धनतेरस 2025: धनतेरस पर बरसेगा धन-वैभव, अगर मूर्ति खरीदते समय नहीं की ये 5 गलतियां!

धनतेरस 2025: धनतेरस का त्योहार दीपावली से दो दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है ताकि घर में धन, सुख और समृद्धि बनी रहे। पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार लक्ष्मी जी भगवान विष्णु के साथ पृथ्वी पर आईं, लेकिन उनकी बात न मानकर दक्षिण दिशा में चली गईं और एक खेत में गन्ना चूसने लगी। यह देखकर विष्णु जी नाराज हो गए और उन्हें 12 साल एक गरीब किसान की सेवा करने का शाप दिया। 12 साल बाद जब लक्ष्मी जी जाने लगी, तो किसान ने उन्हें रोकना चाहा। तब लक्ष्मी जी ने कहा कि अगर तुम हर साल तेरस के दिन घर को साफ करके दीप जलाओगे और मेरी पूजा करोगे, तो मैं कलश में निवास करूंगी और तुम्हारे घर सुख-समृद्धि बनी रहेगी। तभी से धनतेरस पर लक्ष्मी पूजन की परंपरा है। धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखें: सही मूर्ति और पूजा से घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। READ MORE: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले विराट कोहली ने भाई को सौंपी करोड़ो की प्रॉपर्टी
Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले विराट कोहली ने भाई को सौंपी करोड़ो की प्रॉपर्टी

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अपनी गुरुग्राम स्थित करोड़ों की प्रॉपर्टी की जिम्मेदारी अपने बड़े भाई विकास कोहली को सौंप दी है। इसके लिए विराट 14 अक्टूबर 2025 को गुरुग्राम के वजीराबाद तहसील कार्यालय पहुंचे और जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (GPA) विकास के नाम रजिस्टर करवाई। इस प्रक्रिया के दौरान विराट ने तहसील कर्मचारियों के साथ फोटो भी खिंचवाए और ऑटोग्राफ दिए। विराट का यह कदम इंग्लैंड में अपने परिवार के साथ शिफ्ट होने के बाद लिया गया है, ताकि भारत में उनकी संपत्तियों की देखरेख सही तरीके से हो सके। गौरतलब है कि विराट का गुरुग्राम के डीएलएफ सिटी में एक लग्जरी घर और फ्लैट है। अब इनके सभी कानूनी और प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी उनके भाई विकास निभाएंगे। GPA के जरिए विकास को प्रॉपर्टी से जुड़े सभी अधिकार मिल गए हैं। प्रक्रिया पूरी करने के बाद विराट सीधे दिल्ली एयरपोर्ट से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए। READ MORE: तालिबान के जरिए भारत चला रहा है प्रॉक्सी वॉर – पाक रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ
Taliban – Pakistan War: तालिबान के जरिए भारत चला रहा है प्रॉक्सी वॉर – पाक रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ

Taliban Pakistan War: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान भारत के इशारे पर पाकिस्तान के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर लड़ रहा है। उनका दावा है कि तालिबान के हाल के कई फैसलों के पीछे भारत का हाथ है और अफगान सरकार नई दिल्ली से निर्देश ले रही है। ख्वाजा आसिफ ने एक इंटरव्यू में कहा कि अफगान विदेश मंत्री का हालिया भारत दौरा भी संदेह पैदा करता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा अफगानिस्तान में शांति चाहता है, लेकिन कुछ ताकतें दोनों देशों के रिश्तों को खराब कर रही हैं। इस बीच, पाकिस्तान और तालिबान के बीच 48 घंटे की अस्थायी शांति संधि लागू की गई है। सीमा पर बढ़ती झड़पों के चलते यह फैसला लिया गया। पाकिस्तान ने तालिबान पर TTP और अन्य आतंकी संगठनों को पनाह देने का आरोप लगाया है। ख्वाजा आसिफ का यह बयान तब आया है जब अफगान सीमा पर पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है और तालिबान से उसके रिश्ते लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। भारत की तरफ से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। READ MORE: भारत रूस से तेल खरीदेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के दावे पर दिया जवाब
आयुध अपडेट की पत्रिका विमोचन समारोह में बोले सीएम डॉ. यादव – प्रदेश की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ा रहा है आयुध मीडिया

