Sonam Wangchuk Arrested: लद्दाख में बढ़ता जनआक्रोश; प्रदर्शन, हिंसा और मौतों के बीच सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी, NGO का लाइसेंस भी रद्द

Sonam Wangchuk Arrested: लद्दाख के सामाजिक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई लेह में हाल ही में हुई हिंसा के बाद की गई है, जिसमें 4 लोगों की मौत और 90 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। सरकार का आरोप है कि वांगचुक ने प्रदर्शनकारियों को उकसाया, जिससे हिंसा भड़की। एक दिन पहले ही गृह मंत्रालय ने उनकी संस्था SECMOL का एफसीआरए लाइसेंस भी रद्द कर दिया था। मंत्रालय का कहना है कि संस्था के विदेशी फंडिंग में गड़बड़ी पाई गई, जिसमें स्वीडन से आए फंड भी शामिल हैं। हालांकि, वांगचुक ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने NDTV से बातचीत में कहा कि उनकी संस्था ने कभी विदेशी चंदा नहीं लिया, सिर्फ अंतरराष्ट्रीय संगठनों से व्यावसायिक लेन-देन किए हैं और सभी टैक्स नियमों का पालन किया है। लेह में छठी अनुसूची और पूर्ण राज्य की मांग को लेकर LAB (लेह एपेक्स बॉडी) ने प्रदर्शन किया था, जो हिंसा में बदल गया। इसके बाद पुलिस ने करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया और शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया। हिंसा के कारण वांगचुक को अपनी भूख हड़ताल भी बीच में खत्म करनी पड़ी। उन्होंने हिंसा की निंदा करते हुए इसे लद्दाख के लिए “सबसे दुखद दिन” बताया। READ MORE: दिल्ली-NCR में पटाखों की बिक्री पर रोक, ग्रीन पटाखों के को मिली इजाजत
Chaitanyananda Saraswati: चैतन्यानंद की तलाश तेज, मुंबई में ट्रेस हुई आखिरी लोकेशन, 17 छात्राओं ने लगाए यौन शोषण के आरोप

Chaitanyananda Saraswati: श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च (SRISIIM), वसंत कुंज, दिल्ली में पढ़ने वाली 17 ईडब्ल्यूएस (EWS) छात्राओं ने एक कथित धर्मगुरु चैतन्यानंद सरस्वती (उर्फ पार्थ सारथी, उम्र 62 वर्ष) पर यौन शोषण, धमकी और अश्लील मैसेज भेजने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और उसकी आखिरी लोकेशन मुंबई में ट्रेस की गई है। पुलिस की टीमें अब मुंबई और आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही हैं। आरोपी के देश छोड़कर भागने की आशंका को देखते हुए लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। क्या हैं आरोप? छात्राओं ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी उन्हें लगातार अश्लील मैसेज भेजता था, जैसे – “बेबी, आई लव यू”, “क्या तुम बॉयफ्रेंड के साथ सोई हो?”। वह उन्हें ब्लैकमेल भी करता था और किसी को बताने पर गंभीर अंजाम की धमकी देता था। कब हुई शिकायत? संस्थान की ओर से 19 जुलाई को शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद वसंत कुंज नॉर्थ थाने में मामला दर्ज हुआ और पुलिस ने CCTV फुटेज, हार्ड डिस्क आदि को FSL जांच के लिए भेज दिया है। पुराना है आपराधिक इतिहास पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि चैतन्यानंद का आपराधिक इतिहास नया नहीं है। साल 2009 में भी उस पर केस दर्ज हुआ था, जब उसने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर दक्षिण दिल्ली की एक महिला को परेशान किया था। पहचान छिपा कर भागने की कोशिश जानकारी के अनुसार, चैतन्यानंद हाल ही में विदेश यात्रा कर चुका है और अब इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल नहीं कर रहा, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके। READ MORE: रोहिणी आचार्य की नाराजगी पर तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया “बहनों पर उंगली उठाना बर्दाश्त से बाहर”
Supreme Court: दिल्ली-NCR में पटाखों की बिक्री पर रोक, ग्रीन पटाखों के को मिली इजाजत

