PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने INS विक्रांत पर नौसैनिकों संग मनाई दिवाली, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई

PM Modi Diwali Celebration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के पावन अवसर पर गोवा तट पर INS विक्रांत पर भारतीय नौसेना के जवानों के साथ त्योहार मनाया। यह उनका लगातार 12वां साल है जब वे सशस्त्र बलों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे। पीएम मोदी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि INS विक्रांत आत्मनिर्भर भारत और मेड इन इंडिया का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में तीनों सेनाओं के शानदार समन्वय और साहस ने पाकिस्तान को जल्दी ही घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने नौसैनिकों के साहस और समर्पण की सराहना की और कहा कि इन जहाजों, विमान और पनडुब्बियों की असली ताकत इन्हें चलाने वाले वीर जवान हैं। पीएम ने यह भी कहा कि विक्रांत ने पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ा दी और यह भारत की सैन्य क्षमता का प्रतीक बन गया है। उन्होंने जवानों के साथ बिताए पल को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि उन्होंने नौसैनिकों से बहुत कुछ सीखा और उनकी मेहनत और तपस्या देश के लिए प्रेरणा है। मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय नौसेना, वायुसेना और सेना की क्षमता और साहस ने दुश्मन को भयभीत किया। साथ ही, उन्होंने देश के माओवादी प्रभावित जिलों में सुधार और देश की सुरक्षा बलों की उपलब्धियों को भी साझा किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने जवानों को दिवाली की शुभकामनाएं दी और उनकी बहादुरी और समर्पण के लिए उन्हें सलाम किया। READ MORE: बॉलीवुड में छाई दिवाली की चमक; आलिया से लेकर शबाना आजमी तक सितारों ने परिवार संग मनाया त्योहार
Trump Warns India: ट्रंप की चेतावनी; भारत रूस से तेल लेगा तो देना होगा भारी टैरिफ

Trump Warns India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि अगर भारत रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रखता है, तो उसे भारी आयात शुल्क (टैरिफ) चुकाना पड़ेगा। ट्रंप ने यह बयान अपने प्लेन एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा। हालांकि, भारत ने इस दावे को खारिज किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत अपनी ऊर्जा नीतियों के तहत स्वतंत्र रूप से फैसले लेता है और इसका उद्देश्य घरेलू जरूरतों और कीमतों को स्थिर रखना है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है और वर्तमान में सऊदी अरब, अमेरिका, रूस और UAE से तेल खरीदता है। ट्रंप का कहना है कि रूस से तेल खरीदने वाले देश यूक्रेन युद्ध में पुतिन की मदद कर रहे हैं। भारत ने साफ किया है कि उसकी प्राथमिकता अपने उपभोक्ताओं और ऊर्जा सुरक्षा को बनाए रखना है। अमेरिकी प्रशासन और भारत के बीच ऊर्जा सहयोग को लेकर चर्चाएं भी जारी हैं। READ MORE: बॉलीवुड में छाई दिवाली की चमक; आलिया से लेकर शबाना आजमी तक सितारों ने परिवार संग मनाया त्योहार
Bollywood Diwali Celebration: बॉलीवुड में छाई दिवाली की चमक; आलिया से लेकर शबाना आजमी तक सितारों ने परिवार संग मनाया त्योहार

