Aayudh

MSP: केंद्र सरकार का किसानों को दिवाली गिफ्ट; गेहूं की MSP ₹160 बढ़ी, दाल मिशन को भी मंजूरी

MSP

MSP: केंद्र सरकार ने रबी सीजन 2026-27 के लिए किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹160 प्रति क्विंटल बढ़ाकर ₹2,585 कर दिया गया है। पहले यह ₹2,425 था। सरकार ने छह प्रमुख रबी फसलों जैसै गेहूं, जौ, चना, मसूर, सरसों और सूरजमुखी की MSP में भी इजाफा किया है। MSP बढ़ाने से किसानों को कुल ₹84,263 करोड़ का लाभ मिलेगा। सरकार 297 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का अनुमान लगा रही है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि MSP का निर्धारण कृषि लागत और मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिशों के आधार पर किया गया है ताकि किसानों को उनकी लागत पर कम से कम 50% लाभ मिल सके। इसके साथ ही केंद्र ने दालों की पैदावार बढ़ाने के लिए 11,440 करोड़ रुपये के मिशन को भी मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य खेती का रकबा 275 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 310 लाख हेक्टेयर करना और उत्पादकता 881 किलो/हेक्टेयर से बढ़ाकर 1,130 किलो/हेक्टेयर करना है। सरकार ने तूर, उड़द और मसूर की 100% सरकारी खरीद का भी भरोसा दिलाया है। यह मिशन अगले छह वर्षों तक चलेगा और देश को दालों में आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा। READ MORE: शाहरुख खान की पहली बार अरबपति क्लब में मारी एंट्री, हॉलीवुड सितारों को छोड़ा पीछे

Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने पहली बार अरबपति क्लब में मारी एंट्री, रिच लिस्ट 2025 में अंबानी नंबर 1

Shahrukh Khan

Shahrukh Khan: हुरुन इंडिया ने 1 अक्टूबर को ‘M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025’ जारी की, जिसमें भारत के सबसे अमीर लोगों की जानकारी दी गई है। इस साल भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 358 हो गई है, जो अब तक का रिकॉर्ड है। इस सूची में 68 वर्षीय मुकेश अंबानी और उनका परिवार 9.55 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं। गौतम अडानी परिवार 8.15 लाख करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर है। इस बार 44 वर्षीय रोशनी नादर मल्होत्रा ने 2.84 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ इतिहास रचते हुए टॉप-3 में जगह बनाई है। वह भारत की सबसे अमीर महिला और टॉप-10 में सबसे युवा सदस्य बनी। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान पहली बार अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हुए हैं। उनकी कुल संपत्ति 12,490 करोड़ रुपये (1.4 अरब डॉलर) हो गई है। शाहरुख ने कमाई के मामले में टॉम क्रूज, टेलर स्विफ्ट और अर्नोल्ड श्वार्जनेगर जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारों को पीछे छोड़ दिया है। सूची में 1,687 लोगों को शामिल किया गया है, जिनमें से 66% सेल्फ-मेड हैं। मुंबई से सबसे ज्यादा 451 लोग लिस्ट में शामिल हैं, इसके बाद दिल्ली और बेंगलुरु का नंबर आता है। टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप, ऑटो और रियल एस्टेट जैसे सेक्टरों ने भारत के अमीरों की दौलत में बड़ा योगदान दिया है। READ MORE: एक बार फिर मां बनने जा रही हैं सोनम कपूर, कपूर खानदान में फिर गूंजेगी किलकारी! 

DA Hike: दशहरा से पहले मोदी सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़ा; 1 जुलाई से होगा लागू

DA Hike

DA Hike: केंद्र सरकार ने दशहरा और दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब DA 55% से बढ़कर 58% हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू मानी जाएगी और जुलाई, अगस्त व सितंबर का बकाया अक्टूबर 2025 के वेतन के साथ मिलेगा। इस फैसले से करीब 48 लाख कर्मचारी और 68 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। मान लीजिए किसी की बेसिक सैलरी ₹60,000 है, तो अब उसे ₹1,800 ज्यादा DA मिलेगा। महंगाई भत्ता हर साल जनवरी और जुलाई में संशोधित किया जाता है ताकि कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से राहत मिल सके। #WATCH | On Cabinet decisions, Union Minister Ashwini Vaishnaw says," The Union Cabinet has approved 57 new Kendriya Vidyalayas (KV) across 17 states/UTs, which are being covered. 20 KVs are proposed to be opened in districts where no KV presently exists. 14 KVs are proposed in… pic.twitter.com/dtFfrOs0T5 — ANI (@ANI) October 1, 2025 इसके साथ ही केंद्र सरकार ने देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को भी मंजूरी दी है, जिससे शिक्षा क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी। यह फैसला त्योहारों से पहले आम लोगों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी लेकर आया है। READ MORE: माफी मांगकर झुके PCB चीफ मोहसिन नकवी, बोले – ट्रॉफी ICC को भेजूंगा

