IND VS SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ऋषभ पंत और आकाश दीप की वापसी

IND VS SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। तीन महीने बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की टीम में वापसी हुई है। वह उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे, जबकि शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे। तेज गेंदबाज आकाश दीप भी चोट से उबरकर टीम में लौटे हैं। टीम में ज्यादातर वही खिलाड़ी शामिल हैं जो वेस्टइंडीज सीरीज का हिस्सा थे। करुण नायर को एक बार फिर मौका नहीं मिला। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग करेंगे, जबकि साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल को भी टीम में शामिल किया गया है। भारत के पास चार स्पिनर जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव और तीन तेज गेंदबाज बुमराह, सिराज और आकाश दीप होंगे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता में और दूसरा 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा। खास बात यह है कि गुवाहाटी में पहली बार कोई टेस्ट मैच आयोजित होगा। READ MORE: बिहार चुनाव में गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह बोले – राहुल गांधी सेना में आरक्षण की बात कर देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं
बिहार चुनाव में गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह बोले – राहुल सेना में आरक्षण की बात कर देश में अराजकता फैलाना चाहते

बिहार चुनाव के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर सियासत तेज हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जमुई में चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारतीय सेना में आरक्षण की बात कर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। #WATCH | Banka, Bihar: On Rahul Gandhi's statement, Defence Minister Rajnath Singh says, "… Our army soldiers have only one religion. That religion is 'Sainya Dharma'. There is no other religion besides this. Don't drag our army into politics. Whenever this country has faced a… pic.twitter.com/WIeVrVkGPt — ANI (@ANI) November 5, 2025 राजनाथ सिंह ने कहा, “राहुल जी को क्या हो गया है? हमारी सेना किसी भी धर्म, जाति या आरक्षण से ऊपर है। सैनिकों का सिर्फ एक धर्म होता है – सैन्य धर्म।” उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि सेना को राजनीति में न घसीटें। रक्षा मंत्री ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, “अब उनके पास कोई चारा नहीं बचा, इसलिए तालाब में मछली पकड़ने चले गए।” उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करता और बिहार में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगा। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस शासन में सीमावर्ती इलाकों की उपेक्षा की गई, जबकि आज भारत किसी भी आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। READ MORE: वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम पीएम मोदी से मिलने पहुंची, पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीतकर रचा इतिहास
वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम पीएम मोदी से मिलने पहुंची, पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीतकर रचा इतिहास

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली पहुंची। पीएम आवास पर टीम का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। टीम के साथ बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास और कोच अमोल मजूमदार भी मौजूद रहे। इस दौरान बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल हुईं प्रतिका रावल व्हीलचेयर पर नजर आईं। #WATCH | Delhi: World Cup-winning Indian Women's Cricket Team reaches 7 LKM, the residence of Prime Minister Narendra Modi. Team India lifted its maiden ICC Women's World Cup trophy on November 2. pic.twitter.com/U4KoP9TJJY — ANI (@ANI) November 5, 2025 टीम इंडिया ने 2 नवंबर को डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर इतिहास रचा था। यह पहली बार है जब भारत ने महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता है। जीत के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर टीम को बधाई देते हुए कहा था कि खिलाड़ियों ने शानदार कौशल, आत्मविश्वास और टीम वर्क दिखाया। यह जीत आने वाली पीढ़ी की बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। दिल्ली पहुंचने पर महिला टीम का ढोल-नगाड़ों और फूलों से भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों ने कोच के साथ केक काटकर जश्न मनाया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने 52 साल बाद पहली बार यह ऐतिहासिक ट्रॉफी अपने नाम की। READ MORE: भाजपा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- विदेश जाकर लोकतंत्र को गाली देते हैं
BJP: भाजपा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- विदेश जाकर लोकतंत्र को गाली देते हैं

BJP: भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर कड़ा पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी के आरोप पूरी तरह फर्जी हैं। उन्होंने कहा कि राहुल संसद सत्र के दौरान छिपकर थाईलैंड और कंबोडिया चले जाते हैं और विदेशों से प्रेरणा लेकर भारत लौटते हैं। रिजिजू ने तंज कसते हुए कहा, “राहुल गांधी कहते हैं कि एटम बम फटने वाला है, लेकिन उनका बम कभी फटता क्यों नहीं?” #WATCH | Delhi: On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi's claims of vote rigging in Haryana elections, Union Minister Kiren Rijiju says, "Rahul Gandhi is targeting not just the BJP, but our country's system and the credibility of its institutions. You'll see him target the army. Then, if… pic.twitter.com/1xOEw5xhL5 — ANI (@ANI) November 5, 2025 रिजिजू ने कहा कि बिहार में मतदान हो रहा है और राहुल हरियाणा की बात कर रहे हैं, ताकि लोगों का ध्यान भटकाया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भी कई बार चुनाव हारे हैं, लेकिन कभी चुनाव आयोग को गाली नहीं दी। रिजिजू ने आगे कहा कि भाजपा अनुशासन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीतती है, जबकि राहुल गांधी लोगों से नहीं जुड़ते। उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी लोकतंत्र पर सवाल उठाते हैं और विदेश जाकर भारत की छवि खराब करते हैं।” READ MORE: बिग बॉस 19 में मचा हंगामा; फरहाना और मृदुल की जमकर बहस, अमाल मलिक बने नए कैप्टन
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में मचा हंगामा; फरहाना और मृदुल की जमकर बहस, अमाल मलिक बने नए कैप्टन

