धनतेरस 2025: पूजा विधि, सोना-चांदी और बर्तन खरीदारी का शुभ मुहूर्त, शनि त्रयोदशी में भी घर में लाएँ समृद्धि और खुशहाली

धनतेरस 2025: धनतेरस, जिसे धन त्रयोदशी भी कहा जाता है, दीपावली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत का पहला दिन है। यह पर्व आरोग्य, दीर्घायु और धन-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे और उन्होंने मानव जाति को आयुर्वेद का ज्ञान दिया। शनि त्रयोदशी का संयोग और खरीदारी पर असर इस वर्ष धनतेरस शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 को पड़ रही है, जिसे शनि त्रयोदशी कहा जा रहा है। शास्त्रों में शनिवार को झाड़ू, सोना-चांदी और बर्तन जैसी वस्तुओं की खरीदारी से परहेज करने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर खरीदारी की इच्छा हो तो कुछ आसान उपाय अपनाकर शुभ मुहूर्त में खरीदी जा सकती है। READ MORE: धनतेरस पर बरसेगा धन-वैभव, अगर मूर्ति खरीदते समय नहीं की ये 5 गलतियां! धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त धनतेरस की पूजा का शुभ समय शाम 7:16 बजे से रात 8:20 बजे तक रहेगा। प्रदोष काल शाम 4:48 बजे से रात 8:20 बजे तक है। इस समय माता लक्ष्मी, कुबेर और यम देवता की पूजा करना विशेष लाभकारी माना जाता है। READ MORE: धनतेरस पर इस लिस्ट के बिना ना करें शॉपिंग, छूट जाएगा सौभाग्य का साथ! सोना-चांदी और बर्तन खरीदने का शुभ समय पंचांग के अनुसार, सोना-चांदी, पीतल और तांबे के बर्तन, और पूजा सामग्री की खरीदारी का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:18 बजे से अगले दिन सुबह 6:24 बजे तक है। इस समय में की गई खरीदारी को खास लाभकारी माना जाता है और ऐसा करने से आने वाले साल में धन की वृद्धि और घर में खुशहाली बनी रहती है। खरीदारी में अपनाएं ये आसान उपाय READ MORE: धनतेरस पर इस लिस्ट के बिना ना करें शॉपिंग, छूट जाएगा सौभाग्य का साथ! यम देवता को दीपक अर्पित करें धनतेरस की शाम घर की दक्षिण दिशा में यम देवता के लिए चारमुखी तेल का दीपक जलाएं। इसे जलाने से घर में सुख-समृद्धि और दीर्घायु आती है और अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता। झाड़ू, सोना-चांदी और बर्तन खरीदने की परंपरा धनतेरस पर पारंपरिक रूप से लोग झाड़ू, सोना-चांदी और बर्तन खरीदते हैं। माना जाता है कि इससे घर में धन-समृद्धि आती है। इस साल शनिवार होने के कारण कुछ सावधानियां जरूरी हैं, लेकिन शुद्ध भावना और शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से सभी शनि दोष दूर हो जाते हैं। READ MORE: धनतेरस पर बरसेगा धन-वैभव, अगर मूर्ति खरीदते समय नहीं की ये 5 गलतियां! पंच दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस से दीपावली का पांच दिवसीय पर्व शुरू होता है। इस दिन घरों में दीपक जलाना और यम, लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करना शुभ माना जाता है। पूजा और खरीदारी का सही समय अपनाकर परिवार में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और लंबी उम्र सुनिश्चित की जा सकती है। धनतेरस केवल धन और समृद्धि का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का भी प्रतीक है। इस दिन सही समय और विधि से पूजा और खरीदारी करने से घर में खुशहाली, संपत्ति और दीर्घायु आती है। इसलिए इस धनतेरस पर सभी उपाय अपनाएं और शुभ मुहूर्त का पूरा लाभ उठाएं। READ MORE: अगर आप सोना-चांदी नहीं खरीद पाए, तो ये 6 Lucky Items घर लाएं, मां लक्ष्मी खुद आ जाएंगी आपके पास!
Zaira Wasim: ‘दंगल’ फेम जायरा वसीम ने किया निकाह, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खास तस्वीरें

Zaira Wasim: जायरा वसीम, जिन्होंने 16 साल की उम्र में आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, ने शुक्रवार को निकाह कर लिया। इस की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने निकाह की तस्वीरें साझा करके दी। तस्वीरों में जायरा मेहंदी और हरे रंग की रिंग के साथ दिखाई दी, जबकि उनके पति का चेहरा और नाम उन्होंने नहीं बताया। कैप्शन में उन्होंने सिर्फ लिखा – “कुबूल है x3।” View this post on Instagram A post shared by Zaira Wasim (@zairawasim_) जायरा ने अपने फिल्मी करियर में सिर्फ दो साल में ही दो ब्लॉकबस्टर फिल्में दी – ‘दंगल’ और ‘सीक्रेट सुपरस्टार’। ‘दंगल’ ने वर्ल्डवाइड लगभग 2070 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके अलावा उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ ‘द स्काई इज पिंक’ में भी काम किया। 2019 में जायरा ने अचानक बॉलीवुड छोड़ दिया। उन्होंने कहा था कि एक्टिंग उनके धर्म और ईमान से टकराती है। इसके बाद वे फिल्मों और पब्लिक लाइफ से दूर रहीं और सोशल मीडिया पर धर्म और अध्यात्म से जुड़ी बातें साझा करती रही। READ MORE: अगर आप सोना-चांदी नहीं खरीद पाए, तो ये 6 Lucky Items घर लाएं, मां लक्ष्मी खुद आ जाएंगी दरवाजे!
Indore Dhanvantari Puja: धनतेरस पर इंदौर में औषधियों से होगा भगवान धनवंतरि का अभिषेक, डॉक्टर करेंगे स्वास्थ्य की कामना

