Aayudh

The Bengal Files: ‘द बंगाल फाइल्स’ विवाद को लेकर पल्लवी ने राष्ट्रपति मुर्मू से लगाई गुहार, कहा- कला को मिले आजादी

The Bengal Files Controversy

The Bengal Files Controversy: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ रिलीज से पहले ही मुश्किलों से घिर गई है। पश्चिम बंगाल में कुछ सिनेमा घरों ने कथित धमकियों के कारण फिल्म न दिखाने का फैसला लिया है। इसी बीच फिल्म की निर्माता और एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर गुहार लगाई है। उनका कहना है कि “जैसे कला को सुरक्षा चाहिए, वैसे ही सच को भी संरक्षण मिलना जरूरी है।” पल्लवी जोशी का दर्द पल्लवी ने पत्र में लिखा कि फिल्म 5 सितंबर को रिलीज हो रही है। इसमें डायरेक्ट एक्शन डे के हिंदू नरसंहार, नोआखली की घटनाओं और विभाजन के दर्द को दिखाया गया है। लेकिन बंगाल में फिल्म को लेकर माहौल डर का है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने फिल्म बनने से पहले ही इसका मजाक उड़ाया था। इसके बाद बेबुनियाद FIR दर्ज हुईं, ट्रेलर को ब्लॉक किया गया और अखबारों ने विज्ञापन छापने से इनकार कर दिया। पल्लवी ने दावा किया कि उनके परिवार और थिएटर मालिकों को लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि कोई आधिकारिक प्रतिबंध नहीं है, लेकिन एक अनौपचारिक बैन फिल्म को रिलीज होने से रोक रहा है। राष्ट्रपति से उम्मीद इस पत्र में पल्लवी जोशी ने लिखा,“मैं सरकार से किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं कर रही, मैं सिर्फ यही चाहती हूं कि कला और सच्चाई बिना डर के बोल सके। आप मेरी आखरी आशा हैं।” उन्होंने राष्ट्रपति से संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने और फिल्म को बंगाल में शांति से रिलीज कराने की अपील की। द बंगाल फाइल्स के बारे में ‘द बंगाल फाइल्स’ विवेक अग्निहोत्री की फाइल्स ट्रिलॉजी का हिस्सा है। इससे पहले ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द ताशकंद फाइल्स’ रिलीज हो चुकी हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी के साथ-साथ दर्शन कुमार अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। READ MORE: शिल्पा शेट्टी का रेस्टोरेंट नहीं हो रहा है बंद: एक्ट्रेस ने किया दो नए आउटलेट का ऐलान

PM Modi: त्योहारों से पहले खुशखबरी, PM मोदी बोले- GST 2.0 से हर परिवार को बड़ा फायदा 

PM Modi

PM Modi: त्योहारों से पहले देशवासियों को खुशियों का तोहफा मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी 2.0 (GST 2.0) का ऐलान किया है। अब टैक्स स्लैब और आसान होंगे और दर्जनों चीजों की कीमत कम हो जाएगी। सिर्फ दो स्लैब- 5% और 18% पीएम मोदी ने कहा कि अब जीएसटी में सिर्फ दो ही दरें रहेंगी- 5% और 18%। नया नियम 22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन से लागू होगा। रोजमर्रा की चीजें होंगी सस्ती मोदी ने कहा कि पनीर, शैम्पू और कई रोजमर्रा की चीजों पर टैक्स घटा दिया गया है। इससे मिडिल क्लास परिवारों का बजट सुधरेगा और त्योहारों की रौनक और बढ़ेगी। कांग्रेस पर हमला पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के समय पर 100 रुपये की चीज पर 20-25 रुपये टैक्स देना पड़ता था। टॉफी पर 21% और साइकिल पर 17% टैक्स लगता था। घर बनाना भी मुश्किल था। लेकिन जीएसटी 2.0 से अब जिंदगी आसान होगी। आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम प्रधानमंत्री ने कहा कि जीएसटी 2.0 आत्मनिर्भर भारत के लिए बड़ा सुधार है। यह देश के लिए “सपोर्ट और ग्रोथ की डबल डोज” है। इससे हर परिवार को फायदा होगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। क्यों चुनी गई 22 सितंबर की तारीख? पीएम मोदी ने कहा कि नया रिफॉर्म नवरात्रि के पहले दिन से लागू होगा क्योंकि ये बदलाव “मातृशक्ति” से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद यह सबसे बड़ा टैक्स सुधार है। क्या होगा फायदा? READ MORE: बंगाल विधानसभा में हंगामा: BJP के 5 विधायक सस्पेंड, ममता ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

