उत्तराखंड में चल रहे अवैध मदरसे चलाने वालों को CM धामी ने किया आगाह…

देहरादून। उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रही है। प्रदेश में अब तक 15 दिनों के भीतर 52 अवैध मदरसे सील कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार अधिकांश अवैध मदरसे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बॉर्डर वाले इलाके में पाए गए हैं। CM तक पहुंची ख़बर… अवैध मदरसों की शिकायत उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी को भी मिली है। जिसके बाद उन्होंने सभी अवैध मदरसों को सील करने का आदेश दिया है। उनके आदेश के बाद प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रही है। बीते दिनों विकासनगर में 12 और खटीमा में 9 अवैध मदरसों पर कार्यवाही की गई। इसके पहले भी 25 अन्य मदरसों को सील किया गया है। CM धामी ने दिए निर्देश जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवैध मदरसों की जानकारी मिली है, तब से उन्होंने प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। जो भी मदरसे बिना पंजीकरण और नियमों के विरुद्ध संचालित हो रहे हैं उन्हें चिन्हित्त कर उनपर कार्यवाही की जा रही है। CM ने कहा कि लम्बे समय से अवैध मदरसों का जाल फैलाया जा रहा था। कई इलाकों से जनसंख्या असंतुलन करने की भी शिकायतें आई थी। CM ने अवैध तरीके से चल रहे मदरसों को साफ़ सन्देश दिया है कि जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। ALSO READ : CM योगी ने कहा – एक दिन पूरी दुनिया भगवा पहनेगी, इस्लाम को लेकर दिया बयान WATCH : https://youtu.be/_3ryi3tUNio?si=iL_ThtoT4lvgO1lR
HOLI 2025 : छत्तीसगढ़ में बदला नमाज का समय, बिहार में रुकी होली

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जुमे की नमाज के समय में बदलाव किया गया है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने सभी मस्जिदों को सर्कुलर भेजते हुए अपील की है कि जुमे की नमाज अपने घर में पढ़ें। वहीं उत्तरप्रदेश में भी होली के दिन नमाज की टाइमिंग में बदलाव हुआ है। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में दोपहर 1 बजे होने वाली नमाज अब 2-3 बजे के बीच होगी। विवाद न हो इसलिए बदला समय इस वर्ष होली और जुमे की नमाज दोनों ही एक दिन शुक्रवार (14 मार्च 2025) को पड़ रहा है। जिसके कारण कई जगहों पर होली और नमाज की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ में दोपहर 1 बजे से होने वाली नमाज की टाइमिंग को बढ़ाकर 2-3 बजे कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि उस दिन विवाद की स्थिति न बने, इसलिए समय में बदलाव किया गया है। वहीं बिहार में 12 बजे से 2 बजे तक होली खेलने पर रोक लगा दी गई है। BJP ने Waqf बोर्ड के फैसले का किया समर्थन भारतीय जनता पार्टी ने waqf बोर्ड के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सुबह होली खेली जाएगी और दोपहर में नमाज पढ़ी जाएगी तो ये एक अच्छा फैसला है। BJP प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास चाहती है। आपको बता दें कि देश के अलग-अलग शहरों में शुक्रवार (14 मार्च 2025) को नमाज की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। इस दिन होली भी है और जुमे की नमाज भी। इस दिन कहीं भी विवाद की स्थिति उत्पन न हो इसलिए समय में बदलाव हुआ है। ALSO READ : Waqf Amendment Bill को कैबिनेट की मिली मंजूरी, जानिए क्या होंगे बदलाव ? WATCH : https://youtu.be/_3ryi3tUNio?si=-NWR3d06_d_lsQsW
CM योगी ने कहा – एक दिन पूरी दुनिया भगवा पहनेगी, इस्लाम को लेकर दिया बयान