Supreme Court: दिवाली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में सभी तरह के पटाखों की बिक्री पर रोक जारी रखी है। हालांकि, ग्रीन पटाखों (कम प्रदूषण वाले पटाखे) के निर्माण की अनुमति दे दी गई है। कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि वह सभी पक्षों से बात करके ग्रीन पटाखों की बिक्री को लेकर कोई समाधान निकाले। अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी, जिसमें इस पर अंतिम निर्णय हो सकता है। क्या कहा कोर्ट ने? मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि दिल्ली में दिवाली के समय वायु प्रदूषण बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। पिछले साल नवंबर में राजधानी का AQI 494 तक पहुंच गया था, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई थी। कोर्ट ने यह भी माना कि पूरे देश में पटाखों पर पूरी तरह रोक लगाना संभव नहीं है, क्योंकि केंद्र सरकार ने ऐसा कोई राष्ट्रीय कानून नहीं बनाया है। पटाखा कारोबारियों को राहत और शर्तें पटाखा बनाने वालों को केवल ग्रीन पटाखों के निर्माण की इजाजत दी गई है। लेकिन इसके लिए NEERI (नेशनल एनवायरमेंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट) और PESO (पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन) से सर्टिफिकेट लेना जरूरी होगा। साथ ही उन्हें लिखित में यह वचन देना होगा कि वे दिल्ली-एनसीआर में कोई पटाखा नहीं बेचेंगे। यह फैसला दिल्ली-NCR की वायु गुणवत्ता सुधारने और दिवाली के समय बढ़ने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए लिया गया है। READ MORE: रोहिणी आचार्य की नाराजगी पर तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया “बहनों पर उंगली उठाना बर्दाश्त से बाहर”
Tejaswi Yadav: रोहिणी आचार्य की नाराजगी पर तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया, “बहनों पर उंगली उठाना बर्दाश्त से बाहर”

Tejaswi Yadav: बीते कुछ दिनों से लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की नाराजगी और उन पर लगे आरोपों को लेकर बिहार की राजनीति गर्म है। अब इस पर तेजस्वी यादव ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। शुक्रवार (26 सितंबर, 2025) को पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि,“कुछ लोग जो बीजेपी से जुड़े हैं या ट्रोलर हैं, वे तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। जो लोग हमारी बहन पर उंगली उठा रहे हैं, ये बिल्कुल बर्दाश्त के बाहर है।” #WATCH | Patna, Bihar | RJD leader Tejashwi Yadav says, "… This is not happening for the first time, but we do not make it a political issue… We are focused only on developing Bihar… Rohini didi is my elder sister. She has raised me. The sacrifice made by her is rare to… pic.twitter.com/mapFgvTCfE — ANI (@ANI) September 26, 2025 तेजस्वी ने साफ कहा कि रोहिणी आचार्य ने कभी न टिकट की मांग की, न किसी को दिलवाने की कोशिश की, न ही कोई पद मांगा। उन्होंने हमेशा पार्टी को आगे बढ़ाने और हमें संभालने का काम किया है। उन्होंने कहा,“रोहिणी हमारी बड़ी बहन हैं। उन्होंने हमें पाला-पोसा है। एक बहन का अपने ही पिता को किडनी देना कोई छोटी बात नहीं है। ऐसी कुर्बानी आज के समय में कोई नहीं देता।” तेजस्वी ने यह भी बताया कि रोहिणी को छपरा से टिकट जनता और कार्यकर्ताओं की मांग पर दिया गया था, न कि किसी पारिवारिक दबाव में। बीजेपी नेता सम्राट चौधरी पर हमला करते हुए तेजस्वी ने कहा कि “किडनी देने जैसी भावनात्मक बात पर भी उन्होंने राजनीति की, ये बीजेपी की सोच दिखाता है।” इस बीच रोहिणी आचार्य ने भी सोशल मीडिया पर आलोचकों को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई ये साबित कर दे कि उन्होंने कभी कोई पद या टिकट मांगा है, तो वह राजनीति और सार्वजनिक जीवन छोड़ देंगी। उन्होंने इसे देश की हर बेटी का अपमान बताया। तेजस्वी ने अंत में कहा कि “हमारी बहन ने हमेशा परिवार और पार्टी के लिए बलिदान दिया है, और उस पर सवाल उठाना गलत है।” READ MORE: बिहार की 75 लाख महिलाओं को 10-10 हजार की सौगात, पीएम मोदी बोले – “नरेंद्र और नीतीश हैं आपके दो भाई”
PM Modi: बिहार की 75 लाख महिलाओं को 10-10 हजार की सौगात, पीएम मोदी बोले – “नरेंद्र और नीतीश है आपके दो भाई”

