Aayudh

Monsoon Update: भारी बारिश से महाराष्ट्र और बंगाल में तबाही, 18 की मौत; कोलकाता में 39 साल का रिकॉर्ड टूटा

Monsoon Update

Monsoon Update: महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। मराठवाड़ा के 5 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन हैं। पिछले 4 दिनों में यहां 8 लोगों की मौत हुई है। लातूर में 3, बीड में 2 और नांदेड़, धाराशिव, छत्रपति संभाजीनगर में 1-1 लोगों की जान गई। बारिश और बिजली गिरने से जानमाल का नुकसान हुआ है। करीब 766 घरों को नुकसान और 33 हजार हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गई हैं। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 39 साल बाद रिकॉर्ड बारिश हुई है। सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक 251.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर के कई इलाके डूब गए। 10 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 9 की करंट लगने से जान गई। कोलकाता में स्कूल-कॉलेज 25 सितंबर तक बंद कर दिए गए हैं। बारिश के कारण 30 से ज्यादा फ्लाइट्स और कई ट्रेनें रद्द की गई हैं। दुर्गा पूजा पंडालों और मूर्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। बंगाल में अभी और बारिश की संभावना जताई गई है। इधर, दिल्ली-NCR में तेज धूप से गर्मी बढ़ गई है। तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां 26 सितंबर तक मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। READ MORE: बिहार में पहली बार CWC की बैठक; सोनिया-राहुल समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

Congress CWC Meeting: बिहार में पहली बार CWC की बैठक; सोनिया-राहुल समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल 

Congress CWC Meeting

Congress CWC Meeting: पटना के सदाकत आश्रम में आज 24 सितंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की ऐतिहासिक बैठक हो रही है। यह आजादी के बाद पहली बार है जब कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बिहार में हो रही है। सुबह 10 बजे से शुरू हुई यह बैठक शाम 4 बजे तक चलेगी। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। बैठक में कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी, सचिन पायलट, भूपेश बघेल, रणदीप सुरजेवाला और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं। CWC में कुल 85 सदस्य हैं, जिनमें से 4 बिहार से हैं, मीरा कुमार, तारिक अनवर, अखिलेश प्रसाद सिंह और कन्हैया कुमार। इसके अलावा बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और विधायक दल के नेता शकील अहमद खान भी बैठक में भाग लेंगे। बैठक के बाद ‘अतिपिछड़ा न्याय संकल्प’ का कार्यक्रम पटना के होटल चाणक्य में होगा। इस बैठक को बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। पवन खेड़ा ने कहा, “सदाकत आश्रम ऐतिहासिक भूमि है, यहां से लोकतंत्र का संदेश निकलेगा।” यह बैठक बिहार कांग्रेस के लिए नई ऊर्जा और रणनीति तय करने का मौका मानी जा रही है। READ MORE: 71वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड समारोह का भव्य आगाज, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी समेत सभी विजेता पहुंचे