Aayudh

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, रोहित-विराट को देखने एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़

IND vs AUS

IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो गई है। टीम के कई खिलाड़ी बुधवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे स्टार प्लेयर सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। एयरपोर्ट पर रोहित और विराट को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ जुटी थी। टीम इंडिया दो बैच में ऑस्ट्रेलिया जा रही है। पहला बैच बुधवार सुबह रवाना हुआ, जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, अर्शदीप सिंह, नीतीश रेड्डी और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल थे। बाकी खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ शाम को रवाना होंगे। इस दौरे पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को पर्थ में होगा। इस सीरीज में टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जबकि रोहित शर्मा बतौर बल्लेबाज टीम में मौजूद रहेंगे। Rohit Sharma and Virat Kohli way to Australia for the upcoming Australia ODI series. A new Era loading under Captain Shubham Gill and Coach Gambhir pic.twitter.com/kvCONly013 — CricVipez (@CricVipezAP) October 15, 2025 ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि शायद यह मौका आखिरी होगा जब फैंस रोहित और कोहली को ऑस्ट्रेलिया में खेलते देख सकेंगे। READ MORE: महाभारत में ‘कर्ण’ का किरदार निभाने वाले पंकज धीर का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दायर की याचिका

Hrithik Roshan

Hrithik Roshan: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपनी फोटो, नाम और आवाज के गलत इस्तेमाल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने कहा है कि कुछ लोग उनकी नकली तस्वीरें और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर फैला रहे हैं, जिससे उनकी छवि को नुकसान हो रहा है। ऋतिक ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि उनकी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की जाए और बिना इजाजत उनके नाम, तस्वीर या आवाज का इस्तेमाल करने वालों पर रोक लगे। इस मामले की सुनवाई आज जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा करेंगे। इससे पहले सुनील शेट्टी, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और कुमार सानू भी इसी तरह की याचिकाएं कोर्ट में दाखिल कर चुके हैं। सभी ने एआई और डीपफेक तकनीक से हो रहे नुकसान को लेकर चिंता जताई है। पर्सनैलिटी राइट्स का मतलब होता है कि कोई भी व्यक्ति अपने नाम, चेहरे, आवाज आदि का उपयोग बिना इजाजत किसी और को करने से रोक सकता है। कोर्ट में याचिका दायर कर इसके उल्लंघन पर कार्रवाई की मांग की जा सकती है। READ MORE: बिहार चुनाव के लिए जेडीयू ने जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली सूची, कई दिग्गजों को मिला टिकट

Pankaj Dheer: महाभारत में ‘कर्ण’ का किरदार निभाने वाले पंकज धीर का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Pankaj Dheer

Pankaj Dheer: मशहूर अभिनेता पंकज धीर का बुधवार, 15 अक्टूबर को मुंबई में निधन हो गया। वे 68 साल के थे और लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। पंकज धीर को बी.आर. चोपड़ा के टीवी शो महाभारत में ‘कर्ण’ का किरदार निभाने के लिए घर-घर में पहचान मिली थी। पंकज धीर ने चंद्रकांता, द ग्रेट मराठा, युग और बढ़ो बहू जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया। साथ ही उन्होंने सड़क, सोल्जर, बादशाह और आशिक आवारा जैसी फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाईं। उनके निधन की जानकारी उनके दोस्त और महाभारत में ‘अर्जुन’ का किरदार निभाने वाले फिरोज खान ने दी। उन्होंने कहा कि पंकज एक बहुत अच्छे इंसान और सच्चे दोस्त थे। पंकज धीर के बेटे निकितिन धीर भी एक अभिनेता हैं और उन्होंने अभिनेत्री कृतिका सेंगर से शादी की है। पंकज धीर का अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। READ MORE: बिग बॉस फेम तान्या मित्तल के खिलाफ शिकायत दर्ज, फैजान अंसारी ने लगाए गंभीर आरोप

JDU Candidate List: बिहार चुनाव के लिए जेडीयू ने जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली सूची, कई दिग्गजों को मिला टिकट

