Aayudh

MP के महू में दो गुटों के बीच हुआ पथराव…”अल्लाहु अकबर” के लगे नारे

mhow violence

महू। 9 मार्च को एक तरफ जहाँ पूरा देश भारत की जीत का जश्न मना रहा था, वहीं MP का महू आग की लपटों का शिकार हो गया। ICC चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के बाद महू में एक जुलूस निकाला गया, जिसने बाद में हिंसा का रूप ले लिया। क्या है पूरा मामला ? 9 मार्च को भारतीय टीम ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी का ख़िताब जीत सभी देशवासियों को होली का तोहफ़ा दे दिया। सभी जगहों पर होली और दिवाली एक साथ मनाई गई। आतिशबाज़ीयां भी हुईं, मगर मध्य प्रदेश के महू में जीत का जश्न आगजनी में तब्दील हो गया। रविवार (9 मार्च 2025) को महू में तक़रीबन 100 लोगों ने भारत की जीत का उत्सव मनाने के लिए एक जुलूस निकाला था। जुलूस में तक़रीबन 50 मोटरसाइकिल शामिल थे। जानकारी के मुताबिक जब जुलूस जामा मस्जिद के पास से गुजर रहा था, तब कुछ लोगों ने जुलूस में जा रहे आखिर के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब इसकी जानकारी जुलूस में आगे जा रहे लोगों को लगी तो दोनों गुटों के बीच पथराव शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि फिर उपद्रवियों ने गाड़ियों में आग लगाना शुरू कर दिया। साथ हीकुछ लोगों ने “अल्लाहु अकबर” के भी नारे लगाए। मौके पर पहुंची पुलिस जब इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को लगी तब आसपास के 10 थानों के तक़रीबन 300 पुलिस बल को महू बुलाया गया। DIG निमिष अग्रवाल भी करीब डेढ़ बजे महू पहुंचे और पैदल चलकर ही स्थिति का जायजा लिया। हालात को काबू करने के लिए भारतीय सेना की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) के 8 जवानों की टुकड़ी को भी बुलाया गया। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले में 13 आरोपियों को हिरासत में लिया है। साथ ही और भी लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही की जा रही है। ALSO READ : MP Budget Session 2025 : CM ने कहा बजट का रिकॉर्ड टूटेगा… WATCH : https://youtu.be/RNpb7sVN7ww?si=OPaE0HkMOicpTrLR

MP Budget Session 2025 : CM ने कहा बजट का रिकॉर्ड टूटेगा…

Budget

MP Budget Session 2025 : मध्य प्रदेश विधानसभा का Budget सत्र सोमवार (10 मार्च 2025) से शुरू हो गया है। 10 से 24 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अपने अभिभाषण से की। 24 मार्च तक चलने वाले विधानसभा सत्र में कुल 9 बैठकें होंगी। किसानों को 20 लाख सोलर पंप बांटें जाएंगे… मध्य प्रदेश बजट सत्र की शुरुआत में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सरकार की उपलब्धियां गिनायीं। उन्होंने कहा कि अगले 3 सालों में किसानों को 20 लाख सोलर पंप बाँटे जाएंगे। सरकार अगले 3 वर्षों में प्रदेश की सिंचाई क्षमता को बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर तक लेकर जाएगी। राज्यपाल ने कहा कि 5 रूपए में सिंचाई के लिए स्थायी बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा। MP Budget Session : राज्यपाल के अभिभाषण के मुख्य बिंदु… CM ने कहा – “सभी के अनुरूप होगा बजट…” मध्य प्रदेश Budget सत्र के पहले दिन राज्यपाल मंगुभाई पटेल का अभिभाषण हुआ, जिसमें उन्होंने सरकार के किए गए काम और भविष्य की रूप रेखा रखी। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विधानसभा सत्र को 11 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद CM मोहन यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि 11 मार्च को अभिभाषण पर विस्तार से चर्चा होगी और 12 मार्च को सरकार का जवाब आएगा। CM ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए इस बार Budget का रिकॉर्ड टूटेगा। इस बार का बजट सभी के अनुरूप होगा। ALSO READ : RSS प्रमुख Mohan Bhagwat ने की विद्याभारती के प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत WATCH : https://youtu.be/RNpb7sVN7ww?si=e8pa2qUPBNOrlOY7