Indore Dhanvantari Puja: पांच दिवसीय दीप पर्व की शुरुआत शनिवार से धनतेरस के साथ होगी। इस दिन भगवान धनवंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा का विशेष महत्व होता है। आयुर्वेद के जनक माने जाने वाले भगवान धनवंतरि को स्वास्थ्य और दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है। इंदौर में आड़ा बाजार स्थित 240 साल पुराने राधा-कृष्ण मालवीय भारती मंदिर में आज भगवान धनवंतरि की विशेष पूजा-अर्चना होगी। सुबह जड़ी-बूटियों और पंचामृत से अभिषेक कर आकर्षक शृंगार किया जाएगा। परंपरा के अनुसार, शहर के डॉक्टर और वैद्य अपनी औषधियां भगवान के सामने रखकर उन्हें सिद्ध करवाते हैं। मान्यता है कि इससे दवाइयों में दिव्य प्रभाव आता है और रोगी जल्दी ठीक होते हैं। मंदिर के पुजारी पं. मानवेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि यह मंदिर उनके पूर्वजों ने स्थापित किया था, जो होल्कर राजवंश के राज्य वैद्य थे। यहां भगवान की संगमरमर की प्रतिमा जयपुर से मंगाई गई थी। दोपहर में विशेष आरती होगी, जिसमें शहर के डॉक्टर और श्रद्धालु शामिल होंगे। READ MORE: अगर आप सोना-चांदी नहीं खरीद पाए, तो ये 6 Lucky Items घर लाएं, मां लक्ष्मी खुद आ जाएंगी दरवाजे!
पाकिस्तानी हमले में तीन अफगान क्रिकेटरों की मौत, अफगानिस्तान ने छोड़ी त्रिकोणीय सीरीज

अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में पाकिस्तान की हवाई कार्रवाई में तीन अफगान क्रिकेटरों की मौत हो गई। इस घटना के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ होने वाली आगामी त्रिकोणीय टी20 सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने शुक्रवार को पक्तिका के उरगुन और बरमल जिलों में हवाई हमले किए, जिनमें आठ लोगों की मौत और 10 से ज्यादा घायल हुए। मरने वालों में दो बच्चे और तीन स्थानीय क्रिकेटर कबीर, सिबघतुल्लाह और हारून शामिल थे। ये खिलाड़ी शराना में मैच खेलकर लौट रहे थे, तभी हमला हुआ। एसीबी ने बयान जारी कर कहा कि यह हमला “कायराना कार्रवाई” है और मारे गए खिलाड़ियों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। बोर्ड ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि यह अफगान क्रिकेट जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। इसी बीच, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने इस घटना से पहले ही आईसीसी को पत्र लिखकर वैकल्पिक योजना तैयार रखने को कहा था। अब अफगानिस्तान के नाम वापस लेने के बाद टूर्नामेंट में नई टीम शामिल की जा सकती है। दोनों देशों के बीच सीमा तनाव बढ़ गया है और हाल ही में हुआ युद्धविराम भी टूट चुका है। READ MORE: गरीब रथ एक्सप्रेस में आग का तांडव, तीन एसी कोच जलकर खाक, यात्रियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
गरीब रथ एक्सप्रेस में आग का तांडव, तीन एसी कोच जलकर खाक, यात्रियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12204) के एक कोच में अचानक आग लग गई। यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। ट्रेन अंबाला से आगे सरहिंद के पास पहुंची ही थी कि यात्रियों ने एसी कोच से धुआं उठते देखा और तुरंत जानकारी दी। चालक की सूझबूझ और रेलवे कर्मियों की तत्परता से ट्रेन को रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, हालांकि एक महिला यात्री हल्की झुलस गई जिसे सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में भर्ती कराया गया है। VIDEO | Sirhind, Punjab: A major train accident was averted near Sirhind railway station when a fire broke out in the Garib Rath Express travelling from Amritsar to Saharsa, just half a kilometre ahead of Ambala. The train was halted immediately after smoke was seen billowing… pic.twitter.com/vXwHoqTEJB — Press Trust of India (@PTI_News) October 18, 2025 बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। तीन एसी कोच आग की चपेट में आए, जिनमें से एक कोच (G19, 223125/C) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। प्रभावित डिब्बों को बाकी ट्रेन से अलग कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद ट्रेन को जल्द अपने गंतव्य सहरसा की ओर रवाना किया जाएगा। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। READ MORE: दीवाली-छठ पर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी: आसमान छू रहे हवाई किराए, होटल बुकिंग में 25% उछाल, IRCTC भी डाउन