दमोह। मध्य प्रदेश के Damoh से कल (7 मार्च) को एक बड़ी खबर आई थी। जिसके बाद सामाजिक संगठनों ने दमोह बंद का ऐलान कर सरकार से आरोपियों को पकड़ने की मांग की थी। 8 मार्च को पुलिस ने उन सभी 11 आरोपियों को पकड़कर शहर में जुलूस निकला। 7 मार्च को Damoh के सितववाड़ी क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने गौ माता की हत्या कर दी थी। जब इसकी खबर सामाजिक संगठन के लोगों को लगी तो वह इसका विरोध करने घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन वहां बदमाशों ने उनपर भी फायरिंग कर दी। जिसके बाद से लोगों में गुस्सा का माहौल बना हुआ था। Damoh की स्थानिय पुलिस ने लिया संज्ञान मामले की गंभीरता को देखते हुए दमोह के स्थानीय पुलिस बल ने एक्शन लिया। पुलिस ने मामले के 11 आरोपियों को पकड़कर पूरे बाजार में घुमाया। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी नारे लगाते नज़र आ रहे हैं। वह कह रहे हैं – “गाय हमारी माता है, गाय काटना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।” आरोपियों के जुलूस के दौरान स्थानीय नागरिक भी उन्हें देखने के लिए इक्क्ठा हुए। पुलिस जब इन आरोपियों को कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रही थी, तब कोर्ट में मौजूद अधिवक्ताओं ने भी इनका विरोध किया। जानकारी के अनुसार पता चला कि इन अपराधियों ने पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों में अधिकतर मुस्लिम समुदाय के ही लोग हैं, जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। ALSO READ : ICC Champions Trophy के बाद Rohit Sharma छोड़ेंगे कप्तानी ? WATCH : https://youtu.be/MzcYm1YX92s?si=97saICrsqKkD2GZd
Bhopal Love Jihad : मुस्लिम युवक ने हिन्दू लड़की को किया आत्महत्या के लिए मजबूर
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से Love Jihad का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक तरफ जहाँ पूरा देश महिला दिवस का जश्न मना रहा है तो वहीं राजधानी भोपाल की एक युवती ने आत्महतया कर ली। युवती की आत्महत्या के पीछे का कारण कोई और नहीं बल्कि एक मुस्लिम युवक है। जिसने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और उसके साथ मारपीट की। Love Jihad : युवती का बयान युवती की मौत से पहले परिवारजनों ने उसका बयान रिकॉर्ड किया, वीडियो में युवती ने मुस्लिम युवक को इसका जिम्मेदार बताया है। युवती ने कहा -“सेज ने उसे एक साल से परेशान कर दिया है। कहता था प्यार किया है, लेकिन धोखा दिया है उसने हर चीज़ में…मैं परेशान हो गई, इसलिए ये कदम उठा लिया।” युवती से जब पूछा गया कि उसने घर पर इसक जानकारी क्यों नहीं दी, तो युवती ने कहा – “कहता था घरवालों को मार डालूंगा।” अब जरा सोचिए की कैसे मुस्लिम समुदाय के कट्टरपंथी लोगों द्वारा हिन्दू समुदाय की बेटियों को शिकार बनाया जा रहा है। प्यार का झांसा देकर उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर किया जा रहा है। वीडियो में लड़की रोते हुए बस यही कह रही है कि सेज ने उसे धोखा दिया, एक साल से परेशान कर दिया। लड़की के आँसू इस बात की गवाही दे रहें है कि उस कट्टर मुस्लिम युवक ने उसे कितना प्रताड़ित किया होगा। घरवालों को जान से मारने की दी धमकी युवती से जब पूछा गया कि उसने घर पर यह सबकुछ क्यों नहीं बताया तो युवती ने कहा कि सेज उर्फ़ शहजान ने घरवालों को मारने की धमकी दी थी। मेरे साथ भी कई बार मारपीट कर चुका है। अब जरा सोचिए कि किस तरह से लड़की को डराया और धमकाया जा रहा था। मुस्लिम युवक की इतनी हिम्मत हो गई कि उसने परिवार वालों को भी मारने की धमकी दे डाली। हिन्दू समाज की मासूम और भोली-भाली लड़कियों को मुस्लिम समुदाय के कट्टर लोगों द्वारा