Aayudh

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में लगी आग की बड़ी वज़ह क्या रही ?

Govindpura Fire

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में आग लग गई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार (1 मार्च 2025) को दोपहर 1 बजे आग लगी थी। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10-12 गाड़ियां और 40 टैंकर घटना स्थल पर पहुंच गए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए CISF की टीम भी उसी जगह पर तैनात है। आपको बता दें की जिस फैक्ट्री में आग लगी है, वह JK रोड स्थित महिंद्रा शोरूम के पीछे है। जानकारी के मुताबिक यहाँ थिनर बनाया जाता था और 30-40 हज़ार लीटर केमिकल रखा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग से उठे धुएं के गुब्बार को आसमान में 5-10 किलोमीटर दूर से ही देखा जा सकता है। अशोका गार्डन थाना के टीआई हेमंत श्रीवास्तव की जानकारी के मुताबिक आग जिस फैक्ट्री में लगी है उसका नाम आनंद आर्गेनाईजेशन है। इस फैक्ट्री से सटी तीन और इमारतें भी आग की चपेट में आ गई हैं। ALSO READ : PM ने क्यों कहा – ‘लुटियन जमात’ और ‘खान मार्केट गैंग’ से हूँ हैरान ? WATCH : https://youtu.be/i2OJJTar-oA?si=KuJcfRixYQIQEtkd

PM ने क्यों कहा – ‘लुटियन जमात’ और ‘खान मार्केट गैंग’ से हूँ हैरान ?

pm modi

नई दिल्ली। PM मोदी शनिवार (1 मार्च 2025) को भारत मंडपम में आयोजित NXT के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान कहा कि अंग्रेज़ों के 150 साल पुराने क़ानून इस देश में आजादी के 75 साल बाद तक चलते रहे। उन्होंने ‘लुटियन जमात’ और ‘खान मार्केट गैंग’ पर अपनी हैरानी जताई कि PIL के ठेकेदार और हर बात पर कोर्ट पहुंचने वाले लोग इस मामले को लेकर चुप कैसे रह गए। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ड्रामेटिक परफॉर्मेंस एक्ट’ का उल्लेख करते हुए कहा कि अंग्रेज नहीं चाहते थे कि ‘थिएटर’ और ‘ड्रामे’ का इस्तेमाल उनके विरोध के लिया किया जाए। इस कानून में प्रावधान था कि यदि एक जगह पर दस से अधिक लोग डांस करते पाए गए तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 70 वर्षों तक हम इस कानून को झेलते रहे। मुझे उस वक्त की सरकरों से कुछ नहीं कहना, मगर PIL के लोग इस बात पर चुप रह गए मुझे इस बात की हैरानी है। उन्हें उस वक्त लोगों की स्वतंत्रता का ख्याल नहीं रहता था। भारत का युवा हमारी प्राथमिकता है – PM मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि 60 साल बाद ऐसा हुआ जब कोई सरकार तीसरी बार केंद्र की सत्ता में आई। पिछले 11 वर्षों में इस देश ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने देश के युवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इस देश का युवा विकसित भारत का सबसे बड़ा लाभार्थी है और सबसे बड़ा स्टेकहोल्डर भी है। इसलिए भारत का युवा हमारी बहुत बड़ी प्राथमिकता है। हमारे बच्चे फ्यूचर लीडर्स बनकर उभर रहे हैं – PM मोदी पीएम मोदी ने अपने संबोधन में नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) का उल्लेख करते हुए कहा कि NEP बच्चों को किताबों से बहुत आगे बढ़कर सोंचने का अवसर देता है। मिडिल स्कूल से ही बच्चे कोडिंग सीखकर AI और डेटा साइंस के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। ‘अटल टिंकरिंग लैब’ के जरिए बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान दिया जा रहा है। इस साल के बजट सत्र में हमनें 50 हज़ार टिंकरिंग लैब्स बनाने का एलान किया है। देश में रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार ‘One Nation – One Subscription’ का प्रावधान लेकर आई है। जिसके जरिये देशभर के सभी रिसर्चर्स को दुनिया के फेमस जर्नल्स की फ्री एक्सेस दी जाएगी। हमारे बच्चे फ्यूचर लीडर्स बनकर उभर रहे हैं। वो दिन दूर नहीं जब भारत का सबसे बड़ा इनोवेशन किसी छोटे से स्कूल से निकलेगा। ALSO READ : Trump और Zelensky के बीच हुई बहस, Zelensky ने माफ़ी मांगने से किया इंकार WATCH : https://youtu.be/i2OJJTar-oA?si=KuJcfRixYQIQEtkd

