Aayudh

Bareilly: बरेली में फिर इंटरनेट बंद, सुरक्षा कड़ी जुमा और दशहरा को लेकर अलर्ट

Bareilly

Bareilly: बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। दशहरा और उसके बाद आने वाले शुक्रवार (जुमा) को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसके साथ ही जिले में एक बार फिर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इंटरनेट दोबारा बंद प्रशासन ने आदेश जारी कर बताया है कि बृहस्पतिवार, 2 अक्टूबर दोपहर 3 बजे से शनिवार, 4 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। इस दौरान लोग न तो इंटरनेट चला पाएंगे और न ही एसएमएस भेज सकेंगे। बीएसएनएल के जीएम पंकज पोरवाल ने बताया कि यह फैसला शासन के निर्देश पर लिया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम दशहरा और जुमा को लेकर पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है। बरेली के संवेदनशील इलाकों में पुलिस, पीएसी और आरएएफ तैनात है। महिला सुरक्षा के लिए महिला एसओजी और महिला क्यूआरटी की छह टीमें लगाई गई हैं। हर टीम में 30-35 सदस्य हैं। ड्रोन से निगरानी और फ्लैग मार्च शहर में ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है। एसपी साउथ अंशिका वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया। भीड़भाड़ वाले इलाकों पर नजर रखी जा रही है। अगर किसी जगह भीड़ जमा होती है तो तुरंत अलर्ट जारी किया जाएगा और सुरक्षा बल वहां भेजे जाएंगे। पिछली हिंसा के बाद अलर्ट बता दें कि 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद बरेली के कोतवाली क्षेत्र में हिंसा हुई थी। मस्जिद के बाहर दो हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पथराव और लाठीचार्ज में कई लोग घायल हुए थे। यह बवाल ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर विवाद और प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के रद्द होने के बाद शुरू हुआ था। बरेली मंडल के चार जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। शहर में फिलहाल स्थिति सामान्य है लेकिन प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। READ MORE: कोलंबिया में राहुल गांधी बोले, भारत में लोकतंत्र खतरे में, संस्थाएं कमजोर की जा रही हैं

Rahul Gandhi: कोलंबिया में राहुल गांधी का बयान: “भारत में लोकतंत्र पर गंभीर खतरा”

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस समय लैटिन अमेरिका दौरे पर हैं। कोलंबिया के EIA यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भारत के लोकतंत्र और मौजूदा हालात पर चिंता जताई। राहुल गांधी ने कहा कि भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों पर लगातार हमले हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि देश की अहम संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और विपक्ष की आवाज को जानबूझकर दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की ताकत उसकी भाषाई, सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता में है और यह ताकत लोकतंत्र के सहारे ही टिक सकती है। लेकिन वर्तमान में इन दोनों पर संकट है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा, “जो लोग सत्ता में हैं, वे चाहते हैं कि देश की सभी संस्थाएं केवल उनके आदेशों पर काम करें। यह हमारे लोकतंत्र की आत्मा के खिलाफ है।” छात्रों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का मतलब होता है सभी विचारों को सुनना और सम्मान देना, लेकिन आज के हालात में विरोध की आवाजों को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “हम चीन जैसे नहीं हो सकते जो लोगों को चुप करवा देता है, क्योंकि भारत की पहचान आजादी और विविधता से है।” READ MORE: भारत-पाक मैच से पहले बड़ा फैसला, भारतीय महिला टीम भी नहीं मिलाएगी हाथ

Women’s World Cup 2025: भारत-पाक मैच से पहले बड़ा फैसला, भारतीय महिला टीम भी नहीं मिलाएगी हाथ

