Aayudh

Global Investors Summit : निवेश के लिए मध्य प्रदेश बना आकर्षण का केंद्र

home minister amit shah

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित Global Investors Summit 2025 के दूसरे और आखिरी दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। अमित शाह शाम 4 बजे राजकीय विमानतल पर पहुंचे, जहाँ CM Mohan Yadav ने पुष्प-गुच्छ भेंट करके उनका स्वागत किया। Global Investors Summit : अधिकतर MOU पर होगा काम – अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को बधाई देते हुए कहा कि मोहन यादव और उनकी टीम ने एक अच्छी कार्ययोजना बनाई है। उन्होंने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान हुए MOU के जमीन पर उतरने की भी बात कही। उन्होंने भारत के विकास के लिए राज्य सरकारों की भी भूमिका को अहम बताया। उन्होंने कहा कि 2047 तक देश को विकसित देश बनाने में मध्य प्रदेश की ये समिट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। निवेश के लिए मध्य प्रदेश बना आकर्षण का केंद्र अमित शाह ने कहा कि जिस मध्य प्रदेश को कभी बीमारू राज्य माना जाता था, उसे भाजपा सरकार ने पिछले 20 वर्षों में बदलकर रख दिया है। पिछले कुछ सालों में मध्य प्रदेश निवेश के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश में कृषि और इंडस्ट्रियल पोटेंशियल को भी आगे ले जाने में टीम एमपी सफल होगी। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार ने एक मजबूत नींव रखी है। मध्य प्रदेश में मिलेगी स्टेबल गवर्नमेंट – अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया की अर्थव्यवस्था को तय करने वाले कई सेक्टर्स का फाउंडर बना है। उन्होंने कहा कि कोई भी कंपनी निवेश करने से पहले एक स्टेबल गवर्नमेंट की तलाश करती है, जहाँ उन्हें इंफ्रास्ट्रचर और इको सिस्टम के साथ-साथ नीतियों का स्थायित्व भी मिले। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन समारोह में उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि उन्हें मध्य प्रदेश में एक भरोसेमंद प्रशासन मिलेगा। उन्होंने कहा कि एमपी में हर वो सुविधा है जो किसी कंपनी के इन्वेस्टमेंट के लिए होनी चाहिए। READ MORE : 2047 तक मध्य प्रदेश बनेगा 2.1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की इकॉनमी WATCH : https://youtu.be/TNwgtIE0_R8?si=9LRtfKTbEQHhoAuq

2047 तक मध्य प्रदेश बनेगा 2.1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की इकॉनमी

cii report

भोपाल। सीआईआई की रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश 2047-48 तक अपनी GDP को 2.1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 248.6 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ा सकती है। “एन विज़निंग मध्यप्रदेश इकोनॉमी@2047” की रिपोर्ट के तहत आर्थिक विकास और निवेश के अवसरों की रूपरेखा तैयार की गई है ताकि प्रदेश को आगे बढ़ाया जा सके। सीआईआई के महानिदेशक,चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि 2047-48 तक मध्य प्रदेश भारत की जीडीपी में अपना योगदान मौजूदा 4.6% से बढ़ाकर 6.0% करने के लिए अच्छी स्थिति में है। एयर कार्गो हब का विस्तार और हवाई कनेक्टिविटी में सुधार किया जाएगा। रिपोर्ट में दिए गए सुझाव आपको बता दें कि इस रिपोर्ट में उद्योग के नेताओं, नीति निर्माताओं और अकादमिक विशेषज्ञों के इनपुट शामिल हैं। इस रिपोर्ट में दिए गए इनपुट के आधार पर मध्य प्रदेश सरकार परिवहन बुनियादी ढांचे को बढ़ाकर, अधिक मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क विकसित करेगी। इस रिपोर्ट के अंतर्गत प्रदेश सरकार राज्य में क्षेत्र-विशिष्ट औद्योगिक पार्क और स्मार्ट सिटी के बुनियादी ढांचे का भी विकास करेगी। राज्य में अधिक कौशल पार्क स्थापित किए जाएंगे और कौशल विकास में उद्योग की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा। स्वीकृति और मंजूरी के लिए सिंगल विंडो सिस्टम (एसडब्ल्यूएस) की दक्षता को बढ़ाया जाएगा। एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए निर्यात सहायता की सुविधा प्रदान की जाएगी, कौशल विकास कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। READ MORE : CAG रिपोर्ट ने खोली केजरीवाल की पोल, दिल्ली को करोड़ों का हुआ घाटा WATCH : https://youtu.be/TNwgtIE0_R8?si=yivHzCj_k4cK4Pz6

