Aayudh

Arvind Kejriwal महँगी गाड़ियों में घूम रहे हैं…जनता का पैसा बर्बाद

ARVIND KEJRIWAL

पंजाब। दिल्ली चुनाव में हार के बाद Arvind Kejriwal अब पंजाब के दौरे पर हैं। पंजाब के होशियारपुर स्थित विपश्यना मेडिटेशन सेंटर में अरविन्द केजरीवाल अपने पूरे तामझाम के साथ पहुंचे। जिसके बाद BJP ने Arvind Kejriwal पर तंज करना शुरू कर दिया है। दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल को किस हैसियत से सुविधा मुहैया कराई जा रही है। मंत्री ने Arvind Kejriwal पर तंज कस्ते हुए कहा कि अरविन्द केजीरवाल न तो कोई मंत्री है और न ही सरकार ने उन्हें सुरक्षा दी है। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल कहते थे कि मैं आम आदमी की राजनीति करूँगा, मगर राजनीति में आने के बाद उनकी वैगन आर गायब हो गई। Arvind Kejriwal को किस हैसियत से सुविधाएं मुहैया हो रहीं ? BJP ने अरविन्द केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब की जनता का पैसा बर्बाद हो रहा है। बड़े-बड़े दावे करने वाले केजरीवाल अपनी गाड़ियों के काफिले के साथ घूम रहे हैं। उनके साथ 100 से अधिक कमांडो और पुलिसकर्मी चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पर सरकार और पंजाब की जनता के पैसों की बर्बादी का आरोप लगाया है। READ MORE : Cyber Fraud का मास्टरमाइंड अफ़ज़ल खान हुआ गिरफ़्तार… WATCH : https://youtu.be/yvAIulWL68U?si=EmZrslecQbZ9FNWv

Cyber Fraud का मास्टरमाइंड अफ़ज़ल खान हुआ गिरफ़्तार…

Call Center

भोपाल। कुछ दिनों पहले राजधानी भोपाल के प्रभात चौराहा स्थित ‘आइडियालॉजी एडवांस स्टॉक प्राइवेट लिमिटेड’ नामक कॉल सेंटर से Cyber Fraud का मामला सामने आया था। पुलिस ने 23 फरवरी को इस कॉल सेंटर से एडवांस्ड कंप्यूटर, सिम कार्ड और हाईटेक मशीनें जब्त की थीं। आपको बता दें कि इस पूरे मामले के मास्टरमाइंड अफ़ज़ल खान को भोपाल पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। Cyber Fraud : कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड ऐशबाग थाने क्षेत्र में चल रहे इस कॉल सेंटर से देशभर में कई लोगों को Fraud का शिकार बनाया गया। आरोपी इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर लोगों को फंसाया करता था। ऐशबाग थाने ने पिछले दिनों इस मामले में जांच की थी, जिसमें कई त्रुटियां निकलकर सामने आई हैं। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने बड़ा एक्शन लिया। उन्होंने टीआई जितेंद्र गढ़वाल समेत पांच अन्य पुलिसकर्मियों को ससपेंड किया है। आपको बता दें कि आरोपी अफजल खान को गिरफ़्तार करने के बाद तीन दिनों के लिए रिमांड पर लिया गया है। Fraud का पैसा टीकमगढ़ में होता है इन्वेस्ट आपको बता दें इस पूरे मामले में अफ़ज़ल खान सहित उसकी पत्नी साईदा और उसके बच्चे भी शामिल हैं। मामले की जांच में पता चला कि अफज़ल खान का साला भी इस पूरे अपराध में शामिल है। अफज़ल खान का साला मुईन टीकमगढ़ का रहने वाला और वह फ्रॉड के पैसे को टीकमगढ़ में ही इन्वेस्ट करता है। भोपाल से संचालित इस कॉल सेंटर से मध्य प्रदेश समेत देशभर के अलग-अलग शहरों के लोगों को शिकार बनाया जाता था। जिनमें दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और प्रयागराज जैसे बड़े शहर भी शामिल हैं। ALSO READ : Trump ने किया बड़ा एलान, Pakistan को कहा…जैसे को तैसा WATCH : https://youtu.be/yvAIulWL68U?si=EmZrslecQbZ9FNWv

