Aayudh

मध्यप्रदेश के Sheopur में रची जा रही ‘गजवा-ए-हिंद’ की साजिश…

Sheopur

Sheopur : आज से दो साल पहले फरवरी 2023 की बात है, NIA ने कोर्ट में एक ऐसा खुलासा किया, जिसने पूरे देश को चौंका दिया। NIA ने कोर्ट में PFI का बनाया हुआ 7 पन्नों का एक डॉक्यूमेंट पेश किया। इस डॉक्यूमेंट में भारत को इस्लामिक देश में बदलने की पूरी साजिश रची गई थी। इस डॉक्यूमेंट का नाम था “Towards The Rule Of Islam In India”. क्या होता है ‘गजवा-ए-हिंद’ ? गजवा-ए-हिंद में गजवा का अर्थ ‘इस्लाम को फैलाने के लिए की जाने वाली जंग’ से है। इस जंग में शामिल इस्लामिक लड़ाकों को ‘गाजी’ कहा जाता है। यदि आसान शब्दों में समझें तो ‘गजवा-ए-हिंद’ का मतलब भारत में जंग के जरिये इस्लाम की स्थापना करना है। भारत का इस्लामीकरण करना है। इस्लाम के अनुसार दुनिया को दो हिस्‍सों में बांटा गया है। एक, जहां इस्लाम को मानने वालों का शासन है और दूसरा, जहां इस्लाम मानने वाले लोग रहते तो हैं। लेकिन वहां शासन किसी दूसरे धर्म का है। इस्लाम में मुस्लिम शासन वाले देश को दारुल इस्लाम कहा जाता है। वहीं, गैर मुस्लिम शासन वाले देश को दारुल हर्ब कहा गया है। दारुल हर्ब एक अरबी शब्द है, जिसका मतलब होता है ‘युद्ध का घर’. दारुल हर्ब शब्द का इस्तेमाल उन देशों के लिए किया जाता है जहां अल्लाह को नहीं मानने वाले लोगों की बहुमत है। Sheopur : मध्य प्रदेश को बनाया जा रहा निशाना भारत सरकार ने 2022 में PFI को एक “गैरकानूनी संगठन” घोषित कर दिया था। मध्य प्रदेश में भोपाल, रायसेन, खंडवा, मंदसौर, और श्योपुर PFI के मुख्य केंद्र बन गए थे। जब पुलिस ने इन ठिकानों पर रेड मारी तो कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनसे पूछताछ में पता चला कि राजस्थान के कोटा में उनका ट्रेनिंग सेंटर हुआ करता था। देश के अन्य ठिकानों से पकड़े गए PFI के सदस्यों ने भी यह खुलासा किया था कि वह अक्सर श्योपुर जाया करते थे। श्योपुर मध्य प्रदेश के पिछड़े जिलों में से एक है। यहाँ 23 प्रतिशत लोग ST और 16 प्रतिशत लोग SC वर्ग के रहते हैं। साथ ही 6 प्रतिशत मुस्लिम वर्ग के भी हैं। श्योपुर बन रहा मुसलमानों का गढ़ श्योपुर में रहने वाली जनजातियों में ‘सहरिया’ जनजाति के लोग सबसे अधिक रहते हैं। लेकिन वर्तमान में यहाँ एक अलग ही तस्वीर नजर आती है। Aayudh की टीम जब एक मामले की पड़ताल के लिए वहाँ पहुंची तो हकीकत कुछ और ही निकलकर सामने आयी। Aayudh की मुलाकात गुड्डी बाई से हुयी, जो श्योपुर में ही रहती हैं। वैसे वो खुद को आदिवासी कहती हैं लेकिन रहती हैं एक मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति ‘सलीम’ के साथ। क्या है पूरा मामला ? जब Aayudh की टीम श्योपुर पहुंची तब हमारी मुलाकात गुड्डी बाई से हुयी, गुड्डी एक मुस्लिम युवक सलीम के साथ रहती हैं। जब हमनें गुड्डी से उनकी शादी के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उनकी शादी 30 साल पहले हुयी थी। पहले सलीम की बेगम और