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (26 सितंबर) को बिहार की महिलाओं को एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत करते हुए 75 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। पीएम मोदी ने इस योजना को बिहार की बहन-बेटियों के सपनों को पंख देने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि जब कोई महिला रोजगार या स्वरोजगार शुरू करती है, तो उसका आत्मविश्वास और समाज में सम्मान दोनों बढ़ता है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा,“नवरात्रि के पावन अवसर पर मुझे बिहार की नारी शक्ति के साथ जुड़ने का सौभाग्य मिला। आपके दो भाई नरेंद्र और नीतीश मिलकर आपके लिए काम कर रहे हैं।” पीएम मोदी ने राजद (RJD) पर भी निशाना साधते हुए कहा कि लालटेन के राज में अराजकता और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। सबसे ज्यादा मार महिलाओं को ही झेलनी पड़ी थी। लेकिन आज, नीतीश कुमार के नेतृत्व में कानून का राज है और महिलाएं बेखौफ होकर घर से बाहर निकलती हैं। उन्होंने बताया कि जनधन योजना के तहत जो खाते खुले, उनकी वजह से आज यह पैसा सीधे महिलाओं तक पहुंच सका। “अब कोई पैसा बीच में नहीं लूट सकता,” पीएम ने कहा। इस मौके पर पीएम ने उज्ज्वला योजना और स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान जैसी योजनाओं का भी ज़िक्र किया, जिनसे महिलाओं को सीधा लाभ मिल रहा है। इस योजना से करीब 22% महिला वोटर्स को सीधा लाभ मिलेगा। READ MORE: समीर वानखेड़े को कोर्ट से झटका, आर्यन खान की वेब सीरीज पर दायर मानहानि याचिका पर कोर्ट ने जताई आपत्ति
Zubeen Garg: जुबीन गर्ग की मौत की जांच में नया मोड़, म्यूजिशियन शेखर ज्योति गोस्वामी हिरासत में

Zubeen Garg: फेमस असमिया सिंगर जुबीन गर्ग की सिंगापुर में हुई रहस्यमयी मौत की जांच कर रही एसआईटी ने बड़ा कदम उठाया है। जुबीन के करीबी और उनके बैंड के ड्रमर शेखर ज्योति गोस्वामी को हिरासत में लिया गया है। शेखर, जुबीन के साथ उस यॉट ट्रिप पर मौजूद थे जहां सिंगर की मौत हुई थी। अधिकारियों ने अभी तक खुलासा नहीं किया है कि शेखर को किन आरोपों में पकड़ा गया है। एसआईटी की टीम ने इससे पहले पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के आयोजक श्यामकानु महंत और जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा के घर पर छापा मारा था। लोगों ने सिद्धार्थ की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया और पथराव किया, जिसके चलते दो लोगों को हिरासत में लिया गया। जुबीन गर्ग की मौत 19 सितंबर को सिंगापुर में तैरते समय हुई थी। पहले स्कूबा डाइविंग में डूबने की बात सामने आई थी, लेकिन पत्नी गरिमा सैकिया ने बताया कि उन्हें तैरते समय दौरा पड़ा था। असम सरकार ने जांच के लिए 10 सदस्यीय एसआईटी बनाई है और मुख्यमंत्री ने जरूरत पड़ने पर सीबीआई जांच का भरोसा भी दिलाया है। फिलहाल जांच जारी है और कुछ और लोगों की गिरफ्तारी संभव है। READ MORE: एमी अवॉर्ड्स में चमके दिलजीत दोसांझ, ‘अमर सिंह चमकीला’ के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट
Sameer Wankhede: समीर वानखेड़े को कोर्ट से झटका, आर्यन खान की वेब सीरीज पर दायर मानहानि याचिका पर कोर्ट ने जताई आपत्ति

