Aayudh

Liquour Ban : मध्य प्रदेश के धार्मिक स्थलों में शराब पर लगा प्रतिबंध…

Liquor Ban

Liquor Ban : मध्य प्रदेश सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए राज्य के 19 प्रमुख धार्मिक स्थलों पर शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला 31 मार्च 2025 की मध्यरात्रि से सभी स्थानों पर लागू हो जाएगा। मुख्यमंत्री के इस कदम का मुख्य उद्देश्य धार्मिक स्थानों की पवित्रता को बनाए रखना और श्रद्धालुओं के लिए एक शुद्ध वातावरण सुनिश्चित करना है। Liquor Ban : यहाँ बंद होंगी शराब की दुकानें इस प्रतिबंध के तहत उज्जैन, ओंकारेश्वर, मैहर, चित्रकूट, ओरछा जैसे प्रमुख धार्मिक नगरों में शराब की दुकानों पर प्रतिबंध लगाया गया है। जानकारी के अनुसार, 19 स्थानों पर कुल 47 शराब की दुकानें बंद की गई हैं। सरकार ने कहा है कि इन दुकानों को अन्य स्थानों पर स्थानांतरित नहीं किया जाएगा, बल्कि इन्हें पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। CM मोहन यादव का यह निर्णय धार्मिक स्थलों की पवित्रता और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कालभैरव मंदिर और शराब चढ़ावे पर विवाद हालांकि, इस प्रतिबंध के बीच उज्जैन के कालभैरव मंदिर में शराब चढ़ाने की परंपरा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कालभैरव मंदिर में शराब चढ़ाने की प्रथा सदियों पुरानी है और इसे भक्तों की आस्था का हिस्सा माना जाता है। मंदिर समिति ने इस मुद्दे पर स्पष्टता के लिए सरकार को पत्र लिखा था, लेकिन फिलहाल उसका कोई जवाब नहीं मिला है। सरकार की चुप्पी ने स्थानीय लोगों और पुजारियों के बीच बहस छेड़ दी है। कुछ का मानना है कि धार्मिक परंपराओं को छूट दी जानी चाहिए, जबकि अन्य इसे प्रतिबंध के दायरे में शामिल करने की वकालत कर रहे हैं। शराब व्यवसाय से जुड़े लोग हुए नाराज एक तरफ इस फैसले का स्वागत धार्मिक संगठनों और तीर्थयात्रियों ने द्वारा किया गया है, तो वहीं शराब व्यवसाय से जुड़े लोगों में नाराजगी साफ दिख रही है। व्यापारियों का कहना है कि इससे उनकी आजीविका पर असर पड़ेगा। दूसरी ओर, आम जनता सरकार के इस फैसले का सर्मथन कर रही है, क्योंकि इससे धार्मिक स्थलों पर शांति और स्वच्छता बढ़ेगी। फिलहाल सरकार ने व्यापारियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की कोई घोषणा नहीं की है। ALSO READ : Abdul Rehman Death : Hafiz Saeed का करीबी रिश्तेदार अब्दुल रहमान मारा गया… WATCH : https://youtu.be/0g83K8Z2dMQ?si=Pn1ZW5Or2MDKpYMB