GST Reform: GST स्लैब में हुए बदलाव से IPL टिकट होंगे और महंगे; अब देना होगा 40% टैक्स

GST Reform

GST Reform: भारत में जीएसटी काउंसिल ने टैक्स दरों में बड़ा बदलाव किया है। इसका सबसे बड़ा असर क्रिकेट के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) पर पड़ा है। IPL टिकट पर अब 40% GST पहले आईपीएल टिकट पर 28% जीएसटी लगता था। लेकिन अब 40% टैक्स देना होगा। इसका असर सीधे दर्शकों की जेब पर पड़ेगा। उदाहरण के लिए, अगर टिकट 1,000 रुपये का है तो पहले टैक्स मिलाकर कीमत 1,280 रुपये होती थी। अब यही टिकट 1,400 रुपये का पड़ेगा। किन आयोजनों पर असर? यह टैक्स केवल आईपीएल जैसे प्रीमियम आयोजनों पर लागू होगा। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट पर पहले जैसी व्यवस्था जारी रहेगी। 500 रुपये तक के टिकट पर कोई टैक्स नहीं है। 500 रुपये से ज्यादा कीमत वाले टिकटों पर 18% जीएसटी ही लगेगा। लग्जरी कैटेगरी में आया IPL जीएसटी परिषद ने आईपीएल जैसे इवेंट्स को लग्जरी कैटेगरी में रखा है। इसे तंबाकू, शराब और कसीनो जैसी सेवाओं की श्रेणी में गिना गया है। इससे IPL 2026 के टिकट और महंगे हो जाएंगे। कौन सी टीम की टिकट होगी सबसे महंगी? आईपीएल में टिकट की कीमतें फ्रेंचाइजी तय करती हैं। आरसीबी (RCB) की टिकटें अब तक सबसे महंगी रही हैं। 2024 में एक टिकट 55,000 रुपये तक बिका। 2026 में यह 60,000 रुपये तक जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव का असर आम दर्शकों की जेब पर तो पड़ेगा, लेकिन फ्रेंचाइजियों पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।क्योंकि IPL की आमदनी का बड़ा हिस्सा स्पॉन्सरशिप, टीवी राइट्स और स्ट्रीमिंग से आता है। फिर भी दर्शकों के लिए स्टेडियम में जाकर मैच देखना पहले से ज्यादा महंगा हो जाएगा। READ MORE: शिल्पा शेट्टी का रेस्टोरेंट नहीं हो रहा है बंद: एक्ट्रेस ने किया दो नए आउटलेट का ऐलान

बंगाल विधानसभा में हंगामा: BJP के 5 विधायक सस्पेंड, ममता ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Mamta Benerjee

पश्चिम बंगाल विधानसभा का विशेष सत्र गुरुवार को भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया। बीजेपी और टीएमसी विधायकों के बीच जमकर नारेबाजी और धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने बीजेपी के पांच विधायकों को निलंबित कर दिया। पांच BJP विधायक सस्पेंड सदन की कार्यवाही बाधित करने के आरोप में बीजेपी चीफ व्हिप शंकर घोष, अग्निमित्रा पाल, मिहिर गोस्वामी, अशोक डिंडा और बंकिम घोष को निलंबित किया गया। मार्शलों ने शंकर घोष को घसीटकर सदन से बाहर निकाला। बाहर निकालते समय वे बेहोश हो गए और उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। ममता बनर्जी का पलटवार हंगामे के बीच सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी को बंगाल विरोधी कहा। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे चर्चा नहीं चाहते और सिर्फ हंगामा कर रहे हैं। ममता ने सदन में मोदी चोर और वोट चोर के नारे भी लगाए। सुवेंदु अधिकारी का हमला विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी पहले से ही निलंबित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता ने सदन में पूरे मोदी समुदाय को गाली दी है। अधिकारी ने कहा कि वे ममता बनर्जी के खिलाफ केस करेंगे। उन्होंने टीएमसी को पाकिस्तान का एजेंट भी कहा था, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड किया गया था। बीजेपी का आरोप बीजेपी ने कहा कि बंगाल विधानसभा में लोकतंत्र की हत्या हुई है। विपक्षी विधायकों को आवाज उठाने से रोका जा रहा है।सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह घटना बताती है कि टीएमसी सरकार अब बौखला गई है और इसका अंत नजदीक है। READ MORE: खाद पर सियासी घमासान, BJP सांसद के पत्र से गरमाई सियासत, जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना

MP News: खाद पर सियासी घमासान, BJP सांसद के पत्र से गरमाई सियासत, जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना

MP News

MP News: मध्यप्रदेश में खाद संकट गहराने लगा है। किसानों को लंबे समय तक लाइन में लगना पड़ रहा है। रीवा और सतना में हालात बिगड़ गए। कई जगह किसानों ने प्रदर्शन किया और रीवा में तो लाठीचार्ज भी हुआ। इसी बीच सतना से बीजेपी सांसद गणेश सिंह ने किसानों की समस्या को लेकर प्रदेश सरकार को पत्र लिखा। उन्होंने लिखा कि खाद वितरण पारदर्शी नहीं है। निजी दुकानों पर ऊंचे दामों पर खाद बिक रही है और छोटे किसान दर-दर भटक रहे हैं। गणेश सिंह का पत्र सांसद ने कहा कि डबल लॉक व्यवस्था में सिर्फ सोसायटी के सदस्य किसानों को ही खाद मिल रही है। जबकि सीमांत और छोटे किसान परेशान हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग की और कहा कि जरूरत पड़ने पर वे और उनकी पार्टी हर तरह का सहयोग देने को तैयार हैं। जीतू पटवारी का सरकार पर हमला बीजेपी सांसद का पत्र सोशल मीडिया पर आते ही कांग्रेस को सरकार पर हमला करने का मौका मिल गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पोस्ट लिखते हुए कहा, “हम तो पहले ही कहते थे, यह सरकार निकम्मी है। भाजपा का विधायक कहता है निकम्मी, भाजपा सांसद पत्र लिखकर कहता है निकम्मी और किसान लाइन में लगकर कह रहे हैं यह सरकार निकम्मी है।” पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल किया कि आखिर किसानों को खाद कब मिलेगी। सांसद का पलटवार पटवारी के बयान के बाद सांसद गणेश सिंह ने कहा कि उनका मकसद किसानों को राहत दिलाना था। उन्होंने आरोप लगाया कि पटवारी ने मनगढ़ंत और राजनीतिक षड्यंत्र से भरा पोस्ट लिखा है। सांसद ने कहा कि मोहन सरकार किसानों और हर वर्ग के साथ खड़ी है और कांग्रेस बौखलाहट में ओछी राजनीति कर रही है। सरकार का दावा वहीं कृषि विभाग का कहना है कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त खाद उपलब्ध है और वितरण लगातार किया जा रहा है। खाद संकट से किसान परेशान हैं। एक तरफ सरकार कमी से इनकार कर रही है तो दूसरी तरफ मैदान में किसान घंटों कतार में लगकर थक रहे हैं। READ MORE: इंदौर एमवाय अस्पताल के चूहा कांड पर राहुल गांधी ने सरकार पर बोला हमला, कहा- यह हादसा नहीं हत्या है

Indore MY Hospital: एमवाय अस्पताल के चूहा कांड को लेकर राहुल गांधी ने सरकार पर बोला हमला, कहा- यह हादसा नहीं हत्या है

Indore MY Hospital

Indore MY Hospital: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल (MYH) में नवजात बच्चों की मौत का मामला तूल पकड़ रहा है। दो दिन में दो शिशुओं की मौत के बाद राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस घटना को हादसा नहीं बल्कि हत्या बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि चूहों के काटने से दो नवजातों की मौत हुई। यह घटना भयावह, अमानवीय और असंवेदनशील है। राहुल गांधी का सरकार पर हमला राहुल गांधी ने कहा कि गरीबों के लिए सरकारी अस्पताल अब जीवनदायी नहीं, मौत के अड्डे बन गए हैं। उनका कहना है कि सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को जानबूझकर प्राइवेट हाथों में सौंप दिया है। अब इलाज सिर्फ अमीरों के लिए रह गया है और गरीबों से स्वास्थ्य का अधिकार छीन लिया गया है। राहुल ने पीएम मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, “जब आप नवजात बच्चों की सुरक्षा नहीं कर सकते तो सरकार चलाने का क्या हक है?” प्रशासन का बयान इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह और अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने बच्चों की मौत का कारण चूहे का काटना मानने से इनकार किया। उनका कहना है कि दोनों बच्चों की हालत पहले से गंभीर थी। एक बच्चे की सर्जरी भी की गई थी और उनका वजन बहुत कम था। रेहाना के बच्चे का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया, जबकि मंजू के बच्चे की रिपोर्ट में चूहे के कुतरने से मौत का कारण नहीं बताया गया है। जांच और कार्रवाई मामला सामने आने के बाद भोपाल से टीम इंदौर पहुंची। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त तरुण राठी ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज और एमवाय अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने पेस्ट कंट्रोल एजेंसी और अस्पताल की व्यवस्था की बारीकी से जांच की। घटना के बाद सहायक अधीक्षक मुकेश जायसवाल और नर्सिंग प्रभारी प्रवीणा सिंह को निलंबित कर दिया गया है। वहीं पीडियाट्रिक यूनिट हेड डॉ. बृजेश लाहोटी को नोटिस जारी किया गया है। मानवाधिकार आयोग ने भी घटना पर संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उच्च अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।अब सवाल उठ रहा है कि आखिर मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई। READ MORE: दवाएं, कार-AC सस्ते लेकिन ये चीजें हो गई महंगी, किसका फायदा किसका नुकसान; देखें पूरी लिस्ट