गुड्डी बाई एक साथ ही रहते थे। आज सलीम भी गुड्डी बाई की ही जमीन पर रह रहा है। गुड्डी बाई से नाम से लिया लोन आपको बता दें कि सलीम, गुड्डी बाई को अपने जाल में फंसाकर उसके साथ रहने लगा। फिर गुड्डी बाई के ही नाम से बैंक से लोन लिया। यह लोन सलीम ने अपना नया कारोबार शुरू करने के लिए लिया था। अब खेती भी गुड्डी बाई के नाम से मिली सरकारी जमीन पर की जा रही है। कैसे हुयी मुलाकात ? जब Aayudh की टीम गुड्डी बाई से मिली तो गुड्डी बाई ने बताया कि वह एक समय पर काफी परेशान थी। तभी उनकी मुलाकात कासिम से हुयी और कासिम ने उनके घर आना-जाना शुरू कर दिया। कासिम पिछले 3 महीनों से गुड्डी बाई के साथ रह रहा है। इससे पहले कासिम ने एक और शादी कर रखी है। कासिम ने गुड्डी बाई को अपनी जाल में इस कदर फंसाया है की गुड्डी अपना धर्म तक बदलने को तैयार हैं। जब Aayudh ने कुछ और महिलाओं से बात करने की कोशिश की तब वो बात करने के लिए भी तैयार नहीं हुईं। ऐसा केवल एक मामला नहीं है, बल्कि पूरे श्योपुर इसका एक जाल फैला हुआ है। मुस्लिम समुदाय के लोग आदिवासियों को बना रहे शिकार आज से कुछ दिनों पहले इसी श्योपुर के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। जब जमातें यहाँ रुक रही थीं। जब बांग्लादेश से आ रहे लोग यहाँ रुक रहे थे। श्योपुर से सटे एक पंचायत में ठेकेदार पप्पू पठान रहता है। जिसकी दूसरी पत्नी आदिवासी महिला ‘फूला’ हैं। फूला ने हाल ही में जिला पंचायत का चुनाव लड़ा था। वह कई 1600 वोटों के अंतर से चुनाव हार गयीं लेकिन पप्पू ने SC सीट से अपने साले को पंचायत का सरपंच बनवा दिया। अब गांव की सत्ता पप्पू के हाथों में है। अध्यक्ष, सहरिया आदिवासी समाज : पप्पू पठान ने आज से कई सालों पहले ‘फूला’ नाम की एक आदिवासी महिला से शादी की थी। उसने मुस्लिम धर्म अपना लिया। फूला का भाई यहाँ का सरपंच है। रिश्ते में वह पप्पू का साला लगता है। आदिवासी महिलाओं को फंसाकर उनका फायदा उठाते हैं। सरकारी योजनाओं का भी फायदा उठाते हैं। ये कोई इकलौता मामला नहीं है, ऐसे कई मामले हैं जिसमें आदिवासी महिलाएं मुस्लिमों की दूसरी और तीसरी पत्नियां बानी हुई हैं। एक व्यक्ति से जब हमनें बात की तो उसने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया। उस व्यक्ति ने कहा, शादी-वादी कुछ नहीं करते हैं साहब, ऐसे ही रख लेते हैं। आदिवासी महिलाओं को फंसाकर उसके नाम से पट्टा करवा लेते हैं। आदिवासी लोगों के लिए सरकार के प्रावधान आपको बता दें की जनजाति समाज के अधिकारों के लिए सरकार ने कई ऐसे कानून बनाए हैं, जिससे उनकी जमीन को कोई और नहीं खरीद सकता। लेकिन आदिवासी महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाकर मुस्लिम समुदाय के लोग तेजी से जमीनों की खरीदारी कर रहे हैं। आदिवासी महिलाओं के नाम पर पट्टे ख़रीदे जा रहे हैं। सामाजिक संगठनों ने उठाये कदम इस तरह के कई मामले जब सामने आये तब सामाजिक संगठनों ने भी इसके खिलाफ आवाज उठायी। अनीता सिकरवार जो मध्य

