Aayudh

Jaipur SMS Hospital: जयपुर के SMS अस्पताल के ICU में लगी आग, 8 मरीजों की मौत; अस्पताल कर्मियों की लापरवाही के कारण हुआ हादसा

Jaipur SMS Hospital

Jaipur SMS Hospital: जयपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह (SMS) के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में रविवार देर रात आग लग गई। यह हादसा रात करीब 11:20 बजे हुआ, जब न्यूरो आईसीयू वार्ड के स्टोर रूम में शॉर्ट सर्किट से आग भड़की। हादसे में अब तक 8 मरीजों की मौत हो चुकी है, जिनमें 3 महिलाएं शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने से पहले ही धुआं उठना शुरू हो गया था, लेकिन अस्पताल स्टाफ ने इसे नजरअंदाज कर दिया। परिजनों ने बताया कि बार-बार सूचना देने के बावजूद स्टाफ ने गेट खोलने में आनाकानी की और मौके से भाग गए। धुएं के कारण मरीजों का दम घुटने लगा। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और आग बुझाई। मरीजों को बेड समेत बाहर सड़क पर लाया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना की जांच के लिए 6 सदस्यीय कमेटी बनाई है, जिसकी अध्यक्षता चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त इकबाल खान करेंगे। परिजनों का आरोप है कि समय पर मदद नहीं मिली और अस्पताल में आग से निपटने की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस लापरवाही के कारण 8 मरीजों की जान चली गई, जो कुछ ही दिनों में ठीक होकर घर जाने वाले थे। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग लगने की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों एवं अधिकारियों से जानकारी ली और त्वरित राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मरीजों की सुरक्षा, इलाज और प्रभावित लोगों की देखभाल के लिए हर संभव कदम उठाए जा… — Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) October 6, 2025 सीएम भजनलाल शर्मा ने ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा – यह हादसा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों एवं अधिकारियों से जानकारी ली और त्वरित राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए है। मरीजों की सुरक्षा, इलाज और प्रभावित लोगों की देखभाल के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख जताया और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। READ MORE: मौसम की मार से थमी वैष्णो देवी यात्रा, 5 से 7 अक्टूबर तक रहेगी बंद