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी का रेस्टोरेंट नहीं हो रहा है बंद: एक्ट्रेस ने किया दो नए आउटलेट का ऐलान

Shilpa Shetty's famous restaurant Bastion

Shilpa Shetty: पिछले दिन शिल्पा शेट्टी के बैस्टियन रेस्टोरेंट बंद होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। इन अफवाहों पर एक्ट्रेस ने खुद सफाई दी है और बताया है कि न केवल उनका रेस्टोरेंट बंद नहीं हो रहा, बल्कि वे इसके दो नए आउटलेट खोले जा रहे हैं। शिल्पा ने वीडियो में दी सफाई View this post on Instagram A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में शिल्पा शेट्टी ने बताया कि, “नहीं मैं बैस्टियन बंद नहीं कर रही हूं, मैं वादा करती हूं। मुझे कई कॉल्स आए हैं और मैं बैस्टियन के लिए प्यार जरूर महसूस कर सकती हूं। लेकिन इस प्यार को किसी टॉक्सिक चीज में मत बदलिए।” एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें इस मामले में 450 कॉल्स आई हैं, जिससे पता चलता है कि लोग कितना परेशान थे। शिल्पा ने अपने वीडियो में आगे कहा, “मैं ये कहना चाहती हूं कि बैस्टियन कहीं नहीं जा रहा है। हमने हमेशा नया खाना पेश किया है। हम उसी जुनून को जारी रखते हुए एक नहीं, बल्कि दो नए लोकेशन का ऐलान करते हैं।” एक्ट्रेस ने बताया कि बांद्रा स्थित आउटलेट अब ‘अम्माकाई’ नाम से एक साउथ इंडियन रेस्टोरेंट में बदल रहा है। बैस्टियन का नया रूप शिल्पा के अनुसार, मुख्य बैस्टियन ब्रांड अब जुहू में शिफ्ट हो रहा है और बैस्टियन बीच क्लब भी दोबारा खुलेगा। एक्ट्रेस ने कहा, “मैं कुछ नया और शानदार करने जा रही हूं। अपने रूट्स से जुड़कर अम्माकाई ला रही हूं, जो प्योर साउथ इंडियन फूड है। मैं इंतजार नहीं कर सकती हूं कि आप सब कुछ नया ट्राय करो।” 2016 में हुई थी शुरुआत View this post on Instagram A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) शिल्पा शेट्टी ने साल 2016 में रंजीत बिंद्रा के साथ मिलकर इस रेस्टोरेंट की शुरुआत की थी। यह जगह मुंबई की नाइट लाइफ में काफी पॉपुलर थी और बड़े सेलिब्रिटीज से लेकर VIP लोगों की भीड़ अक्सर यहां देखने को मिलती थी। साल 2023 में इसे री-लोकेट किया गया था। शिल्पा ने अपने फैंस की चिंता को समझते हुए कहा, “गाइज 4 हजार 450 कॉल..लेकिन एक बात तो है बैस्टियन के लिए ये प्यार मैं महसूस कर सकती हूं, लेकिन इस प्यार को टॉक्सिक मत बनाओ यार। मैं ये सच कह रही हूं कि बैस्टियन कहीं नहीं जा रहा है।” शिल्पा का वर्कफ्रंट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भले ही फिल्मी पर्दे पर कम नजर आती हों, लेकिन वे एक सफल बिजनेसवुमन हैं। फिलहाल वे सोनी टीवी पर ‘सुपरस्टार डांसर सीजन 5’ को जज कर रही हैं। सोशल मीडिया पर भी वे काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। शिल्पा शेट्टी की इस सफाई के बाद यह साफ हो गया है कि बैस्टियन रेस्टोरेंट बंद नहीं हो रहा, बल्कि नए अवतार में वापसी की तैयारी में है। अम्माकाई साउथ इंडियन रेस्टोरेंट की शुरुआत के साथ ही बैस्टियन बीच क्लब का री-ओपनिंग एक्ट्रेस के बिजनेस को और मजबूत बनाएगा। READ MORE: रेप के आरोप में पुलिस ने “ये रिश्ता क्या कहलाता है” फेम एक्टर आशीष को किया गिरफ्तार, CCTV से मिले अहम सबूत

