Aayudh

Nobel Prize 2025: इम्यून सिस्टम को समझने के लिए तीन वैज्ञानिकों को मिला चिकित्सा का नोबेल सम्मान

Nobel Prize 2025

Nobel Prize 2025: 2025 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड राम्सडेल और शिमोन साकागुची को दिया गया है। इन तीनों वैज्ञानिकों ने शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) को नियंत्रित करने की प्रक्रिया “पेरीफेरल इम्यून टॉलरेंस” की खोज की। यह प्रक्रिया शरीर को खुद के अंगों पर हमला करने से रोकती है। इनकी रिसर्च से कैंसर, डायबिटीज, और ऑटोइम्यून रोगों के इलाज के नए रास्ते खुले हैं। इन्होंने इम्यून सिस्टम की सुरक्षा करने वाली रेगुलेटरी T-सेल्स की पहचान की, जो यह सुनिश्चित करती हैं कि इम्यून सेल्स शरीर के अपने अंगों को नुकसान न पहुंचाएं। इन तीनों वैज्ञानिकों को 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में नोबेल पुरस्कार के रूप में 9 करोड़ रुपये, गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इनकी खोज से अंग प्रत्यारोपण में भी मदद मिल रही है और कई इलाज अब क्लिनिकल ट्रायल में हैं। READ MORE: ‘राइज एंड फॉल’ से बाहर होने के बाद ट्रोल्स का शिकार बनी अहाना, पवन सिंह के फैंस से मिली रेप और जान से मारने की धमकी

Aahana Kumra: ‘राइज एंड फॉल’ से बाहर होने के बाद ट्रोल्स का शिकार बनी अहाना, पवन सिंह के फैंस से मिली रेप और मर्डर की धमकी

Aahana Kumra

Aahana Kumra: अभिनेत्री अहाना कुमरा हाल ही में रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आई थी। शो से बाहर आने के बाद उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के फैंस से रेप और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। एक इंटरव्यू में अहाना ने बताया कि शो से बाहर निकलने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें भयानक धमकियां मिलने लगी। उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने शो के मेकर्स को इन धमकियों के स्क्रीनशॉट भेजे और पूछा कि ऐसा क्यों हो रहा है। अहाना का कहना है कि उन्होंने शो में किसी को गाली नहीं दी, न ही कोई गलत बात की। उन्होंने कहा कि पवन सिंह के साथ जो भी मतभेद थे, वह शो में ही सुलझ गए थे। उन्होंने पवन सिंह और उनकी मां का सम्मान करते हुए माफ़ी भी मांगी थी। अहाना ने कहा, “मैं शो में गेम खेलने आई थी, धमकियां सुनने नहीं।” उन्होंने मेकर्स पर आरोप लगाया कि कुछ वीडियो क्लिप्स से छेड़छाड़ की गई और उन्हें गलत तरीके से पेश किया गया। मेकर्स ने बाद में उन क्लिप्स को हटा दिया और अहाना से माफी मांगी। अहाना ने फैंस से अपील की है कि जब कलाकार आपस में सुलह कर चुके हैं, तो फैंस को भी नफरत फैलाना बंद कर देना चाहिए। READ MORE: पाक रक्षा मंत्री की भारत को धमकी; कहा- जंग हुई तो भारत अपने ही विमानों के मलबे में दब जाएगा

Khawaja Asif: पाक रक्षा मंत्री की भारत को धमकी; कहा- जंग हुई तो भारत अपने ही विमानों के मलबे में दब जाएगा

Khawaja Asif

Khawaja Asif: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की चेतावनी के बाद पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत के खिलाफ धमकी भरा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर भारत ने कोई दुस्साहस किया, तो पाकिस्तान उसे मुंहतोड़ जवाब देगा और भारत अपने ही फाइटर जेट्स के मलबे में दब जाएगा। यह बयान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की हालिया चेतावनियों के बाद आया है। आसिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, “पाकिस्तान अल्लाह के नाम पर बना है और हमारे रक्षक अल्लाह के सिपाही हैं। इंशाअल्लाह, भारत को करारा जवाब मिलेगा। इस बार भारत अपने विमानों के मलबे के नीचे दब जाएगा।’” इससे पहले भारतीय वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने बताया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के एयरबेस पर हमला कर 4-5 एफ-16 फाइटर जेट्स को तबाह किया था। उन्होंने कहा कि भारत ने सटीक निशाना लगाते हुए 300 किलोमीटर अंदर तक ऑपरेशन किया। पाक सेना और रक्षा मंत्री दोनों ने भारत के बयानों को भड़काऊ बताया है। पाक सेना ने कहा कि भारत जानबूझकर तनाव बढ़ा रहा है। वहीं भारतीय सेना प्रमुख ने साफ कहा था कि पाकिस्तान को तय करना होगा कि उसे नक्शे में रहना है या नहीं। पाकिस्तान को आतंकवाद को समर्थन देना बंद करना होगा। भारत-पाक के बीच बयानबाजी के चलते सीमा पर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। READ MORE: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; केंद्र से पूछा – पत्नी को डिटेंशन ऑर्डर क्यों नहीं दिया? 

