Aayudh

अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश ने गर्लफ्रेंड नयनिका से की सगाई, परिवार संग मनाया खुशी का पल

अल्लू सिरीश

साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन के छोटे भाई और अभिनेता अल्लू सिरीश ने 31 अक्टूबर को अपनी गर्लफ्रेंड नयनिका से सगाई कर ली। यह खास समारोह परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुआ। सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें सिरीश और नयनिका एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने अपने एक्स अकाउंट पर भाई को खास अंदाज में बधाई देते हुए लिखा, “हम इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। मेरे प्यारे भाई को ढेर सारा प्यार और नयनिका का परिवार में स्वागत है।” So happy for you, @AlluSirish Congratulations! Wishing you and #Nayanika a lifetime of happiness, love and togetherness ❤️ pic.twitter.com/yLwwrqMfoO — Ram Charan (@AlwaysRamCharan) November 1, 2025 वहीं, अभिनेता राम चरण ने भी एक्स पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “आप दोनों को बधाई, सदा खुश रहो।” सिरीश ने अपनी सगाई के दिन अपनी दिवंगत दादी को याद करते हुए लिखा, “वो ऊपर से मुझे जरूर आशीर्वाद दे रही होंगी।” बता दें, अल्लू सिरीश ने 2013 में फिल्म ‘गौरवम’ से तेलुगु फिल्मों में डेब्यू किया था और अब तक कई हिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। READ MORE: बिहार चुनाव; अमित शाह बोले – ये चुनाव विधायक चुनने का नहीं, बिहार का भविष्य तय करने का है

बिहार चुनाव: अमित शाह बोले – ये चुनाव विधायक चुनने का नहीं, बिहार का भविष्य तय करने का है

अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को गोपालगंज की जनसभा को वर्चुअली संबोधित किया। खराब मौसम के कारण उनका हेलिकॉप्टर पटना से उड़ान नहीं भर सका, जिसके चलते उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनता से बात की। अपने भाषण में शाह ने कहा कि ये चुनाव केवल विधायक चुनने का नहीं, बल्कि बिहार का भविष्य तय करने का है। उन्होंने कहा कि बिहार को यह तय करना होगा कि राज्य फिर से ‘जंगलराज’ के हाथों में जाएगा या नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा। शाह ने जंगलराज के दौर की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय बिहार में 34 नरसंहार हुए थे, जिनमें बथानी टोला, सोनारी और शंकरबीघा जैसे मामले शामिल हैं। उन्होंने कहा कि साधु यादव के कारनामे गोपालगंज की जनता से बेहतर कोई नहीं जानता। केंद्रीय मंत्री ने वादा किया कि बिहार की सभी बंद पड़ी चीनी मिलें अगले पांच साल में दोबारा शुरू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही रीगा चीनी मिल को चालू करने का काम किया है। वहीं, खराब मौसम की वजह से समस्तीपुर के दलसिंह सराय में अमित शाह की प्रस्तावित जनसभा रद्द कर दी गई। READ MORE: सायबर सुरक्षा आज की सबसे बड़ी चुनौती : डॉ. वरुण कपूर

सायबर सुरक्षा आज की सबसे बड़ी चुनौती : डॉ. वरुण कपूर

सायबर सुरक्षा

भोपाल। जेल महानिदेशक डॉ. वरुण कपूर ने कहा कि सायबर सुरक्षा आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। अपराधी हर दिन नए-नए तरीके अपनाकर आम लोगों को निशाना बना रहे हैं, इसलिए डिजिटल सतर्कता बहुत जरूरी है। वे बुधवार को रीजनल इंस्टिट्यूट, भोपाल में आयोजित “Black Ribbon Initiative” के 825वें सत्र में बोल रहे थे। यह कार्यक्रम “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित किया गया था। इसमें प्रदेशभर से करीब 300 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। डॉ. कपूर ने कहा कि फिशिंग, बुलिंग, स्टॉकिंग और ऑनलाइन गेमिंग जैसे साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें, किसी अनजान लिंक या कॉल पर क्लिक न करें और किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन को दें। उन्होंने युवाओं में बढ़ती ऑनलाइन गेमिंग की लत को मानसिक और आर्थिक नुकसान का कारण बताया। डॉ. कपूर ने कहा, “डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए सोच और व्यवहार दोनों बदलने की जरूरत है।” कार्यक्रम में मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने डॉ. वरुण कपूर को श्रीफल, शॉल, प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संचालन में सहायक जेल अधीक्षक शुभम मिश्रा और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। READ MORE: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी – आचरण ही सबसे बड़ा धर्म, तप और ज्ञान है

