Aayudh

KTPP Act : कर्नाटक में मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को मिलेंगे सरकारी टेंडर ?

KTPP ACT

कर्नाटक। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार मुस्लिम वर्ग के लिए नए प्रावधान लेकर आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार (14 मार्च 2025) को कैबिनेट की मीटिंग में KTPP एक्ट में बदलाव का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार कर्नाटक सरकार ट्रांसपेरेंसी इन पब्लिक प्रोक्योर्मेंट (KTPP) एक्ट में बदलाव का विधेयक इसी बजट सेशन में लाने वाली है। इस एक्ट के विधानसभा में पारित होने के बाद मुस्लिमों को सरकारी टेंडर में 4 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान लागू हो जाएगा। 1 करोड़ रूपए तक के टेंडर पर मिलेगा आरक्षण 7 मार्च को कर्नाटक सरकार का Budget पेश करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था कि सरकारी टेंडर में श्रेणी B के तहत 4 प्रतिशत आरक्षण मुस्लिमों को दिया जाएगा। विभिन्न सरकारी विभागों, निगमों और संस्थाओं के अंतर्गत वस्तुओं और सेवाओं की खरीद में तीन अलग-अलग श्रेणियों के तहत आरक्षण दिया जाएगा। इन श्रेणियों में श्रेणी-I में अनुसूचित जाति, श्रेणी-II ए में अनुसूचित जनजाति और श्रेणी-II बी में मुसलमानों को रखा गया है। KTPP एक्ट का भाजपा ने किया विरोध कर्नाटक सरकार के इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि धर्म के आधार पर दिया गया आरक्षण भारतीय संविधान के तहत स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि सामाजिक पिछड़ापन, शैक्षिक पिछड़ापन में तो हर जाति के व्यक्ति को आरक्षण दिया जाता है। मुस्लिम समाज के OBC वर्ग को भी आप आरक्षण दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि सीधा सरकारी टेंडर पर आरक्षण देने पूरी तरह से असंवैधानिक है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि आरक्षण धर्म के आधार पर नहीं होना चाहिए। कर्नाटक सरकार के Budget में मुस्लिमों के लिए प्रावधान ALSO READ : MP Budget Session : “अब मैं जो बोलूंगा, वह आपको सुनना होगा”, CM मोहन यादव ने कहा WATCH : https://youtu.be/FF2teOBX00w?si=DSRp86q10OQcvGct

Chhatisgarh Liquor Scam : भूपेश बघेल के बेटे जाएंगे जेल…?

Liquor Scam

Bhilai : Chhatisgarh Liquor Scam में ED की छापेमारी के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे को ED ने समन जारी किया है। ED ने 15 मार्च को भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को पूछताछ के लिए बुलाया था। भूपेश बघेल ने इसपर कहा, “कोई नोटिस नहीं आया है तो जाने का सवाल ही नहीं उठता, जब नोटिस आएगा तब जरूर जाएंगे।” उन्होंने कहा कि नोटिस ही नहीं मिला है। उन्होंने ED पर आरोप लगाया है कि ED का काम केवल मीडिया हाइप बनाना है। उन्होंने लगे हाथों भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा का षड़यंत्र है किसी भी नेता को बदनाम करना। Chhatisgarh Liquor Scam : क्या है पूरा मामला ? 10 मार्च को भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य के भिलाई स्थित निवास पर ED ने छापा मारा था। इस दौरान ED की रेड तक़रीबन 10 घंटे चली। भूपेश बघेल ने बताया कि 32-33 लाख रूपए और कई डॉक्युमेंट्स ED की टीम ले गई है। ED को इस दौरान भूपेश बघेल के परिवार वालों से कुल 32-33 लाख रूपए नकद मिले हैं। साथ ही आपको बता दें कि शराब घोटाले के मामले में ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य से जुड़े 14 जगहों पर छापा मारा है। 2100 करोड़ के शराब घोटाले में ED ने चैतन्य के करीबियों पर भी कार्यवाही की है। ALSO READ : “तानाशाही नहीं चलेगी…”, UP के बरेली में पुलिस ने लगाए नारे WATCH : https://youtu.be/FF2teOBX00w?si=DSRp86q10OQcvGct

MP के मंत्री विजय शाह को मिली धमकी…’तीन दिन में होगा मर्डर…’