BJP हटाएगी औरंगज़ेब की कब्र, लेकिन Congress ने कर दी अड़चन …

cm

महाराष्ट्र। पिछले कुछ दिनों से औरंगज़ेब को लेकर सियासत गरमाई हुई है, इसी बीच महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा ऐलान कर दिया। CM फडणवीस ने कहा कि “हम चाहते हैं कि औरंगज़ेब की कब्र को हटा दिया जाए, लेकिन एक अड़चन है। क्या है अड़चन ? महाराष्ट्र के CM फडणवीस ने मुग़ल शासक औरंगज़ेब की कब्र को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि हमारी सरकार इस कब्र को हटाना चाहती है, मगर कांग्रेस की सरकार ने इसे ASI को सौंप दिया था। उन्होंने congress पर आरोप लगाते हुए कहा कि ASI वाले किसी भी स्थान को हटाने का फैसला हम नहीं ले सकते। आपको बता दें कि औरंगज़ेब की कब्र छत्रपति संभाजीनगर में स्थित है। कई वर्षों से इसे हटाने की मांग की जा रही है, राज्य सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने भी वर्ष 2023 में इसे हटाने को लेकर मांग की थी। कुछ दिनों पहले अबू आजमी ने दिया था बयान… महाराष्ट्र विधानसभा में समाजवादी पार्टी के MLA अबू आजमी ने भी औरंगज़ेब को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में इसकी आलोचना हो रही है। अबू आजमी के बयान पर जगतगुरु रामभद्राचार्य ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी, उन्होंने औरंगजेब को एक हिंसक और दुष्ट शासक बताया था, जिसने हज़ारों लोगों की जान ली। अबू आजमी ने क्या कहा था ? कुछ दिनों पहले मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने मुग़ल शासक औरंगजेब को एक महान शासक बताया था। उन्होंने कहा था कि आज के समय में इतिहास को गलत तरीके से परोसा जा रहा है। उनके हिसाब से औरंगज़ेब क्रूर नहीं, बल्कि महान शासक था। अबू आजमी ने कहा था कि औरंगज़ेब के शासन में भारत की GDP दुनिया के GDP की 25 प्रतिशत थी। इस विवादित टिप्पणी के लिए उन्हें विधानसभा के सत्र से भी निलंबित किया गया था। हालांकि उसके बाद उन्हें माफ़ी भी मांगनी पड़ी। ALSO READ : Jaipur में आयोजित IFFA में लापता लेडीज को मिले सबसे ज्यादा अवार्ड्स… WATCH : https://youtu.be/RNpb7sVN7ww?si=e8pa2qUPBNOrlOY7

MP Budget Session 2025 : कांग्रेस नेताओं का टूटा मंच…फूटी किस्मत

BUDGET

MP Budget Session 2025 : राजधानी भोपाल में सोमवार (10 मार्च 2025) से मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया। Budget सत्र के पहले दिन ही कांग्रेस के किसान विंग के कार्यकर्ता भोपाल के रंगमहल के पास प्रदर्शन करने के लिए इकठ्ठा हुए। किसान कांग्रेस का प्लान विधानसभा का घेराव करना था, लेकिन उससे पहले ही मंच ने जवाब दे दिया। रंगमहल चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान ही कांग्रेस प्रदर्शनकारियों का मंच टूट गया। मंच टूटने के बाद कई प्रदर्शनकारियों को चोटें भी आई हैं। जिसमें किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान भी शामिल हैं। पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक लिया… प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मंच बीच में ही टूट गया, जिसके बाद तक़रीबन 10 कांग्रेसियों के घायल होने की जानकारी मिली है। गिरने और चोट लगने के बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा की तरफ बढ़ने लगे, मगर पुलिस ने उन्हें रोक लिया और अब वो वापस घर लौट रहे हैं। ALSO READ : Jaipur में आयोजित IFFA में लापता लेडीज को मिले सबसे ज्यादा अवार्ड्स… WATCH : https://youtu.be/RNpb7sVN7ww?si=JzlHaGcorG8JCC94

