Hamidia College: भोपाल हमीदिया कॉलेज में बड़ा हादसा टला; प्राचार्य कक्ष का जर्जर हिस्सा गिरा, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Hamidia College: भोपाल के हमीदिया कॉलेज में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कॉलेज की पुरानी और जर्जर इमारत के प्राचार्य कक्ष की छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई। प्रधानाचार्य अनिल सेवानी ने बताया कि हादसे से लगभग 10 मिनट पहले ही वे उसी रास्ते से गुजरे थे। कॉलेज की जर्जर बिल्डिंग की मरम्मत को लेकर कई बार प्रशासन को पत्र लिखे गए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हमीदिया कॉलेज पहले केवल आर्ट और कॉमर्स छात्रों के लिए था, बाद में साइंस कोर्स भी शुरू किए गए। इससे क्लासरूम की जगह कम पड़ रही थी। हादसे के बाद प्रभावित हिस्से में ऊपरी क्लासों में भी पढ़ाई संभव नहीं होगी। कॉलेज की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष देवेंद्र रावत ने बताया कि 7 साल पहले सी ब्लॉक पूरी तरह ध्वस्त हो गया था। उसके बाद नए भवन के निर्माण के कई वादे किए गए, लेकिन अभी तक केवल कागजों तक ही सीमित हैं। हादसे ने सरकारी शिक्षण संस्थानों में बिल्डिंगों की जर्जर हालत और जिम्मेदारों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करता है। READ MORE: पीएम मोदी के ट्वीट पर सूर्यकुमार यादव बोले- ‘अच्छा लगता है जब देश का लीडर फ्रंट फुट पर बल्लेबाजी करता है’
Asia Cup 2025: पीएम मोदी के ट्वीट पर सूर्यकुमार यादव बोले- ‘अच्छा लगता है जब देश का लीडर फ्रंट फुट पर बल्लेबाजी करता है’

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर खिताब जीता। जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को बधाई दी और ट्वीट किया, “खेल के मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर। यहां भी नतीजा वही- भारत जीता। हमारे क्रिकेटरों को इसके लिए बधाई।” #WATCH | Dubai, UAE: On PM Modi's tweet "Operation Sindoor on the games field", Indian skipper Suryakumar Yadav says, "It feels good when the country's leader himself bats on the front foot; it felt like he took the strike and scored runs. It was great to see, and when the sir is… pic.twitter.com/nLLsgwuqPI — ANI (@ANI) September 29, 2025 इस पर टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रतिक्रिया दी और कहा, “अच्छा लगता है जब देश का लीडर फ्रंट फुट पर बल्लेबाजी करता है। ऐसा लगता है जैसे वह खुद स्ट्राइक लेकर रन बना रहे हैं। जब सर सामने खड़े हों तो खिलाड़ी और खुलकर खेलते हैं।” भारत ने फाइनल में जीत के बावजूद एशिया क्रिकेट काउंसिल (ACC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इस पर सूर्यकुमार ने कहा, “मैं इसे विवाद नहीं कहूंगा। असली ट्रॉफी तो तब मिलती है जब आप लोगों का, खिलाड़ियों का, सपोर्ट स्टाफ का दिल जीतते हैं। असली ट्रॉफी वही होती है।” सूर्यकुमार ने आगे कहा कि पूरे देश ने जीत का जश्न मनाया और यह अनुभव टीम और देश के लिए बहुत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि टीम को असली खुशी तब मिलती है जब उनके प्रयास और मेहनत को लोग पहचानते हैं। भारत की यह जीत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ तीसरी मैच जीत रही है और टीम ने कुल मिलाकर नौवीं बार एशिया कप अपने नाम किया। सूर्यकुमार ने पीएम मोदी के ट्वीट को टीम के लिए उत्साहवर्धक बताया और कहा कि ऐसा समर्थन खिलाड़ी पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। READ MORE: वरुण धवन के ड्राइवर ने किया रोड रेज; शख्स पर गाड़ी चढ़ाई, गालियां दी, फिर अभिनेता से की शिकायत
Varun Dhawan: वरुण धवन के ड्राइवर ने किया रोड रेज; शख्स पर गाड़ी चढ़ाई, गालियां दी, फिर अभिनेता से की शिकायत