एक मिशन को अंजाम देने के लिए फंसाया जाता है। जब मकसद पूरा हो जाता है तब उन्हें छोड़ दिया जाता है। लड़की से माँगता था पैसे आपको बता दें कि मुस्लिम युवक लड़की से पैसे माँगता था, लड़की ने उसे कुछ पैसे दिए भी, मगर जब युवती ने पैसे वापस मांगे तो उसने युवती के साथ मारपीट की। इस घटना को युवती अपने घरवालों को भी नहीं बता पा रही थी। अंदर ही अंदर घुट रही थी और अंत में उसने एक ऐसा कदम उठाया जिसने उसकी जान ले ली। युवती ने जहर खा लिया। शहजान पर होगी FIR मामला जैसे ही पुलिस तक पहुंचा, पुलिस ने इसपर कार्यवाही करनी शुरू कर दी है। सामाजिक संगठन के लोगों द्वारा भी इसके लिए प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद पुलिस ने शहजान को अपने हिरासत में ले लिया है। मगर यह कोई पहली घटना नहीं है, ऐसी कई घटनाएं हर रोज़ सामने आती हैं। कट्टर मुस्लिम युवकों के द्वारा हिन्दू समाज की मासूम बच्चियों को अपना शिकार बनाया जाता है। ALSO READ : CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान…धर्मांतरण कराने वालों को होगी फाँसी WATCH : https://youtu.be/MzcYm1YX92s?si=BLx4GNMEbkBuiTiq
ICC Champions Trophy के बाद Rohit Sharma छोड़ेंगे कप्तानी ?
ICC Champions Trophy 2025 : ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के बाद भारतीय टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भारतीय टीम की कप्तानी में बदलाव करने पर विचार कर रही है। हालांकि 9 मार्च को ICC चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में रोहित शर्मा भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। ICC के बाद कौन बनेगा भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान ? ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के बाद BCCI रोहित शर्मा को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबर के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को नया कप्तान मिलने की संभावना है। इस रेस में शुभमन गिल के नाम की चर्चा सबसे अधिक हो रही है। वर्तमान में शुभमन गिल भारतीय टीम के उपकप्तान भी हैं। मात्र 24 साल की उम्र में शुभमन गिल को भारतीय टीम का उपकप्तान बनाना, एक संकेत की ओर ईशारा कर रहा है। कहीं न कहीं BCCI उन्हें एक लीडर के रूप में देख रही है जो आने वाले समय में भारतीय टीम की कमान संभाल सकते हैं। शुभम गिल का अनुभव शुभमन गिल जो अभी भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान हैं, IPL में गुजरात टाइटन्स की कप्तानी कर चुके हैं। हालाँकि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कप्तानी नहीं की है। 2027 के वर्ल्ड कप के लिए उन्हें तैयार किया जा रहा है। यदि इस चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित शर्मा कप्तानी छोड़ते हैं तो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में शुभमन गिल को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। हार्दिक पांडया भी रेस में शामिल शुभमन गिल के बाद यदि किसी नाम की सबसे अधिक चर्चा हो रही है तो वह हैं हार्दिक पांडया। हार्दिक पांड्या एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और कुछ मैचों में कप्तानी भी कर चुके हैं। वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए, हार्दिक पांड्या के नाम पर भी विचार किया जा सकता है। हालाँकि अभी तक BCCI की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ALSO READ : ICC Champions Trophy : कहाँ खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल ? WATCH : https://youtu.be/yvAIulWL68U?si=z2nE2joqpwhIBbgJ
CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान…धर्मांतरण कराने वालों को होगी फाँसी