Jaipur में आयोजित IFFA में लापता लेडीज को मिले सबसे ज्यादा अवार्ड्स…

IFFA

जयपुर। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवार्ड्स का आयोजन रविवार (9 मार्च) को जयपुर में हुआ। जयपुर के जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में आयोजित IIFA के प्रोग्राम में सिनेमा इंडस्ट्री के सभी बड़े चेहरों ने शिरकत की। IIFA में लापता लेडीज को मिले 10 अवार्ड्स IIFA में बेस्ट फिल्म के लिए नॉमिनेटेड 6 फिल्मों में से ‘लापता लेडीज’ को बेस्ट मूवी का अवार्ड मिला। लापता लेडीज, किल, आर्टिकल 370, स्त्री 2, शैतान और भूल-भुलैया 3 का नाम बेस्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया था। बेस्ट परफॉरमेंस इन लीडिंग रोल का अवार्ड भी लापता लेडीज की नितांशी गोयल को मिला। बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) का अवार्ड जुबिन नौटियाल को ‘आर्टिकल 370’ के गाने ‘दुआ’ के लिए दिया गया। ‘भूल भुलैया-3’ के सॉन्ग ‘अमी जे तोमार 3.0’ के लिए श्रेया घोषाल को बेस्ट प्ले बैक सिंगर (फीमेल) के अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही कार्तिक आर्यन को भी ‘भूल भुलैया-3’ में एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। वहीं JECC में आयोजित IFFA के कार्यक्रम में कई सितारों ने परफ़ॉर्म भी किया। शारुख खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने स्टेज पर धमाल मचा दिया। ‘घोड़े जैसी चाल, ​हाथी जैसी दुम’ सॉन्ग पर थिरके स्टार्स। रेखा, कटरीना कैफ, कृति सेनन और शाहिद कपूर ने भी अपनी फिल्मों के गाने पर परफॉर्म किया। कौन-कौन से अवार्ड मिले ? बेस्ट फिल्म – लापता लेडीजबेस्ट डायरेक्शन – किरण राव (लापता लेडीज)बेस्ट परफॉरमेंस इन लीडिंग रोल – नितांशी गोयल (लापता लेडीज)बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल) – रवि किशन (लापता लेडीज)बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन – राम संपत (लापता लेडीज)बेस्ट स्क्रीनप्ले – स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)बेस्ट एडिटिंग – जबीन मर्चेंट (लापता लेडीज)बेस्ट लिरिक्स – प्रशांत पांडेय (लापता लेडीज)बेस्ट डेब्यू (फीमेल) – प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)बेस्ट स्टोरी ओरिजनल – विप्लव गोस्वामी (लापता लेडीज) बेस्ट परफॉरमेंस इन लीडिंग रोल (मेल) – कार्तिक आर्यन (भूल-भुलैया 3)आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा – राकेश रोशनबेस्ट परफॉरमेंस इन नेगेटिव रोल – राघव जुयाल (किल)बेस्ट परफॉरमेंस इन सपोर्टिंग रोल – जानकी बोड़ीवाला (शैतान)बेस्ट प्लेबैक सिंगर – जुबिन नौटियाल (दुआ, आर्टिकल 370)बेस्ट प्लेबैक सिंगर – श्रेया घोषाल ( अमी जे तोमार 3.0, भूल भुलैया-3) साथ ही बेस्ट साउंड, एडिटिंग,VFX में भी कई अवार्ड्स दिए गए। ALSO READ : IND VS NZ : ICC जीत के बाद भारतीय टीम को मिल करोड़ों रूपए… WATCH : https://youtu.be/RNpb7sVN7ww?si=VEOw4m3cwEF-4sz1

IND VS NZ : ICC जीत के बाद भारतीय टीम को मिल करोड़ों रूपए…

ICC

IND VS NZ : 9 मार्च को भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हारकर एक बार फिर से ICC चैंपियंस ट्रॉफी का ख़िताब अपने नाम कर लिया। 9 मार्च 2025 की तारीख भारत के इतिहास में हमेशा याद रखी जाएगी। कई मुश्किलों के बावजूद भारत ने इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है। भारत हार गई थी टॉस ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बैटिंग चुना था। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित ICC चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल पूरी दुनिया के एक दिचस्प मैच रहा। न्यूजीलैंड ने 7 विकेट गवांकर 251 रन बनाए, भारत को 252 रनों का टारगेट दिया। जिसके बाद भारत ने भी अपना तूफानी अंदाज़ NZ की टीम को दिखा दिया। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बल्ला संभालते ही न्यूजीलैंड की टीम के छक्के छुड़ा दिए। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर 18.4 ओवरों में 105 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भारतीय टीम में थोड़ी चिंता दिखी लेकिन श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने मैच संभाल लिया। ICC Champions Trophy 2025 : भारतीय टीम हुई मालामाल भारतीय टीम ने 2025 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम कर इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। सबसे पहले 2002 में भारतीय टीम ने सौरव गांगुली की कप्तानी में ICC चैंपियंस ट्रॉफी को श्रीलंका के साथ साझा किया था। फिर 2013 में विराट खोली की कप्तानी में इंग्लैंड को हराकर इसे इंडिया लेकर आए थे। एक बार फिर से कई सालों के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इसे अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा की कप्तानी में महज 10 महीनों के अंदर भारत ने दो ICC की ट्रॉफी अपने नाम की है। इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भी भारत ने साउथ अफ्रीका की टीम को हारकर एक ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। ICC ने टूर्नामेंट की शुरुआत में कुल 60 करोड़ रूपए की घोषणा की थी। जिसमें से भारतीय टीम को कुल 20 करोड़ रूपए प्राइज मनी के तौर पर मिले हैं। वहीं फाइनल में हारने वाली न्यूज़ीलैण्ड की टीम को 9.72 करोड़ रूपए मिले। ALSO READ : ICC Champions Trophy के बाद Rohit Sharma छोड़ेंगे कप्तानी ? WATCH : https://youtu.be/RNpb7sVN7ww?si=VuhicWbL3WtGTjVt