Aayudh

Bhagwant Mann: पंजाब CM भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, मोहाली फोर्टिस अस्पताल में भर्ती

Bhagwant Maan

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। पिछले दो दिनों से सीएम मान अस्वस्थ चल रहे थे। वह दवाइयाँ लेकर घर पर आराम कर रहे थे, लेकिन उनकी सेहत में खास सुधार नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि सीएम का ब्लड प्रेशर लगातार बढ़-घट रहा था। इसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी। कैबिनेट बैठक टली सीएम मान की खराब तबीयत की वजह से आज चंडीगढ़ में होने वाली पंजाब कैबिनेट की बैठक को टालना पड़ा। इस बैठक में बाढ़ राहत और बचाव कार्यों पर चर्चा होनी थी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा नहीं कर पाए पंजाब में भारी बारिश के बाद कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करना था। लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण वह दौरे पर नहीं जा सके। उनके साथ आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी जाना था। बाद में केजरीवाल ने अकेले ही कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी का दौरा किया। अरविंद केजरीवाल ने जाना हाल AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को सीएम मान से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री की सेहत के बारे में जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पंजाब में बाढ़ से हाहाकार राज्य के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। हजारों लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। सेना और एनडीआरएफ की टीमें लगातार राहत कार्य में जुटी हुई हैं। आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी बाढ़ प्रभावित लोगों तक मदद पहुँचा रहे हैं। फिलहाल, डॉक्टरों के मुताबिक सीएम भगवंत मान को वायरल बुखार और पाचन संबंधी परेशानी है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और अस्पताल में उनका इलाज जारी है। READ MORE: CM मोहन यादव के सामने मेयर के बेटे का तीखा भाषण, बुलेट ट्रेन और रेलवे विकास योजनाओं पर उठाए सवाल

Ganpati Darshan 2025: कृति सेनन, कार्तिक आर्यन पहुंचे टी-सीरीज के ऑफिस, जैकी श्रॉफ ने बांटा प्रसाद

Ganpati Darshan

Ganpati Darshan 2025: गणेश चतुर्थी के खास मौके पर टी-सीरीज ऑफिस में भव्य पूजा का आयोजन किया गया। इस पूजा में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। सभी ने बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और मीडिया के लिए पोज भी दिए। View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) सबसे पहले बात करें कार्तिक आर्यन की। एक्टर सफेद शर्ट में टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे। उन्होंने भगवान गणेश को फूल अर्पित किए और पुजारी से आशीर्वाद लिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। View this post on Instagram A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan) एक्ट्रेस कृति सेनन भी पूजा में शामिल हुईं। उन्होंने फ्लोरल प्रिंटेड कॉटन अनारकली सूट पहना था। कृति ने बप्पा को पुष्प अर्पित किए और पूजा के बाद फैंस के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। उनका यह सिंपल लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) वहीं, जैकी श्रॉफ हमेशा की तरह अनोखे अंदाज में नजर आए। वह अपने साथ एक पौधा लेकर पहुंचे। जैकी ने बप्पा के दर्शन किए और फिर मीडिया को प्रसाद बांटा। इस दौरान उन्होंने ट्रेडिशनल आउटफिट पहना हुआ था। View this post on Instagram A post shared by sreeleela's fangirl 🌸 (@sreeleelaxcore) साउथ एक्ट्रेस श्री लीला भी पूजा में शामिल हुईं। वह सफेद कुर्ता सेट में बेहद खूबसूरत लग रही थी। इसके अलावा एकता कपूर, रवि दुबे-सर्गुन मेहता, डायरेक्टर मधुर भंडारकर, अहान शेट्टी और मीजान जाफरी समेत कई सेलेब्स ने बप्पा के दर्शन किए। इस मौके पर रामायण फेम रवि दुबे अपनी पत्नी सरगुन मेहता के साथ पहुंचे। कपल ने ट्रेडिशनल आउटफिट पहना और पूजा के बाद कैमरे के सामने पोज दिए। गणेश चतुर्थी के दसवें दिन हुई इस पूजा में बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। बप्पा के जयकारों के बीच सितारों का यह अंदाज फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। READ MORE: अमेरिका-भारत रिश्तों में दरार? ट्रंप बोले- “भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया”, SCO समिट के बाद बढ़ी टैरिफ टेंशन