Exclusive Interview: ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ की परिकल्पना पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव; सम्राट विक्रमादित्य के आदर्शों से मिली प्रेरणा

CM Mohan Yadav Exclusive Interview

Exclusive Interview: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आयुध से विशेष बातचीत में सम्राट विक्रमादित्य के जीवन, उनके आदर्शों पर आधारित भव्य नाटक ‘महानाट्य’ के बारे में चर्चा की। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य न सिर्फ उज्जैन बल्कि पूरे भारत की गौरवशाली परंपरा के प्रतीक हैं। डॉ. यादव ने बताया कि सम्राट विक्रमादित्य सुशासन, उदारता, वीरता और न्यायप्रियता के प्रतीक माने जाते हैं। उनका शासन रामराज्य की तरह आदर्श था, जिसमें नीति, चरित्र और सर्वांगीण विकास मुख्य आधार थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन उनकी कर्मभूमि रही है और वहीं से इस महानाट्य की परिकल्पना की शुरुआत हुई थी। जब वे उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष थे, तब उन्होंने ‘विक्रम शोध संस्थान’ की स्थापना में सहयोग किया, जो अब सम्राट विक्रमादित्य से जुड़े ऐतिहासिक प्रमाण जुटाने का काम कर रहा है। ‘महानाट्य’ के बारे में उन्होंने बताया कि यह सामान्य नाटक नहीं, बल्कि एक भव्य अनुभव है। इसमें घोड़े, हाथी, युद्ध दृश्य और साउंड के अद्भुत प्रभावों के साथ दर्शकों को विक्रमादित्य के युग में ले जाया जाता है। प्रधानमंत्री ने भी इस प्रस्तुति की सराहना की है। यह नाटक दिल्ली, हैदराबाद और अब भोपाल में प्रस्तुत किया जा रहा है, आगे इसे मध्यप्रदेश के अन्य शहरों में भी ले जाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नाटक युवाओं को निडरता, सत्य और जनकल्याण के आदर्शों से प्रेरित करता है। उन्होंने विक्रमादित्य के जीवन की घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि वे न्याय के लिए अपने संबंधियों पर भी दया नहीं दिखाते थे और अपराधियों को सुधारने की क्षमता रखते थे। डॉ. यादव ने बताया कि इस नाटक में डॉक्टर, वकील, इंजीनियर और छात्र जैसे विभिन्न क्षेत्रों के लोग बिना किसी पारिश्रमिक के भावनात्मक रूप से जुड़े हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भोपाल में आयोजित इस ‘महानाट्य’ को देखें और भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ें। READ MORE: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी – आचरण ही सबसे बड़ा धर्म, तप और ज्ञान है

आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत; एकादशी पर गिरी रेलिंग से मचा हड़कंप

वेंकटेश्वर मंदिर

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को एकादशी के मौके पर मची भगदड़ में 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि भारी भीड़ के दबाव से मंदिर परिसर की रेलिंग गिर गई, जिससे लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े और अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। శ్రీకాకుళం జిల్లాలోని కాశీబుగ్గ వెంకటేశ్వర ఆలయంలో తొక్కిసలాట ఘటన కలచివేసింది. ఈ దురదృష్టకర ఘటనలో భక్తులు మరణించడం అత్యంత విషాదకరం. మృతుల కుటుంబాలకు ప్రగాఢ సానుభూతిని తెలియజేస్తున్నాను. గాయాల పాలైన వారికి మేలైన సత్వర చికిత్స అందించాలని అధికారులను ఆదేశించాను. ఘటనా స్థలానికి వెళ్లి… — N Chandrababu Naidu (@ncbn) November 1, 2025 मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज देने और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। राज्य के कृषि मंत्री के. अत्चन्नायडू भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वेंकटेश्वर मंदिर आंध्र प्रदेश का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जिसे ‘उत्तरा तिरुपति’ कहा जाता है। एकादशी और कार्तिक मास जैसे विशेष अवसरों पर यहां हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। प्रशासन ने घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है। READ MORE: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी – आचरण ही सबसे बड़ा धर्म, तप और ज्ञान है

