Aayudh

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित: लता वानखेड़े और सुमेर सोलंकी बने महामंत्री, आशीष अग्रवाल बने मीडिया प्रभारी

मध्यप्रदेश भाजपा

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मध्यप्रदेश भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से नई टीम की सूची जारी की। इस कार्यकारिणी में कुल 25 पदाधिकारी बनाए गए हैं। इनमें 9 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 9 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री और 1 मीडिया प्रभारी शामिल हैं। इसके अलावा 4 मोर्चों के अध्यक्षों के नाम भी घोषित किए गए हैं। चार महामंत्रियों में लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, गौरव रणदिवे और राहुल कोठारी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल को दोबारा मौका मिला है। कोषाध्यक्ष पद पर अखिलेश जैन, जबकि कार्यालय मंत्री के रूप में श्याम महाजन नियुक्त हुए हैं। उपाध्यक्षों में रणबीर सिंह रावत, प्रभुराम चौधरी, शैलेंद्र बरूआ, मनीषा सिंह, निशांत खरे, प्रभुलाल जाटव, सुरेंद्र शर्मा, कांतदेव सिंह और नंदिता पाठक शामिल हैं। प्रदेश मंत्री के तौर पर रजनीश अग्रवाल, लोकेंद्र पाराशर, जयदीप पटेल, क्षितिज भट्ट, संगीता सोनी, राजेंद्र सिंह, अर्चना सिंह, राजो मालवीय और बबीता परमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। READ MORE: जानिए क्यों मनाया जाता है छठ महापर्व और सूर्य देव-छठी मैया का क्या है संबंध

Chhath Puja 2025: जानिए क्यों मनाया जाता है छठ महापर्व और सूर्य देव-छठी मैया का क्या है संबंध

Chhath Puja 2025

Chhath Puja 2025: छठ पूजा भारत के बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ हिस्सों में बड़े श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाने वाला प्रमुख पर्व है। यह पर्व इस साल 27 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। छठ का मुख्य उद्देश्य सूर्य देव और छठी मैया की कृपा प्राप्त करना है, जिससे जीवन में स्वास्थ्य, समृद्धि, लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली बनी रहे। पर्व चार दिन तक चलता है, जिसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है। व्रती इस दौरान निर्जल व्रत रखते हैं और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करते हैं। यह पर्व न केवल भक्ति का प्रतीक है, बल्कि शरीर और मन की शुद्धि, अनुशासन और संयम का माध्यम भी है। छठ पूजा परिवार और समाज में आपसी प्रेम, सहयोग और विश्वास को भी मजबूत करती है। सूर्य देव और छठी मैया का रिश्ता भाई-बहन के समान माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, छठी मैया सूर्य देव की बहन हैं। व्रती उनकी संयुक्त पूजा करते हुए आशीर्वाद प्राप्त करते हैं, जिससे जीवन में शक्ति, स्वास्थ्य और समृद्धि आती है। यह पर्व भक्ति, संयम और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। READ MORE: एडिलेड में शून्य पर आउट, विराट कोहली ने दर्शकों को किया अलविदा; वनडे करियर से रिटायरमेंट की अटकलें तेज

Virat Kohli: एडिलेड में शून्य पर आउट, विराट कोहली ने दर्शकों को किया अलविदा; वनडे करियर से रिटायरमेंट की अटकलें तेज

Virat Kohli

Virat Kohli: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। पर्थ में पहला वनडे खेलने के बाद उन्होंने खाता खोले बिना आउट होकर एडिलेड में भी शून्य पर पवेलियन लौटे। यह उनके वनडे करियर में पहली बार है जब लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट हुए। एडिलेड में आउट होकर पवेलियन लौटते समय कोहली ने हाथ दिखाकर दर्शकों का अभिवादन किया। इस जेस्चर ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी और लोगों ने इसे वनडे से संन्यास के संकेत के तौर पर देखा। कोहली पहले ही टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पावरप्ले में कप्तान शुभमन गिल और कोहली को जेवियर बार्टलेट ने आउट किया। कोहली डीआरएस लेना चाहते थे, लेकिन रोहित शर्मा की सलाह पर उन्होंने पवेलियन लौटना ही सही समझा। कोहली का लक्ष्य 2027 वनडे विश्व कप खेलना है, लेकिन लगातार खराब प्रदर्शन और एडिलेड में उनका यह व्यवहार फैंस में चिंता पैदा कर रहा है। क्रिकेट विश्लेषक भी मान रहे हैं कि यह उनके वनडे करियर के अंतिम पड़ाव की तरफ इशारा हो सकता है। READ MORE: एशिया कप ट्रॉफी विवाद: बीसीसीआई और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ा तनाव, अब आईसीसी बैठक में होगा फैसला!

इंदौर पेंटाहाउस आग: उद्योगपति प्रवेश अग्रवाल की दम घुटने से मौत, बड़ी बेटी गंभीर, पत्नी-छोटी बेटी सुरक्षित

इंदौर पेंटाहाउस आग

इंदौर पेंटाहाउस आग: इंदौर के देवास नाका इलाके में गुरुवार सुबह पेंटाहाउस में आग लगने से उद्योगपति और कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल की दम घुटने से मौत हो गई। आग लगते समय वे अपने परिवार के साथ सो रहे थे। आग से धुआं भर जाने के कारण वे बाहर नहीं निकल पाए। फायरब्रिगेड ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे में उनकी बड़ी बेटी सौम्या झुलस गई है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पत्नी श्वेता और छोटी बेटी मायरा को गार्ड्स ने सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पेंटाहाउस के किचन या मंदिर में जल रहे अखंड दीपक से लगी हो सकती है, जांच जारी है। प्रवेश अग्रवाल महिंद्रा कार शोरूम के मालिक थे और राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय थे। उन्होंने नर्मदा सेना भी बनाई थी। पेंटाहाउस में सुरक्षा लॉक और डिजिटल लॉक लगे थे, जिससे धुएं के कारण बचाव मुश्किल हो गया। पुलिस और फायरब्रिगेड ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य किया। READ MORE: तेजस्वी यादव बने महागठबंधन के CM फेस, मुकेश सहनी को मिलेगा डिप्टी सीएम का ताज!

