Nagpur Violence : औरंगज़ेब से जुड़ी पहचान ठीक नहीं…

Rameshwar Sharma On Nagpur Violence : नागपुर में सोमवार (17 मार्च 2025) को एक हिंसा हुई, इस हिंसा में पथराव हुए, तोड़-फोड़ हुई और कई गाड़ियों को आग में फूँक दिया गया। इस हिंसा का पूरे देश में विरोध हो रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे प्री-प्लान बताया है। हिंसा की आग केवल महाराष्ट्र तक नहीं रही, उसकी चिंगारी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल तक भी पहुंची है। मध्य प्रदेश के BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी इस हिंसा पर अपना बयान दिया है। क्या कहा Rameshwar Sharma ने ? BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने नागपुर हिंसा पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि हमारी हमदर्दी केवल उन लोगों से है, जिन्होंने इस देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया है। हमारी हमदर्दी केवल असफाकउल्ला, अब्दुल हमीद और अब्दुल कलाम जैसे देशभक्तों से है, जिन्होंने इस देश के लिए अपनी कुर्बानी दी है। औरंगज़ेब एक लुटेरा था Rameshwar Sharma ने औरंगज़ेब की तारीफ़ करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि औरंगज़ेब एक लुटेरा था और हमेशा रहेगा। इतिहास के कुछ चाटुकार लोग उसे महान मानते होंगे, लेकिन असल में वो एक लुटेरा है। महान तो छत्रपति शिवाजी महाराज, छत्रपति संभाजी महाराज , गुरु तेग बहादुर जी और गुरु गोविंद सिंह जी थे। वो सभी महान थे जिन्होंने इस देश के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। जिन्होंने इतिहास में औरंगज़ेब से संघर्ष किया और हिंदुस्तान को बचाया वो सभी लोग महान थे। अपनी पहचान औरंगज़ेब से न जोड़ें विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस और सभी विपक्षी दलों से अपील की है कि अपनी पहचान औरंगज़ेब से न जोड़ें। औरंगज़ेब से जुड़ी हुई पहचान पछतावे का कारन बन सकती है। Rameshwar Sharma ने अपने बयान में केवल उन्हीं लोगों से हमदर्दी जताने की बात कही है, जिन्होंने इस देश के लिए त्याग किया है। जिन्होंने समर्पण के साथ इस देश की रक्षा और विकास के लिए काम किया है। क्या है मामला ? कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी (SP) के विधायक अबू आजमी ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान इतिहास का हवाला देते हुए औरंगज़ेब को महान शासक बताया था। उन्होंने कहा था कि औरग़ज़ेब ने हिंदुस्तान में कई मंदिर बनवाये हैं। उनके इस बयान के बाद उन्हें विधानसभा के सत्र से भी निष्काषित कर दिया गया था। हालांकि उन्होंने बाद में इस मामले के तूल पकड़ने के बाद माफ़ी भी मांगी थी। उनके इस बयान के बाद ही देश में औरंगज़ेब की कब्र को हटाने की मांग भी तेज हो गई। सोमवार की शाम नागपुर में विश्व हिन्दू परिषद ने औरंगज़ेब की कब्र को हटाने के लिए प्रदर्शन भी किया। इस प्रदर्शन के दौरान हरे रंग के कपड़े में कंडे जलाए गए। जब इस प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कई तरह की अफवाहें फैल गईं और देखते ही देखते प्रदर्शन ने हिंसा का रूप ले लिया। ALSO READ : Sunita Williams के लौटने में क्यों हुई देरी ? कल सुबह पहुँचेंगी फ्लोरिडा… WATCH : https://youtu.be/gECmGcXUw8M?si=r__xh8ZT1ho0ueoc
Sunita Williams के लौटने में क्यों हुई देरी ? कल सुबह पहुँचेंगी फ्लोरिडा…

Sunita Williams Return Home : स्पेस में करीब 9 महीनों से फंसी Sunita Williams अब वापस आ रही हैं। उनके साथ एस्ट्रोनॉट बुच विल्मोर, निक हेग और अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी 19 मार्च को पृथ्वी पर लैंड करेंगे। चारों एस्ट्रोनॉट क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए धरती पर आएंगे। भारतीय समयानुसार आज सुबह यानी 18 मार्च 2025 को ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से सुबह 10 बजे निकल चुका है। क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट 19 मार्च को सुबह 3 बजे फ्लोरिडा के तट पर लैंड करेगा। नासा के द्वारा जारी किए गए शेड्यूल में मौसम के कारन बदलाव भी किया जा सकता है। Sunita Williams, 17 घंटों में पृथ्वी पर करेंगी लैंड Sunita Williams अपने तीन अन्य साथियों के साथ क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से रवाना हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार अगले 17 घंटों में फ्लोरिडा के तट पर लैंड करेंगी। आपको बता दें कि स्पेसएक्स का क्रू ड्रैगन कैप्सूल रविवार (17 मार्च 2025) को Sunita Williams को लेने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर पहुँचा था। नासा ने Falcon-9 रॉकेट से इस मिशन को लांच किया था। फ्लोरिडा में लैंडिंग के बाद Sunita Williams और उनके क्रू को नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर लेकर जाया जाएगा। यहाँ उनके मेडिकल चेकअप के बाद उन्हें पृथ्वी के ग्रैविटेशन के अनुकूल होने में मदद की जाएगी। जानकारों का कहना है कि 9 महीनों तक स्पेस में रहने से पैरों की मांसपेशियाँ कमजोर हो जाती हैं, इस वजह से उन्हें पृथ्वी के ग्रेविटेशन में चलने में मुश्किलें हो सकती हैं। क्यों गईं थीं अंतरिक्ष में ? सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को NASA के जॉइंट ‘क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन’ के लिए भेजा गया था। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट की क्षमता की जांच करना था। इसके जरिए यह पता करना था कि बोइंग का स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस स्टेशन तक ले जाकर लाने में सक्षम है या नहीं। इस मिशन के दौरान एस्ट्रोनॉट्स को कई एक्सपेरिमेंट्स भी करने थे। मिशन के दौरान उन्हें स्पेस क्राफ्ट को मैन्युअली उड़ाना भी था। वापस आने में क्यों हुई देरी ? सूत्रों के अनुसार स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट के 28 रिएक्शन कंट्रोल थ्रस्टरों में से 5 फेल हो गए थे। 5 हीलियम भी लीक हुए। ऐसे में एस्ट्रोनॉट्स को सुरक्षित पृथ्वी पर लाने में कई साड़ी चिंताएं थीं। डेटा के विश्लेषण के बाद NASA ने यह फैसला किया कि एस्ट्रोनॉट्स को स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से पृथ्वी पर लाना सुरक्षित नहीं है। इसलिए उसे 6 सितंबर को अंतरिक्ष यात्रियों के बिना ही पृथ्वी पर वापस ले आया गया। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार Sunita Williams और उनके साथी को वापस लाने के लिए 5वें ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट का इस्तेमाल होना था, लेकिन उसकी मैन्युफैक्चरिंग में देरी के कारण इस मिशन को फरवरी से मार्च के अंत तक टाल दिया गया। ALSO READ : Aurangzeb Tomb Demolition : CM फडणवीस ने कहा, मैं आपको वचन देता हूँ… WATCH : https://youtu.be/gECmGcXUw8M?si=r__xh8ZT1ho0ueoc
PM मोदी ने कहा, दुनिया ने देखा भारत का विराट स्वरूप…

नई दिल्ली। मंगलवार (18 मार्च 2025) को PM मोदी लोक सभा में महाकुम्भ पर बोले। इस दौरान उन्होंने महाकुम्भ में योगदान देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, इस बार महाकुम्भ के आयोजन में अनेक अमृत निकले हैं। एकता का पवित्र अमृत भी इसी दौरान निकला। देश के अलग-अलग हिस्सों से आकर लोग एक हो गए। पूरे विश्व ने देखा राष्ट्रीय स्वरूप – PM मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के दौरान राम मंदिर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हम सभी ने महसूस किया की देश अगले 1000 वर्षों के लिए तैयार हो रहा है। इस वर्ष महाकुम्भ के आयोजन ने हमारे उस संकल्प को और भी दृढ़ कर दिया। देश की यह सामूहिक चेतना देश का सामर्थ्य बताती है। PM मोदी ने कहा, पूरे विश्व ने महाकुम्भ के रूप में भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए। उन्होंने कहा युवा पीढ़ी भी पूरी श्रद्धा के साथ महाकुम्भ से जुड़ी। मॉरिशस तक पहुंचा महाकुंभ का जल PM मोदी ने भाषण के दौरान अपनी मॉरिशस यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, बीते दिनों मैं मॉरिशस की यात्रा पर था, मैं वहां त्रिवेणी का पवित्र जल लेकर गया था। जब इस जल को मॉरिशस के गंगा तालाब में अर्पित किया गया तो उस वक्त का माहौल देखने योग्य था। यह दिखाता है कि आज पूरी दुनिया हमारी संस्कृति से जुड़ना चाहती है। पूरी दुनिया में हमारी संस्कृति और हमारी परम्पराओं को आत्मसात करने की भावना प्रबल हो रही है। मैं यह देख सकता हूँ कि पीढ़ी दर पीढ़ी संस्कारों को आगे बढ़ाने का कार्य कितनी सहजता से आगे बढ़ रहा है। महाकुम्भ में छोटे-बड़े का भेद नहीं था प्रधानमंत्री ने कहा कि महाकुम्भ में युवाओं ने भी अपना भरपूर योगदान दिया है। आज इस देश का युवा भारत की परम्परा और संस्कारों को पूरी श्रद्धा से अपना रहा है। यह भाव आज के भारत की सबसे बड़ी पूंजी है। जब अलग-अलग क्षेत्र, अलग-अलग भाषा के लोग एक साथ संगम में डुबकी लगाते हैं तो एक भारत, श्रेष्ट भारत की भावना नजर आती है। एकता की यही भावना भारतियों का सौभाग्य है। आज पूरे विश्व में बिखराव और अलगाव देखने को मिलता है, लेकिन इस दौर में भी देश की एकजुटता का विराट प्रदर्शन हमारी ताकत है। इसी एकजुटता को पूरे विश्व ने महाकुंभ के दौरान देखा। ALSO READ : Nagpur Voilence : नागपुर के 11 इलाकों में लगा कर्फ्यू… WATCH : https://youtu.be/gECmGcXUw8M?si=r__xh8ZT1ho0ueoc