PM Modi Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी – आचरण ही सबसे बड़ा धर्म, तप और ज्ञान है

PM Modi Chhattisgarh Visit

PM Modi Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ ने आज अपना 25वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंचे और नवा रायपुर में ब्रह्माकुमारी संस्थान के ‘शांति शिखर’ का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि “आचरण ही सबसे बड़ा धर्म, तप और ज्ञान है।” उन्होंने कहा कि राज्य का विकास ही देश के विकास का रास्ता है और भारत अब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। #WATCH | Nava Raipur, Chhattisgarh: Prime Minister Narendra Modi inaugurates the new building of Chhattisgarh Vidhansabha, which has been built on the Green Building concept, planned to be fully powered by solar energy and equipped with a rainwater harvesting system PM Modi also… pic.twitter.com/c3shfCY0Qd — ANI (@ANI) November 1, 2025 नए विधानसभा भवन के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह भवन न केवल आधुनिक भारत की सोच को दर्शाता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। हरित भवन अवधारणा पर आधारित यह परिसर पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित होगा और इसमें वर्षा जल संचयन की अत्याधुनिक व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी ने बताया कि भारत हमेशा विश्व शांति और मानवता के लिए खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था देश में आध्यात्मिक शक्ति का संचार कर रही है। प्रधानमंत्री ने साईं हॉस्पिटल में बच्चों से मुलाकात की और एक बच्चे को गले लगाया, जिनकी हार्ट सर्जरी हुई थी। पीएम मोदी ने पद्म विभूषण तीजन बाई और लेखक विनोद कुमार शुक्ल से भी मुलाकात की। उन्होंने देश के तीनों राज्यों छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारत की संस्कृति का मूल भाव ही “विश्व कल्याण और सद्भावना” है। READ MORE: RSS पर खरगे के बयान से भड़की BJP: धर्मेंद्र प्रधान बोले – कांग्रेस की दमनकारी सोच अब भी ज़िंदा

Shreyas Iyer Injury Update: अस्पताल से मिली छुट्टी, सिडनी में रहकर लेंगे आगे का इलाज

Shreyas Iyer Injury Update

Shreyas Iyer Injury Update: भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के फैंस के लिए राहत की खबर है। बीसीसीआई ने बताया कि अय्यर को सिडनी के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उनकी हालत अब स्थिर है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में कैच पकड़ते समय उन्हें पसलियों में गंभीर चोट लगी थी, जिससे उनकी तिल्ली (स्प्लीन) में चोट और आंतरिक रक्तस्राव हुआ था। चोट की पहचान होते ही उनका छोटा ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद ब्लीडिंग रुक गई। बीसीसीआई ने कहा कि सिडनी और भारत की मेडिकल टीम ने मिलकर अय्यर का इलाज किया। अब वे तेजी से ठीक हो रहे हैं। फिलहाल श्रेयस सिडनी में ही रहेंगे और जब डॉक्टर उन्हें यात्रा के लिए फिट घोषित करेंगे, तब वे भारत लौटेंगे। 🚨 Medical update on Shreyas Iyer The BCCI Medical Team, along with specialists in Sydney and India, are pleased with his recovery, and he has been discharged from the hospital today. Details 🔽 | #TeamIndia https://t.co/g3Gg1C4IRw — BCCI (@BCCI) November 1, 2025 30 वर्षीय श्रेयस फिलहाल केवल वनडे टीम का हिस्सा हैं। हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में 61 रन की पारी खेली थी। बीसीसीआई ने इलाज में सहयोग करने वाले सभी डॉक्टरों का आभार जताते हुए कहा कि अय्यर जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर टीम में वापसी करेंगे। READ MORE: RSS पर खरगे के बयान से भड़की BJP; धर्मेंद्र प्रधान बोले– कांग्रेस की दमनकारी सोच अब भी ज़िंदा