Asia Cup Trophy Controversy: माफी मांगकर झुके PCB चीफ मोहसिन नकवी, बोले – ट्रॉफी ICC को भेजूंगा

Asia Cup Trophy Controversy

Asia Cup Trophy Controversy: एशिया कप 2025 के फाइनल के बाद हुए ट्रॉफी विवाद पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चीफ मोहसिन नकवी ने भारत से माफी मांग ली है। उन्होंने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की दुबई में हुई बैठक में कहा कि जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था। नकवी ने कहा कि वह ट्रॉफी ICC को भेज देंगे, भारत वहां से ले सकता है। भारत ने एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को हराया था। इसके बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद नकवी ट्रॉफी और मेडल अपने साथ ले गए थे। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बैठक में नकवी को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि नकवी का रवैया गलत था और उन्हें पहले से बात करनी चाहिए थी। इसके बाद नकवी झुक गए और माफी मांग ली। पाकिस्तान में भी नकवी की आलोचना हो रही है। पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने उन्हें इस्तीफा देने की सलाह दी है। अब उम्मीद है कि ट्रॉफी जल्द ही भारत पहुंचेगी। READ MORE: पीएम मोदी ने जारी किया स्मृति सिक्का और डाक टिकट; बोले संघ को दबाने के प्रयास हुए, लेकिन संघ ने हर चुनौती का सामना किया

संघ के 100 साल: पीएम मोदी ने जारी किया स्मृति सिक्का और डाक टिकट; बोले – संघ को दबाने के प्रयास हुए, लेकिन संघ ने हर चुनौती का सामना किया

संघ के 100 साल

संघ के 100 साल: दिल्ली में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने संघ की 100 साल की यात्रा को देश के लिए प्रेरणादायक बताया और संघ के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने संघ के शताब्दी वर्ष को चिह्नित करते हुए 100 रुपये का विशेष स्मृति सिक्का और डाक टिकट जारी किया। उन्होंने बताया कि इस सिक्के पर पहली बार भारत माता की तस्वीर छपी है, जो स्वतंत्र भारत के इतिहास में अभूतपूर्व है। सिक्के पर संघ का बोध वाक्य “राष्ट्राय स्वाहा, इदं राष्ट्राय इदं न मम” भी अंकित है। #WATCH | Delhi | At the centenary celebrations of RSS, PM Narendra Modi says, "In its journey of dedication to the nation, it's not as if RSS has not been targeted, or been conspired against. Even after Independence, efforts were made to crush the RSS. There were infinite… pic.twitter.com/ArMCacIDNl — ANI (@ANI) October 1, 2025 पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि संघ की यात्रा आसान नहीं रही। आजादी के बाद संघ को दबाने के प्रयास हुए, साजिशें रची गईं, लेकिन संघ ने हर चुनौती का शांतिपूर्ण और दृढ़ता से सामना किया। उन्होंने डॉ. हेडगेवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि यह हमारी पीढ़ी का सौभाग्य है कि हम संघ का शताब्दी वर्ष देख पा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि संघ ने हमेशा देशभक्ति, सेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का काम किया है। विशेष रूप से आदिवासी क्षेत्रों में संघ के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारें भले ही देर से पहुंचीं, लेकिन संघ ने हमेशा उनकी परंपराओं और संस्कृति को महत्व दिया। READ MORE: मोहसिन नकवी ने रखी अजीब शर्त, बोले- ट्रॉफी तभी दूंगा जब टीम इंडिया खुद….

Mohsin Naqvi Trophy Controversy: मोहसिन नकवी ने रखी अजीब शर्त, बोले- ट्रॉफी तभी दूंगा जब टीम इंडिया खुद….

Mohsin Naqvi Trophy Controversy

Mohsin Naqvi Trophy Controversy: एशिया कप 2025 जीतने के बाद भी टीम इंडिया को अब तक ट्रॉफी और मेडल नहीं मिले हैं। इसकी वजह बने हैं एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन और पाकिस्तान सरकार में मंत्री मोहसिन नकवी, जो फाइनल के बाद ट्रॉफी अपने साथ होटल ले गए थे। अब नकवी ने ट्रॉफी और मेडल देने के लिए हामी भर दी है, लेकिन साथ में अजीब शर्त भी रख दी है। उन्होंने आयोजकों से कहा है कि भारतीय टीम को ट्रॉफी तभी मिलेगी, जब एक कार्यक्रम आयोजित हो और वह खुद अपने हाथों से टीम को ट्रॉफी और मेडल सौंपें। भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए ऐसा कार्यक्रम होना लगभग नामुमकिन है। भारतीय टीम ने फाइनल जीतने के बाद नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था, जिस पर नकवी ने मैदान से ट्रॉफी लेकर निकल जाने का फैसला किया। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है और कहा कि नकवी को ट्रॉफी अपने पास रखने का कोई हक नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ट्रॉफी जल्द नहीं सौंपी गई, तो मामला ICC तक पहुंचाया जाएगा। READ MORE: आरबीआई का बड़ा फैसला; नहीं सस्ती होंगी आपकी लोन की EMI, रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं

Sonam Kapoor Expecting Second Child: कपूर खानदान में फिर गूंजेगी किलकारी; सोनम कपूर दोबारा बनने वाली हैं मां!

Sonam Kapoor

Sonam Kapoor Expecting Second Child: बॉलीवुड से एक और खुशखबरी सामने आ रही है! रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को वेलकम करने वाले है। बताया जा रहा है कि सोनम प्रेग्नेंसी के दूसरे ट्राइमेस्टर में हैं। हालांकि अभी तक सोनम या आनंद ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन परिवार में खुशी का माहौल है। सोनम और आनंद ने मई 2018 में शादी की थी। चार साल बाद, अगस्त 2022 में उन्होंने अपने बेटे वायु का स्वागत किया। सोनम तब से ही सोशल मीडिया पर मां बनने के अपने अनुभव साझा करती रही हैं। वायु के तीसरे जन्मदिन पर सोनम ने एक इमोशनल नोट भी लिखा था, जिसमें उन्होंने बेटे के लिए ढेर सारा प्यार जताया था। वहीं, अनिल कपूर भी वायु के लिए बेहद एक्साइटेड रहते है। सोनम ने बताया था कि अनिल कपूर अब सिर्फ फैमिली ग्रुप में वायु की तस्वीरें और वीडियो ही देखते हैं! सोनम का कहना है कि मां बनने के बाद वो पहले से ज्यादा मजबूत और सहनशील हो गई हैं। अब बस फैन्स को है सोनम की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार! वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम जल्द ही बैटल ऑफ बिट्टोरा में नजर आएंगी। READ MORE: जुबीन गर्ग की मौत के मामले में पहली गिरफ्तारी, आयोजक और मैनेजर दिल्ली से पकड़े गए

RBI Announce Repo Rate: आरबीआई का बड़ा फैसला; नहीं सस्ती होंगी आपकी लोन की EMI, रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं

RBI Announce Repo Rate

RBI Announce Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने आम जनता को उम्मीद के विपरीत झटका देते हुए रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इसका मतलब है कि आपकी होम लोन या पर्सनल लोन की EMI में फिलहाल कोई राहत नहीं मिलेगी। यह लगातार दूसरी बार है जब आरबीआई ने ब्याज दरों को जस का तस बनाए रखा है। क्या है मौजूदा रेपो रेट? आरबीआई ने रेपो रेट 5.5% पर स्थिर रखा है। छह में से पाँच सदस्यों ने रेपो रेट में कोई बदलाव ना करने के पक्ष में वोट किया। इससे पहले अगस्त में भी कोई बदलाव नहीं किया गया था। कई जानकारों को उम्मीद थी कि इस बार 0.25% की कटौती हो सकती है, लेकिन महंगाई, टैरिफ और वैश्विक हालात को देखते हुए आरबीआई ने यह कदम नहीं उठाया।  महंगाई के अनुमान में राहत आरबीआई ने इस साल महंगाई के अनुमान को घटाकर 2.6% कर दिया है, जो पहले 3.1% था। खासकर दूसरी और तीसरी तिमाही में CPI आधारित महंगाई 1.8% रहने का अनुमान है, जबकि चौथी तिमाही में यह 4% तक जा सकती है। ग्रोथ का अनुमान बढ़ा जहां महंगाई घटने की उम्मीद है, वहीं विकास दर (GDP Growth) का अनुमान बढ़ा है। आरबीआई ने इस वित्त वर्ष के लिए ग्रोथ रेट का अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 6.8% कर दिया है। दूसरी तिमाही के लिए यह 7%, और तीसरी व चौथी तिमाही के लिए क्रमशः 6.4% और 6.2% रहने की संभावना है। फिलहाल राहत नहीं, लेकिन उम्मीद बाकी फरवरी से अब तक आरबीआई रेपो रेट में 1% की कटौती कर चुका है। हालांकि इस बार कटौती नहीं हुई है, लेकिन अगर दिसंबर में हालात ठीक रहे तो EMI में राहत मिल सकती है। READ MORE: “नोबेल पुरस्कार नहीं मिला तो अमेरिका का अपमान होगा”- ट्रंप

Donald Trump: “नोबेल पुरस्कार नहीं मिला तो अमेरिका का अपमान होगा”- ट्रंप

Donald Trump On Nobel Prize

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें यह पुरस्कार नहीं दिया गया तो यह सिर्फ उनका नहीं, बल्कि पूरे अमेरिका का अपमान होगा। ट्रंप का दावा है कि उन्होंने अब तक सात अंतरराष्ट्रीय संघर्ष खत्म कराए हैं। उनका कहना है कि अगर गाजा में चल रहा युद्ध भी शांत हो जाता है, तो यह उनकी आठवीं बड़ी सफलता होगी। ट्रंप ने कहा, “आठ महीने में आठ जंग खत्म करना कोई मामूली बात नहीं है, फिर भी मुझे नोबेल नहीं मिलेगा?” यह बयान उन्होंने वर्जीनिया के एक सैन्य मुख्यालय में दिया। ट्रंप ने यह भी कहा कि नोबेल पुरस्कार ऐसे लोगों को दे दिया जाता है जिन्होंने कुछ खास नहीं किया। उन्होंने एक बार फिर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें बिना कुछ किए ही यह पुरस्कार मिल गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक सात देशों ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है। इनमें पाकिस्तान, इजराइल, अजरबैजान, आर्मेनिया, कंबोडिया, रवांडा और गैबॉन शामिल हैं। जानकारी के लिए बता दें कि नोबेल पुरस्कारों की घोषणा 10 अक्टूबर को होनी है। READ MORE: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच महिला वर्ल्ड कप मुकाबला, इंदौर में खेले जाएंगे मैच

AUS VS NZ: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच महिला वर्ल्ड के लिए टक्कर, आज इंदौर में होगा मुकाबला

AUS VS NZ

AUS VS NZ: इंदौर के होलकर स्टेडियम में आज महिला वर्ल्ड कप का दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें मैच से पहले अभ्यास में जुटी हैं। ऑस्ट्रेलिया, जो पिछले 8 सालों में न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 मुकाबलों में जीत चुका है, इस बार भी अपनी जीत की लय कायम रखना चाहेगा। 2017 में न्यूजीलैंड को एकमात्र जीत मिली थी। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 2-1 से एकदिवसीय शृंखला जीती है। ऑस्ट्रेलिया, वर्ल्ड कप में सबसे अधिक टाइटल जीतने वाली टीम है और इस बार भी वह जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। टीम की कप्तान एलिसा हीली के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया एक मजबूत टीम के साथ मैदान में उतरेगी। वहीं, न्यूजीलैंड टीम का नेतृत्व अनुभवी सोफी डिवाइन करेंगी, जिन्होंने अपनी टीम को हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से जीत दिलाई है। होलकर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, जिससे इस मैच में अच्छे स्कोर की उम्मीद है। इंदौर में हल्की बारिश और उच्च ह्यूमिडिटी की संभावना जताई जा रही है, जिससे मैच का रोमांच और बढ़ सकता है। READ MORE: जुबीन गर्ग की मौत के मामले में पहली गिरफ्तारी, आयोजक और मैनेजर दिल्ली से पकड़े गए