“पत्रकारिता सत्य की वह ज्योति है, जो अंधकार में भी राह दिखाती है।” कलम के सिपाहियों के बीच अपनी बात रखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक क्षेत्र को कवर करने में मेन स्ट्रीम मीडिया ने भले ही ज्यादा ध्यान न दिया हो, लेकिन आयुध मीडिया ने इस क्षेत्र को पहचान दी है। जनजातीय जननायकों की जानकारी बहुत कम लोगों को थी, लेकिन आयुध ने इसे उजागर किया। यह प्रदेश की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ा रहा है। बुधवार शाम गुलमोहर क्षेत्र स्थित एक निजी होटल में आयुध पत्रिका का विमोचन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कार्यक्रम में रीवा से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए। मंच पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य क्षेत्र के सह कार्यवाह हेमंत मुक्तिबोध और वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेन्द्र तिवारी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर स्वदेश समूह संपादक अतुल तारे, समूह सलाहकार संपादक गिरीश उपाध्याय, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विवि के कुलपति विजय मनोहर तिवारी समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान आयुध पत्रिका का पंजीयन और डिजिटल संस्करण का विमोचन भी रिमोट के जरिए किया गया। समापन पर चंबल पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई और अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आभार माखनलाल विवि के प्राध्यापक लोकेन्द्र सिंह ने व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि हेमंत मुक्तिबोध ने कहा कि आयुध मीडिया के रूप में एक अच्छा उपक्रम शुरू हुआ है। डिजिटल माध्यम पहले ही था, अब पत्रिका भी आ गई है। भारत के सामाजिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेन्द्र तिवारी ने कहा कि पत्रकारिता पेशे में चुनौतियां बनी हुई हैं, लेकिन आने वाली पीढ़ियों को देश निर्माण की दिशा में तैयार करना जरूरी है। READ MORE: इंदौर में 28 किन्नरों का सामूहिक आत्महत्या प्रयास, रेप केस में कार्रवाई न होने पर कदम उठाया
Karisma Kapoor: करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिवंगत पिता को जन्मदिन पर किया याद, करीना ने लिखा भावुक संदेश

Karisma Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का जून 2025 में निधन हो गया था। 15 अक्टूबर को उनके जन्मदिन पर करिश्मा के बच्चों समायरा और कियान ने उन्हें याद किया। करिश्मा ने सोशल मीडिया पर एक केक की फोटो शेयर की, जिस पर लिखा था “हैप्पी बर्थडे डैड”। करिश्मा की बहन करीना कपूर ने भी इस पोस्ट को री-शेयर करते हुए बच्चों के लिए एक भावुक संदेश लिखा – “मेरे सामू और कियू, पापा हमेशा तुम्हारी सुरक्षा करेंगे।” साथ ही उन्होंने एक दिल का इमोजी भी लगाया। संजय कपूर की संपत्ति को लेकर कानूनी विवाद भी जारी है। बताया जा रहा है कि उनकी करीब 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति पर करिश्मा के बच्चों ने हक जताया है। बच्चों के वकील महेश जेठमलानी ने अदालत में कहा कि संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने फर्जी वसीयत तैयार कर बच्चों को संपत्ति से बाहर रखने की कोशिश की है। वकील ने यह भी बताया कि वसीयत में बच्चों के नाम और पते गलत लिखे गए हैं, जो साबित करता है कि वसीयत संजय कपूर द्वारा नहीं बनाई गई। अदालत में इस मामले की सुनवाई जारी है। READ MORE: भारत रूस से तेल खरीदेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के दावे पर दिया जवाब
MEA: भारत रूस से तेल खरीदेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के दावे पर दिया जवाब

MEA: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे पर भारत के विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत जल्द ही रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा। ट्रंप ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें इसका आश्वासन दिया है। इस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि भारत तेल और गैस का बड़ा आयातक है और उसकी नीति देशवासियों के हितों पर आधारित है। अस्थिर ऊर्जा बाजार में भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों को प्राथमिकता दी जाती है। जयसवाल ने बताया कि भारत की आयात नीति का लक्ष्य स्थिर कीमतों और सुरक्षित आपूर्ति को सुनिश्चित करना है। इसके लिए भारत ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने और बाजार के अनुसार फैसले लेने की नीति पर चलता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ भी भारत का ऊर्जा सहयोग बढ़ रहा है और इस पर बातचीत जारी है। हालांकि विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के दावे का सीधा खंडन नहीं किया, लेकिन यह साफ किया कि भारत अपने फैसले खुद लेता है और यह देशहित में होता है। READ MORE: जदयू ने जारी की दूसरी उम्मीदवारों की लिस्ट, 44 को मिला टिकट
JDU Second Candidate List: जदयू ने जारी की दूसरी उम्मीदवारों की लिस्ट, 44 को मिला टिकट