MP Foundation Day: मध्य प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर तीन दिन तक होगा भव्य उत्सव, आज जारी होगा ‘विजन 2047’

MP Foundation Day

MP Foundation Day: मध्य प्रदेश आज अपना 70वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मना रहा है। इस वर्ष का थीम है ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार शाम लाल परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह का शुभारंभ करेंगे और इस मौके पर सरकार का ‘विजन 2047’ दस्तावेज़ भी जारी करेंगे। केंद्रीय मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू और अर्जुन राम मेघवाल विशेष अतिथि होंगे। तीन दिन चलने वाले इस उत्सव में संस्कृति, कला और तकनीक का संगम देखने को मिलेगा। पहले दिन कृष्ण लीला पर आधारित नृत्य-नाटिका, 2,000 ड्रोन का शो, जुबिन नौटियाल का लाइव कॉन्सर्ट और आतिशबाजी होगी। दूसरे दिन लोक कलाकार और युवा प्रतिभाएं मंच सजाएंगे, साथ ही शिल्प मेला और खान-पान स्टॉल रहेंगे। तीसरे दिन 150 कलाकार ‘विक्रमादित्य महानाट्य’ पेश करेंगे और समापन गायिका स्नेहा शंकर के संगीत कार्यक्रम से होगा। यह आयोजन प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और आधुनिकता का अनोखा उत्सव बनेगा। READ MORE: RSS पर खरगे के बयान से भड़की BJP; धर्मेंद्र प्रधान बोले– कांग्रेस की दमनकारी सोच अब भी ज़िंदा

RSS पर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से भड़की BJP: धर्मेंद्र प्रधान बोले – कांग्रेस की दमनकारी सोच अब भी ज़िंदा

मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा आरएसएस पर लगाए गए आरोपों के बाद बीजेपी ने कड़ा जवाब दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आपातकाल से लेकर आज तक कांग्रेस की दमनकारी सोच में कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक फायदा उठाने के लिए सरदार पटेल के नाम का इस्तेमाल कर रही है और आरएसएस जैसे राष्ट्रसेवी संगठन पर झूठ फैला रही है। प्रधान ने कहा कि कांग्रेस पहले भी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश कर चुकी है, लेकिन संघ ने मां भारती की सेवा में 100 साल पूरे किए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया। बीजेपी प्रवक्ता सीआर केसवन ने भी कहा कि खरगे का बयान कांग्रेस की घबराहट दिखाता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की छठ पूजा पर की गई टिप्पणी के बाद कांग्रेस जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। वहीं, पार्टी नेताओं ने कहा कि सरदार पटेल आरएसएस का सम्मान करते थे और किसी भी कीमत पर संघ पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता। READ MORE: Dharmendra Health Update; सांस लेने में तकलीफ के बाद ICU में भर्ती, अब हालत स्थिर

Dharmendra Health Update: सांस लेने में तकलीफ के बाद ICU में भर्ती, अब हालत स्थिर

Dharmendra Health Update

Dharmendra Health Update: 89 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत के बाद शुक्रवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके ICU में भर्ती होने की खबर सामने आते ही फैंस चिंतित हो गए। हालांकि, परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और यह सिर्फ उम्र से जुड़ी रूटीन जांच का हिस्सा है। अस्पताल के एक स्टाफ सदस्य ने बताया कि अभिनेता के सभी पैरामीटर सामान्य हैं हार्ट रेट 70 और ब्लड प्रेशर 140/80 है। सूत्रों के मुताबिक, धर्मेंद्र पूरी तरह ठीक हैं और जल्द ही घर लौट सकते हैं। धर्मेंद्र जल्द ही श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी हैं। अभिनेता ने अपने फैन्स को संदेश दिया, “मैं मजबूत हूं, अभी भी धर्मेंद्र में बहुत दम है।” उनके चाहने वालों के लिए यह राहत की खबर है कि वे स्वस्थ हैं और जल्द ही फिल्मों में दिखाई देंगे। READ MORE: 33 साल बाद अमेरिका फिर करेगा परमाणु परीक्षण, ट्रंप ने दिया आदेश