MP

भोपाल। मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद पूरे प्रदेश में हलचल मच गई है। पूर्व कांग्रेस नेता ने दी धमकी सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के बाद मंत्री विजय शाह के समर्थक सक्रिय हो गए हैं। जानकारी के अनुसार पूर्व कांग्रेस नेता मुकेश दरबार ने सोशल मीडिया पर मंत्री विजय शाह को धमकी देते हुए लिखा, “हरसूद विधायक तेरी मौत तय है”. इस पोस्ट में मंत्री को तीन दिनों के अंदर मारने की धमकी दी गई है। मंत्री विजय शाह के समर्थकों ने जब इस पोस्ट को डिलीट करने के लिए कहा तब मुकेश दरबार ने एक और धमकी दे दी। मुकेश दरबार ने कहा कि उसपर कई सारे झूठे केस लाद दिए गए हैं। अब मंत्री चाहे जितनी भी सिक्योरिटी लगा ले, मैं गोली मार दूँगा।” पुलिस ने किया गिरफ्तार इस मामले की जानकारी के बाद खंडवा पुलिस भी चौंकनी हो गई है। पुलिस ने धमकी देने वाले व्यक्ति मुकेश दरबार को अपनी हिरासत में ले लिया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिसबल को इलाके में तैनात कर दिया गया है। मंत्री विजय शाह के समर्थक भी बड़ी संख्या में जोगीबेड़ा स्थित उनके वेयरहाउस पर इक्कठा हुए हैं। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। ALSO READ : “तानाशाही नहीं चलेगी…”, UP के बरेली में पुलिस ने लगाए नारे WATCH : https://youtu.be/FF2teOBX00w?si=DSRp86q10OQcvGct

“तानाशाही नहीं चलेगी…”, UP के बरेली में पुलिस ने लगाए नारे

UP

बरेली। UP के बरेली में होली के दूसरे दिन पुलिस ने जमकर नारे लगाए। SSP ने हरियाणवी गाने ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर भी जमकर डांस किया। आपको बता दें कि बरेली में शुक्रवार को होली का त्यौहार और जुमे की नमाज शांतिपूर्वक निपट गई, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने शनिवार (15 मार्च 2025) को जमकर रंग-गुलाल उड़ाए। SSP ने जमकर किया डांस पुलिस लाइन में सुबह से ही होली के रंग बरसने शुरू हो गए। SSP समेत सभी अफसरों ने जमकर होली खेली। इस दौरान SSP अनुराग आर्या सिर पर हैट लगाकर पुलिसकर्मियों के साथ डांस करते हुए नजर आए। सिटी SP मानुष पारीक और एसपी उत्तरी ने भी जमकर डांस किया। सभी पुलिसकर्मी होली के गीतों पर थिरकते नजर आए। UP में “तानाशाही नहीं चलेगी…” के नारे लगे इस बार पुलिसकर्मियों की होली बेहद खास रही। अफसरों और पुलिसकर्मियों ने साथ मिलकर होली खेली। SSP अनुराग और बाकी पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में होली खेलने के बाद अफसरों के घर भी पहुंचे। इस दौरान पुलिसकर्मियों के परिवार वाले भी होली खेलने के लिए शामिल हुए। DM और IG भी इस समारोह का हिस्सा बने। पुलिस लाइन से निकली पुलिसकर्मियों की टोली DM और IG के भी घर उन्हें रंग लगाने पहुंची। इस दौरान अफ़सर रंग से घबराकर बाहर निकलने से इंकार कर रहे थे, जिसके बाद सभी पुलिसकर्मियों ने माहौल को मजाकिया बनाने के लिए “तानाशाही नहीं चलेगी…” के नारे भी लगाए। SSP ने गाना गाकर किया स्वागत जब पुलिस अफ़सर घर से बाहर निकले तब SSP ने “बहरो फूल बरसाओ, मेरा मेहबूब आया है…” गाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद जमकर होली खेली गई। अफसरों ने एक दुसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। ALSO READ : Sehore में ‘महादेव की होली’ मनाए जाने का रहस्य… WATCH : https://youtu.be/FF2teOBX00w?si=DSRp86q10OQcvGct

