Suvendu Adhikari On TMC : भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने एक बार फिर से TMC पर निशाना साधा है। बीते सप्ताह नेता ने कहा था कि 6 अप्रैल को प्रदेश में होने वाली रामनवमी के आयोजन में 1 करोड़ से अधिक हिन्दू शामिल होंगे। उन्होंने मंगलवार (18 मार्च 2025) को एक और घोषणा की है। उन्होंने कहा, राज्य में आयोजित होने वाली रामनवमी के कार्यक्रम को यदि किसी ने रोकने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। TMC धूल चाटेगी… सुवेंदु अधिकारी ने TMC पर तीखा हमला किया है, उन्होंने कहा कि यदि राज्य में ममता बनर्जी की सरकार रही तो कुछ दिनों में प्रदेश की स्तिथि बांग्लादेश जैसी हो जाएगी। अब ममता बनर्जी के शासन के कुछ ही दिन बचे हैं। हिन्दू उनके तुष्टिकरण की राजनीति को समझ चूका है। हिन्दू अब उनके इस व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा, “यदि सभी हिन्दू एक हो गए तो पश्चिम बंगाल में TMC धूल चाटेगी। हिंदुस्तान में हिन्दू राज करेंगे और पश्चिम बंगाल में हिन्दुओं के लिए काम करने वाले राज करेंगे।” हिन्दुओं पर हमले पर नहीं हुई कार्यवाही भाजपा नेता ने होली के दिन हिन्दुओं पर हुए हमले का भी मामला उठाया। उन्होंने कहा कि होली के दिन प्रदेश में हुई हिंसा को सदन में चर्चा की अनुमति नहीं दी गई। कुछ पैराग्राफ पढ़ने के बाद भाजपा के शंकर घोष को रोक दिया गया, कहा गया कि सदन में हिन्दू और हिंदुत्व को लेकर चर्चा करना उचित नहीं है। हमें हिन्दू विरोधी सरकार की जरूरत नहीं – सुवेंदु अधिकारी सुवेंदु अधिकारी ने TMC सरकार का विरोध करते हुए कहा कि हमें हिन्दू विरोधी शासन की आवश्यकता नहीं है। सरकार ने होली जैसे त्यौहार के दिन हुई घटना को क्यों दबाया। अधिकारी ने कहा कि हमारे नेता इस विषय पर सदन में चर्चा चाहते थे, मगर सदन में इसपर चर्चा करने से मना कर दिया गया। इसकी अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने TMC को हिन्दू विरोधी बताते हुए कहा कि यह हिन्दू विरोधी सरकार नहीं चाहती कि सच्चाई सामने आए। ALSO READ : Nagpur हिंसा के बाद RSS ने Auragzeb को लेकर कही बड़ी बात… WATCH : https://youtu.be/DoEpwrTzd7M?si=Sb4XYlMjXSGWB5w_
Nagpur हिंसा के बाद RSS ने Auragzeb को लेकर कही बड़ी बात…
RSS on Nagpur Violence : नागपुर में भड़की हिंसा को लेकर RSS ने बड़ी बात कही है। बैंगलोर में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर ने नागपुर हिंसा और औरंगज़ेब को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, किसी भी तरह की हिंसा समाज के लिए अच्छी नहीं है। यह बात उन्होंने बैंगलोर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरआरएस) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक शुरू होने के पहले कही। उनके इस बयान को कई तरह से देखा जा रहा है। उन्होंने आज के समय में औरंगज़ेब को लेकर हो रहे विवाद को भी अप्रासंगिक करार दिया है। RSS : औरंगज़ेब को लेकर क्या कहा ? पत्रकार वार्ता के दौरान जब पत्रकारों ने नागपुर हिंसा को लेकर सवाल पूछे तो सुनील आम्बेकर ने किसी भी तरह की हिंसा को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा समाज के लिए अच्छी नहीं है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जब पत्रकार ने आज के समय में औरंगज़ेब की प्रासंगिकता को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने इसपर अपना रुख साफ़ कर दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में औरंगजेब को लेकर विवाद कतई प्रासंगिक नहीं है। 21 से 23 मार्च तक होगी बैठक RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक की बैठक 21 से 23 मार्च तक बंगलोर में आयोजित की गई है। इस दौरान RSS के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। पिछले वर्ष के कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी। भाजपा के अध्यक्ष चुने जाने पर भी विचार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर भी जल्द फैसला आ सकता है। कार्यक्रम को लेकर दी जानकारी… प्रेस वार्ता के दौरान अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर ने जानकारी दी कि 21 से 23 मार्च तक बंगलुरु में होने वाली RSS की प्रतिनिधि सभा बैठक में विश्व हिंदू परिषद, भाजपा, एबीवीपी सहित 32 अनुसांगिक संगठन के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा, संघ अपने शताब्दी वर्ष पर पंच परिवर्तन अभियान चला रहा है। प्रतिनिधि सभा की बैठक में स्वदेशी, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य पर विस्तार से चर्चा होगी। ALSO READ : Nagpur Violence Update : फहीम शमीम ने भड़काई थी हिंसा ? बड़ा खुलासा… WATCH : https://youtu.be/DoEpwrTzd7M?si=Sb4XYlMjXSGWB5w_