Women's World Cup 2025

Women’s World Cup 2025: ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच 5 अक्टूबर को बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन इस हाईवोल्टेज मैच से पहले एक अहम खबर सामने आई है। भारतीय महिला टीम भी पाकिस्तान की टीम से हाथ नहीं मिलाएगी। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी कि पुरुष टीम की तरह महिला टीम भी टॉस से लेकर मैच खत्म होने तक पाकिस्तानी खिलाड़ियों और अधिकारियों से दूरी बनाए रखेगी। टॉस के समय कोई हैंडशेक नहीं होगा, मैच रेफरी के साथ कोई फोटोशूट नहीं किया जाएगा और खेल खत्म होने पर भी खिलाड़ी हाथ नहीं मिलाएंगे। इससे पहले एशिया कप 2025 के दौरान भारतीय पुरुष टीम ने भी पाकिस्तान से खेलते वक्त ऐसा ही किया था। सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय पाकिस्तानी खिलाड़ी सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था, और मैच के बाद भी भारतीय टीम ने विरोध के तौर पर हाथ नहीं मिलाया। तीनों मुकाबलों में भारत ने पाकिस्तान को हराया था, लेकिन विजेता ट्रॉफी भी नहीं ली थी। अब महिला टीम के इस फैसले से साफ है कि भारत सरकार और बीसीसीआई पूरी तरह एकमत हैं और पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है। पहले मैच में भारत ने श्रीलंका को 59 रन से हराया था, जिसमें दीप्ति शर्मा को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। READ MORE: पीओके में सरकार और सेना के खिलाफ भड़का जनविरोध, अब तक 12 नागरिकों की मौत, आंदोलन ने पकड़ा जोर

POK: पीओके में सरकार और सेना के खिलाफ जनविरोध, अब तक 12 नागरिकों की मौत, आंदोलन ने पकड़ा जोर

POK

POK: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में सरकार और सेना के खिलाफ लोगों का गुस्सा उबल पड़ा है। बुनियादी जरूरतों पर सब्सिडी कटौती और सेना की मनमानी के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। अब तक हुई झड़प में कम से कम 12 नागरिकों की मौत हो चुकी है और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह आंदोलन जम्मू-कश्मीर संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (JKJAAC) की अगुवाई में हो रहा है, जिसमें आम लोग, वकील, शिक्षक, व्यापारी और छात्र बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आंदोलनकारी 38 मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिनमें सबसे अहम है, पाकिस्तान में रह रहे शरणार्थियों के लिए आरक्षित 12 विधानसभा सीटों को खत्म करना, बिजली और आटे पर सब्सिडी बहाल करना, और विकास कार्य पूरे करना। स्थिति बिगड़ने पर सरकार ने हजारों अतिरिक्त सैनिकों को तैनात किया है। बावजूद इसके, आंदोलन अब मुजफ्फराबाद से रावलकोट, कोटली, मीरपुर और नी़लम घाटी तक फैल चुका है। प्रदर्शन के दौरान 25 सैनिकों को बंधक बनाए जाने की खबर है। आंदोलनकारियों का आरोप है कि खुफिया एजेंसियां आंदोलन को तोड़ने के लिए साजिशें कर रही हैं। 29 सितंबर से बाजार, दुकानें, मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। सोशल मीडिया पर लोग “कश्मीर हमारा है”, और “POK मांगे आज़ादी” जैसे नारे लगा रहे हैं। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने वार्ता की पेशकश की है, लेकिन हालात अब सरकार और सेना दोनों के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। READ MORE: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में इंदौर के कारोबारियों ने किया चौंकाने वाला प्रदर्शन

Indore News: हुरुन रिच लिस्ट में इंदौर के कारोबारियों का जलवा, विनोद अग्रवाल टॉप पर

