Aayudh

कौन हैं RBI के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास, जो बने PM मोदी के प्रधान सचिव

RBI

नई दिल्ली। रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया। सरकार की सूचना के अनुसार इनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल या फिर अगली सूचना आने तक जारी रहेगी। आपको बता दें की शक्तिकांत दास 1980 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। इन्होंने देश के महत्वपूर्ण पदों पर अपनी भूमिका निभाई है। इससे पहले वह रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के गवर्नर के पद पर नियुक्त थे। 10 दिसंबर 2024 को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था। नवंबर 2016 में जब देश में नोटेबंदी हुई थी उस वक्त भी शक्तिकांत दास ने अहम भूमिका निभाई थी। READ MORE : CM मोहन यादव ने ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ का लिया जायजा, कहा – उद्योगपतियों का जीतेंगे विश्वास WATCH : https://youtu.be/qw3ki7NIIEQ?si=4ImmrVtyAdhp5kZz

CM मोहन यादव ने ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ का लिया जायजा, कहा – उद्योगपतियों का जीतेंगे विश्वास

CM Mohan Yadav

भोपाल। 24 और 25 फरवरी को राजधानी भोपाल में होने वाली ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ की तैयारियां पूरी की जा चूकि हैं। 22 फरवरी को कार्यक्रम से पहले CM मोहन यादव ने समिट स्थल और सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरिक्षण के दौरान मुख्य सचिव अनुराग जैन समेत कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। PM मोदी BJP सांसदों के साथ करेंगे बैठक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के आजोयन से एक दिन पहले 23 फरवरी की शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल पहुंचेंगे। उसी दिन पीएम मोदी BJP के सांसदों, विधायकों और और अन्य अधिकारीयों के साथ संवाद बैठक भी करेंगे। इस बैठक का आयोजन राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में किया जाएगा। 100 से अधिक कलाकार देंगे प्रस्तुति ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में शिरकत करने वाले सभी मेहमानों के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने ‘अमृतस्य मध्यप्रदेश’ नृत्य नाटिका का भी आयोजन किया है। इस आयोजन के जरिए उद्योगपतियों और मेहमानों को प्रदेश की विरासत और समृद्ध संस्कृति से अवगत कराया जाएगा। इस आयोजन में कोरियोग्राफर मैत्री पहाड़ी के निर्देशन में 100 कलाकार प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही जनजातीय नृत्य भी अतिथियों के आकर्षण का केंद्रे रहेगा। देश-विदेश के उद्योगपतियों का विश्वास जीतेंगे – CM मोहन यादव मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री 23 फरवरी को भोपाल पहुंच जाएंगे जिसके बाद वो संगठन के लोगों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की महत्ता का जिक्र करते हुए कहा कि यह समिट मध्य प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए अवसर लेकर आएगा साथ ही यह पल प्रदेश के लिए गौरव का पल है। CM मोहन यादव ने कहा कि हमारे देश में अतिथियों के आदर और सत्कार की एक परंपरा रही है। मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आए सभी अतिथियों का विश्वास अपने प्रेम से जीतेगा। READ MORE : 24 फरवरी को भोपाल आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के लिए 5000 से अधिक जवान रहेंगे तैनात WATCH : https://youtu.be/qw3ki7NIIEQ?si=4ImmrVtyAdhp5kZz

24 फरवरी को भोपाल आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के लिए 5000 से अधिक जवान रहेंगे तैनात

PM MODI

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित होने वाले GIS समिट के लिए PM मोदी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी और देश-विदेश से आने वाले सभी मेहमानों के स्वागत के लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। प्रधानमंत्री 24 फरवरी को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) का शुभारंभ करेंगे। PM मोदी की सुरक्षा के लिए 5500 जवान तैनात GIS के शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री सोमवार को भोपाल पहुंचेंगे। उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतेज़ाम किए गए हैं। PM मोदी की सुरक्षा की जिम्मेदारी SPG को दी गई है। VVIP गेस्ट और सभी मेहमानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए थ्री लेयर व्यवस्था की गई है, जिसमें 25 IPS समेत 5500 जवानों को तैनात किया गया है। थ्री लेयर सुरक्षा के पहले लेयर में SPG कमांडो, दूसरी लेयर में IPS अधिकारी और तीसरी लेयर में सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। 500 से अधिक CCTV कैमरों से निगरानी PM मोदी और देश-विदेश से आने वाले सभी मेहमानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल से लेकर एयरपोर्ट तक 500 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री के अलावा देश-विदेश से करीब 20 हज़ार से अधिक मेहमानों के आने की संभावना है। आपको बता दें कि जब प्रधानमंत्री भोपाल पहुंचेंगे तो उनका काफिला जिस भी रास्ते से गुजरेगा उन रास्तों पर 15 मिनट पहले ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। काफिला गुजरने के बाद रूट पर सभी गाड़ियां आम तौर पर चलने लगेंगी। PM मोदी का प्रस्तावित प्लान READ MORE : Rewa में हिन्दू लड़की को गर्भवती कर कोर्ट पहुंचा मुस्लिम युवक, लोगों का फूटा गुस्सा WATCH : https://youtu.be/iCIBlOlXJPg?si=OL-0tDYqrTB-syXf