JDU Candidate List

JDU Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जेडीयू ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 57 नाम शामिल हैं। मोकामा से बाहुबली नेता अनंत सिंह, फुलवारी से पूर्व मंत्री श्याम रजक, एकमा से धुमल सिंह और कुचाएकोट से अमरेंद्र पांडे जैसे नामों को टिकट मिला है। पार्टी ने 10 अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के प्रत्याशियों को भी टिकट दिया है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। नीतीश 16 अक्टूबर से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। Janata Dal United (JDU) releases the first list of candidates for the Bihar Assembly Elections. pic.twitter.com/Zb2G7PZvv0 — ANI (@ANI) October 15, 2025 झा ने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और इस बार 2010 से भी बड़ी जीत दर्ज करेगा। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वे अब तक सीट बंटवारे पर फैसला नहीं कर पाए हैं और जनता भी अब पीछे नहीं देखना चाहती। जेडीयू इस बार 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि 2020 में उसने 115 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 43 सीटें जीती थी। READ MORE: प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान – नहीं लड़ेंगे चुनाव , जीत पर 100 भ्रष्ट नेताओं-अफसरों की संपत्ति होगी जब्त!

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान – नहीं लड़ेंगे चुनाव , जीत पर 100 भ्रष्ट नेताओं-अफसरों की संपत्ति होगी जब्त!

Prashant Kishor

Prashant Kishor: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने एलान किया है कि वे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी ने व्यापक रणनीति के तहत लिया है। अगर वे चुनाव लड़ते, तो जरूरी संगठनात्मक कामों में बाधा आती। प्रशांत किशोर ने बताया कि राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव के खिलाफ जन सुराज ने चंचल सिंह को उतारा है। उन्होंने कहा कि अगर जन सुराज पार्टी सत्ता में आती है तो एक महीने के अंदर ऐसा कानून लाया जाएगा, जिसमें 100 सबसे भ्रष्ट नेताओं और अफसरों की पहचान की जाएगी। इन पर मुकदमा चलेगा और अवैध संपत्ति जब्त कर सरकार के खजाने में जमा की जाएगी। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार को माफिया, फर्जी शराबबंदी और भ्रष्टाचार से मुक्त करना उनका लक्ष्य है। साथ ही दावा किया कि या तो उनकी पार्टी को भारी जीत मिलेगी (150+ सीटें) या बहुत कम सीटें मिलेंगी। उन्होंने साफ कहा कि अगर जन सुराज को 120-130 सीटें भी मिलती हैं तो वह इसे हार मानेंगे। उनका मकसद बिहार को देश के टॉप 10 राज्यों में लाना है। READ MORE: दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखों को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी

Supreme Court: दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखों को हरी झंडी

supreme court green crackers

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दीवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने 18 से 21 अक्टूबर तक ग्रीन पटाखों को जलाने की सशर्त अनुमति दी है। मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई की बेंच ने कहा कि हमें त्योहार की भावना और पर्यावरण सुरक्षा के बीच संतुलन बनाना होगा। ग्रीन पटाखे सिर्फ QR कोड वाले होंगे और केवल उन्हीं लाइसेंसधारी विक्रेताओं को बेचने की अनुमति होगी, जिनके पास NEERI और PESO का लाइसेंस है। पटाखे जलाने का समय सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे तक तय किया गया है। कोर्ट ने गश्ती दल को सख्ती से निगरानी करने और नकली पटाखों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि सिर्फ ग्रीन पटाखों को इजाजत होगी, बाहर से पारंपरिक पटाखे लाने पर रोक रहेगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कोर्ट का आभार जताया और कहा कि ये फैसला जनभावनाओं और पर्यावरण दोनों का सम्मान करता है। READ MORE: रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 75 लाख कैश और सोना बरामद

Indore News: रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 75 लाख कैश और सोना बरामद

Indore News

Indore News: मध्य प्रदेश के रिटायर्ड आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के खिलाफ लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को इंदौर और ग्वालियर में उनके 8 ठिकानों पर छापे मारे गए। इंदौर के कैलाश कुंज और बिजनेस स्काई पार्क समेत अन्य जगहों पर सर्चिंग जारी है, वहीं ग्वालियर के इंद्रमणि नगर में भी लोकायुक्त की टीम पहुंची। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक अब तक की जांच में 75 लाख नकद, 1.5 किलो सोना, महंगी गाड़ियां, कीमती परफ्यूम और एक रिवॉल्वर बरामद की गई है। धर्मेंद्र भदौरिया 1987 में भर्ती हुए थे और अगस्त 2025 में रिटायर हो गए। उनकी कुल वैध आय करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है, लेकिन बरामद संपत्ति इससे कहीं ज्यादा है। जांच में यह भी पता चला है कि उनके बेटे सूर्यांश और बेटी ने फिल्मों में निवेश किया है। गौरतलब है कि 2020 में शराब ठेकों की नीलामी में लापरवाही के चलते भदौरिया को निलंबित भी किया गया था। फिलहाल इस मामले में लोकायुक्त की जांच जारी है। READ MORE: बिग बॉस फेम तान्या मित्तल के खिलाफ शिकायत दर्ज, फैजान अंसारी ने लगाए गंभीर आरोप