Indore News

Indore News: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 बुधवार को जारी हुई, जिसमें भारत के 1687 अमीर कारोबारियों के नाम शामिल हैं। मध्य प्रदेश से इस सूची में 13 नाम शामिल हुए हैं, जिनमें 10 इंदौर से और 3 भोपाल से हैं। सबसे ज्यादा चर्चा इंदौर के कोयला कारोबारी विनोद अग्रवाल की रही, जो एमपी में सबसे अमीर हैं। उनकी कुल संपत्ति 9500 करोड़ रुपए है। पिछले साल उनकी संपत्ति 7100 करोड़ रुपए थी, यानी एक साल में 2400 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। हर दिन औसतन 6.57 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। भोपाल से दूसरे नंबर पर दिलीप बिल्डकॉन के दिलीप सूर्यवंशी हैं, जिनकी संपत्ति 4430 करोड़ रुपए है। उनकी नेटवर्थ में भी 630 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। हाल ही में ईडी की कार्रवाई से चर्चा में आए पाथ ग्रुप के नितिन अग्रवाल की संपत्ति घटी है। पहले उनकी संपत्ति 1300 करोड़ थी, जो अब घटकर 1230 करोड़ रह गई है। शक्ति पंप्स के दिनेश पाटीदार और सुनील पाटीदार की संपत्तियों में भी उतार-चढ़ाव दिखा। वहीं, आनंद ज्वेलर्स के गौरव आनंद की संपत्ति बढ़कर 1220 करोड़ हो गई है। इंदौर के अन्य कारोबारियों जैसे श्याम मूंदड़ा, सुनील चौरड़िया और विमल तोड़ी की रैंक और संपत्ति में भी हल्का बदलाव आया है। यह लिस्ट बताती है कि इंदौर अब सिर्फ सफाई में ही नहीं, बल्कि अमीरी में भी देश में अपनी खास जगह बना रहा है। READ MORE: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, कहा – कराची का रास्ता सर क्रीक से होकर गुजरता है

Rajnath Singh: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, कहा – कराची का रास्ता सर क्रीक से होकर गुजरता है

Rajnath Singh

Rajnath Singh: गुजरात के कच्छ में विजयादशमी के मौके पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान ने सर क्रीक इलाके में कोई दुस्साहस किया, तो उसे ऐसा जवाब मिलेगा कि “इतिहास और भूगोल दोनों बदल जाएंगे।” #WATCH | Kachchh, Gujarat: Defence Minister Rajnath Singh says, "During Operation Sindoor, our armed forces demonstrated that the forces challenging India's sovereignty, no matter where they are hiding, we have the power to find them and eliminate them. No power in the world, if… pic.twitter.com/U8rdrk1eDi — ANI (@ANI) October 2, 2025 राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारत की सुरक्षा प्रणाली को भेदने की नाकाम कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना ने उसे करारा जवाब दिया और पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम दुनिया के सामने बेनकाब कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आजादी के 78 साल बाद भी पाकिस्तान सर क्रीक क्षेत्र में सीमा विवाद को हवा दे रहा है। भारत ने हमेशा बातचीत से हल निकालने की कोशिश की, लेकिन पाकिस्तान की नीयत साफ नहीं है। #WATCH | Kachchh, Gujarat: Defence Minister Rajnath Singh says, "Even after 78 years of independence, a dispute over the border in the Sir Creek area is being stirred up. India has made several attempts to resolve it through dialogue, but there is a flaw in Pakistan's intentions;… pic.twitter.com/aCRdorcb9A — ANI (@ANI) October 2, 2025 रक्षामंत्री ने साफ किया कि भारत शस्त्रों की पूजा ही नहीं करता, समय आने पर उनका उपयोग करना भी जानता है। उन्होंने कहा, “कराची का रास्ता सर क्रीक से होकर गुजरता है। पाकिस्तान को यह बात याद रखनी चाहिए।” राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेना और बीएसएफ देश की सीमाओं की मुस्तैदी से रक्षा कर रही हैं और कोई भी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। READ MORE: आरएसएस का शताब्दी समारोह; मोहन भागवत ने सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और भारत की वैश्विक भूमिका पर दिया जोर

Kantara Chapter 1 Review: ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने मचाया धमाल, ऋषभ शेट्टी की फिल्म को मिल रही जबरदस्त तारीफें