IPL 2025 में Hardik Pandya पर लगा बैन ? कौन करेगा MI की कप्तानी ? आइए जानते हैं…
IPL 2025 : आईपीएल शुरू होने से पहले हार्दिक पंड्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर एक बड़ी जानकारी दी है। हार्दिक पांड्या पर लगे बैन के चलते वो IPL 2025 का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में IPL के पहले मैच में MI के कप्तान को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि हार्दिक पांड्या ने प्रेस वार्ता के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने इस दौरान IPL के पहले मैच में MI के कप्तान के रूप में एक दमदार खिलाड़ी के नाम की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस का इतिहास काफी अच्छा रहा है। मैं काफी लकी हूँ कि मेरी टीम में तीन-तीन कप्तान हैं, जो हमेशा मेरी मदद के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने इस दौरान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को अपने लिए लकी बताया। IPL 2025 : कौन करेगा MI की कप्तानी ? आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में हार्दिक पांड्या ने उस नाम की भी घोषणा की, जो IPL 2025 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि IPL 2025 के पूरे सीजन में सूर्यकुमार यादव वाईस कप्तान के रूप में मौजूद रहेंगे। साथ ही MI के द्वारा खेले जाने वाले मैच में कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार यादव ने टी-20 में भी कप्तान के रूप में अपनी भूमिका निभाई थी। इस बार CSK के खिलाफ भी MI का नेतृत्व करेंगे। कहाँ आयोजित होगा MI का पहला मैच ? मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच 23 मार्च 2025 को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी। MI का पहला मुकाबला CSK के साथ होगा। ऐसा माना जा रहा है कि यह मैच काफी दिलचस्प होने वाला है। दोनों ही टीमों ने 5-5 बार IPL की ट्रॉफी जीती है। इस बार के IPL में CSK का नेतृत्व ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं। CSK ने इससे पहले 2010, 2011, 2018, 2021, और 2023 में IPL की ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं मुंबई इंडियंस ने वर्ष 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में इस ट्रॉफी को जीता है। ALSOR READ : Nagpur Violence Update : फहीम शमीम ने भड़काई थी हिंसा ? बड़ा खुलासा… WATCH : https://youtu.be/DoEpwrTzd7M?si=Sb4XYlMjXSGWB5w_
Nagpur Violence Update : फहीम शमीम ने भड़काई थी हिंसा ? बड़ा खुलासा…
Nagpur Violence : नागपुर में हुई हिंसा के बाद FIR के जरिए बड़ा खुलासा हुआ है। Nagpur के गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में दंगाइयों के खिलाफ FIR दर्ज़ कर ली गई है। पुलिस के द्वारा दर्ज़ की गई FIR के मुताबिक हिंसा के मास्टरमाइंड का पर्दाफाश हो गया है। Nagpur हिंसा का राजनीतिक कनेक्शन FIR के अनुसार सोमवार को माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) के नेता फहीम शमीम ने पुलिस स्टेशन के सामने 50-60 लोगों की भीड़ इकट्ठा की। इस दौरान उन्होंने थाने के सामने पुलिस से औरंगज़ेब की कब्र का विरोध करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग करते हुए नारे भी लगाए। पुलिस ने उनसे शांति बनाए रखने की अपील की लेकिन उन्होंने शाम होते-होते 300 से 400 लोगों को इकट्ठा कर लिया। छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने भड़काऊ नारे लगाए, पुलिस के खिलाफ झूठी अफवाहें फैलाई गईं। FIR के मुताबिक नारे लगाते-लगाते भीड़ ने पुलिस पर हमला शुरू कर दिया। कहा, हिन्दुओं और पुलिस को नहीं छोड़ा जाएगा। भीड़ में मौजूद कई लोगों के पास घातक हथियार भी मौजूद थे। उन्होंने भय पैदा करने के लिए हथियारों को हवा में भी लहराया। भीड़ ने पुलिस पर किया हमला नारे लगाती भीड़ ने कुछ ही देर में हिंसा शुरू कर दी। इस हिंसा में पुलिसकर्मियों पर भी हमले हुए। भीड़ ने घातक हथियारों और पथरों से पुलिस पर हमला किया। पुलिस पर झूठे आरोप भी लगाए और हिंसा को उग्र करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, “तुमने जानबूझकर हमारे धर्म की चादर जलाने में मदद की”. पुलिस के खिलाफ झूठी अफवाहें फैलाकर उन्हें गंदी-गंदी गालियाँ दी गईं। महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ छेड़खानी पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन FIR के अनुसार उनमें से कुछ लोगों ने रात के अँधेरे का फ़ायदा उठाकर महिला कांस्टेबल के साथ अश्लील हरकत की। उन्हें गलत तरीके से छुआ गया। अन्य महिलाओं को भी गलत इशारे किए गए और उनपर भद्दे कमेंट भी किए। ALSO READ : Sunita Williams : 9 महीने बाद अंतरिक्ष से लौटीं…PM मोदी ने दिया Invitation WATCH : https://youtu.be/DoEpwrTzd7M?si=Sb4XYlMjXSGWB5w_
Sunita Williams : 9 महीने बाद अंतरिक्ष से लौटीं…PM मोदी ने दिया Invitation
Sunita Williams News : भारतीय मूल की सुनीता विल्लियम्स 9 महीने बाद अंतरिक्ष से धरती पर वापस लौट आई हैं। आपको बता दें कि Sunita Williams एक मिशन पर 8 दिनों के लिए स्पेस में गई थीं। क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से वह वापस नहीं आ पाई थीं। 9 महीने बाद 19 मार्च 2025 को वो सकुशल वापस लौट आई हैं। Sunita Williams के साथी भी उनके साथ सुरक्षित धरती पर लैंड कर चुके हैं। उनके सुरक्षित लैंडिंग के बाद PM मोदी ने भी Sunita Williams को भारत आने के लिए आमंत्रित किया है। आखिर क्या है सुनीता विल्लियम्स का भारत से कनेक्शन…आइए जानते हैं। क्या Sunita Williams भारतीय हैं ? सुनीता विल्लियम्स एक अंतिरक्ष यात्री हैं और पूर्व में US की नेवी में भी सेवाएं दे चुकी हैं। उन्होंने अंतरिक्ष में स्पेसवॉक के साथ-साथ मैराथन दौड़ भी किया है। Sunita Williams का जन्म 1965 में US स्थित यूक्लिड में हुआ था। उनके पिता दीपक पंड्या का जन्म गुजरात के झुलासन में हुआ था। वहीं सुनीता विल्लियम्स की माता स्लोवेनिया की रहने वाली हैं। 59 वर्ष की Sunita Williams का पैतृक गांव झुलासन है। 9 महीने के बाद धरती पर लौटने पर उनके मूल गांव झुलासन में उत्सव का माहौल है। उनके पृथ्वी पर सुरक्षित वापस लौटने की खबर सुनकर उनके रिश्तेदार और सभी गांव वाले काफी खुश नजर आ रहे हैं। गांव में मिठाइयां भी बाँटी गई हैं। इससे पहले 2006 और 2013 में दो मिशनों के लिए वो अंतरिक्ष में गई थीं। जिस वक्त उन्होंने कुल 322 दिन बिताए थे। PM मोदी ने दिया भारत आने का Invitation Sunita Williams को PM मोदी ने भारत आने का आमंत्रण दिया है। भारतीय मूल की होने की वजह से पूरा देश उनपर गर्व कर रहा है। PM मोदी ने अपने लिखे पत्र में उनसे भारत आने की अपील की है। उन्होंने Sunita Williams को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 1.4 करोड़ भारतियों को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है। भले ही आप हज़ारों मिल दूर हैं, मगर आप हमारे दिलों के बहुत करीब हैं। प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, “आपके सकुशल धरती पर वापस लौटने के बाद , हम भारत में आपका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। भारत के लिए यह गर्व की बात होगी कि वह अपनी एक साहसी बेटी की मेजबानी करे। मैं माइकल विलियम्स को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भेजता हूं। आपको और बैरी विलमोर को सुरक्षित वापसी के लिए शुभकामनाएं।” नारी शक्ति और धैर्य की विजय – CM मोहन यादव Sunita Williams के पृथ्वी पर वापस लौटने के बाद भारत समेत विश्वभर में उत्साह का माहौल है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री CM मोहन यादव ने भी सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, “भारत की बहादुर बेटी, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स एवं अन्य साथियों को अपनी 9 महीने की लंबी यात्रा पूर्ण कर सकुशल पृथ्वी पर लौटने पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं।” CM ने उनकी इस यात्रा को नारी शक्ति का विजय कहा है। उन्होंने लिखा, “यह यात्रा विज्ञान के साथ नारी शक्ति और धैर्य की विजय है। यह अभूतपूर्व कीर्तिमान अंतरिक्ष जगत के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा और विज्ञान के साथ भावी पीढ़ियों के लिए आपकी यह यात्रा स्वर्णिम मार्ग प्रशस्त करेगी।” ALSO READ : Aurangzeb Tomb Demolition : CM फडणवीस ने कहा, मैं आपको वचन देता हूँ… WATCH : https://youtu.be/DoEpwrTzd7M?si=Sb4XYlMjXSGWB5w_