क्या देश में पुरुषों के लिए नहीं हैं कानून…TCS के मैनेजर ने किया Sucide

आगरा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। 24 फरवरी को पोस्ट हुए इस वीडियो में शख्स अपनी पत्नी को अपनी मौत का जिम्मेदार बता रहे है। जानकारी के अनुसार पता चला कि इस शख्स का नाम मानव शर्मा है, जो TCS में रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर काम कर रहे थे। इस वीडियो में वो अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। क्या है पूरा मामला ? आगरा के रहने वाले मानव TCS में रिक्रूटमेंट मैनेजर पद पर काम करते थे। एक सफल करियर के बाद उन्होंने निकिता के साथ पिछले वर्ष 2024 की जनवरी में शादी की थी। उनकी शादी आगरा के ही नजदीक बरहन में हुई थी। मानव अपनी पत्नी निकिता के साथ मुंबई में रहते थे। शादी को एक साल भी नहीं हुए और मानव ने सुसाइड कर लिया। मानव के पिता का कहना है कि शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन फिर बहू अक्सर झगड़े करने लगी। गलत मुकदमे में फ़साने की धमकी देने लगी। युवक के पीता का कहना है कि उनकी बहू अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने की बात करती थी। 23 फरवरी को ही दोनों मुंबई से घर आए थे। उसी दिन मानव पत्नी को छोड़ने उसके घर गया था। वहां ससुराल वालों ने भी मानव को धमकाया। अगले दिन सुबह 5 बजे (24 फरवरी) उसने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। मानव ने देश के कानून से पूछे सवाल सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मानव सरकार और प्रशासन दोनों से गंभीर सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। वह कह रहे हैं कि कानून को पुरुषों को संरक्षण देने की आवश्यकता है। इस वीडियो में वो कह रहे हैं कि मेरी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। उन्होंने कहा – “पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, सबको सॉरी लेकिन जैसे ही मैं चला जाऊँगा सबकुछ ठीक हो जाएगा।” वो हर बार वीडियो में यही गुहार लगा रहे हैं कि कोई पुरुषों के बारे में सोंचो। वीडियो के आखिर में उन्होंने अपने आसुओं के पोछते हुए कहा – “डोंट टच माई पेरेंट्स।” पत्नी का बयान, आरोपों से किया इंकार मानव ने पत्नी से मीडिया से बात करते हुए, उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोपों से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि ये सबकुछ मेरा पास्ट था। ये सब जानने के बाद उन्होंने ड्रंक करना शुरू कर दिया था। ड्रंक करके वो मेरे साथ मारपीट करते थे और खुद को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते थे। 2-3 बार फांसी लगाने की भी कोशिश की है। उन्होंने कहा – “जिस दिन वो मरा है, उस दिन मैंने उसकी बहन को भी कॉल करके बताया था” आपको बता दें कि सदर थाने में मुकदमा दर्ज़ कर लिया गया है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। ALSO READ : अरविंद केजरीवाल की खुली पोल, CAG की रिपोर्ट ने किए बड़े खुलासे… WATCH : https://youtu.be/mW4RBgeoKeQ?si=aNOqFYfnzarxosCx
अरविंद केजरीवाल की खुली पोल, CAG की रिपोर्ट ने किए बड़े खुलासे…

नई दिल्ली। मंगलवार (28 फरवरी 2025) को दिल्ली विधानसभा में CAG की ‘हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य सेवाओं’ के प्रबंधन से जुड़ी रिपोर्ट पेश की गई। यह रिपोर्ट 14 CAG रिपोर्टों की एक श्रृंखला का हिस्सा है, जो इस सत्र में प्रस्तुत की जाएंगी।आपको बता दें कि CAG की सभी 14 रिपोर्ट्स को एक-एक करके दिल्ली विधानसभा के पटल पर रखा जा रहा है। क्या है CAG ? CAG, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 151 के तहत, राज्य सरकारों के खातों का ऑडिट करता है और रिपोर्टों को राज्यपाल या उपराज्यपाल के पास प्रस्तुत करता है,जिन्हें विधानसभा में पेश किया जाता है। दिल्ली की पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार ने इन रिपोर्ट्स को विधानसभा में नहीं पेश किया था। जिसके बाद अब दिल्ली की वर्तमान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, लंबित CAG रिपोर्ट्स को विधानसभा में पेश करने को प्राथमिकता दे रही हैं। ताकि पूर्व आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के दावों का मूल्यांकन किया जा सके। CAG रिपोर्ट में हुए कई खुलासे… CAG की ये रिपोर्ट दिल्ली की पूर्व आम आदमी सरकार की विफलताओं को उजागर करती है। ALSO READ : Waqf Amendment Bill को कैबिनेट की मिली मंजूरी, जानिए क्या होंगे बदलाव ? WATCH : https://youtu.be/mW4RBgeoKeQ?si=V4M7qIderd4r-_RT
Waqf Amendment Bill को कैबिनेट की मिली मंजूरी, जानिए क्या होंगे बदलाव ?

नई दिल्ली। Waqf Amendment Bill को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद बजट सत्र के दूसरे चरण में इसे पेश किया जा सकता है। बजट सत्र का दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा। 13 फरवरी 2025 को संयुक्त समिति की रिपोर्ट जब संसद में पेश की गई, तब विपक्ष ने खूब हंगामा किया। JPC में कुल 31 सदस्य हैं, जिनमें 16 लोक सभा के और 10 राज्य सभा के हैं। क्या है Waqf Amendment Bill ? पिछले वर्ष 2024 में केंद्रीय मंत्री मंत्री किरेन रिजिजू ने Waqf Amendment Bill – 2024 और Muslim Waqf (Repeal) Bill- 2024 को लोक सभा में पेश किया था। Waqf Amendment Bill – 2024 का मुख्य उद्देश्य Waqf Act- 1995 में संसोधन करना है, ताकि Waqf Board से जुड़ी सम्पतियों में पारदर्शिता और प्रबंधन को व्यवस्थित किया जा सके। इसके तहत गैर मुस्लिमों और महिलाओं को भी Waqf Board में शामिल करने का प्रस्ताव है। कैबिनेट ने इन 14 बदलावों को दी मंजूरी ALSO READ : कौन थे नानाजी देशमुख…जिनकी पुण्यतिथि में शामिल हुए गृह मंत्री WATCH :