JDU Second Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जेडीयू (JDU) ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने 44 नए उम्मीदवारों को टिकट दिया है। गोपालपुर से विधायक गोपाल मंडल का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह अब बुलो मंडल चुनाव लड़ेंगे। इस लिस्ट में जातीय संतुलन का पूरा ध्यान रखा गया है। अब तक पार्टी की तरफ से 37 पिछड़ा वर्ग, 22 अति पिछड़ा, 22 सामान्य, 15 अनुसूचित जाति, 4 अल्पसंख्यक और 1 अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया हैं। जिनमें 9 महिलाएं और 4 मुस्लिम उम्मीदवारों को भी शामिल है। चेतन आनंद, जो पहले शिवहर से विधायक थे, अब नवीनगर से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व मंत्री विभा देवी को फिर से नवादा से टिकट दिया गया है। निर्दलीय विधायक सुमित सिंह को चकाई से जदयू का टिकट मिला है। Janata Dal United (JDU) releases the second list of candidates for the Bihar Assembly Elections. pic.twitter.com/ZJu8bCp85b — ANI (@ANI) October 16, 2025 चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) के दावे वाली 5 सीटों पर भी जदयू ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। इससे एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर तनाव की स्थिति बन गई है। जदयू अब तक 101 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। READ MORE: पैंट छोड़ भागे पाक सैनिक, तालिबान ने बंदूक पर वर्दी टांगकर मनाया जश्न
Indore News: इंदौर में 28 किन्नरों का सामूहिक आत्महत्या प्रयास, रेप केस में कार्रवाई न होने पर कदम उठाया

Indore News: इंदौर में 28 किन्नरों का सामूहिक आत्महत्या प्रयास, रेप केस में कार्रवाई न होने पर कदम उठाया मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार को बड़ा मामला सामने आया है। यहां पढ़रीनाथ थाना क्षेत्र में 28 किन्नरों ने एक साथ फिनाइल पी लिया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और एंबुलेंस ने सभी को तुरंत एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह कदम किन्नर समाज में हुए विवाद और एक साथी किन्नर के साथ हुए कथित रेप और वसूली के मामले से जुड़ा है। कुछ दिन पहले दो कथित पत्रकारों पर एक किन्नर ने जबरन संबंध बनाने, मारपीट और पैसे मांगने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज किया था, लेकिन कार्रवाई न होने से समुदाय में गुस्सा था। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में किन्नर थाने और अस्पताल पहुंच गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। अधिकारियों के अनुसार, सभी किन्नरों का इलाज जारी है और हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। READ MORE: पैंट छोड़ भागे पाक सैनिक, तालिबान ने बंदूक पर टांगकर मनाया जश्न
Pakistan Afghanistan: पैंट छोड़ भागे पाक सैनिक, तालिबान ने बंदूक पर वर्दी टांगकर मनाया जश्न

Pakistan Afghanistan: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में तालिबान लड़ाकों ने दावा किया कि पाकिस्तानी सैनिक डूरंड लाइन के पास चौकियां छोड़कर भाग गए। उन्होंने सैनिकों के हथियार और यूनिफॉर्म जब्त कर ली। सोशल मीडिया पर सामने आई एक तस्वीर में तालिबान लड़ाके पाक सैनिकों की पैंट को बंदूक पर टांगकर बीच चौराहे पर जश्न मनाते नजर आए। इसे तालिबान ने अपनी जीत का प्रतीक बताया। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने पहले काबुल और कंधार में हवाई हमला किया, जिसमें 15 अफगान नागरिक मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हुए। इसके जवाब में तालिबान ने सीमा पर हमले तेज किए और कई पाक चौकियों पर कब्जा कर लिया। #talibans have hanged the pants of surrendered salwar kameez MUNIR'S army in the city centres of #Afghanistan pic.twitter.com/CKpJqmCZ6S — Major Madhan Kumar (Retd)🇮🇳 (@major_madhan) October 14, 2025 इस संघर्ष में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि, बुधवार को दोनों देशों के बीच 48 घंटे का सीजफायर लागू हुआ है। डूरंड लाइन को लेकर दोनों देशों के बीच लंबे समय से विवाद है, और यह हालिया हिंसा उसी का नतीजा है। READ MORE: ट्रंप का दावा – मोदी ने दिया वादा, भारत अब रूस से नहीं खरीदेगा तेल!
Donald Trump: ट्रंप का दावा – मोदी ने दिया वादा, भारत अब रूस से नहीं खरीदेगा तेल!

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा। ट्रंप ने कहा, “मोदी मेरे अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि अब भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा।” ट्रंप के इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी दबाव में झुक गए हैं और देश की गरिमा से समझौता कर लिया है। हालांकि, भारत सरकार की ओर से अभी तक ट्रंप के दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। भारत पहले भी कह चुका है कि वह अपनी ऊर्जा जरूरतों और निष्पक्ष विदेश नीति के आधार पर ही फैसले करता है। अगर आंकड़ों की बात करें, तो अप्रैल से सितंबर 2025 के बीच भारत ने रूस से तेल खरीद में गिरावट दर्ज की है। फिर भी, भारत सितंबर में रोजाना 45 लाख बैरल तेल रूस से खरीद रहा था, जो अगस्त से थोड़ा ज़्यादा था। भारत अभी भी रूस से तेल खरीदने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश है। अब सबकी निगाहें भारत सरकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया पर हैं, जो ट्रंप के इस बड़े दावे की पुष्टि या खंडन करेगी। READ MORE: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, रोहित-विराट को देखने एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़