भोपाल। शनिवार (8 मार्च) को राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में CM मोहन यादव ने एक बड़ी घोषणा की है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने धर्मांतरण कराने वालों को फाँसी की सजा का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार धर्मांतरण करवाने वालों को फांसी की सजा का प्रावधान करने जा रही है। आपको बता दें कि आज के दिन CM मोहन यादव की सुरक्षा और उनके दफ़्तर के सभी कार्यों की जिम्मेदारी भी महिलाओं को सौंपी गई है। मुख्यमंत्री का यह फैसला महिला सशक्तिकरण के लिए एक सराहनीय कदम है। CM ने महिलाओं के खातों में भेजे पैसे कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 1 करोड़ से अधिक महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर किए। सिंगल क्लिक में लाडली बहना योजना के लाभार्थियों के खाते में मार्च महीने की किश्त ट्रांसफर की गई। साथ ही उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शनधारक महिलाओं के खातों में भी पैसे भेजे गए। कार्यक्रम के दौरान BJP के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी और विधायक रामेश्वर शर्मा भी मौजूद रहे। सरकार नहीं करेगी बर्दाश्त… CM मोहन यादव ने कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए असामजिक तत्वों को साफ़ चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी मामला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार दुष्कर्मियों और धर्मांतरण कराने वालों को फाँसी की सजा का प्रावधान कर रही है। ALSO READ : IND vs NZ : कौन सी टीम जीतेगी ICC चैंपियंस ट्रॉफी… WATCH : https://youtube.com/shorts/hsD3Kk0-YLk?si=IqTfmkHtxq0AfYyf
IND vs NZ : कौन सी टीम जीतेगी ICC चैंपियंस ट्रॉफी…
ICC Champions Trophy : ICC चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 9 मार्च को खेला जाएगा। 13 फरवरी से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट अब अपने अंतिम दौर में है। 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाने वाला मैच उसी पिच पर होगा, जहाँ भारत ने पाकिस्तान को हराया था। इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाला यह मुकाबला भारत के लिए बहुत दिलचस्प होने वाला है। भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज मैच में भी न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया था। ICC के फाइनल में स्पिनरों को मिलेगी मदद… दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाना वाला मैच उसी पिच पर खेला जाएगा, जहाँ आज से 14 दिन पहले भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ था। इस पिच पर स्पिनरों ने 30 की एवरेज से 7 विकेट लिए हैं। बताया जा रहा है कि पिच पर स्पिनरों को मदद मिल सकती है। यदि ऐसा होता है तो स्पिनरों की गेंद पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल होगा। भारत को मिल सकती है खुशखबरी दुबई की पिच स्पिनरों के लिए मुफीद बताई जा रही है। यदि ऐसा होता है तो यह भारत के लिए जल्द ही एक खुशखबरी लेकर आएगा। इसी पिच पर भारत ने बांग्लादेश और पाकिस्तान को भी शिकस्त दी थी। न्यूज़ीलैंड को भी भारत ने दुबई में 44 रनों से हराया था। अब देखना यह होगा कि 9 मार्च को खेले जाने वाले ICC चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में कौन सी टीम बाजी मारती है। ALSO READ : International Women’s Day 2025 : PM मोदी ने महिलाओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी… WATCH : https://youtu.be/75qoI9V8ecw?si=s7jGSLAAkq4l42Hy
International Women’s Day 2025 : PM मोदी ने महिलाओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी…