Varun Dhawan: वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक शख्स वरुण के ड्राइवर की लापरवाही पर गुस्सा जाहिर करता दिख रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह शख्स पुलिस की मौजूदगी में वरुण के ड्राइवर पर आरोप लगा रहा है कि उसने उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाई और गाली-गलौज की। इस दौरान वरुण धवन शांति बनाए रखते हुए शख्स को समझाते हैं, “ठीक है, ठीक है।” इसके बाद अभिनेता अपनी कार में बैठकर वहां से चले जाते हैं। Varunardo and his driver getting into some minor trouble after an accident. Apparently Varun’s driver verbally abused the other guy byu/Diedalonglongtimeago inBollyBlindsNGossip सोशल मीडिया यूजर्स ने वरुण के इस व्यवहार की खूब तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “वरुण धवन शांत और समझदारी से ऐसे मामलों को हैंडल करते हैं, न कि भावुक या आक्रामक बनते हैं।” दूसरे ने कहा, “ड्राइवर की गलती पर भी उन्होंने ड्रामा नहीं किया और पूरी तरह स्थिति को संभाला।” वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ मुख्य भूमिकाओं में हैं। शशांक खेतान द्वारा डायरेक्ट की गई यह रोमांटिक कॉमेडी पहले ही रिलीज़ होने वाली फिल्म कांतारा 2 के साथ क्लैश करेगी। वरुण धवन ने अपने शांत और प्रोफेशनल रवैये से दिखा दिया कि चाहे कोई भी परिस्थिति हो, उसे समझदारी और संयम से ही संभालना चाहिए। READ MORE: ट्रॉफी लेकर भागे पाकिस्तान मंत्री नकवी, पीएम मोदी के ट्वीट पर भड़के, बोले- ‘युद्ध को…’
Asia Cup 2025: ट्रॉफी लेकर भागे पाकिस्तानी मंत्री नकवी, पीएम मोदी के ट्वीट पर भड़के, बोले- ‘युद्ध को…’

Asia Cup 2025: दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 9वीं बार खिताब अपने नाम किया। लेकिन जीत से ज्यादा चर्चा ट्रॉफी विवाद की हो रही है। दरअसल, मैच खत्म होने के बाद अवॉर्ड सेरेमनी में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री और PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। खिलाड़ियों का कहना था कि वे ऐसे शख्स से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेंगे जो भारत-विरोधी बयान देता है। करीब 90 मिनट तक गतिरोध चला और अंत में नकवी ट्रॉफी लेकर मैदान से बाहर चले गए। खिलाड़ियों को केवल व्यक्तिगत मेडल दिए गए और टीम इंडिया ने बिना ट्रॉफी ही जश्न मनाया। #OperationSindoor on the games field. Outcome is the same – India wins! Congrats to our cricketers. — Narendra Modi (@narendramodi) September 28, 2025 इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई देते हुए लिखा “मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर, नतीजा वही- भारत की जीत।” पीएम मोदी के इस पोस्ट से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया। नकवी बौखला गए और सोशल मीडिया एक्स पर लिख डाला “अगर युद्ध आपके गर्व का पैमाना था, तो इतिहास पाकिस्तान के हाथों आपकी अपमानजनक हार का जिक्र पहले ही कर चुका है। कोई भी क्रिकेट मैच उस सच्चाई को नहीं बदल सकता। युद्ध को खेल में घसीटना सिर्फ हताशा को उजागर करता है और खेल की भावना का अपमान करता है।” नकवी की इन बातों से उनकी हताशा साफ झलक रही थी। BCCI ने इस पूरे विवाद पर कड़ी आपत्ति जताई और ACC से तुरंत ट्रॉफी भारत को लौटाने की मांग की है। भारत ने न सिर्फ पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता, बल्कि नकवी की हरकत ने पाकिस्तान की किरकिरी और बढ़ा दी। READ MORE: बरेली हिंसा का मास्टरमाइंड तौकीर रजा! घर से मिले पेट्रोल बम-हथियार, पुलिस पर हमले की साजिश का खुलासा
Bareilly Violence: बरेली हिंसा का मास्टरमाइंड तौकीर रजा! घर से मिले पेट्रोल बम-हथियार, पुलिस पर हमले की साजिश का खुलासा