Sameer Wankhede: आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को लेकर दायर मानहानि मामले में पूर्व NCB अधिकारी समीर वानखेड़े को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने वानखेड़े की याचिका को “गैर-गंभीर” बताते हुए संशोधन करने का आदेश दिया है और फिलहाल किसी भी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया है। समीर वानखेड़े ने आर्यन खान, शाहरुख खान, गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स के खिलाफ याचिका दाखिल की थी। उनका आरोप था कि इस सीरीज में एक ऐसे NCB अधिकारी को दिखाया गया है, जो उनकी छवि से मिलता-जुलता है और इसे जानबूझकर अपमानजनक तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने 2 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की थी। कोर्ट ने पूछा कि जब पूरा मामला मुंबई से जुड़ा है तो फिर इसे दिल्ली में क्यों दायर किया गया? इसी आधार पर अदालत ने याचिका में बदलाव करने को कहा। गौरतलब है कि समीर वानखेड़े वही अफसर हैं जिन्होंने 2021 में क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। अब जब आर्यन ने निर्देशन में कदम रखा है, तो वानखेड़े ने उनकी सीरीज पर अपनी छवि खराब करने का आरोप लगाया है। हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि याचिका अभी विचारणीय नहीं है और समीर को पहले याचिका को सुधारना होगा। READ MORE: एमी अवॉर्ड्स में चमके दिलजीत दोसांझ, ‘अमर सिंह चमकीला’ के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट
Diljit Dosanjh: एमी अवॉर्ड्स में चमके दिलजीत दोसांझ, ‘अमर सिंह चमकीला’ के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट

Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए खुशखबरी है। उनकी फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2025 में दो कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। दिलजीत को बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है, वहीं फिल्म को टीवी मूवी/मिनी सीरीज कैटेगरी में भी जगह मिली है। यह इस साल की एमी अवॉर्ड्स में भारत की एकमात्र एंट्री है। View this post on Instagram A post shared by Sonali (@sonalisingh) दिलजीत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए इस नॉमिनेशन की जानकारी दी और इसके लिए डायरेक्टर इम्तियाज अली का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, “ये सब इम्तियाज अली सर की वजह से हुआ है।” View this post on Instagram A post shared by Netflix India (@netflix_in) नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘अमर सिंह चमकीला’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में दिलजीत ने मशहूर पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला का किरदार निभाया, जिनकी 1988 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिणीति चोपड़ा ने फिल्म में उनकी पत्नी और सिंगिंग पार्टनर अमरजोत का रोल निभाया है। View this post on Instagram A post shared by TEAM DOSANJH (@teamdiljitglobal) परिणीति चोपड़ा ने भी इस नॉमिनेशन पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “टीम चमकीला पर गर्व है।” फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने भी दिलजीत के पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया। अब सभी की निगाहें 24 नवंबर को न्यूयॉर्क में होने वाले 53वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स इवेंट पर हैं, जहां विनर्स की घोषणा की जाएगी। READ MORE: आर्यन की सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ पर फंसे शाहरुख-गौरी, समीर वानखेड़े ने ठोका मानहानि का मुकदमा
Donald Trump: पाकिस्तान को झटका; ट्रंप का बदला रुख, कश्मीर मुद्दे से अमेरिका ने बनाई दूरी