भोपाल। International Women’s Day (अंतर्राष्टीय महिला दिवस) के अवसर पर पूरा देश नारी शक्ति का उत्सव गर्व से मना रहा है। देश के PM नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) के जरिए महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर PM मोदी ने महिलाओं को एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। PM मोदी ने दी बड़ी जिम्मेदारी… PM मोदी ने आज के दिन नारी शक्ति को नमन किया। उन्होंने कहा कि आज के दिन विभिन्न क्षेत्रों की सफल महिलाएं उनके सोशल मीडिया अकाउंट को हैंडल करेंगी। PM मोदी के द्वारा उठाया गया यह कदम महिलाओं के प्रति उनके विश्वास और समर्पण को दिखलाता है। यह सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि उन महिलाओं के लिए एक उपलब्धि होगी। PM मोदी ने कहा, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम नारी शक्ति को नमन करते हैं। हमारी सरकार ने हमेशा से महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है। आज के दिन मेरे सोशल मीडिया एकाउंट्स को उन महिलाओं द्वारा संभाला जाएगा, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट काम किया है। किन महिलाओं को मिली जिम्मेदारी… एलिना मिश्रा – “मैं एलिना मिश्रा हूँ और मैं भुवनेश्वर, ओडिशा से हूँ। विज्ञान के प्रति मेरी रुचि और जिज्ञासा मेरे पिता के कारण विकसित हुई, जो मेरे प्रेरणास्रोत हैं और जिन्हें मैंने अपने शोध के लिए अथक परिश्रम करते देखा है। वैज्ञानिक क्षेत्र में काम करने का मेरा सपना तब पूरा हुआ जब मेरा चयन भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, मुंबई में हुआ। शिल्पी सोनी – मैं, शिल्पी सोनी, मध्य प्रदेश के सागर से हूँ। DRDO में काम करने के बाद, ISRO के साथ काम करना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा था, जहाँ मैंने पिछले 24 वर्षों में ISRO के 35 से अधिक संचार और नेविगेशन मिशन के लिए अत्याधुनिक RF और माइक्रोवेव सबसिस्टम तकनीकों के डिजाइन, विकास और प्रेरण में योगदान दिया है। एलिना मिश्रा और शिल्पी सोनी ने देश की अन्य महिलाओं से भी अपील की। उन्होंने कहा – भारत विज्ञान के लिए सबसे जीवंत स्थान है और इसलिए हम सभी महिलाओं से इसमें आगे आने की अपील करते हैं। अजैता शाह – फ्रंटियर मार्केट्स की संस्थापक और सीईओ अजैता शाह को भी प्रधानमंत्री मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट को हैंडल करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा, “आर्थिक रूप से सशक्त महिला एक आत्मविश्वासी निर्णयकर्ता, स्वतंत्र विचारक, अपने भविष्य की निर्माता और आधुनिक भारत की निर्माता होती है! और, हमारा देश आर्थिक रूप से सशक्त महिलाओं के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।” मैं, अजैता शाह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सोशल मीडिया हैंडल को संभालते हुए वास्तव में बहुत खुश हूँ। अंजली अग्रवाल – सामर्थ्यम सेंटर फॉर यूनिवर्सल एक्सेसिबिलिटी की संस्थापिका अंजली अग्रवाल को भी यह मौका मिला। उन्होंने लिखा – ‘मुझे प्रधानमंत्री मोदी के सोशल मीडिया हैंडल को संभालने का सम्मान प्राप्त हुआ है, और इसके माध्यम से मैं परिवर्तन की एक चिंगारी जलाना चाहती हूँ। साथ ही एक आह्वान करना चाहती हूँ। उन्होंने आगे लिखा लिखा – लेबल भूल जाइए, बाधाओं को भूल जाइए… आइए सुगम्य भारत को मजबूत करें और इसे विकसित भारत की एक महत्वपूर्ण आधारशिला बनाएँ। आइए यह सुनिश्चित करें कि हर महिला, हर व्यक्ति, अपने जीवन को गरिमा और स्वतंत्रता के साथ जी सके। ALSO READ : CM मोहन यादव महिला दिवस पर महिलाओं को देंगे सौगात… WATCH : https://youtu.be/75qoI9V8ecw?si=LBGzqhHKY39_Bu36