Aayudh

Bhopal News: भोपाल में SIR सर्वे में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, बीएलओ बर्खास्त

Bhopal News

Bhopal News: भोपाल में वोटर लिस्ट के SIR सर्वे की शुरुआत के पहले दिन ही प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बरकतुल्ला यूनिवर्सिटी के कर्मचारी प्रशांत दुबे को आधी रात में ही नौकरी से हटा दिया। दुबे की ड्यूटी गोविंदपुरा विधानसभा के बूथ नंबर 150 पर बीएलओ के रूप में लगाई गई थी, लेकिन वे वहां नहीं पहुंचे। कलेक्टर ने कहा कि SIR सर्वे में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अनुपस्थित रहने वाले अन्य कर्मचारियों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। भोपाल जिले में कुल 2029 बीएलओ और 250 सुपरवाइजर घर-घर जाकर मतदाताओं से फॉर्म भरवा रहे हैं। यह अभियान 4 दिसंबर तक चलेगा। कलेक्टर ने खुद कई इलाकों में जाकर सर्वे की निगरानी की और मतदाताओं से बातचीत की। यह साल 2003 के बाद पहली बार है जब भोपाल में वोटर लिस्ट का डोर-टू-डोर सर्वे किया जा रहा है। READ MORE: अमेरिका के केंटकी में कार्गो प्लेन क्रैश, 7 की मौत और 11 घायल

US Plane Crash: अमेरिका के केंटकी में कार्गो प्लेन क्रैश, 7 की मौत और 11 घायल

US Plane Crash

US Plane Crash: अमेरिका के केंटकी राज्य में बुधवार शाम लुईविल के मोहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक कार्गो प्लेन हादसे का शिकार हो गया। UPS कंपनी की फ्लाइट 2976 ने हवाई के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद विमान में आग लग गई और वह जोरदार धमाके के साथ क्रैश हो गया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में करीब 38,000 गैलन (डेढ़ लाख लीटर) ईंधन भरा था, जिससे धमाका बहुत तेज हुआ। हादसे के बाद आग इतनी फैल गई कि एयरपोर्ट से 8 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को घरों से बाहर न निकलने का आदेश दिया गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। शुरुआती जांच में शक है कि विमान में रखी लिथियम बैटरियों से आग लगी हो। हादसे के कारण एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर इस भयानक धमाके के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। READ MORE: न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में  भारतवंशी जोहरान ममदानी की ऐतिहासिक जीत, ट्रंप को लगा बड़ा झटका

Bilaspur Train Accident Update: बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा में 11 की मौत, 20 से ज्यादा घायल, गेवरा मेमू मालगाड़ी से टकराई

Bilaspur Train Accident Update

Bilaspur Train Accident Update: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को बड़ा रेल हादसा हो गया। गेवरा मेमू ट्रेन की टक्कर मालगाड़ी से हो गई, जिससे 11 यात्रियों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कई यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसा गतोरा स्टेशन के पास हुआ, जब मेमू ट्रेन बिलासपुर की ओर जा रही थी और सामने खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मेमू ट्रेन का पहला डिब्बा पूरी तरह टूट गया। कई यात्री बोगी में फंस गए, जिन्हें गैस कटर से निकालना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उन्होंने अचानक तेज ब्रेक की आवाज सुनी और फिर जोरदार धमाका हुआ। कुछ लोग खिड़की से कूदकर अपनी जान बचा पाए। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये और घायलों को 5 लाख रुपये तक मुआवजा देने की घोषणा की है। हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं। प्राथमिक जांच में ऑटो सिग्नल फेल होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद करीब 11 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन अब पूरा हो चुका है। READ MORE: न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में  भारतवंशी जोहरान ममदानी की ऐतिहासिक जीत, ट्रंप को लगा बड़ा झटका

New York Mayor Zohran Mamdani: न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में  भारतवंशी जोहरान ममदानी की ऐतिहासिक जीत, ट्रंप को लगा बड़ा झटका

New York Mayor Zohran Mamdani

New York Mayor Zohran Mamdani: अमेरिका के न्यूयॉर्क में इतिहास रच गया है। भारतवंशी जोहरान ममदानी ने मेयर चुनाव में शानदार जीत हासिल कर ली है। वे न्यूयॉर्क के पहले भारतीय मूल के मुस्लिम मेयर बने हैं। इस जीत के साथ उन्होंने पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो को हराकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका दिया है। ममदानी को 50% से अधिक वोट मिले। चुनाव से पहले ही सर्वेक्षणों में उनकी बढ़त दिखाई दे रही थी। ट्रंप लगातार ममदानी के खिलाफ बयान देते रहे और यहां तक कह दिया था कि अगर ममदानी जीते तो न्यूयॉर्क की फेडरल फंडिंग रोक दी जाएगी। 34 वर्षीय ममदानी मशहूर फिल्ममेकर मीरा नायर और लेखक महमूद ममदानी के बेटे हैं। राजनीति में आने से पहले वे रैपर के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान शहर में बढ़ती महंगाई, सस्ते घरों की कमी और परिवहन सुधार को मुद्दा बनाया। ममदानी की यह जीत न्यूयॉर्क की राजनीति में नई सोच और युवा नेतृत्व का प्रतीक मानी जा रही है। अब सबकी नजर ट्रंप की अगली प्रतिक्रिया पर है। READ MORE: मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा; कालका एक्सप्रेस की चपेट में आए श्रद्धालु, 6 की मौत

Mirzapur Train Incident: मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा; कालका एक्सप्रेस की चपेट में आए श्रद्धालु, 6 की मौत

Mirzapur Train Incident

Mirzapur Train Incident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। चुनार रेलवे स्टेशन पर कालका एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ, जब चोपन से आई पैसेंजर ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची। भीड़ ज्यादा होने की वजह से कुछ श्रद्धालु ट्रेन से उतरकर ट्रैक की दूसरी ओर जाने लगे। उसी समय तेज रफ्तार से कालका एक्सप्रेस वहां से गुजरी और श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। हादसे में कई शवों के टुकड़े बिखर गए, जिन्हें पुलिस ने बड़ी मुश्किल से एकत्र किया। फिलहाल रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान की जा रही है। READ MORE: न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में भारतवंशी जोहरान ममदानी आगे, ट्रंप ने दी फंडिंग काटने की धमकी