Maithili Thakur: चुनावी मैदान में उतर सकती है मैथिली; कहा- गांव से लड़ना चाहूंगी चुनाव, इस पार्टी में होगी शामिल

Maithili Thakur: लोकप्रिय लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने राजनीति में उतरने के संकेत दिए हैं। हाल ही में उन्होंने बीजेपी नेताओं नित्यानंद राय और विनोद तावड़े से मुलाकात की थी, जिसके बाद उनके चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है। #WATCH | Jabalpur, MP | On reports of her contesting in the upcoming Bihar elections, Folk music and devotional singer Maithili Thakur said, "I too have been seeing these things on TV. I recently visited Bihar and had the opportunity to meet Nityanand Rai, as well as Vinod Tawde.… pic.twitter.com/ZOAdQ0EWNd — ANI (@ANI) October 7, 2025 जबलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मैथिली ने कहा, “मैं भी टीवी पर देख रही हूं कि मेरा नाम आ रहा है। फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अगर मौका मिला तो मैं अपने गांव अलीनगर (दरभंगा) से चुनाव लड़ना चाहूंगी क्योंकि मुझे वहां से खास जुड़ाव है।” उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य लोगों की सेवा करना है और अगर राजनीति में आईं तो ईमानदारी से काम करेंगी। मैथिली का कहना है कि वह हर वर्ग और उम्र के लोगों से जुड़ाव महसूस करती हैं। बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया पर मैथिली के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि बदलते बिहार को देखकर मैथिली फिर से बिहार लौटना चाहती हैं और जनता उनसे योगदान की अपेक्षा करती है। कयास लगाए जा रहे है कि मैथली बीजेपी में शामिल हो सकती है। बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव 6 और 11 नवंबर को होंगे और नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। फिलहाल, मैथिली के राजनीति में आने पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। READ MORE: 60 करोड़ की धोखाधड़ी केस में शिल्पा शेट्टी से EOW की पूछताछ, पति राज कुंद्रा समेत 5 के बयान दर्ज
Shilpa Shetty: 60 करोड़ की ठगी मामले में शिल्पा शेट्टी से EOW ने साढ़े 4 घंटे पूछताछ की, पति राज कुंद्रा समेत 5 के बयान दर्ज

Shilpa Shetty: 60 करोड़ रुपये की ठगी मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से साढ़े चार घंटे पूछताछ की। यह पूछताछ उनके मुंबई स्थित घर पर हुई। शिल्पा के पति राज कुंद्रा समेत 5 लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। यह मामला बिजनेसमैन दीपक कोठारी की शिकायत पर दर्ज हुआ था। उनका आरोप है कि 2015 में शिल्पा और राज की कंपनी ‘बेस्ट डील टीवी’ के साथ उन्होंने करीब 60 करोड़ रुपये निवेश किए थे। कंपनी ने यह रकम लोन के रूप में ली थी और हर महीने रिटर्न देने का वादा किया गया था। लेकिन कुछ समय बाद पैसे लौटाने से इनकार कर दिया गया। कोठारी का दावा है कि शिल्पा ने पर्सनल गारंटी भी दी थी, लेकिन बाद में कंपनी से इस्तीफा दे दिया। मामले में पहले जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हुई थी, जिसे बाद में EOW को सौंपा गया। पूछताछ में शिल्पा ने खुद को कंपनी की साइलेंट पार्टनर बताया और कहा कि सभी फैसले उनके पति लेते थे। वहीं राज कुंद्रा ने कहा कि रकम का कुछ हिस्सा बॉलीवुड सितारों को फीस के रूप में दिया गया। फिलहाल मामला जांच में है और जल्द कुछ और लोगों से पूछताछ हो सकती है। READ MORE: भारत ने UNSC में खोली पाकिस्तान की पोल, 4 लाख महिलाओं के साथ हुए अत्याचारों का दिलाया याद
India Exposed Pakistan: भारत ने UNSC में खोली पाकिस्तान की पोल, 4 लाख महिलाओं के साथ हुए अत्याचारों का दिलाया याद

India Exposed Pakistan: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। पाकिस्तान ने कश्मीर को लेकर भारत पर झूठे आरोप लगाए, जिसके जवाब में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वथनेनी हरीश ने पाकिस्तान की असलियत सबके सामने रख दी। #WATCH | At the UNSC Open Debate on Women Peace and Security, Permanent Representative of India to the UN, Parvathaneni Harish says, "Every year, we are unfortunately fated to listen to the delusional tirade of Pakistan against my country, especially on Jammu and Kashmir, the… pic.twitter.com/KngC3ku98O — ANI (@ANI) October 7, 2025 हरीश ने कहा कि पाकिस्तान वही देश है जिसने 1971 में ‘ऑपरेशन सर्चलाइट’ चलाया था। इस दौरान पाक सेना ने करीब 4 लाख महिलाओं के साथ बलात्कार किया और हजारों नागरिकों का नरसंहार किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हर साल UNSC में भारत के खिलाफ झूठ फैलाने की कोशिश करता है, जबकि सच्चाई यह है कि वो खुद अपने लोगों पर अत्याचार करता है। भारत ने बताया कि कैसे वह महिला शांति सैनिकों को बढ़ावा देता है। डॉ. किरण बेदी का उदाहरण देते हुए हरीश ने कहा कि वह UN पुलिस सलाहकार बनने वाली पहली महिला थी। भारत ने साफ किया कि पाकिस्तान दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए झूठी बातें करता है, जबकि भारत शांति, सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है। UN में भारत का यह बयान महिला, शांति और सुरक्षा पर हुई सालाना बहस के दौरान आया, जहां हरीश ने दुनिया के सामने पाकिस्तान की असलियत उजागर कर दी। READ MORE: पाक रक्षा मंत्री की भारत को धमकी; कहा- जंग हुई तो भारत अपने ही विमानों के मलबे में दब जाएगा