Abdul Rehman Death : Hafiz Saeed का करीबी रिश्तेदार अब्दुल रहमान मारा गया…

Abdul Rehman

Abdul Rehman Death : 31 मार्च 2025 को पाकिस्तान के कराची में एक सनसनीखेज घटना ने सुर्खियां बटोरीं, जब लश्कर-ए-तैयबा के फाइनेंसर और कुख्यात आतंकी हाफिज सईद के करीबी रिश्तेदार अब्दुल रहमान की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना ईद के मौके पर हुई, जब कराची की सड़कों पर दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने अब्दुल रहमान पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। Abdul Rehman का Hafiz Saeed के साथ गहरा रिश्ता अब्दुल रहमान को लश्कर-ए-तैयबा के लिए धन जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला माना जाता था। अब्दुल का कनेक्शन 26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद के साथ भी था, जो भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी है। यह हत्या कराची के एक व्यस्त इलाके में हुई, जहां हमलावरों ने सुनियोजित तरीके से अब्दुल रहमान को निशाना बनाया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ़ नजर आ रहा है कि हमलावर हमले के बाद मौके से फरार हो गए। लश्कर-ए-तैयबा के लिए करता था फंडिंग अब्दुल रहमान का लश्कर-ए-तैयबा के संचालन में अहम योगदान था। वह संगठन के लिए फंडिंग के नेटवर्क को संभालता था, जिससे आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया जाता था। उसकी हत्या को आतंक के खिलाफ एक बड़े प्रहार के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन यह सवाल भी उठता है कि क्या यह हमला किसी आंतरिक विवाद का नतीजा है या फिर किसी बाहरी ताकत की साजिश। आतंकियों की रहस्यमयी हत्याएं हाल के महीनों में पाकिस्तान में कई आतंकियों की रहस्यमयी हत्याएं हुई हैं, जिसमें लश्कर और अन्य संगठनों के बड़े नाम शामिल हैं। अब्दुल रहमान की मौत इस कड़ी में एक और नाम जोड़ती है। यह घटना उस समय हुई, जब हाफिज सईद खुद पाकिस्तान की जेल में कैद है। हालांकि, उसकी गिरफ्तारी के बावजूद लश्कर-ए-तैयबा की गतिविधियां कम नहीं हुई थीं। अब्दुल रहमान जैसे लोग संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत करने में जुटे थे। उसकी हत्या से लश्कर के फंडिंग नेटवर्क को गहरा झटका लग सकता है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यह हमला पाकिस्तान के भीतर आतंकी संगठनों के खिलाफ बढ़ते दबाव का परिणाम हो सकता है, जबकि अन्य इसे आपसी रंजिश या बदले की कार्रवाई मान रहे हैं। हालांकि, हमलावरों की पहचान और उनके मकसद का खुलासा अभी बाकी है। यह घटना वैश्विक आतंकवाद के बदलते स्वरूप को भी उजागर करती है। ALSO READ : Eid के मौके पर फिलिस्तीन को लेकर छिड़ा विवाद, वीडियो हुआ वायरल WATCH : https://youtu.be/0g83K8Z2dMQ?si=Pn1ZW5Or2MDKpYMB

Eid के मौके पर फिलिस्तीन को लेकर छिड़ा विवाद, वीडियो हुआ वायरल

Eid

Protest On Eid : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुस्लिम समुदाय के द्वारा फिलिस्तीन के झंडे लहराए गए। Eid के मौके पर नमाज अदा करने के बाद फिलिस्तीन के लोगों के लिए दुआएं मांगी गयीं। काली पट्टी बांधकर वक़्फ़ बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया गया। इस प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीति के गलियारों में धुआँ उठना शरू हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो भोपाल में एक तरफ नमाज अदा कर देश और दुनिया की सलामती के लिए दुआ मांगी जा रही थी तो वहीं दूसरी तरफ कुछ मुसलमान फिलिस्तीन के समर्थन में उतर आये। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक युवक “I STAND WITH PALESTINE” का बैनर लिए नजर आया। उस बैनर पर फिलिस्तीन का झंडा भी बना हुआ है। वीडियो में युवक फिलिस्तीन की आजादी की मांग कर रहा है। Eid के मौके पर रामेश्वर शर्मा की नसीहत फिलिस्तीन की चिंता करने और उसकी आजादी की मांग करने वाले युवक पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा, फिलिस्तीन के झंडे लेकर नमाज पढ़ना ना तो खुदा की इबादत है और ना ही राष्ट्रभक्ति। कभी इन्होंने हिंदुस्तान का तिरंगा लेकर नमाज पढ़ी है, ऐसा काम करिए जो हिंदुस्तान में पसंद किया जाए। उन्होंने आगे कहा, “नमाज करने की जगह को बंदगी का केंद्र रहने दो, इसपर राजनीति करने की आवश्यकता नहीं है।” विश्वास सारंग ने की टिपण्णी भाजपा के मंत्री विश्वास सारंग ने भी फिलिस्तीन का समर्थन करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा, हिंदुस्तान की खा रहे हो तो हिंदुस्तान की बात करो। देश को तोड़ने की साजिश बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा, जब देश में पुलवामा हमला हुआ, जब मुंबई अटैक हुआ, जब बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार हुए तब इनलोगों ने काली पट्टी बांधकर विरोध नहीं किया। ALSO READ : Bhopal Love Jihad : मुस्लिम युवक ने हिन्दू लड़की को किया आत्महत्या के लिए मजबूर WATCH : https://youtu.be/0g83K8Z2dMQ?si=Pn1ZW5Or2MDKpYMB