CAG रिपोर्ट ने खोली केजरीवाल की पोल, दिल्ली को करोड़ों का हुआ घाटा

Delhi CM Rekha Gupta

नई दिल्ली। मंगलवार (25 फरवरी) को दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन में CAG की रिपोर्ट पेश की गई। इस रिपोर्ट को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेश किया। दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस रिपोर्ट को सदन में पेश न करके, संविधान का उल्लंघन किया है। CAG रिपोर्ट से पता चला की दिल्ली सरकार को नई शराब नीति से 2002 करोड़ रूपए का नुकसान हुआ है। इस रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पैनल के सुझावों को नजरअंदाज कर दिया था। इसी घोटाले के चलते अरविन्द केजरीवाल गए जेल आपको बता दिए कि नई शराब नीति को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के समय में लाया गया था। 2021-22 में इस नीति के लागू होते ही दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल पर कई आरोप लगने शुरू हो गए थे। शराब लाइसेंस देने और वित्तीय अनियमितताओं संबधी कई मामले सामने आए थे। दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने इस मामले की जांच के लिए सीबीआई को पत्र भी लिखा था, जिसके बाद सीबीआई ने जांच करना शुरू किया। जिसके बाद ईडी ने भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी जांच तेज कर दी। अरविंद केजरीवाल जमानत पर हैं बाहर शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत अरविन्द केजरीवाल कई दिनों से जेल में हैं। इस घोटाले में पहले मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद अरविन्द केजरीवाल भी तिहार जेल गए। इस समय दोनों जमानत पर बाहर हैं। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन भी जेल में रहे। READ MORE : Global Investors Summit : मध्य प्रदेश के हर क्षेत्र में असीम संभावनाएं, CM मोहन यादव ने कहा WATCH : https://youtu.be/TNwgtIE0_R8?si=T5uUc2SmLEUar9iR

Mahakumbh 2025 : तेरह भाई तयागी साधुओं की रहस्मयी दास्तां…पढ़िए Aayudh की रिपोर्ट

