PM Modi On Gaza: गाजा संघर्ष पर ट्रंप की योजना को मोदी का समर्थन, बोले- शांति की दिशा में बड़ा कदम

PM Modi On Gaza: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल और हमास के बीच जारी गाजा संघर्ष को खत्म करने के लिए 20-सूत्रीय योजना पेश की है। यह योजना सोमवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जारी की गई। ट्रंप ने हमास को चेतावनी देते हुए कहा कि अब समय है हथियार छोड़ने का। इस योजना में गाजा के लोगों को वहीं बसाने और स्थायी समाधान की बात की गई है। यह अमेरिका की पिछली नीति से बड़ा बदलाव है, क्योंकि पहले गाजा के लोगों को कहीं और बसाने की बात हो रही थी। We welcome President Donald J. Trump’s announcement of a comprehensive plan to end the Gaza conflict. It provides a viable pathway to long term and sustainable peace, security and development for the Palestinian and Israeli people, as also for the larger West Asian region. We… — Narendra Modi (@narendramodi) September 30, 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हम राष्ट्रपति ट्रंप की गाजा संघर्ष को समाप्त करने की योजना का स्वागत करते हैं। यह फिलिस्तीनियों और इजराइलियों के लिए दीर्घकालिक शांति और विकास का रास्ता है।” यह दस्तावेज अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में कुछ अरब और मुस्लिम देशों के साथ साझा किया है। उम्मीद की जा रही है कि इससे गाजा में युद्ध खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। READ MORE: इंडोनेशिया में स्कूल की इमारत ढही, 1 छात्र की मौत, 65 अब भी मलबे में दबे
Indonesia: इंडोनेशिया में स्कूल की इमारत ढही, 1 छात्र की मौत, 65 अब भी मलबे में दबे

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी जावा के सिदोअर्जो शहर में सोमवार को एक इस्लामिक स्कूल की इमारत ढह गई। हादसे में 13 साल के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि 99 छात्र घायल हो गए हैं। मलबे में अब भी 65 छात्र दबे होने की आशंका है। हादसा उस समय हुआ जब छात्र दोपहर की नमाज अदा कर रहे थे। बचाव दल अब तक आठ छात्रों को सुरक्षित निकाल चुका है और लगातार ऑक्सीजन व पानी मलबे के अंदर पहुंचा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि स्कूल इमारत का अनधिकृत विस्तार किया जा रहा था। पुरानी दो मंजिला इमारत पर दो और मंजिलें बना दी गई थी, जिससे नींव कमजोर हो गई और इमारत गिर गई। ❗️🇮🇩 – At least 65 students are presumed buried under the rubble after a multi-story Islamic boarding school building collapsed in Sidoarjo, East Java, Indonesia, while over 100 were gathered for afternoon prayers. One 13-year-old student has been confirmed dead, with 99 others… pic.twitter.com/UrqHsoWg50 — 🔥🗞The Informant (@theinformant_x) September 30, 2025 भारी कंक्रीट और मलबे के कारण राहत कार्य में कठिनाई आ रही है। परिजन घटनास्थल पर अपने बच्चों की सलामती की दुआ कर रहे हैं। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि निर्माण में लापरवाही और नियमों की अनदेखी हादसे की वजह हो सकती है। READ MORE: करूर भगदड़ मामला; विजय की रैली में 41 की मौत, TVK के 3 पदाधिकारी गिरफ्तार
करूर भगदड़ मामला: विजय की रैली में 41 की मौत, TVK के 3 पदाधिकारी गिरफ्तार

तमिलनाडु के करूर जिले में 27 सितंबर को अभिनेता से नेता बने विजय की रैली में भारी भगदड़ मच गई, जिसमें अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद विजय के चेन्नई स्थित घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) पार्टी के तीन पदाधिकारियों जिला सचिव मथियालगन, राज्य महासचिव बुसी आनंद और उप महासचिव निर्मल कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इन पर गैर इरादतन हत्या, प्रयास और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। FIR में बताया गया कि विजय रैली में जानबूझकर देरी से पहुंचे, जिससे भीड़ बेकाबू हो गई। कई कार्यकर्ता टिन की छतों और पेड़ों पर चढ़ गए, जो गिरने से भगदड़ की स्थिति बनी। पुलिस की चेतावनी के बावजूद TVK नेताओं ने भीड़ को संभालने की कोशिश नहीं की। मुख्यमंत्री स्टालिन ने मामले की जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित किया है। पुलिस जांच जारी है। RAED MORE: भोपाल हमीदिया कॉलेज में बड़ा हादसा टला; छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल