America Shutdown: फंडिंग बिल पर सहमति नहीं बनने से सरकारी कामकाज ठप, लाखों कर्मचारियों की छुट्टी पर जाने का खतरा

America Shutdown: अमेरिका में 1 अक्टूबर से वित्तीय वर्ष की शुरुआत हुई, लेकिन सरकार का कामकाज ठप हो गया है। रिपब्लिकन सांसदों ने 21 नवंबर तक सरकार को अल्पकालिक तौर पर फंड देने के लिए एक बिल पेश किया था, लेकिन डेमोक्रेट सांसदों के विरोध के कारण यह बिल पारित नहीं हो सका। मंगलवार रात को बिल पर मतदान हुआ, जिसमें 55 के मुकाबले 45 वोट पड़े, लेकिन यह 60 वोट से कम था, जो पास होने के लिए जरूरी थे। इस फंडिंग बिल पर डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन के बीच मतभेद थे, खासकर ओबामा हेल्थ केयर सब्सिडी को लेकर। डेमोक्रेट्स चाहते थे कि हेल्थकेयर सब्सिडी बढ़ाई जाए, जबकि रिपब्लिकन इस पर खर्च बढ़ने का विरोध कर रहे थे। यही वजह रही कि बिल पर सहमति नहीं बन पाई और शटडाउन हो गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शटडाउन के लिए डेमोक्रेट्स को जिम्मेदार ठहराया और सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजने की धमकी दी। अब रिपब्लिकन पार्टी सीनेट में एक बार फिर इस बिल पर वोट कराने की तैयारी कर रही है। शटडाउन के कारण सरकारी कामकाज प्रभावित हो गया है, और लाखों कर्मचारियों को अस्थायी छुट्टी पर भेजे जाने का खतरा है। READ MORE: जुबीन गर्ग की मौत के मामले में पहली गिरफ्तारी, आयोजक और मैनेजर दिल्ली से पकड़े गए
Zubeen Garg: जुबीन गर्ग की मौत के मामले में पहली गिरफ्तारी, आयोजक और मैनेजर दिल्ली से पकड़े गए

Zubeen Garg: सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में डूबने से जुबीन की मौत के बाद असम सरकार ने जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। इस मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है। पूर्वोत्तर भारत महोत्सव (एनईआईएफ) के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंता और जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। #WATCH | Zubeen Garg death case | Assam: Shyamkanu Mahanta and Siddharth Sharma produced before the CJM (Chief Judicial Magistrate Court) at his residence in Guwahati. Shyamkanu Mahanta was the main organiser of the North East India Festival in Singapore, who took singer Zubeen… pic.twitter.com/uW750z3kh8 — ANI (@ANI) October 1, 2025 महंता को सिंगापुर से दिल्ली लौटते समय इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया, जबकि शर्मा को गुरुग्राम के एक अपार्टमेंट से पकड़ा गया। दोनों को बाद में गुवाहाटी लाया गया। असम सरकार ने इस मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया था, जो महंता, शर्मा और सिंगापुर असम संघ के कुछ सदस्यों से पूछताछ कर रही थी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पहले कहा था कि महंता और शर्मा के खिलाफ इंटरपोल के जरिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया और उन्हें 6 अक्टूबर तक CID के सामने पेश होने के लिए कहा गया। यह गिरफ्तारी जुबीन गर्ग की मौत के मामले में एक अहम कदम मानी जा रही है। READ MORE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Mallikarjun Kharge Hospitalized: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Mallikarjun Kharge Hospitalized: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। 83 वर्षीय खरगे को मंगलवार को बुखार और पैरों में दर्द की समस्या हुई, जिसके बाद उन्हें बंगलूरू के एमएस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कांग्रेस पार्टी के अनुसार, खरगे को सुबह सांस लेने में थोड़ी परेशानी महसूस हुई थी। डॉक्टरों की प्रारंभिक रिपोर्ट में यह कहा गया है कि उनकी स्थिति में कोई गंभीर बात नहीं है, लेकिन निगरानी और कुछ जरूरी टेस्ट करने के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। Congress president Mallikarjun Kharge has been admitted to a hospital in Bengaluru for treatment. More details awaited. — ANI (@ANI) October 1, 2025 अस्पताल में उनका चेकअप चल रहा है, और डॉक्टरों द्वारा उनकी स्थिति पर ध्यान रखा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और जैसे ही टेस्ट रिपोर्ट आएंगे, तो उनकी स्थिति के बारे में अधिक जानकारी दी जाएगी। READ MORE: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, चुनाव आयोग ने जारी की फाइनल वोटर लिस्ट; 7 करोड़ से ज्यादा मतदाता लिस्ट का हिस्सा