13 bhai tyagi

प्रयागराज। Aayudh की टीम पिछले कई दिनों से प्रयागराज में मौजूद है। देश की संस्कृति को प्रदर्शित करने वाला महाकुंभ अब अपने अंतिम चरण में है। 13 जनवरी से शुरू हुए इस आयोजन का 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन आखिरी शाही स्न्नान होगा। इसी बीच Aayudh ने तेरह भाई त्यागी साधुओं से मुलाकात की। उन्होंने Aayudh को अपनी रहस्मयी तपस्या के बारे में बताया। आइए जानते हैं उनकी कहानी। क्यों लगाते हैं नाम के आगे त्यागी ? उत्तम दास जी महाराज, तेरह भाई त्यागी जी ने हमें बताया अपने नाम के पीछे त्यागी लगाने का कारण। उन्होनें कहा कि ‘त्यागी’ का मतलब होता है, जो जीवन रहते-रहते अपने जीवन को त्याग दे। वस्तुओं का त्याग तो हर कोई करता है लेकिन हमनें अपने जीवन को त्याग दिया है, इसलिए हम अपने नाम के पीछे ‘त्यागी’ शब्द लगाते हैं। अखिल भारतीय श्री पंच तेरह भाई त्यागी के पीछे की कहानी उत्तम दास जी महाराज ने Aayudh को बताया कि एक गुरु जी के 5 शिष्य थे, जो बाद में तेरह हो गए, इसलिए इसका नाम अखिल भारतीय श्री पंच तेरह भाई त्यागी पड़ा। उन्होंने बताया कि इसकी शाखाओं से पूरे देशभर में 2 लाख से अधिक साधु जुड़े हैं। कुम्भ में आने का उद्देश्य सिर्फ गंगा स्न्नान करना नहीं बल्कि देशभर से आए हुए सभी साधुओं का एक स्थान पर दर्शन करना भी है। 35 करोड़ देवी-देवता पूरे एक महीने यहाँ विराजमान रहते हैं। क्यों करते हैं, पंच अग्नि तप आपको बता दें कि इस तप को सिर्फ त्यागी महात्मा ही करते हैं। पंच अग्नि तप में शरीर को पाँच तरीकों से तपाया जाता है। शरीर को तपाने की सबसे पहली प्रक्रिया शुरू होती है, पंच अग्नि तप पूरा नहीं होने तक भोजन को ग्रहण नहीं करने से। दूसरा, जमीन के जरिए शरीर को तपाना, तीसरा अग्नि के जरिए और चौथा जब सूर्यदेव दोपहर के 12 बजे सर के ऊपर आते हैं। इस पूरी तपस्या का उद्देश्य समाज का कल्याण है। आपको बता दें कि यह तपस्या सदियों से चली आ रही है। इस तपस्या की प्रक्रिया 18 वर्षों की होती है। यदि कोई व्यक्ति इस तपस्या को करने में एक दिन भी चूक जाता है तो इसकी अवधि 1 वर्ष और बढ़ जाती है। 42 हज़ार किलोमीटर पैदल चल चुके हैं उत्तम दास जी महाराज ने अपने गुरु जी का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे भारत का भ्रमण पैदल किया है। उन्होंने सनातन धर्म की सबसे महत्वपूर्ण यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे गुरुदेव ने 8 बार कैलाश मानसरोवर की अयोध्या से पैदल यात्रा की है। उन्होंने कहा कि कई आश्रम होने के बावजूद हम वैरागी का जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा अनुष्ठान मौसम के विपरीत चलता है। हर विषय में आपको उत्तीर्ण होना होगा महाराज जी ने Aayudh से बात करते हुए बतया कि जिस प्रकार हमारी पढ़ाई में अलग-अलग विषय होते हैं, उसी प्रकार हमारे जीवन में भी कई पड़ाव होते हैं और इनमें हमें उत्तीर्ण होना होता है। हमारे जीवन में इतने सारे विषय हैं, उन्हीं में से एक विषय ‘धर्म’ भी है, जो हमें पढ़ना होगा। यदि आपने इसे प्रेम से कर लिया तो आपके जीवन के कई अनसुलझे पहलु सुलझ जाएंगे। उन्होंने कहा कि ‘धर्म’ वो विषय है जो युवाओं को सही दिशा देता है। READ MORE : Global Investors Summit 2025 : PM मोदी ने कार्यक्रम में देर से पहुंचने के लिए मांगी माफ़ी WATCH : https://youtu.be/TNwgtIE0_R8?si=DsyCY–h0UyRFGgM

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 – इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देगी एमपी सरकार…आने वाले दिनों में सस्ते मिलेंगे मकान

Union Housing and Urban Affairs Minister

भोपाल। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के दूसरे दिन केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाला खट्टर शामिल हुए। उन्होनें नगरों कि बढ़ती आबादी का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले समय में 2047 तक देश की नगरीय आबादी देश की कुल आबादी की 50 प्रतिशत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि शहरों के विकास के लिए अर्बन मोबिलिटी का भी होना जरुरी है। केंद्रीय मंत्री ने सस्ते मकानों की जरुरत को देखते हुए, राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित 10 लाख आवासीय मकान के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। ई व्हीकल को बढ़ावा देगी एमपी की पॉलिसी – केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर केंद्रीय मंत्री ने मध्य प्रदेश की ई व्हीकल पॉलिसी की तारीफ़ करते हुए कहा कि एमपी की पॉलिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देगी। उन्होंने एमपी के प्रमुख शासन सचिव अनुराग जैन का भी जिक्र करते हुए कहा कि उनके अनुभव का लाभ सबको लेना चाहिए। अर्बन डेवलपमेंट के लिए अलग से होगी समिट ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के दूसरे दिन CM मोहन यादव ने कि रीजनल इंडस्ट्रियल समिट से छोटे शहरों को विकास का मौका मिला है। अब उन जगहों के भी लोग उद्योगपति बनने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने इंदौर और भोपाल को मेट्रोपोलिटियन सिटी की तरह डेवेलप करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन भोपाल को एक नई पहचान देगा। उन्होंने इंदौर और भोपाल जैसे शहरों को दिल्ली और मुंबई जैसे डेवेलोप करने की बात कही। READ MORE : भोपाल में अयोजित Global Investors Summit (GIS) में प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्‍च की ये 18 नई नीतियां… WATCH : https://youtu.be/TNwgtIE0_R8?si=VMNlVGCFZvvUv3Nh