्रवासियों से चलता है और अब इसका नेतृत्व भी एक अप्रवासी करेगा। ममदानी ने भ्रष्टाचार और टैक्स चोरी के खिलाफ सख्त कदम उठाने का ऐलान किया। ममदानी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हैं और न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम मेयर बने हैं। उनकी जीत को डेमोक्रेट्स के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पहले ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर ममदानी जीते तो वे न्यूयॉर्क की फंडिंग रोक देंगे, लेकिन अब उन्होंने कहा है कि वे शहर की मदद करेंगे। READ MORE: वर्ल्ड कप जीत के बाद चैंपियन महिला टीम से मिले पीएम मोदी; देखिए पूरा वीडियो
PM Modi Team India Meeting: वर्ल्ड कप जीत के बाद चैंपियन महिला टीम से मिले पीएम मोदी; देखिए पूरा वीडियो

PM Modi Team India Meeting: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार वनडे वर्ल्ड कप 2025 (One Day World Cup) का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात की। पीएम ने अपने X हैंडल पर इस मुलाकात का पूरा वीडियो शेयर किया, जिसमें खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए और पीएम ने उन्हें बधाई दी। कोच अमोल मजूमदार ने कहा कि टीम ने पिछले दो सालों में कड़ी मेहनत की है और अब उसका फल मिला है। कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने कहा, “2017 में जब हम मिले थे, तब ट्रॉफी नहीं थी, लेकिन इस बार हम उसे आपके पास लेकर आए हैं।” स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने बताया कि पीएम के पुराने सुझावों से टीम को प्रेरणा मिली और आखिरकार उन्होंने वर्ल्ड कप जीत लिया। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि क्रिकेट भारत में एक भावना बन चुका है। उन्होंने ट्रोलिंग पर भी बात की और कहा कि “जब टीम हारती है तो पूरा देश बेचैन हो जाता है, लेकिन आपने सभी को गर्व महसूस कराया।” The victorious Indian Cricket Team met the Honourable Prime Minister of India, Shri Narendra Modiji, at his official residence. We extend our heartfelt gratitude to the Honourable Prime Minister for his words of encouragement and support that continues to inspire #TeamIndia… pic.twitter.com/8vcO4VgPf6 — BCCI Women (@BCCIWomen) November 6, 2025 दीप्ति शर्मा से पीएम ने उनके हनुमानजी के टैटू को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा कि “मुझे उन पर पूरा विश्वास है।” वहीं हरलीन देओल ने मज़ाकिया अंदाज़ में पीएम से स्किन ग्लो का राज पूछा, जिस पर मोदी ने कहा, “ये करोड़ों देशवासियों के प्यार का असर है।” भारत ने 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर ट्रॉफी जीती थी। शेफाली वर्मा ने 87 रन बनाकर और दो विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया और ‘प्लेयर ऑफ द फाइनल’ बनी। READ MORE: पहले चरण में 13.13% मतदान, लालू परिवार ने पटना में डाला वोट; कई जगह ईवीएम खराब