Nagpur Voilence : नागपुर के 11 इलाकों में लगा कर्फ्यू…

नागपुर। सोमवार (17 मार्च 2025) को महाराष्ट्र के Nagpur में विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा औरंगज़ेब की कब्र को हटाने के लिए प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में विश्व हिन्दू परिषद ने गोबर के कंडों भरा एक हरे रंग का कपड़ा भी जलाया। इस प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद Nagpur के महाल इलाके में हिंसा भड़क उठी। इस हिंसा में दो गुटों के बीच पथराव हुआ और कई उपद्रवियों ने वाहनों को आग के हवाले के दिया। उसी दिन रात के 10 से 11 बजे के बीच नागपुर के हंसपुरी इलाके में एक और हिंसा हुई। इस दौरान पुलिस पर भी हमले किए गए और DCP बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने 11 इलाकों में लगाया कर्फ्यू नागपुर में औरंगज़ेब के विवाद को लेकर भड़की हिंसा को पुलिस ने काबू कर लिया है। जिसके बाद शहर के 11 इलाकों में कर्फ़्यू का ऐलान कर दिया गया है। इन इलाकों में कोतवाली, गणेशपेठ, तहसील, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरानगर और कपिलनगर शामिल हैं। इलाके में अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए प्नशासन ने इंटरनेट सुविधा भी बंद कर दी थी। हालांकि मंगलवार की सुबह इंटरनेट सुविधा शुरू कर दी गई है। क्या हुआ था सोमवार की रात ? विश्व हिन्दू परिषद के प्रदर्शन के बाद दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा नागपुर के कुछ इलाकों में आगजनी की गई। पथराव हुए और गाड़ियों के साथ-साथ तोड़ फोड़ की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार की रात 300 से 400 लोगों की भीड़ ने उनके घरों पर हमला किया। हिंसा के दौरान घरों पर पथराव किए गए, गाड़ियों में तोड़-फोड़ हुई और कुछ गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हमलावरों के चेहरे ढके हुए थे, भीड़ में शामिल कुछ लोगों के पास पेट्रोल बम भी थे। Nagpur पुलिस एक्शन मोड में… नागपुर पुलिस कमिश्नर समेत कई पुलिसकर्मी इस वक्त इलाके में मौजूद हैं। इस वक्त मामले को नियंत्रण में कर लिया गया है। पुलिस ने पथराव में शामिल 25-30 लोगों को अपनी हिरासत में ले लिया है। साथ ही CCTV फुटेज की आधार पर हिंसा में शामिल उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। पुलिस ने भी लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। Nagpur Violence : नेताओं के बयान… नितिन गडकरी : नागपुर से सांसद नितिन गडकरी ने कहा कि ऐसे मामलों में नागपुर शहर का इतिहास शांति बनाए रखने का है। सोमवार को कुछ अफवाहों के चलते शहर में हिंसा हुई। नितिन गडकरी ने लोगों से अपील की है कि सभी अपने घरों में रहें, अफवाहों पर विश्वास न करें और शांति बनाए रखें। मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूँ कि सरकार उन सभी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी, जिन्होंने गलती की है। देवेंद्र फडणवीस : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मैं खुद इस मामले पर नजर रख रहा हूँ। पुलिस कमिश्नर को इलाके में शांति स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। औरंगज़ेब की कब्र पर सुरक्षा बढ़ी सरकार ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया है। छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) में औरंगज़ेब की कब्र पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जिले में SRPF की एक कंपनी और दो प्लाटून तैनात किए गए हैं। साथ ही संवेदनशील इलाकों में पुलिस खुद मार्च कर रही है। ALSO READ : Aurangzeb Tomb Demolition : CM फडणवीस ने कहा, मैं आपको वचन देता हूँ… WATCH : https://youtu.be/gECmGcXUw8M?si=r__xh8ZT1ho0ueoc