GT VS PBKS IPL 2025 : नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा जोरदार मुकाबला…

GT VS PBKS

GT VS PBKS : ग़ुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच का यह मुक़ाबला IPL 2025 का पांचवां मैच है, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज (25 मार्च 2025) को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। दोनों टीमें अपने सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी, और यह मैच रोमांचक होने की उम्मीद है। प्लेइंग XI में शामिल खिलाड़ी (संभावित) ग़ुजरात टाइटन्स (GT) : शुभमन गिल (कप्तान) प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुधरसन, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा GT ने जोस बटलर और तेज गेंदबाजी लाइनअप जैसे कागिसो रबाडा, गेराल्ड कोएट्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल कर अपनी टीम में सुधार किया है। शुभमन गिल, ने पिछले वर्ष शानदार प्रदर्शन किया था। इस वर्ष टीम की अगुआई करेंगे। पंजाब किंग्स (PBKS): श्रेयस अय्यर (कप्तान) प्लेइंग XI: प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, नेहल वाधेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जेन्सन, हरप्रीत ब्रार, विजयकुमार व्यशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल PBKS ने प्रभसिमरन सिंह और शशांक सिंह जैसे खिलाड़ियों को बरकरार रखा है और अर्शदीप सिंह, हरप्रीत ब्रार को वापस लाया है। श्रेयस अय्यर, जो अपनी कप्तानी के लिए जाने जाते हैं, टीम की कमान संभालेंगे। ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस जैसे ऑलराउंडर टीम को संतुलन प्रदान करेंगे। GT VS PBKS : पिच का हाल गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम, बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिच मानी जाती है। पिच अच्छी उछाल प्रदान करती है और गेंद बल्ले पर आसानी से आती है, जिससे बल्लेबाजों को स्कोर करने में मदद मिलती है। हालांकि, शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिल सकती है। स्पिनरों के लिए पिच पर टर्न कम मिलता है, जो उनके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम का इतिहास कुल आईपीएल मैच खेले गए: 36पहली पारी में जीत: 15दूसरी पारी में जीत: 20कोई परिणाम नहीं: 1उच्चतम स्कोर: 233/3 (GT vs MI, IPL 2023 क्वालीफायर-2)निम्नतम स्कोर: 89 ऑल आउट (GT vs DC, 2024) GT VS PBKS के मुख्य प्लेयर GT के लिए: PBKS के लिए: अनुमान ऐतिहासिक डेटा के आधार पर, दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा हो सकता है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दूसरी पारी में जीतने की दर 55.56% है, जो इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम के लिए रणनीति बनाने में महत्वपूर्ण हो सकता है। ALSO READ : Bihar Board 12th Result : एक बार फिर से लड़कियों ने मारी बाजी, किसने किया टॉप ? WATCH : https://youtu.be/0agzN9_bVP0?si=Tgomv6yfBnOkN0Pk

Bihar Board 12th Result : एक बार फिर से लड़कियों ने मारी बाजी, किसने किया टॉप ?