ASEAN Summit: पीएम मोदी नहीं जाएंगे मलेशिया, आसियान सम्मेलन में वर्चुअली लेंगे हिस्सा

ASEAN Summit

ASEAN Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में होने वाले 47वें आसियान शिखर सम्मेलन में वर्चुअली शामिल होंगे। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दीपावली के चलते प्रधानमंत्री मोदी कुआलालंपुर नहीं आएंगे, बल्कि ऑनलाइन माध्यम से सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।   अनवर इब्राहिम ने बताया कि उनकी बातचीत प्रधानमंत्री मोदी के एक करीबी सहयोगी से हुई, जिसमें दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि भारत और मलेशिया व्यापार, निवेश, तकनीक, शिक्षा और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में मजबूत साझेदार हैं।   प्रधानमंत्री मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “मेरे प्रिय मित्र, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ गर्मजोशी भरी बातचीत हुई। मैं आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वर्चुअल रूप से शामिल होने और हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए उत्सुक हूं।”   गौरतलब है कि 47वें आसियान सम्मेलन की मेजबानी मलेशिया कर रहा है। इस सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित कई बड़े देशों के नेता शामिल होंगे। आसियान में कुल 10 देश सदस्य हैं, जिनमें भारत एक महत्वपूर्ण साझेदार के रूप में जुड़ा हुआ है।   READ MORE: तेजस्वी यादव बने महागठबंधन के CM फेस, मुकेश सहनी को मिलेगा डिप्टी सीएम का ताज! 

Bihar Election: तेजस्वी यादव बने महागठबंधन के CM फेस, मुकेश सहनी को मिलेगा डिप्टी सीएम का ताज! 

Bihar Election

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन ने बड़ा ऐलान किया है। गुरुवार को पटना के मौर्या होटल में हुई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया गया। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने इस घोषणा के साथ कहा कि सरकार बनने पर मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री होंगे और एक अन्य उपमुख्यमंत्री पिछड़े वर्ग से बनाया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरजेडी, कांग्रेस, वीआईपी और वाम दलों के नेता मौजूद थे। गहलोत ने कहा कि हमारा नेता तय है, तेजस्वी यादव। अब एनडीए बताए कि उनका सीएम फेस कौन है।   तेजस्वी यादव ने भरोसा जताने के लिए सभी सहयोगी दलों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है 20 साल पुरानी निकम्मी सरकार को हटाने का। हमें मिलकर बिहार को नई दिशा देनी है।   वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि हम पिछले साढ़े तीन साल से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। हमने प्रण लिया था कि भाजपा को तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं। आज वह समय आ चुका है।   #WATCH | #BiharElection2025 | "Tejashwi khud Bihar sarkaar nahi chalaega balki poora Bihar milkar Bihar sarkaar chalane ka kaam karega. Tejashwi CM banega toh saath mein sabhi Bihar ke log CM banenge…" says RJD leader and Mahagathbandhan's CM face, Tejashwi Yadav pic.twitter.com/QTS3Mr4ENh — ANI (@ANI) October 23, 2025 महागठबंधन के नेताओं ने दावा किया कि वे पूरी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे और इस बार भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे। READ MORE: मेहुल चोकसी के लिए मुंबई की आर्थर रोड जेल में तैयार हुई खास बैरक, भारत ने बेल्जियम को भेजी तस्वीरें  

Hina Khan On Bigg Boss 19: हिना खान का फूटा गुस्सा! बिग बॉस 19 के मेकर्स पर लगाया फिक्सिंग का आरोप

Hina Khan On Bigg Boss

Hina Khan On Bigg Boss 19: टीवी का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 19 एक बार फिर विवादों में है। हाल ही में हुए नॉमिनेशन टास्क के बाद एक्ट्रेस हिना खान ने शो के मेकर्स पर फिक्सिंग के आरोप लगाए हैं।   दरअसल, नॉमिनेशन टास्क में कंटेस्टेंट्स को लॉकर खोलने थे, जिनमें घरवालों की तस्वीरें रखी गई थी। जिसे तस्वीर मिलती, उसे नॉमिनेट करने या बचाने का अधिकार था। इस टास्क के बाद नेहल चुडासमा, प्रणीत मोरे, बसीर अली और गौरव खन्ना नॉमिनेट हुए।   हिना खान ने एक्स पर लिखा, “अगर ‘फिक्स्ड नॉमिनेशन’ का चेहरा होता, तो यही टास्क होता। सबसे पहले किसे बॉक्स खोलने भेजा गया, वही सब तय करता है। क्या तस्वीरें बाद में बदली जा रही थी? जनता जानना चाहती है।”   हिना की पोस्ट के बाद फैंस ने भी यही सवाल उठाए। कई लोगों का कहना है कि मेकर्स ने अपनी मर्जी से तस्वीरें बदली ताकि प्रणीत मोरे को बाहर किया जा सके और नीलम को बचाया जा सके। अब देखना होगा कि शो के मेकर्स इस विवाद पर क्या सफाई देते हैं।   READ MORE: दिवाली पर दीपिका-रणवीर ने दी सरप्राइज गिफ्ट! पहली बार दिखाया बेटी दुआ का चेहरा