Meerut Clash On Eid : ईद के मौके पर दो मुस्लिम पक्ष भिड़े…लाठी भी चली, पथराव भी हुआ

Meerut

Meerut Clash On Eid : ईद के मौके पर जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं उत्तर प्रदेश के मेरठ में मुस्लिम समुदाय के दो पक्ष आपस में भीड़ गए। सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग एक दूसरे पर पथराव करते नजर आ रहे हैं। Meerut Clash : ईद के मौके पर विवाद सोमवार (31 मार्च, 2025) को मेरठ में एक ही समुदाय के दो लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथरों से भी हमला किया। जानकारी के मुताबिक मारपीट का कारन बच्चों के बीच हुए विवाद को बताया जा रहा है। इस मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के लोग घायल भी हुए हैं। दो पक्षों के लोग मुस्लिम समुदाय के ही थे। पुलिस ने लिया एक्शन जब इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिली तब पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही हालत को काबू कर लिया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर FIR दर्ज़ करवाया है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में भी लिया। मारपीट में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह घटना सिवालखास इलाके बतायी जा रही है। इस घटना के बाद SP देहात राकेश कुमार ने बताया कि नाजिम और जाहिद नाम के दो व्यक्ति देर शाम बाजार में गए थे, जाहिद की किसी से कहासुनी हुई जिसके बाद नाजिम ने गाली देने से जाहिद को मना किया, आज ईद की नमाज होने के बाद दोनों पक्ष के बीच एक बार फिर से कहासुनी हुई, जिसके बाद पथराव हो गया। ALSO READ : Bhopal Love Jihad : मुस्लिम युवक ने हिन्दू लड़की को किया आत्महत्या के लिए मजबूर WATCH : https://youtu.be/0g83K8Z2dMQ?si=Pn1ZW5Or2MDKpYMB

Waqf Amendment Bill Protest : “कश्मीर में पंडितों पर अत्याचार हुआ तब पट्टी नहीं बांधी…”