Bihar Board

Bihar Board Result Out : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 12वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। एक बार फिर से बिहार ने लगातार सातवीं बार इंटर परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा सबसे पहले कर दी है। Bihar Board ने टॉपर्स की भी लिस्ट जारी कर दी है। इस साल विज्ञान संकाय की प्रिया जयसवाल ने 484 अंक लाकर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। Bihar Board Topper : कौन हैं प्रिय जयसवाल ? प्रिया जयसवाल बिहार के पश्चिम चम्पारण की रहने वाली हैं। उन्होंने 12वीं की परीक्षा में टॉप किया है। प्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा, तैयारी के दौरान माता-पिता और शिक्षकों का मार्गदर्शन मिला। बड़ी दीदी भी सहयोग मिला। प्रिय ने बताया कि वह आगे चलकर एक डॉक्टर बनना चाहती हैं। कैमिस्ट्री विषय में आये 100 अंक प्रिया इंटर में 484 अंक लाकर बिहार की टॉपर बनी हैं। उन्होंने अंग्रेजी में 100 में से 97 अंक प्राप्त किया। हिंदी में 94 अंक, फिजिक्स में 95 अंक, बायोलॉजी में 98 अंक और कैमिस्ट्री में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। कुल मिलाकर प्रिया ने 500 में से 484 अंक प्राप्त किए। 484 अंक प्राप्त कर प्रिया बिहार की टॉपर बनीं और फर्स्ट डिवीज़न से पास हुई हैं। Bihar Board में विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार इस साल 12वीं की परीक्षा में सबसे ज्यादा विद्यार्थी विज्ञान संकाय से शामिल हुए। इस वर्ष कुल 86.7 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। पिछले वर्ष कुल 81.2 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए थे। सबसे अच्छा प्रदर्शन कॉमर्स के विद्यार्थियों ने दिखाया, हालांकि टॉपर विज्ञान संकाय की विद्यार्थी प्रिया बनीं। कॉमर्स स्ट्रीम में सबसे अधिक 94.77%, विज्ञान में 89.66%, और कला में 82.75% परीक्षार्थी पास हुए हैं। टॉपर्स को मिलेगा कैश प्राइज इस वर्ष से 12वीं के टॉपर्स को बढ़ी हुई पुरस्कार राशि दी जायेगी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को 2 लाख रूपए कैश प्राइज, एक लैपटॉप और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। दूसरे स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को 1.5 लाख रूपए कैश प्राइज दिया जाएगा, जो पिछले बार से दुगुना है। पिछले वर्ष यह राशि 75,000 रूपए थी। वहीं तीसरे स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को 1 लाख रूपए दिए जाएंगे। चौथे से दसवें स्थान तक आने वाले विद्यार्थियों को 30 हज़ार रूपए कैश प्राइज दिए जाएंगे। पिछले वर्ष से कितनी बढ़ी राशि ? वर्ष 2025 से पहले सरकार के द्वारा प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को 1 लाख रूपए की राशि दी जाती थी। दूसरा स्थान लाने पर 75,000 रूपए और तीसरा स्थान लाने वाले को 50 हज़ार रूपए दिए जाते थे। वहीं चौथे से दसवां स्थान लाने वाले विद्यार्थियों को केवल 15 हज़ार रूपए मिलते थे, जिसे बढ़ाकर 30 हज़ार कर दिया गया है। ALSO READ : Kunal Kamra Controversy : कामरा के घर पहुंची मुंबई पुलिस, Eknath Shinde ने दिया जवाब WATCH : https://youtu.be/0agzN9_bVP0?si=Tgomv6yfBnOkN0Pk

Kunal Kamra Controversy : कामरा के घर पहुंची मुंबई पुलिस, Eknath Shinde ने दिया जवाब