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; केंद्र से पूछा – पत्नी को डिटेंशन ऑर्डर क्यों नहीं दिया? 

Sonam Wangchuk

Sonam Wangchuk:  सुप्रीम कोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने सवाल उठाया कि उनकी पत्नी को हिरासत का आदेश (डिटेंशन ऑर्डर) क्यों नहीं दिया गया? साथ ही अदालत ने कहा कि मामले को बेवजह सनसनीखेज न बनाया जाए और पत्नी को पति से मिलने की इजाजत दी जाए। यह सुनवाई जस्टिस अरविंद कुमार और एनवी अंजारिया की बेंच ने की। कोर्ट ने अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को तय की है। क्या है मामला? 26 सितंबर को सोनम वांगचुक को लद्दाख में हिंसक प्रदर्शन भड़काने के आरोप में NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) के तहत हिरासत में लिया गया था। वह फिलहाल जोधपुर जेल में हैं। 2 अक्टूबर को उनकी पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने सुप्रीम कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण (हैबियस कॉरपस) याचिका दायर की, जिसमें उनकी गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया गया। पत्नी को नहीं दी गई जानकारी #WATCH | Delhi: Supreme Court issued notice to Centre, Union Territory of Ladakh, Superintendent of Police Jodhpur Central jail on a plea of climate activist Sonam Wangchuk’s wife, Gitanjali Angmo, against his detention under the National Security Act (NSA) and seeking his… pic.twitter.com/r6qZGlkHTr — ANI (@ANI) October 6, 2025 गीतांजलि की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दलील दी कि हिरासत का आधार न उन्हें बताया गया और न ही कोई आदेश की कॉपी दी गई। इस पर केंद्र सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि हिरासत के कारण वांगचुक को बता दिए गए हैं, और पत्नी को आदेश की कॉपी देने पर विचार किया जाएगा। READ MORE: सुप्रीम कोर्ट में हाईवोल्टेज ड्रामा; CJI गवई पर वकील ने की जूता फेंकने की कोशिश, कहा – ‘सनातन का अपमान नहीं सहेंगे’

Attack On CJI: सुप्रीम कोर्ट में हाईवोल्टेज ड्रामा; CJI गवई पर वकील ने की जूता फेंकने की कोशिश, कहा – ‘सनातन का अपमान नहीं सहेंगे’

Attack On CJI In Supreme Court

Attack On CJI:: सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट में हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ, जब एक वकील ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की। यह घटना सुबह करीब 11 बजे उस समय हुई जब CJI गवई एक बेंच की अध्यक्षता कर रहे थे और मामलों की सुनवाई चल रही थी। मिली जानकारी के अनुसार, वकील अचानक मंच के पास पहुंचा और अपना जूता निकालकर CJI की ओर फेंकने की कोशिश की। लेकिन, कोर्ट में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते उसे रोक लिया और कोर्ट रूम से बाहर ले गए। बाहर जाते समय वकील ने जोर से नारा लगाया – “सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।” चीफ जस्टिस गवई ने इस पूरे घटनाक्रम पर संयमित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कोर्ट में उपस्थित वकीलों से कहा, “इससे विचलित न हों, आप अपनी दलीलें जारी रखें। मुझे इन बातों से फर्क नहीं पड़ता।” माना जा रहा है कि वकील यह हरकत खजुराहो में भगवान विष्णु की क्षतिग्रस्त मूर्ति के पुनर्स्थापन से जुड़ी एक याचिका में CJI द्वारा की गई टिप्पणी से नाराज होकर कर रहा था। CJI ने उस मामले में कहा था, “जाओ और भगवान से खुद कुछ करने को कहो।” इस टिप्पणी को लेकर कुछ हिंदू संगठनों और सोशल मीडिया पर विरोध देखने को मिला था। हालांकि, कोर्ट की सुरक्षा टीम का कहना है कि सिर्फ एक व्यक्ति ने शोर मचाया और उसे शांतिपूर्वक बाहर निकाल दिया गया। READ MORE: नफीसा अली ने शेयर की बाल्ड लुक फोटो, कैंसर से जंग में दिखाया साहस