Kantara Chapter 1 Review

Kantara Chapter 1 Review: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ आज यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के पहले शो से ही दर्शकों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है। यह फिल्म 2022 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है, जिसमें कांतारा की कहानी से पहले की घटनाएं दिखाई गई हैं। ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और खुद ही लीड रोल में नजर आ रहे हैं। This time they cooked even harder 💀 #KantaraChapter1 pic.twitter.com/rWYMocZfmg — Lucif3r. (@Luci_twtz) October 1, 2025 फिल्म को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “एक और नेशनल अवॉर्ड लोड हो रहा है। ऋषभ शेट्टी ने फिर कमाल कर दिया।” वहीं, दूसरे ने कहा, “पूरी फिल्म में रोंगटे खड़े हो गए। यह एक शानदार सिनेमैटिक अनुभव है।” #KantaraChapter1    = Pure Fire! 🔥🔥Standing ovation by the audience! 🙌💥Next stop: 1000cr club 🤑💯#RishabShetty #KantaraChapter1Review pic.twitter.com/SZAOrRWuNH — SumanG (@iAmSumanGX) October 1, 2025 कई लोगों ने फिल्म के क्लाइमैक्स की भी जमकर तारीफ की और कहा कि यह अब तक के सबसे बेहतरीन क्लाइमेक्स में से एक है। एक और यूजर ने लिखा, “Kantara Chapter 1 = Pure Fire! लोग खड़े होकर तालियां बजा रहे थे।” Early review blockbusters🔥 #Kantara ⭐️⭐️⭐️⭐️Cameo🔥🔥🔥🔥Action Topnotch 🔥 🔥🔥Story 👌Visuals super 👍#KantaraChapter1Review #KantaraChapter1 #RishabShetty #KantaraInCinemasNow pic.twitter.com/GkGuId0Med — Firoz Alam (@FirozAl54010590) October 2, 2025 फिल्म को लेकर एडवांस बुकिंग भी पहले से ही शुरू हो चुकी थी, जिससे साफ है कि दर्शकों में फिल्म को लेकर कितना उत्साह था। छुट्टी वाले दिन रिलीज होने का भी फिल्म को बड़ा फायदा मिला है। ‘कांतारा चैप्टर 1’ इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन सकती है। READ MORE: आरएसएस का शताब्दी समारोह; मोहन भागवत ने सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और भारत की वैश्विक भूमिका पर दिया जोर

Mohan Bhagwat: आरएसएस का शताब्दी समारोह; मोहन भागवत ने सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और भारत की वैश्विक भूमिका पर दिया जोर

Mohan Bhagwat

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने नागपुर के रेशमबाग मैदान में अपना शताब्दी वर्ष समारोह मनाया। इस विशेष अवसर पर 21,000 से अधिक स्वयंसेवक शामिल हुए। संघ प्रमुख मोहन भागवत और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में मोहन भागवत ने कहा कि दुनिया भारत को उम्मीद की नजर से देख रही है। पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकियों ने धर्म पूछकर निर्दोषों की हत्या की, लेकिन हमारी सेना और सरकार ने इसका करारा जवाब दिया। #WATCH | During the centenary celebrations of the Rashtriya Swayamsewak Sangh, Sarsanghachalak Mohan Bhagwat says, "… Complete acceptance and respect of diversity and our culture that binds us all together in one thread, is nationalism, which we call Hindu Nationalism. This is… pic.twitter.com/1sKCwATWb8 — ANI (@ANI) October 2, 2025 उन्होंने कहा कि हमें सजग और समर्थ रहकर ही अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर भी जोर दिया और कहा कि हमें ऐसी निर्भरता नहीं चाहिए जो हमारी मजबूरी बन जाए। मोहन भागवत ने कहा कि अमेरिका की टैरिफ नीति का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है, ऐसे में भारत को अपने हितों की रक्षा करते हुए अंतरराष्ट्रीय संबंधों में संतुलन बनाए रखना होगा। उन्होंने नेपाल की हिंसा, नक्सलवाद और संविधान विरोधी गतिविधियों पर चिंता जताई और कहा कि देश के विकास और शांति के लिए न्याय, सद्भाव और सेवा जरूरी है। कार्यक्रम में दलाई लामा का संदेश भी पढ़ा गया और आरएसएस को शुभकामनाएं दी गईं। READ MORE: पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर; पीएम ने ली संवेदना जताई