फर्ज़ी Call Center से हो रहा करोड़ों का फ्रॉड…हो जाएं सावधान

Call Center

भोपाल। राजधानी भोपाल के प्रभात चौराहा स्थित ‘आइडियालॉजी एडवांस स्टॉक प्राइवेट लिमिटेड’ नामक Call Center से साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड अफ़ज़ल खान इस वक़्त फरार चल रहा है। पुलिस ने 23 फरवरी को इस Call Center से एडवांस्ड कंप्यूटर, सिम कार्ड और हाईटेक मशीनें जब्त की हैं। Call Center का मास्टरमाइंड फरार ऐशबाग थाने क्षेत्र में चल रहे इस कॉल सेंटर से देशभर में कई लोगों को फ्रॉड का शिकार बनाया गया। इस कॉल Call Center से किये जाने वाले कॉल पर अब तक 1200 से 1400 शिकायतें दर्ज़ की चुकी हैं। जांच में पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया पर शेयर मार्केट में निवेश के विज्ञापन देकर लोगों को ठगता था। अब तक यहाँ से 14 करोड़ रूपए की ठगी की जा चुकी है। Call Center का संचालन मुस्लिम समुदाय के एक परिवार के द्वारा किया जाता था। पुलिस के अनुसार इस पूरे अपराध का मास्टरमाइंड अफ़ज़ल खान इस वक्त फ़रार चल रहा है। इस कॉल सेंटर से उसके परिवार के अन्य लोग भी जुड़े हुए हैं। इस कॉल सेंटर पर काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें इस काम के लिए महीने के 7 से 8 हज़ार रूपए दिए जाते थे, मगर वह भी तीन महीने से नहीं मिले। फ्रॉड का पैसा टीकमगढ़ में होता है इन्वेस्ट आपको बता दें इस पूरे मामले में अफ़ज़ल खान सहित उसकी पत्नी साईदा और उसके बच्चे भी शामिल हैं। मामले की जांच में पता चला कि अफज़ल खान का साला भी इस पूरे अपराध में शामिल है। अफज़ल खान का साला मुईन टीकमगढ़ का रहने वाला और वह फ्रॉड के पैसे को टीकमगढ़ में ही इन्वेस्ट करता है। भोपाल से संचालित इस कॉल सेंटर से मध्य प्रदेश समेत देशभर के अलग-अलग शहरों के लोगों को शिकार बनाया जाता था। जिनमें दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और प्रयागराज जैसे बड़े शहर भी शामिल हैं। इंदौर से भी डिजिटल अरेस्ट का मामला आया सामने ऐसा ही एक और मामला इंदौर से भी सामने आया है, जहाँ आरोपी, बुजुर्ग पेंशनधारियों को डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाते थे। वह पेंशनधारियों का डेटा जुगाड़ कर इस घटना को अंजाम देते थे। पुलिस की जांच में आरोपी के देशभर के 20 हज़ार से अधिक लोगों का डेटा मिला है। क्राइम ब्रांच की टीम जब मामले की गहराई तक गई तो पता चला कि ठगी का पैसा उत्तर प्रदेश के मदरसा समिति के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश से मदरसा समिति के प्रबंधक अली अहमद खान को भी अपनी हिरासत में ले लिया है। ALSO READ : IIT बाबा के साथ डिबेट शो में हुई मारपीट…डंडों से पीटने का लगाया आरोप WATCH : https://youtu.be/i2OJJTar-oA?si=KuJcfRixYQIQEtkd