लखनऊ। CM योगी बुधवार (12 मार्च 2025) को ‘पाञ्चजन्य’ और ‘ऑर्गनाइजर’ के द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘मंथन-महाकुंभ एंड बियॉन्ड’ में शामिल हुए। यहाँ उन्होंने संभल, इस्लाम और राम मंदिर को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा, “इस्लाम का उदय हुए, 1400 वर्ष हुए हैं। मैं 5000 वर्ष पुरानी बात कर रहा हूँ।” संभल एक सच्चाई है, जबरन किसी की आस्था पर कब्ज़ा करके उसे ठेस पहुँचाना बर्दास्त नहीं किया जाएगा। CM ने कहा कि राम मंदिर, काशी और कुम्भ के बाद मथुरा-वृंदावन के लिए आवंटन कर दिया गया है। CM ने कहा – “महाकुंभ को हम एक माध्यम मानते हैं… कार्यक्रम में महाकुम्भ को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुम्भ को हम एक माध्यम मानते हैं। दुनिया ने भारत के सामर्थ्य को देखा है। उन्होंने बताया कि महाकुंभ सनातन धर्म के विराट स्वरुप की एक झलक थी। महाकुंभ के जरिए हमनें भारत के वास्तविक पहचान से दुनिया को अवगत कराया। CM योगी ने अपने भगवा पहनने को लेकर कहा कि मैंने भगवा पहना है और मुझे इसपर गर्व है। एक दिन पूरी दुनिया भी भगवा पहनेगी। ‘जैसी दृष्टि, वैसी सृष्टि’ मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला करते हुए कहा, “किसी भी आयोजन में यह लोग नहीं होंगे तो कैसे होगा। सभी तरह के ग्रह, उपग्रह आते रहने चाहिए’. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपकी अच्छाई की तुलना तभी होगी, जब बुरे लोग भी होंगे। CM ने विपक्ष को नकारात्मक करार दिया। उन्होंने कहा – “जिन लोगों की दृष्टि ही नकारात्मक है, उनको मैं सकारात्मक दृष्टि से देखने आशा ही क्यों रखूं।’ मॉरीशस के PM ने नहीं किया स्नान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन लोगों ने हर अच्छे कार्य का विरोध किया। इनलोगों को भी मौका मिला। सभी को मौका मिला। 1954 में भारत की आजादी के बाद कांग्रेस की सरकार में पहला महाकुम्भ हुआ, उस समय अव्यवस्था के कारण 1000 से अधिक मौते हुईं। सपा की सरकार के दौरान जब महाकुम्भ का आयोजान हुआ तब मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने गन्दगी और कीचड़ देखकर स्न्नान करने से मना कर दिया। वामपंथियों ने सनातन को किया बदनाम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के समय में आयोजित महाकुम्भ का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय जब वामपंथी कुंभ देखने के लिए आते थे, तब कुंभ को गंदगी और नकारात्मकता को देखकर उसका इस्तेमाल वो भारत और सनातन धर्म को बदनाम करने के लिए करते थे। 2019 में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि कुम्भ की इस धारणा को बदलना है। CM योगी ने कहा कि इस बार के महाकुम्भ को हमनें सुरक्षा, स्वछता और तकनीक से जोड़ा है। महाकुंभ के दौरान ‘खोया पाया केंद्र’ ने कई हज़ार लोगों को उनके अपनों से मिलाने का काम किया है। ALSO READ : Immigration and Foreigners Bill : अवैध तरीके से भारत में घुसने पर होगी जेल… WATCH : https://youtu.be/_3ryi3tUNio?si=-NWR3d06_d_lsQsW
Immigration and Foreigners Bill : अवैध तरीके से भारत में घुसने पर होगी जेल…

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार (12 मार्च 2025) को लोक सभा में Immigration and Foreigners Bill-2025 पेश किया। इस बिल के तहत यदि कोई व्यक्ति अवैध तरीके से किसी विदेशी को देश में लाने की कोशिश करता है या कोई विदेशी गैरकानूनी तरीके से देश में प्रवेश करता है तो उसे 3 से 5 साल तक जेल और 5 लाख रूपए का जुर्माना देना पड़ सकता है। Immigration and Foreigners Bill : भारत में विदेशियों की एंट्री होगी बैन भारत सरकार ने देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, Immigration and Foreigners Bill को लोक सभा में पेश किया। इसका मुख्य उद्देश्य भारत में अवैध तरीके से घुसने वाले विदेशियों पर कमान कसनी है। यदि कोई विदेशी नागरिक किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में दाखिला लेता है तो उसे अपनी पूरी डिटेल भरकर सम्बंधित अधिकारी को देनी होगी। यदि को भी व्यक्ति किसी भी विदेशी को अपने घर में रखता है तो उसे पूर्व में इसकी जानकारी सरकार को देनी होगी। मंत्री नित्यानंद राय ने कहा…”देश के कानून का पालन करें” लोक सभा में Immigration and Foreigners Bill-2025 को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पेश किया। उन्होंने बिल को पेश करते हुए कहा कि देश की उन्नति और संप्रभुता सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने इस बिल को लाने के पीछे का उद्देश्य बताते हुए कहा, “हम इस बिल के जरिए किसी को रोकना नहीं चाहते हैं, अधिक से अधिक लोग यहाँ आएं मगर देश के कानून का पालन करें।” उन्होंने इस बिल के बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि यदि कोई व्यक्ति अवैध तरीके से देश में घुसता है या नकली डॉक्युमेंट्स इस्तेमाल करता है तो उसपर सख्त कार्यवाही होगी। जो भी विदेशी भारत आएंगे, उन्हें संरक्षित इलाकों में घूमने पर पाबंदी लगाई जाएगी। विपक्ष ने किया हंगामा सरकार ने जब इस बिल को लोक सभा में पेश किया तब विपक्ष ने इसका विरोध किया। TMC के सांसद सौगात रॉय का कहना है कि सरकार इस बिल जरिए बाहर से आने वाली प्रतिभाओं को रोकना चाहती है। वहीं कांग्रेस ने भी Immigration and Foreigners Bill-2025 का विरोध करते हुए कहा कि इस बिल का इस्तेमाल सरकार की विचारधारा से असहमत लगों को रोकने के लिए किया जा सकता है। ALSO READ : MP Budget Session 2025 : CM ने कहा बजट का रिकॉर्ड टूटेगा… WATCH : https://youtu.be/_3ryi3tUNio?si=-NWR3d06_d_lsQsW
MP Budget 2025-26 : मध्य प्रदेश के युवाओं को मिलेगा रोजगार…