Waqf Amendment Bill

Waqf Amendment Bill Protest : देश समेत मध्य प्रदेश भी ईद के जश्न में सराबोर है, लेकिन इस जश्न के मौके पर कुछ लोगों ने इसमें खलल डालने का भी काम किया। प्रदेश की राजधानी भोपाल के ताज उल मसाजिद, जामा मस्जिद और मोती मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। हर साल की तरह इस साल भी नमाज का ऐलान तोप से गोला दागकर किया गया। नमाज से पहले काजी मुश्ताक अली नदवी ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा, करैक्टर और क्वालिटी पैदा करो, नशे से दूर रहो। हलाल और हराम में फर्क करना सीखो। अपने बच्चों को अच्छी तालीम दो। Waqf Amendment Bill Protest : काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन एक तरफ लोगों ने ईद के मौके पर देश और दुनिया में शांति की दुआ मांगी तो वहीं कुछ लोग अपने हाथों पर पट्टी बांधकर प्रदर्शन के लिए उतरे। भोपाल के ईदगाह और अन्य मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने वक़्फ़ संसोधन अधिनियम 2024 के खिलाफ प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का कहना है कि यदि यह बिल पास हो गया तो मस्जिदों, दरगाहों और कब्रिस्तान जैसी सम्पतियों से समुदाय का अधिकार खत्म हो जाएगा। वहीं मस्जिद के बाहर कुछ लोगों ने फिलिस्तीन के समर्थन में नारे लगाए, फिलिस्तीन का झंडा लेकर फिलिस्तीन के लोगों के लिए दुआ मांगी। विश्वास सारंग का पलटवार, उन्माद बर्दास्त नहीं मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोग फिलिस्तीन का बैनर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके बाद प्रदेश की राजनीति गरमाई हुयी है। मंत्री कैलाश विश्वास सारंग ने प्रदेश और देश में उन्माद फ़ैलाने वालों को साफ़ चेतावनी देते हुए कहा, जो लोग फिर से उन्माद शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें बर्दास्त नहीं किया जाएगा। मंत्री ने कांग्रेस और प्रियंका गाँधी को इसका जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा, इसकी शुरुआत संसद में प्रियंका गाँधी ने की थी। फिलिस्तीन के पक्ष में बैग लेकर इस भावना को उज्ज्वलित करने का काम किया था। उन्होंने कहा, कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीती कर रही है। बांग्लादेश में जब हिन्दुओं पर अत्याचार होते हैं तब उन्हें उनके समर्थन में बैग लेने की याद नहीं रहती। मंत्री ने आराजकता फैलाने वालों को एक सलाह भी दी और कहा “यदि हिंदुस्तान की खा रहे हैं तो हिंदुस्तान के ही बारे में सोंचें। फ़िरक़ा-परस्ती की मानसिकता अब इस देश में बर्दास्त नहीं की जायेगी।” विश्वास सारंग ने कहा, देश को तोड़ने की कोशिश… मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा वक़्फ़ संसोधन अधिनियम 2024 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विषय पर भी मंत्री विश्वास सारंग ने मीडिया को अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, कानून को बिना पढ़े हुए इस तरह का विरोध प्रदर्शन देश को तोड़ने की मानसिकता का परिचायक है। आपने काली पट्टी तब नहीं बाँधी जब पुलवामा में सेना पर अटैक हुआ, तब नहीं बाँधी जब बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ अत्याचार हुए। वक़्फ़ बोर्ड से किस गरीब मुस्लमान का फायदा हो रहा है? मुस्लिम नेताओं ने Waqf की जमीन पर कब्ज़ा किया मंत्री ने Waqf Amendment Bill को लेकर कहा, इस बिल के बार में अफवाहें फैलाकर गरीब मुसलमानों को गुमराह किया जा रहा है। वक्फ बोर्ड से केवल बेजा कब्जा करने वाले अमीर मुस्लिम नेताओं को फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा, यह विरोध प्रदर्शन तब होना चाहिए था, जब पुलवामा में देश के सैनिकों पर हमला हुआ था। ALSO READ : Salman Khan की घड़ी पर छिड़ा विवाद, Rameshwar Sharma ने दिया जवाब WATCH : https://youtu.be/0g83K8Z2dMQ?si=Pn1ZW5Or2MDKpYMB