Sehore में ‘महादेव की होली’ मनाए जाने का रहस्य…

Sehore

Sehore : शनिवार (15 मार्च 2025) को राजधानी भोपाल से करीब 40 किलोमीटर दूर Sehore के कुबरेश्वर धाम में देशभर के श्रद्धालु ‘महादेव की होली’ मनाने पहुंचे। कुबरेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. प्रदीप मिश्रा द्वारा चल समारोह का आयोजन किया गया है। Sehore में देशभर से आए श्रद्धालु Sehore में आयोजन की शुरुआत सुबह करीब 10 बजे चमत्कारेश्वर महादेव से हुई , जो मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर समाप्त होगी। इस आयोजन में देशभर के अलग-अलग हिस्सों से आए श्रद्धालु शामिल हुए हैं। इस ‘चल समारोह’ में छत्तीसगढ़ और जबलपुर से आए अघोरियों ने भी शिरकत की है। आदिवासी नृत्य करते कलाकारों की मंडली ने आयोजन को और भी मनमोहक बना दिया है। आयोजन के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि पहले दिन गमी की होली के बाद हमें दुसरे दिन महादेव के संग होली खेलनी चाहिए। उन्हें रंग, अबीर-गुलाल लगाकर एक लोटा सुगंधित केसरिया जल चढ़ाकर आशीर्वाद लेना चाहिए ताकि वर्ष भर परिवार में खुशहाली बनी रहे। इसी दौरान हाथी के ऊपर महादेव की प्रतिमा को बैठाकर झांकी निकाली गई। श्रद्धालुओं के लिए केले, ठंडाई, फूल और गुलाल का भी इंतेज़ाम किया गया है। ALSO READ : MP Budget Session : “अब मैं जो बोलूंगा, वह आपको सुनना होगा”, CM मोहन यादव ने कहा WATCH : https://youtu.be/FF2teOBX00w?si=DSRp86q10OQcvGct

Aman Sahu Encounter : बिश्नोई गैंग ने किया संघर्ष का ऐलान…

AMAN SAHU

झारखंड। दो दिन पहले झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर Aman Sahu पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। Aman Sahu की मौत के बाद बिश्नोई गैंग में खलबली मच गई है। लॉरेंस बिश्नोई के भाई ‘अनमोल बिश्नोई’ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उसने ‘अमन साहू’ को अपना भाई बताया है और पुलिस के एनकाउंटर को गलत बताते हुए लड़ाई जारी रखने की बात कही है। Aman Sahu Encounter : क्या है पूरा मामला ? अमन साहू की मौत हाल ही में पुलिस एनकाउंटर में हुई। स्पेशल टास्क फ़ोर्स (STF) ने उसे मार गिराया। पुलिस के अनुसार Aman Sahu ने STF के एक जवान से INSAS राइफल छीनने की कोशिश की थी, जिसमें जवान घायल हो गया। जिसके बाद STF के जवानों ने जवाबी कार्यवाही करते हुए, Aman Sahu को ढ़ेर कर दिया। Aman Sahu का नाम पहले भी कई आपराधिक मामलों में दर्ज़ हो चूका है। उसने साल 2013 में खुद का एक गैंग बनाया था। सूत्रों के अनुसार अमन साहू का संबंध ‘लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप’ से भी बताया जा रहा है। अमन साहू उनके गुर्गों को हथियार मुहैया कराता था। अमन साहू की मौत के बाद अनमोल बिश्नोई ने भी एक विवादित पोस्ट किया है। कौन है Anmol Bishnoi ? बता दें कि अनोमल बिश्नोई एक कुख्यात अपराधी है, जिसका नाम मुंबई में बाबा सिद्दीकी के मर्डर और प्रसिद्ध अभिनेता सलमान खान पर हुई फायरिंग में भी शामिल है। हाल में Aman Sahu के एनकाउंटर के बाद भी अनमोल बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट किया। इस पोस्ट में उसने ‘अमन साहू’ को अपना भाई बताया है। उसने पोस्ट के जरिए लड़ाई जारी रखने की भी बात कही है। पोस्ट के अंत में ‘जय बलकारी’ और ‘लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप’ का नाम भी मेंशन किया गया था। ALSO READ : Champions Trophy के बाद PCB हुआ कंगाल…खुली पोल WATCH : https://youtu.be/FF2teOBX00w?si=C3j2plr3XwYdr3DH