MP Budget 2025-26 : विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन (12 मार्च 2025) वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मध्य प्रदेश का बजट पेश किया। वर्ष 2025-26 के लिए 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ का बजट पेश किया गया। विधानसभा में अपने भाषण की शुरुआत वित्त मंत्री ने एक कविता से की। उन्होंने कहा – “यही जुनून, यही एक ख्वाब मेरा है, वहां चिराग जला दूं जहां अंधेरा है…जनता व जनप्रतिनिधियों की बेशुमार फरमाइशें हैं, कर सकें हम सब पूरी, ये हमारी कोशिशें हैं।” वित्त मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य मध्य प्रदेश को विकसित बनाना है। जनता का जीवन खुशहाल हो और महिलाओं को आत्मगौरव मिले। MP बजट के मुख्य बिंदु : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए 18669 करोड़ रुपए का प्रावधान।किसानों को सहकारी बैंकों से ब्याज मुक्त ऋण के लिए 694 करोड़ रुपए का प्रावधान।मुख्यमंत्री किसान सहायता के लिए 5220 करोड़ का प्रावधान।कृषि और संबद्ध क्षेत्र के लिए 58,257 करोड़ रुपए का प्रावधान।आंगनबाड़ी सेवाओं के लिए 3729 करोड़ रुपए का प्रावधान।नारी शक्ति संबंधी विभिन्न योजनाओं के लिए 26797 करोड़ रुपए का प्रावधान।धार और डिंडोरी में फॉसिल नेशनल पार्क विकसित किया जाएगा।प्रदेश में डिजिटल यूनिवर्सिटी और नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी खुलेंगे।मध्य प्रदेश में 22 नए ITI संस्थान खोले जाएंगे।ऐसे गांव, जो मुख्य सड़क से दूर हैं या वहां तक सड़क उपलब्ध नहीं हैं, वहां मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना प्रारंभ की जा रही है।इस वर्ष 3500 किलोमीटर नई सड़क और 70 पुल बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।UDAAN योजना के तहत छिंदवाड़ा, नीमच, शहडोल, शिवपुरी, खंडवा, मंडला, झाबुआ एवं उज्जैन में हवाई पट्टियों का विकास किया जा रहा है।दतिया,शिवपुरी और रीवा हवाई पट्टियों को विमानतल के रूप में विकसित किया जाएगा।प्रदेश में 39 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं, जिससे रोजगार उत्पन होगा।आगामी 5 वर्ष में उद्योगों को लगभग 30 हजार करोड़ के इंसेंटिव दिए जाएंगे।सामाजिक आर्थिक उत्थान की योजनाओं के लिए 2 लाख 1 हजार 282 करोड़ रुपए का प्रावधान।खाद्यान्न योजना के लिए 7132 करोड़ रुपए का प्रावधान।बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा में लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान।स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए सीएम केयर योजना और परिवहन के लिए मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू की जाएगी, जिससे ग्रामीण नागरिकों को सस्ता और सुलभ परिवहन उपलब्ध होगा।बैगा, भारिया को कुपोषण से मुक्ति आहार अनुदान के तहत 2.20 लाख महिलाओं के खातों में 1500 रुपए दिए जा रहे हैं।लाड़ली बहनों को अटल पेंशन योजना से जोड़ेंगे।गोशालाओं में गायों के आहार के लिए रोज प्रति गाय 20 रुपए से बढ़ाकर 40 रुपए किए गए। ALSO READ : MP Budget Session 2025 : CM ने कहा बजट का रिकॉर्ड टूटेगा… WATCH : https://youtu.be/_3ryi3tUNio?si=-NWR3d06_d_lsQsW