Donald Trump: अमेरिका ने कश्मीर मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वह इस मामले में कोई दखल नहीं देगा। अमेरिकी विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच सीधा मुद्दा है और अमेरिका इसमें मध्यस्थता करने में रुचि नहीं रखता। उन्होंने यह भी साफ किया कि अमेरिका अपनी “अमेरिका फर्स्ट” नीति के तहत सिर्फ अपने हितों को देखते हुए निर्णय लेता है। यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान लंबे समय से कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश करता रहा है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर हाल ही में ट्रंप से मिलने अमेरिका पहुंचे थे, लेकिन इस बयान ने पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भारत हमेशा से कश्मीर को द्विपक्षीय मसला मानता आया है और किसी तीसरे पक्ष की दखल का विरोध करता है। अब अमेरिका के इस रुख से भारत की कूटनीति को मजबूती मिली है। ट्रंप ने पहले दावा किया था कि उन्होंने भारत-पाक तनाव को कम करने में मदद की, लेकिन भारत ने इसे खारिज कर दिया था। इस घटनाक्रम से साफ है कि अमेरिका अब पाकिस्तान की बजाय भारत को अपना अहम रणनीतिक साझेदार मान रहा है। कश्मीर पर तटस्थ रुख अपनाकर अमेरिका ने साफ कर दिया है कि वह अब इस मुद्दे में नहीं पड़ेगा। READ MORE: ट्रंप का नया टैरिफ प्लान भारत पर भारी; दवाओं पर लगेगा 100% टैरिफ
Trump Tariff: ट्रंप का नया टैरिफ प्लान भारत पर भारी; दवाओं पर लगेगा 100% टैरिफ

Trump Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर आयात शुल्क को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने घोषणा की है कि 1 अक्टूबर 2025 से दवाओं पर 100 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप का कहना है कि यह फैसला अमेरिका में घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने और बजट घाटा कम करने के लिए लिया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ’ पर पोस्ट कर कहा कि जिन फार्मा कंपनियों ने अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट नहीं बनाई है, उनके ब्रांडेड या पेटेंटेड दवाओं पर 100 प्रतिशत आयात कर लगाया जाएगा। अगर कोई कंपनी अमेरिका में प्लांट बनाना शुरू कर देती है, तो उसे छूट मिल सकती है। ट्रंप ने अन्य उत्पादों पर भी टैरिफ की घोषणा की है। किचन कैबिनेट और बाथरूम वैनिटी पर 50 फीसदी, फर्नीचर पर 30 फीसदी और भारी ट्रकों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कदम अमेरिकी उद्योगों को सस्ती विदेशी वस्तुओं की प्रतिस्पर्धा से बचाने के लिए जरूरी है। इस फैसले का सबसे बड़ा असर भारत के दवा उद्योग पर पड़ सकता है। भारत अमेरिका को हर साल करीब 8.7 अरब डॉलर की दवाएं निर्यात करता है, और अमेरिका भारत का सबसे बड़ा फार्मा बाजार है। ऐसे में टैरिफ बढ़ने से भारतीय कंपनियों की सस्ती दवाएं अमेरिकी बाजार में महंगी हो जाएंगी, जिससे उनकी प्रतिस्पर्धा पर असर पड़ेगा। विशेषज्ञों के मुताबिक, इससे सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज, लुपिन जैसी कंपनियों को नुकसान हो सकता है। भारत और अमेरिका के बीच पहले से ही व्यापार को लेकर तनाव है, लेकिन अब दोनों देशों के बीच नई ट्रेड डील की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं, क्योंकि भारत के विदेश और वाणिज्य मंत्री हाल ही में अमेरिका दौरे पर थे। READ MORE: एशिया कप का क्लासिक क्लैश; फाइनल में पहली बार भिड़ेंगे भारत-पाक