KUNLA KAMRA

Kunal Kamra Controversy : देश के चर्चित कॉमेडियन कुणाल कामरा अब खुद चर्चा का विषय बन चुके हैं। एकनाथ शिंदे को लेकर गाये गए गीत ने उनके लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इन दिनों कुणाल कामरा के वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे पर एक गीत के जरिए तंज कसा है। वीडियो के वायरल होने के बाद शिवसेना समर्थकों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। उनके खिलाफ FIR भी दर्ज़ की गई है। मुंबई पुलिस ने मंगलवार (25 मार्च 2025) को उन्हें पूछताछ के लिए भी बुलाया। हालंकि मुंबई में न होने की वजह से वह पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे। पुलिस का कहना है कि उन्हें नोटिस भी भेजा गया था और वाहट्सएप्प के जरिये भी सूचित किया गया था। “मैं माफ़ी नहीं माँगूंगा” – Kunal Kamra Kunal Kamra ने इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं अपने बिस्तर के नीचे छिपकर इसके खत्म होने का इंतेजार नहीं करूँगा। हमारी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रा का अधिकार केवल अमीरों की चापलूसी करने तक सीमित नहीं है। यदि आप एक ताकतवर व्यक्ति पर मजाक नहीं झेल सकते तो इसका मतलब यह नहीं कि मेरा अधिकार समाप्त हो गया है। कुणाल कामरा ने साफ़ कह दिया है कि वह माफ़ी नहीं मांगेंगे। उनका कहना है कि मैंने केवल वही कहा है जो अजित पवार ने एकनाथ शिंदे को लेकर कहा था। मैं किसी भीड़ से डरने वाला नहीं हूँ। हैबिटैट या कोई भी स्थान मेरी कॉमेडी के लिए जिम्मेदार नहीं है। कानून पर उठाये सवाल कुणाल कामरा ने पुलिस और अदालतों के साथ सहयोग करने की भी बात कही है। उन्होंने कहा, यदि मेरे ऊपर कोई कानूनी कार्रवाही होती है तो मैं पुलिस और अदालतों के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हूँ। लेकिन क्या यह कानून उनलोगों पर भी लागू होगी जिन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आकर तोड़फोड़ की ? एकनाथ शिंदे ने कहा, सुपारी लेकर किया कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे को लेकर एक गीत पढ़ा। इस गीत में उन्होंने एकनाथ शिंदे को गद्दार और कई आपत्तिजनक शब्दों से सम्बोधित किया। इसके बाद महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम भी व्यंग्य समझते हैं। किसी पर कटाक्ष करना गलत नहीं है, लेकिन इसकी भी एक मर्यादा होती है। उन्होंने कहा कि यदि शिष्टाचार बनाकर नहीं रखेंगे तो एक्शन का रिएक्शन भी होता है। उन्होंने इसके पीछे किसी साजिश के भी होने की आशंका जताई है। ALSO READ : Delhi Budget 2025 : यमुना की सफाई के लिए 9000 करोड़, CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली को दी सौगात WATCH : https://youtu.be/0agzN9_bVP0?si=3TqaiJfBxp_OtzDZ

Delhi Budget 2025 : यमुना की सफाई के लिए 9000 करोड़, CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली को दी सौगात

Budget 2025-26

New Delhi Budget 2025-26 : दिल्ली विधानसभा में भाजपा 27 वर्षों के बाद बजट पेश किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता Budget 2025-26 को विधानसभा में पेश करने से पहले कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंची। यहाँ उन्होंने पूजा अर्चना करने के बाद मीडिया से कहा कि बजरंग बली की कृपा से सबकुछ अच्छा होगा। हमारी सरकार राम राज्य के पथ पर चलते हुए, विकास का एक नया अध्याय लिखेगी। Delhi Budget 2025-26 के मुख्य बिंदु : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा, हमारी सरकार का बजट अंबेडकर की समता, दीन दयाल के अंत्योदय, गांधी के सर्वोदय और मोदी जी के सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर आधारित है। पिछली सरकार ने दिल्ली को दीमक की तरह खोखला कर दिया है। इस साल का बजट पिछले 10 साल से बर्बाद हुई दिल्ली को संभालने का एक कदम है। आइये जानते हैं इस बार के बजट में क्या है खास… ALSO READ : Rana Sanga Controversy : Kumar Vishwas ने दिया जवाब, सांसद पर भड़के… WATCH : https://youtu.be/0agzN9_bVP0?si=3TqaiJfBxp_OtzDZ