‘Sikandar’ Box Office Collection 2025 : ‘छावा’ का नहीं तोड़ पायी रिकॉर्ड…

Sinkandar

Sikandar Box Office Collection : सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च 2025 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ‘सिकंदर’ ने पहले दिन भारत में नेट कलेक्शन के रूप में 30 करोड़ रुपये कमाए, जिसके साथ यह 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई। यह सलमान खान के प्रशंसकों के लिए ईद का एक खास तोहफा साबित हुआ। ‘Sikandar’ में पहली बार दिखी यह जोड़ी ‘सिकंदर’ का निर्देशन एआर मुरुगदॉस ने किया है, जिन्होंने इससे पहले ‘गजनी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं, और यह जोड़ी पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आई। इसके अलावा फिल्म में काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आए। सलमान की यह फिल्म उनकी पिछली रिलीज ‘टाइगर 3’ के दो साल बाद आई है, इस मूवी को लेकर उनके फैंस में अधिक उत्साह देखने को मिला। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है, जिनके साथ सलमान की जोड़ी पहले ‘किक’ में हिट साबित हो चुकी है। Sikandar Box Office : Day 1 कलेक्शन सलमान खान की मूवी, ‘सिकंदर’ ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद यह 2025 में विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ के बाद दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बनी। ‘छावा’ ने अपने पहले दिन 33 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसके चलते ‘सिकंदर’ उससे थोड़ा पीछे रह गई। हालांकि, सलमान की पिछली रिलीज फिल्मों जैसे ‘सुल्तान’ (36.54 करोड़) और ‘टाइगर 3’ (44.50 करोड़) की तुलना में यह आंकड़ा कम रहा। फिल्म का प्रदर्शन फिल्म की ओपनिंग को लेकर पहले से ही काफी चर्चा थी। एडवांस बुकिंग में भी ‘सिकंदर’ ने अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा था कि यह 25-30 करोड़ रुपये के बीच ओपनिंग ले सकती है। हालांकि, कुछ मिक्स्ड रिव्युज और ऑनलाइन पायरेसी की खबरों ने इसके प्रदर्शन पर असर डालने की कोशिश की, लेकिन सलमान के फैंस ने थिएटर्स में पहुंचकर इसे सपोर्ट किया। फिल्म का एक्शन और सलमान का दमदार अवतार दर्शकों को पसंद आया, हालांकि स्क्रिप्ट को लेकर कुछ आलोचनाएं भी सामने आईं। कुल मिलाकर, ‘सिकंदर’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर एक मजबूत शुरुआत की है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ईद की छुट्टी और वीकेंड के दम पर यह फिल्म कितना आगे बढ़ पाती है। READ MORE : Ghibli Style Image : AI की मदद से फ्री में बनाएं…Internet पर करें ट्रेंड WATCH : https://youtu.be/0g83K8Z2dMQ?si=Pn1ZW5Or2MDKpYMB

Ghibli Style Image : AI की मदद से फ्री में बनाएं…Internet पर करें ट्रेंड

Ghibli Style

Ghibli Style Image : यदि आप भी AI का इस्तेमाल करके Ghibli Style इमेज बनाना चाहते हैं तो परेशान मत होइए। Ghibli Style इमेज यूं तो Chat Gpt 4.0 के पेड यूजरर्स के लिए है, लेकिन इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप फ्री में Ghibli Style इमेज आसानी से बना पाएंगे। हम आपको ChatGPT और Grok 3 की मदद से फ्री में Ghibli Style इमेज बनाने का आसान तरीका बताएंगे। ChatGPT से Ghibli Style इमेज बनाएं OpenAI ने ChatGPT को अपग्रेड करने के बाद GPT-4.0 मॉडल लॉन्च किया है। यह मॉडल आपको घिब्ली स्टाइल की तस्वीरें बनाने की सुविधा देता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको इस प्रोसेस को फॉलो करना होगा : फ़िलहाल ChatGPT ने अपने फ्री यूजरर्स के लिए रोज सिर्फ 2-3 इमेजेज बनाने की सीमा रखी है। यदि आपको इससे ज्यादा इमेजेज बनाने हैं तो फिर आपको इसका प्रीमियम प्लान लेना होगा, जिसकी कीमत लगभग 20 डॉलर (1700 रुपये) है। Grok 3 से फ्री में बनाएं Ghibli Style Image Ghibli Style Image बनाने के लिए xAI द्वारा विकसित Grok 3 भी एक बेहतर विकल्प है। Grok में घिब्ली स्टाइल इमेज बनाने के लिए आपको किसी सब्सक्रिप्शन की जरुरत नहीं है। आइए जानते हैं इसके इस्तेमाल करने का तरीका : ALSO READ : Myanmar Earthquake : मौत का आंकड़ा दस हजार के पार…भारत ने बढ़ाया हाथ WATCH : https://youtu.be/0g83K8Z2dMQ?si=e6_XxuRznaUnePLJ