New GST Slab: दवाएं, कार-AC सस्ते लेकिन ये चीजें हो गई महंगी, किसका फायदा किसका नुकसान; देखें पूरी लिस्ट

New GST Slab

New GST Slabs: GST काउंसिल की 56वीं बैठक में टैक्स व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 सितंबर को घोषणा की कि अब GST के 4 स्लैब की जगह केवल 2 स्लैब होंगे – 5% और 18%। यह बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू होगा। आम आदमी को मिलेगी बड़ी राहत नई GST व्यवस्था से रोजमर्रा की जरूरतों का सामान सस्ता हो जाएगा। साबुन, शैंपू से लेकर AC, कार तक की कीमतें कम हो सकती हैं। यह फैसला आम जनता के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा। स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी छूट स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में GST परिषद ने अहम फैसले लिए हैं। दवाओं की कीमतों में भारी कमी करते हुए 33 जीवनरक्षक दवाओं पर GST को हटा दिया, जिन पर पहले 12% GST लगता था। इसके अलावा कैंसर और दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर भी टैक्स को 5% से घटाकर 0% कर दिया गया है, जबकि अन्य दवाओं पर GST को 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है। बीमा के क्षेत्र में भी मरीजों को राहत मिली है, व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा और जीवन बीमा पॉलिसी पर अब कोई GST नहीं लगेगा। किसानों के लिए खुशखबरी कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी पर GST को 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है, जिससे किसानों को आधुनिक खेती के उपकरण खरीदने में आसानी होगी। बायो पेस्टिसाइड्स पर भी टैक्स 12% से कम करके 5% कर दिया गया है, जो जैविक खेती को बढ़ावा देगा। इसके साथ ही प्राकृतिक मेंथॉल पर भी GST 12% से घटाकर 5% किया गया है। कौन सा सामान हुआ सस्ता? आम जनता की दैनिक जरूरतों के सामान में व्यापक कमी की गई है। घरेलू जरूरतों में दूध, रोटी, पराठा और छेना जैसे खाद्य पदार्थों को GST फ्री कर दिया गया है। TV और फ्रिज जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान पर कम दर लागू होगें, जबकि साबुन और साइकिल पर भी GST कम किया गया है। निर्माण क्षेत्र में सीमेंट पर GST को 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है, जिससे घर बनाना सस्ता हो जाएगा। ग्रेनाइट पर टैक्स 12% से कम करके 5% किया गया है। हस्तशिल्प के क्षेत्र में भी राहत दी गई है, हैंडीक्राफ्ट आइटम्स और लेदर गुड्स पर GST 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है। लग्जरी आइटम्स पर भारी टैक्स अमीरों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले लग्जरी सामान पर सरकार ने भारी टैक्स लगाया है। 40% GST अब मध्यम और बड़ी कारों, 350cc से ज्यादा इंजन वाली मोटरसाइकिलों, प्राइवेट जेट, हेलिकॉप्टर और यॉट्स पर लागू होगा। हानिकारक उत्पादों को महंगा करने के उद्देश्य से पान मसाला, गुटखा, सिगरेट और बीड़ी पर 40% GST लगाया गया है। इसके अलावा सुगर ड्रिंक्स पर भी 40% GST लागू होगा, जिससे इन हानिकारक पदार्थों का सेवन कम होने की उम्मीद है। कब से लागू होंगे नए नियम? नई GST दरों का लागू होना दो चरणों में होगा। प्रथम चरण में 22 सितंबर 2025 से अधिकतर बदलाव प्रभावी हो जाएंगे। इस तारीख से दवाओं पर शून्य कर, कृषि उपकरणों पर कम दरें और घरेलू चीजों पर राहत मिलना शुरू हो जाएगी। द्वितीय चरण में तंबाकू पर 40% GST का प्रावधान लागू होगा।  PM मोदी की घोषणा का परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में टैक्स व्यवस्था को सरल बनाने की बात कही थी। GST परिषद का यह फैसला उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। READ MORE: रेप के आरोप में पुलिस ने “ये रिश्ता क्या कहलाता है” फेम एक्टर आशीष को किया गिरफ्तार, CCTV से मिले अहम सबूत