Trump और Zelensky के बीच हुई बहस, Zelensky ने माफ़ी मांगने से किया इंकार

Trump

वाशिंगटन : शुक्रवार को Donald Trump से बात करने वाइट हाउस पहुंचे यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों नेताओं के बीच करीब 10 मिनट तक बहस चलती रही, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि जेलेंस्की अभी बात करने की हालत में नहीं हैं। इस पूरी घटना के बाद जेलेंस्की ने Trump से एक बार और बात करने की इच्छा जाहिर कि, लेकिन उन्हें यह मौका नहीं दिया गया। Trump और Zelenskyy के बीच बढ़ा विवाद आपको बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy शुक्रवार (28 फरवरी 2025 ) को ट्रम्प के साथ होने वाले मिनरल डील के लिए अमेरिका पहुंचे थे, जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई लेकिन कुछ ही देर में वो बातचीत बहस में बदल गई। डोनाल्ड ट्रम्प और जेलेंस्की के बीच हुई इस बहस के बाद मिनरल डील को लेकर होने वाली मीटिंग को कैंसिल कर दिया गया। राष्ट्रपति जेलेंस्की शांति के लिए नहीं हैं तैयार – Donald Trump इस पूरी घटना के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि Volodymyr Zelenskyy शांति चाहते ही नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिका दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करना चाहता है, मगर जेलेंस्की तैयार नहीं हैं। ट्रम्प ने जेलेंस्की पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अमेरिका का अपमान किया है, अब वह तभी बात करेंगे जब जेलेंस्की वाकई में शांति स्थापित करने के लिए तैयार हों। Zelenskyy ने Trump से माफ़ी मांगने से किया इंकार यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्रम्प से माफ़ी मांगने से साफ इंकार कर दिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यूक्रेन किसी भी शांति समझौते में तब तक शामिल नहीं होगा जब तब उसे सुरक्षा की गारंटी नहीं मिल जाती। जेलेंस्की ने कहा कि वो ट्रम्प का सम्मान करते हैं लेकिन यूक्रेन, रूस को लेकर अपना रवैया एक दिन में नहीं बदल सकता। ALSO READ : IIT बाबा के साथ डिबेट शो में हुई मारपीट…डंडों से पीटने का लगाया आरोप WATCH : https://youtu.be/i2OJJTar-oA?si=8uuLFByWSqTjel2f

IIT बाबा के साथ डिबेट शो में हुई मारपीट…डंडों से पीटने का लगाया आरोप

IIT Baba

नई दिल्ली। महाकुंभ 2025 के वक़्त सुर्ख़ियों में आए IIT बाबा एक बार फिर से चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह आरोप लगा रहे हैं कि एक निजी चैनल के डिबेट शो में उनके साथ बदसलूखी की गई। आपको बता दें कि IIT बाबा का असली नाम अभय सिंह और इन्होंने IIT मुंबई से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। महाकुंभ में IIT बाबा काफी चर्चाओं में थे, जिसके बाद कई मीडिया चैनल ने उनका इंटरव्यू भी किया। एक बार फिर से उन्हें एक निजी चैनेल के डिबेट शो में बुलाया गया और उनके साथ बदसलूखी की गई। IIT बाबा ने पोस्ट कर दी जानकारी IIT बाबा उर्फ़ अभय सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उनहोंने लिखा है कि “मीडिया और सनातन के असुरों ने जो किया वो आप सब ने मुझे लाइव देखा..पुलिस कंप्लेंट कर दी है, बाकी महादेव देख लेंगे” उनके इस पोस्ट के बाद लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू की। कुछ लोगों ने उन्हें मीडिया चैनल के शो में न जाने की सलाह दी तो वहीं कुछ लोगों ने कमेंट्स में उनकी तारीफ भी की है। मुझपर डंडे से प्रहार किया – IIT बाबा IIT बाबा ने इस पूरे मामले के बाद पुलिस में भी शिकायत दर्ज़ करवाई है। बाबा ने अपनी शिकायत में बताया कि एक मीडिया चैनल के द्वारा मुझे इंटरव्यू में आमंत्रित किया गया था। उन्होंने बताया कि चैनल में इंटरव्यू के दौरान बाहर से आए कुछ भगवाधारियों ने मेरे साथ मारपीट की। मुझे एक कमरे में बंद करने की भी कोशिश की गई। उन्होंने स्वामी वेद भारती नंद सरस्वती नाम के एक भगवाधारी पर डंडे से प्रहार करने का भी आरोप लगाया है। थाने के बाहर दिया धरना इस पूरे घटना के बाद जब IIT बाबा थाने पहुंचे तो उन्होंने वहां पर धरना शुरू कर दिया, हालांकि पुलिस के समझाने पर उन्होंने धरना समाप्त कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस घटना के जरिए उनकी गरिमा को बदनाम करने की कोशिश की गई है। वहीं इस मामले के बाद नोएडा पुलिस का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है। आपको बता दें कि IIT बाबा ने इस पूरे मामले की शिकायत सेक्टर-126 के थाने में दर्ज़ कराई है। ALSO READ : क्या देश में पुरुषों के लिए नहीं हैं कानून…TCS के मैनेजर ने किया Sucide WATCH : https://youtu.be/i2OJJTar-oA?si=dPplKmzlnsESlt-g