Indore: CM मोहन यादव के सामने मेयर के बेटे का तीखा भाषण, बुलेट ट्रेन और रेलवे विकास योजनाओं पर उठाए सवाल

Indore

Indore: इंदौर में बीजेपी महापौर पुष्यमित्र भार्गव के बेटे संघमित्र भार्गव का भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संघमित्र ने वाद-विवाद प्रतियोगिता के मंच से केंद्र सरकार की योजनाओं पर सवाल खड़े किए। खासकर उन्होंने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट और रेलवे में हो रहे कामों को लेकर सरकार को घेरा। बुलेट ट्रेन पर साधा निशाना संघमित्र ने कहा कि सरकार ने अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन का वादा किया था। 2022 तक ट्रेन दौड़ने की बात कही गई थी। लेकिन आज तक यह प्रोजेक्ट सिर्फ पीपीटी से बाहर नहीं आ पाया है। जमीन अधिग्रहण में घोटालों के आरोप लगे और करोड़ों रुपये खर्च हो गए, लेकिन ट्रेन अभी तक पटरियों पर नहीं आई। रेल हादसों का मुद्दा उठाया संघमित्र ने कहा कि सरकार कवच सिस्टम का दावा करती है। कहा जाता है कि इससे रेल हादसे रुकेंगे। लेकिन हकीकत यह है कि पिछले 10 साल में करीब 20 हजार लोगों की मौत रेल हादसों में हुई है। उन्होंने कहा, “जब रेल हादसा होता है तो सिर्फ डिब्बे नहीं टूटते, बल्कि किसी मां की गोद सूनी हो जाती है और बच्चों का भविष्य अंधकार में चला जाता है।” रेलवे स्टेशन री-डेवलपमेंट पर सवाल उन्होंने रेलवे स्टेशन विकास योजनाओं पर भी तंज कसा। संघमित्र ने कहा कि सरकार कहती है कि 400 स्टेशन एयरपोर्ट जैसे बनाए जाएंगे। लेकिन अब तक सिर्फ 20 स्टेशन ही तैयार हो पाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि “सबका साथ सबका विकास” के नाम पर असल में “दलाल का साथ, जनता का विनाश” हो रहा है। CM मोहन यादव की मौजूदगी में दिया भाषण इंदौर में भाजपा महापौर के पुत्र संघमित्र भार्गव केंद्र सरकार पर खूब बरसे! अवसर था इंदौर में स्व. निर्भय सिंह पटेल स्मृति वाद विवाद प्रतियोगिता का। बड़ी बात ये है कि जब महापौर पुत्र केंद्र सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा रहे थे तब मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, सांसद, मंत्री एवं… pic.twitter.com/ih4U6ZTVMi — Yogendra Singh Parihar (@Yogendra_INC) September 5, 2025 यह भाषण इंदौर के देवी अहिल्या बाई ऑडिटोरियम में हुआ। इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौजूद थे। भाषण के बाद CM मोहन यादव ने माहौल हल्का करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, “हमारा भतीजा अच्छा बोला। लोकतंत्र में सबको बोलने का हक है, लेकिन मैं इसके कुछ विषय जरूर सुधरवाऊंगा।” कांग्रेस नेताओं ने की तारीफ संघमित्र भार्गव के इस भाषण पर कांग्रेस नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी। दिग्विजय सिंह ने उन्हें प्रभावशाली वक्ता बताया। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने लिखा कि संघमित्र सच की राह पर चलने वाले युवा हैं और उन्हें इस सोच पर कायम रहना चाहिए। विक्रांत भूरिया ने भी कहा कि यह भाषण दिखाता है कि आज का युवा जाग चुका है। लाइव स्ट्रीमिंग से हटाया हिस्सा संघमित्र का यह भाषण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि विवाद से बचने के लिए कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग से उनके भाषण का हिस्सा हटा दिया गया। CM बोले- प्रतियोगिताओं से आते हैं अच्छे वक्ता मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को मजबूत वक्ता बनाती हैं। भारतीय संस्कृति में पहले शास्त्रार्थ होते थे, आज उसी परंपरा को वाद-विवाद प्रतियोगिता आगे बढ़ा रही है। READ MORE: अमेरिका-भारत रिश्तों में दरार? ट्रंप बोले- “भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया”, SCO समिट के बाद बढ़ी टैरिफ टेंशन

