ASI Sandeep: हरियाणा में ADGP सुसाइड के बाद अब ASI ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट और वीडियो में किए चौकाने वाले खुलासे

ASI Sandeep: हरियाणा पुलिस में एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। रोहतक में साइबर सैल में तैनात एएसआई संदीप कुमार ने मंगलवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसका शव लाढ़ौत-धामड़ रोड पर एक मकान में मिला। मौके से पुलिस को तीन पेज का सुसाइड नोट और एक वीडियो मिला है। संदीप ने सुसाइड नोट में दिवंगत आईपीएस अधिकारी वाई. पूरण कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा कि पूरण कुमार भ्रष्ट अधिकारी थे और गिरफ्तारी के डर से उन्होंने खुदकुशी की। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि पूरण कुमार जातिवाद का सहारा लेकर सिस्टम को गुमराह कर रहे थे। संदीप ने लिखा कि वह “सच्चाई सामने लाने के लिए अपनी जान दे रहा है” और पूरण कुमार के परिवार पर कार्रवाई की मांग की। एफएसएल टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। RAED MORE: तालिबान मंत्री के स्वागत पर भड़के जावेद अख्तर, बोले– “मेरा सिर शर्म से झुक गया”
Javed Akhtar: तालिबान मंत्री के स्वागत पर भड़के जावेद अख्तर, बोले – “मेरा सिर शर्म से झुक गया”

Javed Akhtar: अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी इन दिनों भारत दौरे पर हैं। शनिवार को वे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित दारुल उलूम देवबंद पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस पर मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने नाराजगी जताई है। जावेद अख्तर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “मेरा सिर शर्म से झुक जाता है जब मैं देखता हूं कि दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन तालिबान के प्रतिनिधि का इतना सम्मान किया जा रहा है। वो भी उन्हीं लोगों द्वारा जो आतंकवाद के खिलाफ बोलते हैं।” उन्होंने देवबंद की भी आलोचना की और कहा, “देवबंद को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने ऐसे व्यक्ति को ‘इस्लामी हीरो’ कहकर सम्मानित किया, जिसने अफगानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा पर रोक लगाई है। मेरे भारतीय भाइयों और बहनों, आखिर हमारे साथ क्या हो रहा है?” इससे पहले मुत्तकी की दिल्ली प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को नहीं बुलाया गया था, जिससे विवाद हुआ। बाद में दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को बुलाया गया और उन्होंने मुत्तकी से तीखे सवाल पूछे। READ MORE: बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित, नंद किशोर यादव का टिकट कटा
BJP Candidate List: बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित, नंद किशोर यादव का टिकट कटा

BJP Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा ने मंगलवार को अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस लिस्ट में कुल 71 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने पटना साहिब से सात बार के विधायक नंद किशोर यादव का टिकट काटकर रत्नेश कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। लंबे समय से विधायक रहे नंद किशोर यादव ने कहा कि वे पार्टी के फैसले का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा, “भाजपा ने मुझे बहुत कुछ दिया है, मुझे कोई शिकायत नहीं है। नई पीढ़ी को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए।” इस सूची में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को सिवान से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि जेडीयू के पूर्व सांसद सुनील पिंटू की घर वापसी हुई है और उन्हें सीतामढ़ी से टिकट दिया गया है। औराई से रामसूरत राय और रीगा से मोतीलाल प्रसाद का टिकट काटा गया है। बीजेपी की इस लिस्ट में 9 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। प्रमुख नामों में सम्राट चौधरी, रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह और विजय सिन्हा शामिल हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होगा। नामांकन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर तय की गई है। READ MORE: राहुल गांधी बोले – दलितों को दबाना बंद करें, परिवार को मिले न्याय; पीएम और सीएम से वादे पूरे करने की अपील
ADGP Suicide Case: राहुल गांधी बोले – दलितों को दबाना बंद करें, परिवार को मिले न्याय; सीएम से वादे पूरे करने की अपील की