Rana Sanga Controversy : Kumar Vishwas ने दिया जवाब, सांसद पर भड़के…

Kumar Vishwas

Rana Sanga Controversy : सपा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान पर सियासत गर्मायी हुई नजर आ रही है। उन्होंने पिछले दिनों संसद में Rana Sanga को गद्दार और देशद्रोही बताया था। उन्होंने कहा था कि राणा सांग गद्दार है। उसने इब्राहिम लोधी को हराने के लिए बाबर को भारत आने का निमंत्रण दिया था। Samajwadi Party के सांसद के इस बयान के बाद BJP नेताओं और राजपूत समर्थकों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सपा सांसद से माफ़ी मांगने को कहा है। इसी बीच देश के लोकप्रिय कवि Kumar Vishwas ने भी सांसद के इस बयान की आलोचना की है। राजा भैया ने कहा, राणा सांग को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है। Kumar Vishwas ने कविता के जरिये कसा तंज ‘जुगनू की कुछ औलादों ने सूरज पर प्रश्न उठाये हैं’, कुमार विश्वास ने शब्दों के जरिये सपा सांसद पर तीखा हमला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक कविता पोस्ट कर बिना कुछ कहे ही सबकुछ कह दिया। इस कविता में उन्होंने राणा सांगा पर प्रश्नचिन्ह खड़े करने वालों को जुगनू और राणा सांगा को सूरज बताया है। उन्होंने कविता के जरिये पलटवार करते हुए कहा कि यह देश राणा सांगा के बलिदानों का ऋणी है। ‘महाराणा सांगा’ जुगनू की कुछ औलादों ने सूरज पर प्रश्न उठाए हैं,शेरों की मादों के आगे कुछ ग्रामसिंह चिल्लाए हैं,मेवाड़-वंश कुल-कीर्तिकोष जिनके होने से दीपित है,उन राणा सांगा के घावों पर कुछ भुनगे मँडराए हैं।उनसे कह दो अब देश शौर्य की मुठ्ठी खूब तानता है ,उनसे कह दो यह देश महाराणा की ज्योति जानता है,इतिहास तुम्हारी सरकारों का बंधक नहीं रहेगा अब,उनसे कह दो यह देश लुटेरों को अब नहीं मानता है ॥उनसे कह दो यह देश ऋणी है ऐसे पुण्य-प्रवाहों का,यह देश ऋणी है वीर शिवा के परम प्रतापी छावों का,उनसे कह दो वे राजनीति का गुणा भाग घर में रक्खें,यह देश ऋणी है महाराणा सांगा के अस्सी घावों का॥ किसी के प्रमाण पत्र की जरुरत नहीं BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी Samajwadi Party सांसद के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, राणा सांगा देशभक्त थे या नहीं ?, शिवाजी देशभक्त थे या नहीं ? रानी लक्ष्मीबाई देशभक्त थीं या नहीं? इसके लिए किसी के प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। बृजभूषण शरण सिंह ने सपा सांसद को अपना बयान वापस लेने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इसका खामियाजा समाजवादी पार्टी को भुगतना पड़ सकता है। इतिहास का गौरवशाली पन्ना Raja Bhaiya ने भी मीडिया से बात करते हुए रामजीलाल सुमन के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी, उन्होंने उनके इस बयान को ख़ारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब भी हम किन्हीं दस महापुरषों का नाम लेंगे उसमें राणा सांगा का भी नाम अवश्य आएगा। उनके बारे अफवाह फैलाई जा रही है। उन्होंने बाबर को निमंत्रण नहीं दिया था। राजा भैया ने आगे कहा, राणा सांगा तीन बार इब्राहिम लोधी को युद्ध में हरा चुके थे। सच्चाई यह है कि बहलोल लोधी, जो पंजाब का गवर्नर था, उसने बाबर को आमंत्रित किया था। राणा सांगा हमारे इतिहास के एक गौरवशाली पृष्ठ हैं। ALSO READ : IPL 2025 : DC VS LSG के बीच होगा जोड़दार मुकाबला… WATCH : https://youtu.be/0agzN9_bVP0?si=3TqaiJfBxp_OtzDZ