Team India Sponsor: टीम इंडिया को मिलेगा नया जर्सी स्पॉन्सर, बीसीसीआई ने रखा 400 करोड़ की कमाई का लक्ष्य

Team India Sponsor

Team India Sponsor: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टीम इंडिया के लिए नए जर्सी स्पॉन्सर की तलाश में है। ड्रीम11 के साथ एग्रीमेंट खत्म होने के बाद बोर्ड ने अब नए स्पॉन्सर के लिए बेस प्राइस बढ़ा दिया है। बीसीसीआई ने बढ़ाई कीमतें बीसीसीआई ने जर्सी स्पॉन्सरशिप की दरें पहले से बढ़ा दी हैं। अब द्विपक्षीय सीरीज के एक मैच के लिए 3.5 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं वर्ल्ड कप और एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में प्रति मैच 1.5 करोड़ रुपये तय किए गए हैं। पहले यह रकम 3.17 करोड़ और 1.12 करोड़ रुपये थी। 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई बीसीसीआई का अनुमान है कि अगले 3 साल में भारतीय टीम लगभग 130 मैच खेलेगी। इस दौरान बोर्ड को जर्सी स्पॉन्सरशिप से 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई होगी। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। कब लगेगी बोली? स्पॉन्सरशिप की बोली 16 सितंबर को होगी। कंपनियों को इसके लिए 12 सितंबर तक टेंडर डॉक्यूमेंट खरीदने होंगे। इसके लिए 5 लाख रुपये और जीएसटी की नॉन-रिफंडेबल फीस रखी गई है। किन कंपनियों को मिलेगी इजाजत? बीसीसीआई ने नियम साफ कर दिए हैं। बेटिंग, तंबाकू, क्रिप्टो और रियल मनी गेमिंग कंपनियां बोली नहीं लगा सकतीं। इसके अलावा कुछ प्रोडक्ट कैटेगरी भी बाहर रखी गई हैं क्योंकि वे पहले से ही बीसीसीआई के अन्य स्पॉन्सर्स से जुड़ी हैं। एशिया कप में बिना स्पॉन्सर उतरेगी टीम इंडिया चूंकि ड्रीम11 का करार खत्म हो गया है और नए स्पॉन्सर की बोली 16 सितंबर को होगी, इसलिए भारतीय टीम एशिया कप 2025 में बिना जर्सी स्पॉन्सर के ही खेलेगी। READ MORE: अमेरिका-भारत रिश्तों में दरार? ट्रंप बोले- “भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया”, SCO समिट के बाद बढ़ी टेंशन

Donald Trump: अमेरिका-भारत रिश्तों में दरार? ट्रंप बोले- “भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया”, SCO समिट के बाद बढ़ी टेंशन