Rewa में हिन्दू लड़की को गर्भवती कर कोर्ट पहुंचा मुस्लिम युवक, लोगों का फूटा गुस्सा

love jihad

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा से एक और लव जिहाद की खबर सामने आई। मुस्लिम युवक ने हिन्दू लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर गर्भवती कर दिया। जब युवक लड़की को लेकर रीवा के जिला न्यायालय पहुंचा तो सामाजिक संगठन के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। छह महीने से गर्भवती है हिन्दू लड़की आपको बता दें कि जब युवक और युवती कोर्ट परिसर में पहुंचे तो पूछताछ के दौरान पता चला कि लड़का मुस्लिम है और लड़की हिंदू ब्राह्मण। जब सामाजिक संगठन के लोगों को इस बात कि सूचना पहुंची तो उन्होंने भी इस मामले में जांच शुरू की। जांच में पता चला कि लड़की 6 महीने से गर्भवती है और मुस्लिम युवक ने डेढ़ साल से लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा रखा है। अधिवक्ताओं ने युवक को धो डाला जब कुछ अधिवक्ताओं को इस बात के बारे में पता चला कि युवती 6 महीने से गर्भवती है और अब युवक उसे अपने जाल में फंसाकर शादी करना चाहता है तो कोर्ट परिसर में ही उसकी धुनाई हो गई। सामाजिक संगठन के लोग भी कोर्ट परिसर में पुलिस के साथ पहुंचे और मामले में सख्त जांच की मांग की। जिसके बाद पुलिस युवक को थाने लेकर गई। READ MORE : Chhaava Box Office : विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ‘Chhaava’ ने इन सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा Watch : https://youtu.be/iCIBlOlXJPg?si=OL-0tDYqrTB-syXf

Chhaava Box Office : विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ‘Chhaava’ ने इन सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा

Chhaava Box Office : Vicky Kaushal and Rashmika Mandaana

Chhaava Box Office : विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की मूवी ‘Chhaava’ बॉक्स ऑफिस परकमाल कर रही है। आपको बता दें कि फिल्म 14 फरवरी को थिएटर में रिलीज़ हुई थी। मूवी के रिलीज़ होने के बाद यह लोगों के बीच खूब पॉपुलर हुई। मूवी ने आठ दिनों में कई बड़े स्टार्स की फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। शारुख खान, अक्षय कुमार, रणवीर कपूर सभी की फिल्में ‘Chhaava’ के सामने पिछड़ती नजर आ रही हैं। ‘Chhaava’ ने एनिमल, गदर 2, जवान, पठान जैसी सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रिलीज़ होने के एक सप्ताह के अंदर ‘Chhaava’ ने वर्ल्ड वाइड 310 करोड़ की कमाई की है। फिल्म हर रोज बंपर कमाई कर रही है। फिल्म की पटकथा फ़िल्म की कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज के देहांत के बाद शुरू होती है, जब औरंग इस बात का जश्न मना रहा होता है कि दक्खन में अब उसे मात देने वाला कोई नहीं है। कहानी आगे बढ़ती है और शिवाजी के बेटे संभाजी (छावा) बुरहानपुर पर हमला कर देते हैं। औरंग तक जब ये खबर पहुँचती है तो वो संभाजी से मिलने के लिए बेताब हो जाता है। क्यूंकि औरंग का सबसे खूबसूरत शहर ‘बुरहानपुर’ अब कब्रिस्तान में तब्दील हो चूका था। इस फिल्म के के जरिए लोगों को अपने इतिहास से जोड़ने की कोशिश की गई है। मूवी में भी मराठाओं की वफादारी और दिलेरी को दर्शाया गया है। लोगों ने खूब पसंद किया Aayudh ने भी ग्राउंड पर जाकर जब लोगों से बात कि तो उन्होंने भी इसे खूब सराहा। विक्की कौशल (संभाजी) के किरदार को फिल्म में बहुत पसंद किया जा रहा है। Aayudh से बात करते हुए कई लोगों की आँखों में आँसू भी छलक गए। उन्होंने कहा कि हमें मुग़लों के इस पक्ष को कभी नहीं बताया गया। दर्शकों ने बात करते हुए कहा कि मुग़लों के द्वारा हमपर बहुत अत्याचार किए गए। NCERT में नहीं पढ़ाया गया एक नौजवान युवक ने Aayudh से बात करते हुए कहा कि NCERT की किताबों में हमारे इतिहास को नहीं पढ़ाया गया। किताबों में सिर्फ मुग़लों का गुणगान किया गया है। इस तरह की फिल्में और बननी चाहिए ताकि समाज के लोग अपने इतिहास को समझ सकें। Read More : आख़िर कहाँ खर्च हुए 21 मिलियन डॉलर, जिसका जिक्र डोनाल्ड ट्रम्प कर रहे…क्या है USAID का सच ? Watch : https://youtu.be/iCIBlOlXJPg?si=OL-0tDYqrTB-syXf