Bollywood Diwali Celebration: बॉलीवुड में दिवाली का जश्न इस साल भी पूरे जोश और रौनक के साथ मनाया गया। जहां आलिया भट्ट ने अपने ससुरालवालों संग दिवाली सेलिब्रेट की, तो वहीं शबाना आज़मी ने परिवार और दोस्तों के संग मानाया दीवाली का खास जश्न। आलिया-रणबीर संग कपूर फैमिली की दीवाली View this post on Instagram A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt) आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द अपने नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं, लेकिन उससे पहले दोनों ने नीतू कपूर और पूरे कपूर परिवार के साथ दिवाली मनाई। गोल्डन साड़ी और चोकर नेकलेस में आलिया रॉयल लग रही थी, जबकि करीना और करिश्मा कपूर ने अपने ट्रेडिशनल लुक से सबका दिल जीत लिया। खान फैमिली में फैमिली बॉन्डिंग का जलवा View this post on Instagram A post shared by Soha (@sakpataudi) सोहा अली खान ने भाई सैफ अली खान और भाभी करीना कपूर संग दिवाली मनाई। उनकी पोस्ट में अमृता अरोड़ा, करिश्मा कपूर और कुणाल खेमू भी नजर आए। सोहा ने लिखा, “कल रात हाई एनर्जी के साथ जश्न की शुरुआत हुई।” शबाना आजमी-जावेद अख्तर की दिवाली View this post on Instagram A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18) दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने विद्या बालन, दीया मिर्जा, कोंकणा सेन शर्मा, ऋचा चड्ढा और अली फजल संग दिवाली मनाई। शबाना ने सोशल मीडिया पर लिखा, “ढेर सारा प्यार गैंग की तरफ से दिवाली की शुभकामनाएं।” अमिताभ बच्चन का खास संदेश दिवाली पर बिग बी ने भी सोशल मीडिया पर फैंस को शुभकामनाएं दी। उनका पोस्ट फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है। READ MORE: दिवाली 2025; जानें लक्ष्मी पूजन की सही विधि, शुभ समय और मंत्र जाप का महत्व
PM Modi Diwali Celebration: गोवा में नौसैनिकों संग दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर होगा खास समारोह

PM Modi Diwali Celebration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल लगातार 12वीं बार जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। इस बार वे गोवा तट पर भारतीय नौसेना के जवानों के साथ त्यौहार मनाएंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी नौसैनिकों के बीच हाल ही में हुए “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता का जश्न भी मनाएंगे। हालांकि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पिछले साल मोदी गुजरात के कच्छ में बीएसएफ, आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के जवानों से मिले थे। साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से मोदी हर साल सशस्त्र बलों के साथ दिवाली मनाने की परंपरा निभा रहे हैं। वे अब तक चार बार जम्मू-कश्मीर, दो बार हिमाचल प्रदेश और एक-एक बार सियाचिन, कारगिल, जैसलमेर और उत्तराखंड के हर्षिल में सैनिकों के साथ दिवाली मना चुके हैं। 2022 में उन्होंने कारगिल में सैनिकों के साथ दीपावली मनाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी थी। इस बार का गोवा दौरा खास माना जा रहा है, क्योंकि यह पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री नौसेना के जवानों के बीच दिवाली मनाएंगे। बताया जा रहा है कि मोदी जवानों से मुलाकात करेंगे, उनका हौसला बढ़ाएंगे और उनके साथ भोजन भी कर सकते हैं। READ MORE: दिवाली 2025; जानें लक्ष्मी पूजन की सही विधि, शुभ समय और मंत्र जाप का महत्व
दिवाली 2025: जानें लक्ष्मी पूजन की सही विधि, शुभ समय और मंत्र जाप का महत्व

देशभर में आज दीपावली का पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। माना जाता है कि लक्ष्मी पूजन से धन, समृद्धि और सौभाग्य प्राप्त होता है, जबकि गणेश पूजा से बुद्धि और शांति का आशीर्वाद मिलता है। व्यापारी वर्ग इस दिन नए खाता-बही की पूजा करके अपने नए आर्थिक वर्ष की शुरुआत करता है। लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त इस वर्ष दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 08 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। प्रदोष काल में किया गया पूजन सबसे शुभ माना जाता है। पूजन विधि पूजा से पहले घर की अच्छी तरह सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें। घर के मुख्य द्वार पर रंगोली और तोरण बनाएं। चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां स्थापित करें। अब उन्हें वस्त्र पहनाकर फूल, मिठाई, फल और चांदी का सिक्का अर्पित करें। घी के दीपक जलाकर आरती करें और मंत्रों का जाप करें। महत्व अमावस्या की रात में दीप जलाने से घर से अंधकार और नकारात्मकता दूर होती है। यह दिन न केवल धन और समृद्धि लाता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मकता भी प्रदान करता है। READ MORE: ‘दंगल’ फेम जायरा वसीम ने किया निकाह, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खास तस्वीरें
 
															