Donald Trump

Donald Trump: अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ वॉर लगातार चर्चा में है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नया बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि लगता है हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। ट्रंप का सोशल मीडिया पोस्ट ट्रंप ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर यह टिप्पणी की। उन्होंने लिखा, “ईश्वर करे कि भारत, रूस और चीन का भविष्य लंबा और समृद्ध हो।” इसके साथ ही ट्रंप ने पीएम मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तस्वीर भी शेयर की। SCO शिखर सम्मेलन का जिक्र यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ। इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन एक साथ नजर आए थे। ट्रंप की टिप्पणी को इस मुलाकात से जोड़कर देखा जा रहा है। टैरिफ विवाद की पृष्ठभूमि पिछले दिनों अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगा दिया था। ट्रंप ने कहा था कि भारत रूस से तेल खरीदता है, इसलिए यह कदम उठाया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारत अमेरिकी सामान पर 100% टैरिफ लगाता है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। MEA की प्रतिक्रिया भारत के विदेश मंत्रालय ने ट्रंप की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “इस समय इस पोस्ट पर मेरी कोई टिप्पणी नहीं है।” क्यों अहम है ट्रंप का बयान विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप का यह बयान मौजूदा भू-राजनीतिक हालात और बढ़ते व्यापारिक तनाव को दिखाता है।भारत, रूस और चीन की नजदीकी को अमेरिका के लिए एक बड़ी कूटनीतिक चुनौती माना जा रहा है। READ MORE: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी 60 करोड़ की ठगी का आरोप

Shilpa Shetty-Raj Kundra: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी 60 करोड़ की ठगी का आरोप

Shilpa Shetty

Shilpa Shetty-Raj Kundra: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा का नाम एक बार फिर विवादों में आ गया है। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने दोनों पर कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया है। क्यों जारी हुआ LOC? पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिल्पा और राज अक्सर विदेश यात्राएं करते रहते हैं। ऐसे में आशंका थी कि वे जांच से बचने के लिए देश छोड़ सकते हैं। इसी कारण उनकी मूवमेंट पर रोक लगाने और जांच को आसान बनाने के लिए LOC जारी किया गया है। व्यापारी ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप कारोबारी दीपक कोठारी का आरोप है कि उन्होंने 2015 से 2023 के बीच शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी Best Deal TV Pvt. Ltd. में करीब 60 करोड़ रुपये लगाए। उनका कहना है कि यह पैसा बिजनेस बढ़ाने के लिए लिया गया था, लेकिन शिकायत के मुताबिक इसे कारोबार में लगाने की बजाय निजी खर्चों में इस्तेमाल कर लिया गया। शिल्पा की पर्सनल गारंटी View this post on Instagram A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) शिकायत में दावा किया गया है कि अप्रैल 2016 में खुद शिल्पा शेट्टी ने निवेश की वापसी की पर्सनल गारंटी दी थी। लेकिन कुछ महीनों बाद उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कंपनी दिवालिया हो गई और निवेशक को कोई जानकारी नहीं दी गई। दीपक कोठारी का कहना है कि वे लगातार 9 साल तक अपने पैसे वापस मांगते रहे। लेकिन हर बार उन्हें टाल दिया गया।  क्या है लुकआउट सर्कुलर? लुकआउट सर्कुलर यानी LOC एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें किसी भी व्यक्ति की अंतरराष्ट्रीय यात्राओं पर नजर रखी जाती है। अगर मामला गंभीर हो तो आरोपी को देश छोड़ने से भी रोका जा सकता है। शिल्पा-राज की मुश्किलें बढ़ी EOW अब इस मामले में पैसों के फ्लो और उनके इस्तेमाल की जांच कर रही है। LOC जारी होने के बाद शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कानूनी परेशानियां और बढ़ सकती हैं। READ MORE: पंजाब में बाढ़ से तबाही, 3.84 लाख लोग प्रभावित, बांध टूटने से खतरा और बढ़ा

Teachers Day: एमपी के शिक्षकों को चौथे क्रमोन्नति वेतनमान की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान

Teachers Day

Teachers Day: भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के शिक्षकों को अब चौथा क्रमोन्नति वेतनमान मिलेगा। इसके लिए जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। सीएम ने बताया कि इस फैसले से सरकार पर 117 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा। लेकिन उन्होंने कहा कि यह बोझ नहीं, बल्कि आनंद की अनुभूति है। इससे 1.50 लाख से ज्यादा शिक्षकों को फायदा होगा। खासतौर पर वे शिक्षक जिन्हें 35 साल सेवा पूरी होने के बाद भी पदोन्नति नहीं मिल पाई है। कार्यक्रम में सीएम ने 55 लाख छात्रों को भी बड़ी सौगात दी। उनके खातों में स्कूल यूनिफॉर्म के लिए 330 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। इस दौरान 14 उत्कृष्ट शिक्षकों को 25 हजार रुपये, शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। सीएम यादव ने कहा कि हमारे सरकारी स्कूल अब देशभर के निजी और बड़े बोर्ड को टक्कर दे रहे हैं। बच्चे कठिन परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। यही शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है। कार्यक्रम में सीएम ने गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि मशीनें ज्ञान दे सकती हैं, लेकिन संस्कार केवल गुरु ही दे सकते हैं। एआई के दौर में भी गुरु की भूमिका अमूल्य है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भी समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के इस समय में बच्चों को अनुशासन और सकारात्मक माहौल देना जरूरी है। शिक्षक और अभिभावक मिलकर बच्चों को मजबूत बनाएं। गौरतलब है कि शिक्षक दिवस के मौके पर सीएम ने शिक्षकों को यह बड़ा तोहफा दिया। अब 2025-26 से शिक्षकों को चौथे क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ मिलना शुरू होगा। READ MORE: पंजाब में बाढ़ से तबाही, 3.84 लाख लोग प्रभावित, बांध टूटने से खतरा और बढ़ा

Punjab Flood: पंजाब में बाढ़ से तबाही, 3.84 लाख लोग प्रभावित, बांध टूटने से खतरा और बढ़ा

Punjab Flood

Punjab Flood: पंजाब इस समय भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। सतलुज, रावी और ब्यास नदियों के उफान ने राज्य में तबाही मचा दी है। अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। 23 जिलों के 1902 गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। करीब 3.84 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राहत कार्यों को तेज करने के आदेश दिए हैं। हर प्रभावित गांव में एक-एक गजटेड अफसर तैनात किया गया है, ताकि लोग अपनी समस्या सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकें। लुधियाना में बढ़ा खतरा लुधियाना जिले के कई गांव खतरे में हैं। ससराली कॉलोनी के पास बांध कमजोर हो गया है। कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और डिप्टी कमिश्नर मौके पर पहुंचे और सेना को बुलाया गया। एनडीआरएफ और सेना की टीम बांध को मजबूत करने में जुटी है। लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। किसानों पर सबसे बड़ा असर बाढ़ का सबसे बड़ा असर खेती पर पड़ा है। करीब 4 लाख एकड़ कृषि भूमि डूब चुकी है। धान, मक्का, गन्ना और कपास जैसी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। किसान मुआवजे और आर्थिक मदद की मांग कर रहे हैं। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर मुआवजे की रकम बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का अन्न भंडार है, और बिना केंद्र की मदद के फसल नुकसान की भरपाई संभव नहीं। केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें हालात का जायजा लेने के लिए पंजाब भेजा है। चौहान ने पानी में उतरकर स्थिति का आकलन किया और जल्द राहत पैकेज का भरोसा दिया। पहाड़ी इलाकों में भी संकट पठानकोट में लगातार बारिश से पहाड़ खिसकने लगे हैं। जगह-जगह मलबा गिरने से यातायात रुक गया है। शाहपुरकंडी डैम साइड रोड भी पूरी तरह बंद हो गया है। सरकार ने मांगा राहत पैकेज पंजाब सरकार ने केंद्र से 2000 करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज मांगा है। साथ ही 60 हजार करोड़ रुपये का बकाया तुरंत जारी करने की भी मांग की गई है। हालात पर सख्त निगरानी भाखड़ा बांध का जलस्तर खतरे के निशान के करीब है। चार फ्लड गेट खोल दिए गए हैं। इसका असर रूपनगर, लुधियाना और हरिके तक दिख रहा है। सीएम आवास पर कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है। READ MORE: त्योहारों से पहले खुशखबरी, PM मोदी बोले- GST 2.0 से हर परिवार को बड़ा फायदा