Trump ने किया बड़ा एलान, Pakistan को कहा…जैसे को तैसा

TRUMP

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने सदन को संबोधित करते हुए एक बड़ा ऐलान कर दिया। बुधवार (5 मार्च) को ट्रम्प ने अगले महीने से भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। ट्रम्प ने कहा कि अगले महीने से जो भी देश हम पर जितना टैरिफ लगाएगा, हम भी उतना ही लगाएंगे। अमेरिका इज बैक – डोनाल्ड ट्रम्प ने क्यों कहा ? डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने भाषण की शुरुआत ही “अमेरिका इज बैक” से की। आपको बता दें की जब से ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद संभाला है तब से कई बड़े फैसले लिए हैं। अमेरिका ने WHO से भी एग्जिट ले लिया है। अपने 1 घंटे 44 मिनट के भाषण में ट्रम्प ने कई ऐलान किए, जिसके बाद पूरी दुनिया में हलचल मच गई है। ट्रम्प ने अपने भाषण में भारत का दो बार जिक्र किया। ट्रम्प ने कहा कि भारत हम पर 100 परसेंट टैरिफ लगाता है, हम भी 2 अप्रैल से उतना ही लगाएंगे। उन्होंने कहा कि जो काम मैंने 43 दिनों में किया, कुछ सरकारें उसे 4-8 सालों में नहीं कर पाई। ट्रंप ने चीन और दक्षिण कोरिया का जिक्र करते हुए कहा कि ये देश अमेरिका पर चार गुना टैरिफ लगाते हैं, जो अमेरिका के लिए सही नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे दोस्त और दुश्मन दोनों ही अमेरिका पर ज्यादा टैरिफ लगाते हैं। 2 अप्रैल से अमेरिका भी उन देशों पर भी उतना ही टैरिफ लगाएगा। Trump ने Pakistan को कहा… अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इन दिनों काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। इसी बीच उन्होंने ‘जैसे को तैसा’ मुहावरे के अनुरूप दुनिया के कई देशों पर टैरिफ बढ़ाने की घोषणा की है। उन्होंने साथ ही पाकिस्तान को धन्यवाद भी कहा है, उन्होंने कहा कि 2021 में अफ़ग़ानिस्तान में आतंकियों ने अमेरिका के 13 सैनिकों की हत्या कर दी थी, उन्हें पकड़ने में पाकिस्तान सरकार ने हमारी मदद की। क्या होता है टैरिफ ? टैरिफ एक प्रकार का टैक्स है जो सरकारें आयत (import) या निर्यात (export) होने वाली वस्तुओं पर लगाते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य घरेलु वस्तुओं का संरक्षण और इकॉनमी को बैलेंस करना है। सरकारें अपने देश के उत्पादों को संरक्षण देने के लिए ये कदम उठाते हैं। उदाहरण के तौर पर, यदि कोई भारतीय उद्योगपति अमेरिका से कोई प्रोडक्ट मंगाता है जिसकी कीमत 100 रूपए है और भारत सरकार उसपर 100 रूपए टैरिफ लगाती है तो भारतीय बाजार में उसकी कीमत 200 रूपए हो जाएगी। यानी भारत के बाज़ार में वह प्रोडक्ट महंगा हो जाएगा और उसके खरीदार खुद कम हो जाएंगे। ALSO READ : ICC Champions Trophy : कहाँ खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल ? WATCH : https://youtu.be/yvAIulWL68U?si=EmZrslecQbZ9FNWv