Tanya Mittal: बिग बॉस फेम तान्या मित्तल के खिलाफ शिकायत दर्ज, फैजान अंसारी ने लगाए गंभीर आरोप

Tanya Mittal

Tanya Mittal: बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्तल एक बार फिर विवादों में हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने तान्या के खिलाफ ग्वालियर के संभागीय आयुक्त कार्यालय और एसएसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई है। फैजान का आरोप है कि तान्या मित्तल सोशल मीडिया और मीडिया के जरिए लगातार झूठे बयान देकर ग्वालियर की छवि खराब कर रही हैं और लोगों से पैसे लेकर धोखा भी कर चुकी हैं। तान्या ने बिग बॉस में खुद को बहुत अमीर बताया था। उन्होंने कहा था कि उनका घर फाइव स्टार होटल से भी महंगा है, उनके पास कई लग्जरी कारें हैं और वे बकलावा खाने दुबई उड़कर जाती हैं। फैजान ने तान्या पर उनके कथित बॉयफ्रेंड बलराज को झूठे केस में फंसा कर जेल भिजवाने का भी आरोप लगाया है। फैजान अंसारी पहले भी कई हस्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा चुके हैं, जिनमें पूनम पांडे, उर्फी जावेद और एल्विश यादव जैसे नाम शामिल हैं। उन्होंने तान्या पर FIR और गिरफ्तारी की मांग की है। READ MORE: जैसलमेर बस हादसे में 20 की मौत, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख

जैसलमेर बस हादसे में 20 की मौत, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख

जैसलमेर बस हादसा

जैसलमेर बस हादसा: राजस्थान के जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक चलती एसी स्लीपर बस में आग लग गई। इस भीषण हादसे में 20 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि 15 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए हैं। बस में कुल 57 लोग सवार थे। हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ बताया जा रहा है। झुलसे यात्रियों को जोधपुर रेफर किया गया है। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी संवेदना व्यक्त की। मृतकों की पहचान के लिए DNA टेस्ट किए जा रहे हैं। शवों को जोधपुर लाया गया है। कई शव बुरी तरह जले हुए हैं। हादसे में एक पत्रकार और एक ही परिवार के 5 सदस्य भी शामिल हैं। एक दंपती जो प्री-वेडिंग शूट कराकर लौट रहा था, वह भी झुलस गया है। मुख्यमंत्री राहत कार्यों की समीक्षा के लिए आज जैसलमेर और जोधपुर जाएंगे। READ MORE: चीन को गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में भारत मूल के अमेरिकी सुरक्षा विशेषज्ञ एशले टेलिस गिरफ्तार

US: चीन को गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में भारत मूल के अमेरिकी सुरक्षा विशेषज्ञ एशले टेलिस गिरफ्तार

एशले टेलिस

US: अमेरिका में भारतीय मूल के राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञ एशले टेलिस को गोपनीय दस्तावेज रखने और चीन से संपर्क के आरोप में FBI ने गिरफ्तार कर लिया है। वर्जीनिया स्थित उनके घर से 1000 से ज्यादा गोपनीय दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनमें कई पर “Top Secret” की मोहर लगी थी। FBI की रिपोर्ट के अनुसार, टेलिस ने पिछले तीन वर्षों में कई बार चीनी अधिकारियों से गुप्त मुलाकातें की। जांच में यह भी सामने आया कि उन्होंने अमेरिकी रक्षा और विदेश विभाग की फाइलें चोरी कर अपने पास रखी और एक बार उन्हें कैमरे में दस्तावेज छुपाते भी देखा गया। 64 वर्षीय टेलिस का जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज और मुंबई विश्वविद्यालय से पढ़ाई की और बाद में शिकागो यूनिवर्सिटी से पीएचडी की। वे अमेरिका-भारत परमाणु समझौते के प्रमुख वार्ताकार भी रह चुके हैं। 11 अक्टूबर को विदेश यात्रा से पहले उनके घर पर छापा मारा गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अब उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून उल्लंघन, गोपनीय दस्तावेज चोरी और विदेशी संपर्क छिपाने के गंभीर आरोप लगे हैं। READ MORE: हरियाणा में ADGP सुसाइड के बाद अब ASI ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट और वीडियो में किए चौकाने वाले खुलासे