ADGP Suicide Case: हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को उनके परिवार से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने करीब 50 मिनट तक परिवार से बातचीत की और संवेदना जताई। राहुल गांधी ने कहा कि यह सिर्फ एक परिवार का मामला नहीं है, बल्कि देशभर के करोड़ों दलितों से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा, “दलितों को संदेश जा रहा है कि चाहे आप कितने भी सफल या ताकतवर क्यों न हों, अगर आप दलित हैं तो आपको दबाया जा सकता है। ये बहुत गलत है।” राहुल गांधी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से अपील की कि परिवार से किए गए वादों को पूरा किया जाए और मामले में तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आरोपी अधिकारियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा, कुमारी शैलजा और अन्य कांग्रेस नेता भी राहुल गांधी के साथ मौजूद थे। पूरन कुमार के परिवार ने आरोप लगाया कि उन्हें जातिगत उत्पीड़न के कारण आत्महत्या करनी पड़ी। परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार से इनकार किया है। READ MORE: गाजा समिट में ट्रंप ने की मोदी की तारीफ, शहबाज शरीफ से पूछा ये सवाल?
Gaza Summit: गाजा समिट में ट्रंप ने की मोदी की तारीफ, शहबाज शरीफ से पूछा ये सवाल?

Gaza Summit: मिस्र के शर्म-अल-शेख शहर में हुई गाजा पीस समिट के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “भारत एक महान देश है, जिसके शीर्ष पर मेरा अच्छा दोस्त है, जिसने शानदार काम किया है।” ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर भरोसा जताते हुए कहा कि दोनों देश अब अच्छे से साथ रह सकते हैं। उन्होंने यह बात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर मुस्कुराते हुए देख कर कही “राइट?” इस पर शरीफ ने सिर हिलाकर सहमति जताई। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए दोनों देशों को 200% टैक्स लगाने की धमकी दी थी, जिससे 24 घंटे में मामला शांत हो गया। Shehbaz Sharif caught in a classic damned if I do, damned if I don't moment. Asked if India and Pakistan can live in peace, he chooses to bow in obeisance to Donald Trump. pic.twitter.com/gfAZry0crw — Vishnu Som (@VishnuNDTV) October 13, 2025 शहबाज शरीफ ने भी ट्रंप की तारीफ करते हुए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग दोहराई। इस समिट में इजरायल-हमास युद्ध खत्म करने और शांति की पहल पर चर्चा हुई। READ MORE: हरियाणा IPS सुसाइड केस: DGP छुट्टी पर, 7 दिन बाद भी नहीं हुआ पोस्टमॉर्टम; आज राहुल गांधी की करेंगे मुलाकात
हरियाणा IPS सुसाइड केस: DGP छुट्टी पर, 7 दिन बाद भी नहीं हुआ पोस्टमॉर्टम; आज राहुल गांधी की करेंगे मुलाकात

हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या को 7 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। इस बीच सरकार ने हरियाणा के DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया है। वाई. पूरन कुमार की पत्नी और IAS अधिकारी अमनीत पी. कुमार, DGP और रोहतक के पूर्व SP नरेंद्र बिजारणिया की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी हैं। सरकार ने बिजारणिया को पहले ही हटा दिया है, लेकिन अब तक उन्हें नई पोस्टिंग नहीं मिली। आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अमनीत कुमार से मुलाकात कर शोक जताएंगे। इधर, दलित समाज की 31 सदस्यीय कमेटी द्वारा दिए गए 48 घंटे के अल्टीमेटम का समय आज खत्म हो रहा है। कमेटी ने चेतावनी दी थी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा प्रदर्शन होगा। राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी जिलों के अफसरों को शांति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार और अधिकारी लगातार परिजनों को पोस्टमॉर्टम के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। READ MORE: नेहा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, विवादित पोस्ट पर FIR बरकरार