योगी आदित्यनाथ ने किसे कहा – UP भेजिए इलाज कर देंगे…

महाराष्ट्र। समाजवादी पार्टी (SP) के MLA अबू आजमी को उनके विवादास्पद बयान के लिए महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है। बुधवार (5 मार्च) को सत्र शुरू होते ही संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने उनके खिलाफ प्रस्ताव पेश किया, जिसके बाद उन्हें विधासभा के सत्र से निलंबित कर दिया गया है। पूरे देश में हो रही MLA की आलोचना अबू आजमी के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। महाराष्ट्र का ये मामला अब केवल वहीं तक सीमित नहीं रह गया बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों से भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अबू आजमी का नाम लिए बिना कहा – “औरंगजेब को आदर्श मानने वाले विधायक को UP भेजिए, इलाज कर देंगे।” उन्होंने विधानसभा के बजट सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि जो व्यक्ति औरंजेब को अपना नायक मान रहा हो, उसे भारत में रहने का अधिकार है क्या…एक तरफ समाजवादी पार्टी महाकुंभ का विरोध करती रही और दूसरी तरफ दुष्ट और क्रूर औरंजेब का महिमामंडन कर रही है। वहीं बीजेपी MLA मुंगंटीवार ने अबू आजमी के विधायक पद से निलंबन की मांग की है। सपा MLA ने क्या कहा था ? समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने बीते सोमवार (3 मार्च) को ‘छावा’ फिल्म को लेकर एक बड़ा बयान दिया। अबू आजमी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘छावा’ फिल्म में गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। सपा विधायक ने फिल्म में दिखाए गए इतिहास को झूठ बताते हुए कहा कि औरंगज़ेब ने कई मंदिरों का निर्माण करवाया है। मैं नहीं मानता कि औरंगज़ेब एक क्रूर शासक था। ये बयान किसी और के नहीं बल्कि एक लोकतांत्रिक देश के विधायक की है। अब आप सोंच सकते हैं कि इस तरह के लोग देश को किस दिशा में लेकर जाएंगे। ALSO READ : ICC Champions Trophy : कहाँ खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल ? WATCH : https://youtu.be/yvAIulWL68U?si=EmZrslecQbZ9FNWv

ICC Champions Trophy : कहाँ खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल ?

ICC

ICC Champions Trophy 2025 : हर चार साल पर आयोजित होने वाले ICC चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत ने अपनी जगह बना ली है, लेकिन अभी तक फाइनल मैच की दूसरी टीम का पता नहीं लग पाया है। इस मैच को जीतकर भारत ने ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। आपको बता दें कि ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व रोहित शर्मा कर रहे हैं। ICC चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच रविवार (9 मार्च) को खेला जाएगा। हालांकि फाइनल मैच के लिए दूसरी टीम के नाम की घोषणा नहीं हुई है। सेमीफइनल के दूसरे मैच में जो भी टीम जीतेगी, फाइनल में उसी के साथ भारत का मुकाबला होगा। ICC चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफइनल दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के साथ बुधवार को खेला जाएगा। कहाँ होगा ICC का फाइनल मैच ? ICC चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है। इस बार ICC चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आयोजन से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच लंबी बहस हुई थी और भारत ने पाकिस्तान में मैच खेलने से इंकार कर दिया था। बाद में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड , हाइब्रिड मोड में मैच कराने के लिए राजी हो गया। ICC चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैच भारत ने दुबई में खेले हैं। जानकारी के अनुसार 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भी दुबई में ही होने की उम्मीद है। ICC का इतिहास ICC चैंपियंस ट्रॉफी को साल 1998 में एक टूर्नामेंट के तौर पर शुरू किया गया था। इसका पहला मैच बांग्लादेश में खेला गया। कई लोग इसे मिनी वर्ल्ड कप के नाम से भी जानते थे। 2002 में जब इस टूर्नामेंट का आयोजन श्रीलंका में किया गया तो इसका नाम बदलकर ICC चैंपियंस ट्रॉफी रख दिया गया। 2009 तक चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हर दो साल के बाद किया जाता रहा, लेकिन फिर इसमें संसोधन के बाद इसे हर 4 साल के बाद खेला जाने लगा। 2013 के बाद चार साल के अंतराल पर इसका आयोजन 2017 में इंग्लैंड में हुआ, जिसके बाद कुछ कारणों के चलते इस चैंपियंस ट्रॉफी को नहीं खेला गया। 8 साल के बाद फिर से ICC ने इसका आयोजन 2025 में किया है। ALSO READ : प्रदेश में प्रमुख तीर्थ स्थलों का होगा विकास, CM मोहन यादव ने किया एलान WATCH : https://youtu.be/yvAIulWL68U?si=uUqOjORG4YPWgx_y