Bareilly Violence: उत्तर प्रदेश के बरेली में 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की एफआईआर के मुताबिक, इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा इस पूरे मामले के मास्टरमाइंड हैं। एफआईआर में दर्ज है कि रजा ने प्रदर्शनकारियों को भड़काया और कहा कि “आज शहर का माहौल बिगाड़ना है, चाहे पुलिसवालों की हत्या ही क्यों न करनी पड़े और मुस्लिमों की ताकत दिखानी है।” हिंसा के दौरान भीड़ ने पुलिस पर फायरिंग की, पत्थरबाजी की और पेट्रोल बम फेंके। धारदार हथियारों से हमले में 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियार और पेट्रोल बम बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि यह पूरी घटना सोची-समझी साजिश के तहत करवाई गई। पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 10 एफआईआर दर्ज हुई हैं, जिनमें 2000 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया है। DIG अजय कुमार साहनी के मुताबिक, हिंसा की तैयारी पिछले सात दिनों से चल रही थी और इसके लिए ऑनलाइन टूलकिट का इस्तेमाल भी किया गया। इस बीच, प्रशासन ने तौकीर रजा और उनके करीबियों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। उनके सहयोगी नफीस की मार्केट को सील करने का नोटिस जारी किया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारियों का सिलसिला अभी जारी रहेगा। READ MORE: टीम इंडिया का ट्रॉफी न लेने से देश में छिड़ा विवाद, विपक्षी नेताओं ने बताया ‘राष्ट्रवादी ड्रामा’
Asia Cup Controversy: टीम इंडिया के ट्रॉफी न लेने पर छिड़ा विवाद, विपक्षी नेताओं ने बताया ‘राष्ट्रवादी ड्रामा’

Asia Cup Controversy: एशिया कप 2025 में भारत की जीत के बाद टीम इंडिया के फाइनल में ट्रॉफी न लेने के फैसले ने देश में नई बहस छेड़ दी है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इससे पहले टीम ने पाक खिलाड़ियों से भी हाथ नहीं मिलाया था। शिवसेना नेता संजय राउत ने इसे “राष्ट्रवादी ड्रामा” करार दिया। उनका कहना है कि मैच की शुरुआत में 15 दिन पहले टीम ने नकवी के साथ हाथ मिला कर फोटो भी खिंचवाई थी, अब अचानक यह ड्रामा दिखाना जनता के साथ छल है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी कहा कि खिलाड़ियों को मैच के बाद नई स्क्रिप्ट दी गई ताकि देश में प्रोपेगेंडा चल सके। वहीं भाजपा नेता अमित मालविया ने इस पर सूर्यकुमार यादव की सराहना करते हुए लिखा कि उन्होंने अपनी पूरी मैच फीस भारतीय सशस्त्र बलों को दान करकर आलोचकों को करारा जवाब दिया। टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ तीनों मैचों में जीत दर्ज की और फाइनल में 5 विकेट से जीत हासिल की। READ MORE: पीओके में भारी तनाव; 3,000 सैनिक तैनात, इंटरनेट बंद, लोग हड़ताल पर, सरकार पर फूटा जनता का गुस्सा
POK: पीओके में भारी तनाव; 3,000 सैनिक तैनात, इंटरनेट बंद, लोग हड़ताल पर, सरकार पर फूटा जनता का गुस्सा

POK: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में सरकार और स्थानीय जनता के बीच बढ़ते विवाद के कारण हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। पीओके की अवामी एक्शन कमेटी ने 29 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। इस हड़ताल के चलते मोबाइल इंटरनेट बंद हैं, सड़कें खाली हैं और स्कूल-कॉलेज ठप हो गए हैं। स्थानीय प्रदर्शनकारियों की मांगों में पीओके प्रशासन में सुधार, वीआईपी कल्चर खत्म करना, कश्मीरी शरणार्थियों के लिए आरक्षित 12 विधानसभा सीटों को हटाना और मंगला हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट से सस्ती बिजली देना शामिल है। उन्होंने कहा कि बीते 70 वर्षों में उन्हें बुनियादी अधिकार नहीं मिले। हालात पर काबू पाने के लिए पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद से 3,000 सैनिक पीओके की राजधानी मुजफ्फराबाद में तैनात किए हैं। सुरक्षाबल फ्लैग मार्च कर रहे हैं, लेकिन हालात फिलहाल शांत हैं। प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच 13 घंटे लंबी बैठक हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अधिकारी बता रहे हैं कि विरोध प्रदर्शन लंबे समय तक जारी रह सकते हैं। नागरिकों ने राशन के लिए दुकानों को खुला रखा है। पाकिस्तान सरकार और पीओके प्रशासन अब इस हड़ताल को रोकने और शांति बनाए रखने की कोशिश में हैं। READ MORE: आतंकियों के परिवार को मिलेंगी पाकिस्तान टीम फाइनल मैच की फीस; सलमान आगा ने किया ऐलान
Asia Cup 2025: पाकिस्तान टीम की शर्मानाक हरकत; एशिया कप फाइनल की मैच फीस आतंकियों के परिवार को देने का लिया फैसला