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते फिर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। शो के नए प्रोमो में फरहाना भट्ट और मृदुल तिवारी के बीच जमकर बहसबाजी होती दिखी। दोनों राशन टास्क के बाद भिड़ गए, जहां मृदुल ने फरहाना की पढ़ाई को लेकर ताना मारा तो फरहाना ने भी पलटकर जवाब दिया। मृदुल की बातों पर घर के बाकी सदस्य हंस पड़े, जिससे माहौल और गरम हो गया। View this post on Instagram A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality) वहीं, राशन टास्क के दौरान अमाल मलिक और तान्या मित्तल की दोस्ती में दरार साफ दिखी। अमाल ने तान्या पर ‘सच्चाई का प्रोपेगेंडा’ फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी दोस्ती नकली थी। अमाल की बातों से तान्या भावुक होकर रोती नजर आईं। View this post on Instagram A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality) इस बीच, कैप्टेंसी टास्क में अमाल मलिक ने बाजी मार ली और घर के नए कैप्टन बन गए। अब देखना होगा कि उनकी कप्तानी में घर का माहौल कैसे बदलता है और क्या वह इस बार पहले से बेहतर साबित होंगे। READ MORE: गोविंदा ने पत्नी सुनीता के बयान पर मांगी माफी, बोले- ‘पंडित मुकेश शुक्ला जी योग्य और गुणी हैं’
Govinda: गोविंदा ने पत्नी सुनीता के बयान पर मांगी माफी, बोले- ‘पंडित मुकेश शुक्ला जी योग्य और गुणी हैं’

Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के बयान पर माफी मांगी है। हाल ही में सुनीता ने एक पॉडकास्ट में गोविंदा के पारिवारिक पंडित मुकेश शुक्ला के बारे में कहा था कि वे पूजा करवाने के लिए दो लाख रुपये लेते हैं। इस बयान के बाद गोविंदा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर माफी मांगी और पंडित मुकेश शुक्ला को “योग्य और गुणी व्यक्ति” बताया। View this post on Instagram A post shared by Namaste Bollywood (@namastebollywood.in) वीडियो में गोविंदा ने कहा, “मेरी धर्मपत्नी ने आपके विषय में जो अपशब्द कहे, उसके लिए मैं दिल से क्षमाप्रार्थी हूं। आप और आपका परिवार हमेशा हमारे साथ रहे हैं और हम आपका आदर करते हैं।” उन्होंने पत्नी के बयान को गलत बताते हुए उसका खंडन किया। दरअसल, पॉडकास्ट के दौरान सुनीता ने कहा था कि “गोविंदा पंडितों पर बहुत पैसा खर्च करते हैं। हमारे घर में भी एक पंडित हैं जो 2 लाख रुपये लेते हैं। मैं कहती हूं खुद पूजा करो, भगवान वही सुनते हैं।” अब सोशल मीडिया पर यह मामला चर्चा में है। कई यूजर्स जहां गोविंदा की विनम्रता की सराहना कर रहे हैं, वहीं ज्यादातर लोग सुनीता के समर्थन में दिखे और कहा कि उन्होंने सच कहा है। READ MORE: राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग का जवाब: ‘हरियाणा में वोट हेरफेर का दावा बेबुनियाद’
ECI: राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग का जवाब; ‘हरियाणा में वोट हेरफेर का दावा बेबुनियाद’

ECI: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा विधानसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि राज्य में करीब 25 लाख वोट चोरी हुए हैं, जिनमें लाखों डुप्लीकेट और फर्जी वोट शामिल हैं। राहुल ने यह भी कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से यह हेरफेर की गई। #WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "Let's get duplicates. They have duplicate photos, we have 223 photos in one booth…we have the same photo appearing again and again. We have a gentleman who is voting 14 times – in booth 508, booth 431. We have another man,… pic.twitter.com/4imVmkmdC7 — ANI (@ANI) November 5, 2025 राहुल के आरोपों पर चुनाव आयोग ने कड़ा जवाब दिया है। आयोग के सूत्रों ने कहा कि हरियाणा की मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की ओर से कोई अपील या शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। अगर उन्हें कोई गड़बड़ी नजर आई थी, तो वे संशोधन के समय आपत्ति दर्ज करा सकते थे। आयोग ने सवाल उठाया कि कांग्रेस के बूथ-स्तरीय एजेंट (BLA) उस समय क्या कर रहे थे, जब वोटर लिस्ट तैयार हो रही थी? साथ ही आयोग ने कहा कि अगर फर्जी वोटर थे भी, तो यह कैसे तय किया जा सकता है कि उन्होंने भाजपा को वोट दिया? चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। READ MORE: जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के नए मेयर, जीत के बाद नेहरू को किया याद और ट्रंप को दी खुली चुनौती
Zohran Mamdani: जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के नए मेयर, जीत के बाद नेहरू को किया याद और ट्रंप को दी खुली चुनौती

