Aayudh

Asia Cup Controversy: टीम इंडिया बनी चैंपियन, फरहान की हरकत और आगा का रनर-अप चेक ड्रामा सोशल मीडिया पर वायरल!

Asia Cup Controversy

Asia Cup Controversy:  एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। भारत ने पांच विकेट से जीत दर्ज कर रिकॉर्ड नौवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। तिलक वर्मा, संजू सैमसन और रिंकू सिंह की शानदार पारियों ने टीम इंडिया को जीत दिलाई। 🚨 WICKET!🚨 Sahibzada Farhan c Tilak Varma b Varun Chakravarthy for 57(38) [5×4, 3×6]!He smashed a six earlier in the over but got out trying for another. Frustrated, he thuds the bat on the ground. Big moment!#Cricket #INDvsPAK #AsiaCup #PakistanCricket pic.twitter.com/R4XuybRyOo — Asia Voice 🎤 (@Asianewss) September 28, 2025 पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान फाइनल में 57 रन बनाकर आउट हुए। आउट होने के बाद उन्होंने बल्ले को गुस्से में जमीन पर मार दिया। इससे पहले सुपर-4 राउंड में उन्होंने ‘गन सेलिब्रेशन’ कर विवाद खड़ा किया था। उनका यह नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। Negative cheers to #pakistancricketteam #BOODisrespect shown by Pakistan caption salman agha throwing runner up cheque in front of all on stage @GovtofPakistan @TheRealPCB #INDvPAK pic.twitter.com/wsnRawFFFd — Abhay Jamdade (@iamarj555) September 28, 2025 पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने भी हार को बर्दाश्त नहीं किया और पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में रनर-अप चेक को जमीन पर फेंक दिया। उन्होंने कहा कि हार सहना कठिन है, लेकिन उनका बल्ले से प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान से तीनों मैच जीते। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “विजेता टीम को याद रखा जाता है, ट्रॉफी को नहीं। मेरे लिए असली ट्रॉफी मेरी टीम और सपोर्ट स्टाफ हैं।” एशिया कप ट्रॉफी विवाद भी बढ़ गया। भारतीय टीम ने ACC अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया। BCCI ने कहा कि ऐसे किसी व्यक्ति से ट्रॉफी नहीं ली जा सकती जो देश के खिलाफ युद्ध की बातें करता हो। BCCI ने नवंबर में ICC बैठक में इस मामले में कड़ा विरोध दर्ज करने की बात कही है। पूरे टूर्नामेंट में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान पर दबदबा बनाए रखा और अपने फैंस को गर्व का मौका दिया। READ MORE: चैंपियन बनी टीम इंडिया, पाक खिलाड़ियों की हरकतों का बुमराह और अर्शदीप ने मैदान पर दिया मजेदार जवाब

IND VS PAK Asia Cup: चैंपियन बनी टीम इंडिया, पाक खिलाड़ियों की हरकतों का बुमराह और अर्शदीप ने मैदान पर दिया मजेदार जवाब

IND VS PAK Asia Cup

IND VS PAK Asia Cup: भारत ने एशिया कप 2025 का फाइनल जीतकर एक बार फिर साबित कर दिया कि एशिया में क्रिकेट की असली बादशाह वही है। पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बनने के बाद भारतीय खिलाड़ियों का जश्न सोशल मीडिया पर छा गया। View this post on Instagram A post shared by Circle of Cricket (@circleofcricket) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद की नकल करते दिखे। अबरार अक्सर विकेट लेने के बाद अपने खास अंदाज में एग्रेसिव सेलिब्रेशन करते हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने उसी स्टाइल में हाथ फैलाकर मजेदार एक्ट किया। पास खड़े संजू सैमसन हंसते हुए उन्हें चियर कर रहे थे। पूरी टीम का उत्साह वीडियो में साफ नजर आया। मैदान पर भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को जमकर जवाब दिया। तिलक वर्मा ने नाबाद 69 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि रिंकू सिंह ने विजयी चौका जड़कर मैच खत्म किया। गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर को हिलाकर रख दिया और बुमराह ने डेथ ओवर में सटीक गेंदबाजी की। Jaspreet Bumrah to 💀💀💀💀💀#AsiaCupFinal pic.twitter.com/7D8YSLVRoc — Thandaitweets (@mohit_blogg) September 28, 2025 सबसे मजेदार पल तब आया जब बुमराह ने हारिस रऊफ को यॉर्कर से बोल्ड किया और “प्लेन क्रैश” का इशारा किया। यह उसी हरकत का जवाब था जब सुपर-4 मैच में रऊफ ने भारतीय फैंस की ओर जेट गिराने जैसा इशारा किया था। Interior Minister of Pakistan Mohsin Naqvi was on stage to present Asia Cup Trophy to Team India. And Indian Team players were busy on their phones. Ignored him so hard. This is brutal. 😂😂😂 pic.twitter.com/8jDT1Vq11k — Incognito (@Incognito_qfs) September 28, 2025 भारत ने यह मैच पांच विकेट से जीतकर रिकॉर्ड नौवीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की। हालांकि, ट्रॉफी विवाद के चलते खिलाड़ियों ने नकवी से कप लेने से मना कर दिया और बिना ट्रॉफी ही जश्न मनाया। READ MORE: भारत ने जीता फाइनल, नकवी ले गए ट्रॉफी;  BCCI का बड़ा एक्शन ICC से शिकायत करेगा भारत

Asia Cup Trophy controversy: भारत ने जीता फाइनल, नकवी ले गए ट्रॉफी;  BCCI का बड़ा एक्शन ICC से शिकायत करेगा भारत

Asia Cup Trophy controversy

Asia Cup Trophy controversy: भारत ने एशिया कप 2025 का फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया, लेकिन टीम इंडिया को अब तक ट्रॉफी नहीं मिल पाई। वजह रही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) अध्यक्ष मोहसिन नकवी। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम ने नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं और भारत विरोधी बयानों के लिए जाने जाते हैं। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कहा कि भारतीय टीम का फैसला सही था। उन्होंने कहा, “भारत उस व्यक्ति से ट्रॉफी नहीं ले सकता जो हमारे देश के खिलाफ खड़ा है। लेकिन नकवी का ट्रॉफी और मेडल अपने होटल ले जाना खेल भावना के खिलाफ है। हम इसका विरोध करेंगे।” सैकिया ने आगे बताया कि BCCI इस मामले को नवंबर में दुबई में होने वाली ICC बैठक में उठाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नकवी जल्द ट्रॉफी भारत को लौटा देंगे, वरना बोर्ड कड़ा एक्शन लेगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी साफ कहा कि असली ट्रॉफी उनकी टीम है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमने मैच और टूर्नामेंट जीता, यही हमारी जीत की असली पहचान है। ट्रॉफी की तस्वीर से ज्यादा टीम इंडिया की मेहनत और जश्न याद रखा जाएगा।” भारत ने पूरे टूर्नामेंट में सातों मैच जीते और फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया। तिलक वर्मा के नाबाद 69 रन भारत की जीत में अहम रहे। यह जीत भारतीय क्रिकेट और देशवासियों के लिए गर्व का पल बन गई है। READ MORE: सलमान खान ऐश्वर्या राय ब्रेकअप के बाद सेट पर रोते थे, ‘तेरे नाम’ गाने में बयां हुआ दर्द; लिरिसिस्ट समीर अनजान का खुलासा