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। लेकिन मैच के बाद दोनों टीमों ने अपनी मैच फीस के इस्तेमाल में बड़ा फर्क दिखाया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी पूरी मैच फीस भारतीय सेना को समर्पित कर दी। सूर्या ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत फैसला है और इसे लेकर आलोचक भी खुश होंगे। उनका यह कदम न केवल देशभक्ति का प्रतीक ही नहीं बल्कि उनके आलोचकों को करारा जवाब है। वहीं, पाकिस्तानी टीम ने फाइनल मैच की फीस ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों के परिवारों को देने का ऐलान किया। टीम के कप्तान सलमान आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह उनकी टीम का फैसला है। इस पर कई सवाल उठ रहे हैं क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए लोग आतंकवादी थे। इससे साफ दिखा कि भारत ने अपनी जीत को देश और सेना के लिए समर्पित किया, जबकि पाकिस्तान का कदम विवादित और आलोचना का विषय बन गया। दोनों टीमों के फैसलों ने एशिया कप के फाइनल के बाद नैतिक अंतर भी साफ तौर पर उजागर कर दिया। READ MORE: टीम इंडिया बनी चैंपियन, फरहान की हरकत और आगा का रनर-अप चेक ड्रामा सोशल मीडिया पर वायरल!
Vijay: सुपरस्टार विजय के घर को बम धमकी, पुलिस जांच में फर्जी ईमेल का खुलासा; करूर रैली की भगदड़ में 41 की मौत

Vijay: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और TVK प्रमुख विजय के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। रविवार रात पुलिस को फोन आया कि विजय के नीलांकरई स्थित घर में बम रखा गया है। तुरंत पुलिस और CRPF जवान मौके पर तैनात किए गए, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने तलाशी ली। हालांकि किसी विस्फोटक की मौजूदगी नहीं मिली। अधिकारियों ने कहा कि धमकी वाला ईमेल केवल फर्जी था। विजय की हालिया चुनावी रैली करूर में भी विवादों में रही, जिसमें भगदड़ से अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है। रैली में अनुमति केवल 10 हजार लोगों की थी, लेकिन 30 हजार से अधिक भीड़ जमा हो गई थी। 95 लोग घायल हुए, जिनमें 51 को ICU में भर्ती कराया गया। TVK के वकील अरिवझगन ने कहा कि रैली में हुई घटना के पीछे DMK नेताओं की साजिश हो सकती है और उन्होंने CBI या SIT जांच की मांग की है। विजय ने मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए मुआवजा और घायलों के इलाज का खर्च पार्टी द्वारा उठाने की घोषणा की। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। साइबर सेल अब ईमेल की उत्पत्ति और साजिश का पता लगाने में जुटी है। विजय ने कहा, “यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत पीड़ादायक है। परिवारों के दर्द की भरपाई नहीं हो सकती।” READ MORE: राहुल को जान से मारने की धमकी; कौन है जिसने कहा ‘सीने में गोली मारी जाएगी’, कांग्रेस ने अमित शाह को लिखा पत्र
Rahul Gandhi: राहुल को जान से मारने की धमकी; कौन है जिसने कहा ‘सीने में गोली मारी जाएगी’, कांग्रेस ने अमित शाह को लिखा पत्र

Rahul Gandhi: केरल में एक टीवी चैनल पर लद्दाख हिंसा पर चर्चा के दौरान भाजपा प्रवक्ता प्रिंटू महादेव ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सीने में गोली मारने की धमकी दी। प्रिंटू महादेव, जो ABVP के पूर्व राज्य अध्यक्ष और वर्तमान में BJP प्रवक्ता हैं, ने यह विवादित टिप्पणी लाइव बहस के दौरान की। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर तुरंत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसा बयान सिर्फ एक ‘गलती’ नहीं बल्कि विपक्षी नेता के खिलाफ सोची-समझी साजिश है। वेणुगोपाल ने चेताया कि अगर इस पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई, तो इसे सरकार की मिलीभगत माना जाएगा। कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य रमेश चेन्नीथला ने भी कहा कि पुलिस को बिना देर किए महादेव के खिलाफ केस दर्ज करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि केरल पुलिस हिचक रही है। वेणुगोपाल ने बताया कि यह बयान राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है और संविधान एवं कानून के शासन को कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि CRPF ने पहले भी राहुल गांधी की सुरक्षा के संबंध में खतरे के कई पत्र लिखे हैं। READ MORE: टीम इंडिया बनी चैंपियन, फरहान की हरकत और आगा का रनर-अप चेक ड्रामा सोशल मीडिया पर वायरल!