Nafisa Ali: नफीसा अली ने शेयर की बाल्ड लुक फोटो, कैंसर से जंग में दिखाया साहस; फैंस कर रहे तारीफ

Nafisa Ali

Nafisa Ali: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री नफीसा अली एक बार फिर कैंसर से जूझ रही हैं। 68 साल की नफीसा को पेट का चौथे स्टेज का कैंसर (पैरिटोनियल कैंसर) है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बाल्ड लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जो कीमोथेरेपी के बाद बाल झड़ने के कारण लिया गया फैसला था। View this post on Instagram A post shared by Nafisa Ali Sodhi (@nafisaalisodhi) नफीसा ने लिखा, “सकारात्मक शक्ति… मेरी सबसे अच्छी दोस्त गैबी के साथ।” तस्वीरों में वह मुस्कुराती नजर आ रही हैं और उनका आत्मविश्वास साफ झलकता है। नफीसा की पोस्ट पर कई सेलेब्स ने प्यार और हौसला भेजा है। एक्ट्रेस पूजा बेदी ने लिखा, “तुम्हारे पास है सकारात्मकता और शक्ति, तुमसे प्यार है।” शबाना आजमी ने भी नफीसा को प्यार भेजा। 2018 में नफीसा को पहली बार कैंसर हुआ था, लेकिन 2019 में वह ठीक हो गई थी। अब कैंसर दोबारा लौट आया है, और डॉक्टरों ने सर्जरी को नामुमकिन बताया है। इसलिए वह फिर से कीमोथेरेपी ले रही हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि बच्चों की मदद से उन्होंने सिर मुंडवा लिया। उन्होंने लिखा, “मुझे ज़िंदगी से प्यार है।” नफीसा ने ‘मेजर साब’, ‘लाइफ इन ए मेट्रो’, ‘बेवफा’ जैसी फिल्मों में काम किया है। READ MORE: कफ सिरप बना जानलेवा, 16 बच्चों की मौत के बाद केंद्र की बड़ी कार्रवाई; 6 राज्यों में दवा फैक्ट्रियों की जांच शुरू

Cough Syrup Scandal: कफ सिरप बना जानलेवा, 16 बच्चों की मौत के बाद केंद्र की बड़ी कार्रवाई; 6 राज्यों में दवा फैक्ट्रियों की जांच शुरू

Cough Syrup Scandal

Cough Syrup Scandal: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कफ सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ (Coldrif) पीने से अब तक 16 बच्चों की मौत हो चुकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने रविवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने की। इसमें दवाओं की गुणवत्ता, बच्चों के इलाज में कफ सिरप के उपयोग और निगरानी प्रणाली को मजबूत करने पर चर्चा हुई। SIT करेगी मामले की जांच राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए 12 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जो सिरप बनाने वाली कंपनी की जांच के लिए तमिलनाडु जाएगी। कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और बच्चों को यह दवा लिखने वाले डॉ. प्रवीण सोनी को गिरफ्तार कर सस्पेंड कर दिया गया है। सिरप में मिला जहरीला केमिकल तमिलनाडु ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट की रिपोर्ट में पता चला कि कोल्ड्रिफ सिरप में 46.2% डायएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) पाया गया है। यह एक खतरनाक रसायन है जो आमतौर पर एंटी-फ्रीज में इस्तेमाल होता है और शरीर में पहुंचते ही किडनी फेल कर सकता है। केंद्र ने शुरू की कड़ी कार्रवाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने खुद मामले की समीक्षा की और अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद 6 राज्यों की 19 दवा फैक्ट्री में ‘रिस्क बेस्ड इंस्पेक्शन’ की प्रक्रिया शुरू की गई है। फिलहाल 8 बच्चे नागपुर में भर्ती हैं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है। मध्यप्रदेश सरकार ने कोल्ड्रिफ सिरप और कंपनी की सभी दवाओं की बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी है। READ MORE: कटक में दुर्गा विसर्जन के दौरान हिंसा, 25 घायल, इंटरनेट बंद,  सड़कों पर उतरी VHP

Cuttack Violence: कटक में दुर्गा विसर्जन के दौरान हिंसा, 25 घायल, इंटरनेट बंद,  सड़कों पर उतरी VHP

Cuttack Violence

Cuttack Violence: ओडिशा के कटक शहर में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए। यह घटना शनिवार रात 1:30 से 2 बजे के बीच हाथी पोखरी इलाके में हुई, जब विसर्जन जुलूस कथाजोड़ी नदी की ओर बढ़ रहा था। स्थानीय लोगों ने तेज आवाज में बज रहे संगीत का विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और छतों से पत्थर व बोतलें फेंकी गईं। हिंसा में 25 लोग घायल हो गए, जिनमें DCP भी शामिल हैं। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई गाड़ियां, दुकानें और स्टॉल क्षतिग्रस्त हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने इंटरनेट सेवा बंद कर दी है, जो रविवार शाम 7 बजे से मंगलवार शाम 7 बजे तक प्रभावी रहेगी। विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने सोमवार (6 अक्टूबर) को शहर में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। VHP ने प्रशासन पर शांति बनाए रखने में नाकाम रहने का आरोप लगाया और DCP व जिला कलेक्टर के तबादले की मांग की है। अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य की पहचान के लिए CCTV व ड्रोन फुटेज की जांच जारी है। मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया और घायलों को मुफ्त इलाज देने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा के लिए शहर में धारा 144 लागू है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। READ MORE: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, पत्नी ने याचिका दायर की

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, पत्नी ने याचिका दायर की

Sonam Wangchuk

Sonam Wangchuk: लद्दाख में हुई हिंसा के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत गिरफ्तार किए गए पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। यह याचिका वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दायर की है। उन्होंने अपने पति की गिरफ्तारी को अवैध बताया है और तत्काल रिहाई की मांग की है। याचिका सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच के सामने सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की गई है। यह याचिका अनुच्छेद 32 के तहत हेबियस कॉर्पस के रूप में दाखिल की गई है। सोनम वांगचुक को 26 सितंबर को लेह में हुए एक प्रदर्शन के दो दिन बाद गिरफ्तार किया गया था। यह प्रदर्शन लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर हुआ था। हिंसा में 4 लोगों की मौत और करीब 90 लोग घायल हुए थे। फिलहाल वांगचुक जोधपुर जेल में बंद हैं। गीतांजलि ने आरोप लगाया है कि गिरफ्तारी के एक हफ्ते बाद भी उन्हें वांगचुक की सेहत या हिरासत के कारणों की जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें डिटेंशन ऑर्डर की कॉपी भी नहीं मिली है, जो नियमों के खिलाफ है। READ MORE: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान; शाम 4 बजे EC बताएगा कब, कितने चरणों में डाले जाएंगे वोट

Bihar Election Date Announcement: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान; शाम 4 बजे EC बताएगा कब, कितने चरणों में डाले जाएंगे वोट

Bihar Election Date

Bihar Election Date Announcement: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आज बड़ा ऐलान हो सकता है। निर्वाचन आयोग ने सोमवार, 6 अक्टूबर को शाम 4 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाएगी। जैसे ही तारीखों का एलान होगा, आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। दो चरणों में हो सकते हैं चुनाव मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इस बार चुनाव दो चरणों में कराने की तैयारी है। पहले चरण का मतदान छठ पर्व यानी 27-28 अक्टूबर के तुरंत बाद हो सकता है। इस फैसले के पीछे यह सोच है कि छठ के समय बड़ी संख्या में प्रवासी बिहारी अपने गांव लौटते हैं। ऐसे में उनकी भी चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित की जा सकेगी। पहले चरण में उत्तरी और मध्य बिहार के जिलों में मतदान कराया जा सकता है। इससे मतदाता संख्या बढ़ने की उम्मीद है। CEC ने की 17 नई पहलों की घोषणा मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इस बार चुनाव में 17 नई पहलें लागू की जाएंगी। इनमें से एक बड़ा कदम यह है कि सभी मतदान केंद्रों पर पहली बार वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी। 243 सीटों के लिए होगा मतदान बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए चुनाव कराने हैं। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है, इसलिए उससे पहले पूरी चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी होगी। READ MORE: जयपुर के SMS अस्पताल के ICU में लगी आग, 8 मरीजों की मौत; अस्पताल कर्मियों की लापरवाही के कारण हुआ हादसा