Pandit Chhannulal Mishra: पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन, पीएम ने जताई संवेदना  

Pandit Chhannulal Mishra

Pandit Chhannulal Mishra: प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित छन्नूलाल मिश्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने गुरुवार सुबह 4:15 बजे मिर्जापुर स्थित अपनी बेटी नम्रता मिश्रा के घर अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और हाल ही में दिल का दौरा भी पड़ा था। पंडित छन्नूलाल मिश्र का जन्म 3 अगस्त 1936 को आजमगढ़ के हरिहरपुर गांव में हुआ था। उन्होंने अपने पिता से संगीत की प्रारंभिक शिक्षा ली और बनारस घराने की ख्याल और ठुमरी गायकी में महारत हासिल की। उनके ‘खेले मसाने में होली…’ जैसे गीत आज भी लोकप्रिय हैं। सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे जीवनपर्यंत भारतीय कला और संस्कृति की समृद्धि के लिए समर्पित रहे। उन्होंने शास्त्रीय संगीत को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही भारतीय परंपरा को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने में भी अपना अमूल्य योगदान… pic.twitter.com/tw8jb5iXu7 — Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह भारतीय कला और संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने याद किया कि 2014 में पंडित जी वाराणसी से उनके लोकसभा नामांकन के प्रस्तावक भी थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। पंडित जी को पद्म भूषण (2010), पद्म विभूषण (2020), यश भारती और कई अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनका अंतिम संस्कार आज शाम काशी के मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा। READ MORE: पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू और नेताओं ने राजघाट पर दी श्रद्धांजलि, बापू और शास्त्री के आदर्शों पर चलने का संकल्प

Gandhi Jayanti: पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू और कई नेताओं ने राजघाट पर दी श्रद्धांजलि, बापू और शास्त्री के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Gandhi Jayanti

Gandhi Jayanti: आज 2 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के मौके पर देशभर में श्रद्धांजलि दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई नेता राजघाट पहुंचे और बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। Delhi: Prime Minister Narendra Modi pays tribute to #MahatmaGandhi at Raj Ghat, on his birth anniversary today. (Source: DD) pic.twitter.com/fONpuXeJa2 — ANI (@ANI) October 2, 2025 प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि गांधीजी ने दिखाया कि साहस और सादगी से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने सेवा और करुणा की शक्ति में विश्वास रखा। पीएम मोदी ने कहा कि हम उनके दिखाए रास्ते पर चलकर आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अपने संदेश में कहा कि गांधीजी के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने सत्य, अहिंसा और स्वदेशी को अपनाकर देश को आजादी दिलाई। President Murmu pays tribute to Mahatma Gandhi, Lal Bahadur Shastri on their birth anniversary Read @ANI Story | https://t.co/WEwPo8MKbd#PresidentMurmu #MahatmaGandhi #LalBahadurShastri #Birthanniversary pic.twitter.com/hm245hxwX8 — ANI Digital (@ani_digital) October 2, 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत ने दुनिया को दिखाया कि सत्य और अहिंसा से भी आजादी मिल सकती है। सत्य, अहिंसा और सौहार्द के सिद्धांतों से भारत को एकजुट करने वाले बापू के आदर्श हमें नफ़रत के सामने शांति, भाईचारे, सच्चाई और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। pic.twitter.com/ezSBZAPHqG — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 2, 2025 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बापू के आदर्श हमें भाईचारे और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। आज ही के दिन पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी है। पीएम मोदी ने उन्हें भी श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका “जय जवान, जय किसान” का नारा आज भी प्रेरणा देता है। गांधी जयंती को विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। READ MORE: केंद्र सरकार का किसानों को दिवाली गिफ्ट; गेहूं की MSP ₹160 बढ़ी, दाल मिशन को भी मंजूरी