Zohran Mamdani: भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही वह अमेरिका के सबसे बड़े शहर के मेयर बनने वाले पहले दक्षिण एशियाई और मुस्लिम नेता बन गए हैं। #WATCH | Newly-elected Mayor of New York City, Zohran Mamdani says, "Standing before you, I think of the words of Jawaharlal Nehru. A moment comes but rarely in history when we step out from the old to the new, when an age ends and when the soul of a nation long suppressed finds… pic.twitter.com/42Vef68kgj — ANI (@ANI) November 5, 2025 जीत के बाद ममदानी ने भावुक भाषण देते हुए भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद किया। उन्होंने नेहरू के आज़ादी के वक्त दिए गए मशहूर भाषण ‘ट्रिस्ट विद डेस्टिनी’ का जिक्र करते हुए कहा, “आज रात हम पुराने से नए युग में कदम रख रहे हैं।” उनकी यह बात सुनते ही पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। ममदानी ने आगे कहा कि न्यूयॉर्क प्रवासियों द्वारा बनाया गया शहर है, और अब यह शहर एक प्रवासी के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा। उन्होंने अपने अंदाज में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी सीधी चुनौती दी। ममदानी ने कहा,“ट्रंप को हराने का सबसे अच्छा तरीका है उन हालातों को खत्म करना, जिन्होंने उन्हें सत्ता दी।” अपने भाषण के अंत में उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, “डोनाल्ड ट्रंप, मुझे पता है आप देख रहे हैं – वॉल्यूम बढ़ा दो।” उनकी यह लाइन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और लोग उनके इस अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं। READ MORE: बिहार चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर; जन सुराज उम्मीदवार संजय सिंह बीजेपी में शामिल
Bihar Election: बिहार चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर; जन सुराज उम्मीदवार संजय सिंह बीजेपी में शामिल

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक एक दिन पहले मुंगेर सीट पर बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है। जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार कुमार प्रणय की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली और उनके समर्थन में काम करने की घोषणा की। संजय सिंह के इस फैसले से जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका लगा है, जबकि बीजेपी का पलड़ा और मजबूत हो गया है। बताया जा रहा है कि इस कदम से मुंगेर के चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं। कुमार प्रणय ने संजय सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि उनके शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिलेगी और एनडीए की जीत तय है।मुंगेर सीट पर पहले चरण में 6 नवंबर को वोटिंग होनी है। दिलचस्प बात यह है कि कुमार प्रणय इस बार 177 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ बिहार के सबसे अमीर उम्मीदवारों में शामिल हैं। READ MORE: राहुल गांधी का बड़ा आरोप; हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी, ब्राजील की मॉडल ने 22 बार डाला वोट
Rahul Gandhi Press Conference: राहुल गांधी का बड़ा आरोप; हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी, ब्राजील की मॉडल ने 22 बार डाला वोट

Rahul Gandhi Press Conference: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा विधानसभा चुनाव पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में करीब 25 लाख वोट चोरी किए गए हैं। राहुल ने बताया कि एक ब्राजील की मॉडल का नाम वोटर लिस्ट में अलग-अलग पहचान से दर्ज था और उसने 10 बूथ पर 22 बार वोट डाला। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस को एग्जिट पोल में हरियाणा में साफ बहुमत दिखाया गया था, लेकिन नतीजों में भारी गड़बड़ी दिखी। उन्होंने कहा कि पहली बार पोस्टल वोट और असली वोट में इतना बड़ा फर्क देखने को मिला। राहुल ने कहा, “हमने जांच की तो पाया कि हरियाणा में 5.21 लाख डुप्लीकेट वोटर, 93 हजार गलत पते, और 19 लाख बल्क वोटर हैं।” #WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "…I want the young people, GenZ of India to understand this clearly because this is about your future…I am questioning the EC, democractic process in India so I am doing it with 100% proof. We are pretty sure that a plan was… pic.twitter.com/i5RatGOVhi — ANI (@ANI) November 5, 2025 उन्होंने आरोप लगाया कि यह सिर्फ बूथ स्तर पर नहीं, बल्कि सेंट्रलाइज तरीके से की गई वोट चोरी है। राहुल ने कहा कि चुनाव आयोग को बताना चाहिए कि एक व्यक्ति का नाम 223 बार कैसे दर्ज हुआ। राहुल ने चेतावनी दी कि यह सिर्फ हरियाणा तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर में लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ कांग्रेस का नहीं, बल्कि हर भारतीय मतदाता के अधिकारों का है। READ MORE: भोपाल में SIR सर्वे में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, बीएलओ बर्खास्त