Aayudh

Deepika Padukone: स्पिरिट और कल्कि 2 से बाहर होने पर दीपिका ने तोड़ी चुप्पी, कहा “मेल एक्टर्स सालों से 8 घंटे काम कर रहे, फिर मुझे ही क्यों…

Deepika Padukone On 8 Hour Working shift

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने हाल ही में ‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2’ जैसी बड़ी फिल्मों से बाहर होने के बाद पहली बार इस विवाद पर बात की। उन्होंने कहा कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का तरीका बहुत अव्यवस्थित है और अब इसमें बदलाव की जरूरत है। दीपिका ने बताया कि उन्होंने सिर्फ 8 घंटे काम करने की मांग रखी थी ताकि वे अपनी बेटी की परवरिश के लिए समय निकाल सकें। दीपिका ने कहा कि कई मेल सुपरस्टार्स सालों से सिर्फ आठ घंटे काम करते हैं, लेकिन ये कभी चर्चा में नहीं आता। उन्होंने कहा, “मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहती, लेकिन कई पुरुष एक्टर्स वीकेंड पर काम नहीं करते और केवल सप्ताह में पांच दिन काम करते हैं।” उनका कहना है कि महिला एक्टर्स के लिए भी समान और बेहतर वर्किंग कल्चर होना चाहिए। उन्होंने कहा, “हम एक इंडस्ट्री की तरह काम नहीं करते। अब समय आ गया है कि हम सिस्टम बदलें और बेहतर कामकाजी माहौल बनाएं।” वर्कफ्रंट पर, दीपिका जल्द ही साउथ के डायरेक्टर एटली की फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ और शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी। दीपिका मानसिक स्वास्थ्य पर भी काम कर रही हैं और अपने फाउंडेशन ‘लिव लव लाफ’ के 10 साल पूरे होने का जश्न मनाया है, जो मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता फैलाता है। READ MORE: करवा चौथ पर चाहिए सबसे खास लुक? तो इन 5 मेहंदी डिजाइन्स को मिस मत करना!

Philippines Earthquake: फिलीपींस में 7.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; इंडोनेशिया और पलाऊ तक हाई अलर्ट

Philippines Earthquake

Philippines Earthquake: फिलीपींस में शुक्रवार सुबह जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी गई है, जिसका केंद्र मिंडानाओ द्वीप के तट से 62 किलोमीटर दूर समुद्र में था। इस भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। फिलीपींस के भूकंप विज्ञान संस्थान (Phivolcs) के अनुसार, सुबह 9:43 से 11:43 बजे के बीच पहली सुनामी लहरें आ सकती हैं, जिनकी ऊंचाई तीन मीटर तक हो सकती है। तटीय इलाकों के लोगों को ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। सुनामी का खतरा इंडोनेशिया और पलाऊ तक भी बताया जा रहा है। इससे पहले, 30 सितंबर को फिलीपींस के सेबू प्रांत में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 74 लोगों की मौत हो गई थी। फिलीपींस प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ में स्थित है, जहां भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट सामान्य बात है। फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन आफ्टरशॉक्स की आशंका बनी हुई है। READ MORE: ट्रंप की मध्यस्थता से इजरायल-हमास संघर्षविराम तय; पहले चरण में बंदियों की रिहाई और बमबारी पर रोक

करवा चौथ 2025: व्रत की शुरुआत से चांद के दीदार तक, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

करवा चौथ 2025: कब करें पूजा, कब दिखेगा चांद?

करवा चौथ 2025: आज पूरे देश में करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रख रही हैं। इस व्रत की खास बात यह है कि इसका व्रत को चंद्र दर्शन के बाद ही खोला जाता है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग के अनुसार आज चांद समय पर निकलने की संभावना है। चंद्रोदय का समय रात 8:12 बजे निर्धारित किया गया है। वहीं पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:57 बजे से रात 7:11 बजे तक रहेगा। READ MORE: करवाचौथ पर पाएं चांद जैसी चमक; घर पर बनाएं ये तीन आसान फेस पैक, पार्लर जाने की जरूरत नहीं! सुबह सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण कर व्रत की शुरुआत होती है। दिनभर बिना जल ग्रहण किए महिलाएं व्रत रखती हैं। शाम को 16 श्रृंगार कर लाल वस्त्र पहनकर पूजा की जाती है। पूजा में मिट्टी या पीतल का करवा, चंदन, तांबे का लोटा, दीपक, धूप, रोली, चावल, फल, मिठाई और करवा चौथ की कथा की पुस्तक का उपयोग होता है। करवा चौथ की पूजा में माता करवा, भगवान शिव-पार्वती और गणेश जी की पूजा की जाती है। व्रत की समाप्ति चांद को छलनी और दीपक की रोशनी से देखकर अर्घ्य अर्पण के साथ की जाती है। यह व्रत न केवल विवाहित महिलाएं बल्कि अविवाहित कन्याएं भी करती हैं ताकि उन्हें अच्छा जीवनसाथी और उज्ज्वल भविष्य मिल सके। करवा चौथ का व्रत प्रेम, समर्पण और विश्वास का प्रतीक माना जाता है जो पारिवारिक रिश्तों को और मजबूत बनाता है। READ MORE: करवा चौथ पर चाहिए सबसे खास लुक? तो इन 5 मेहंदी डिजाइन्स को मिस मत करना!