दिल्ली की नई मुखयमंत्री का हुआ स एलान…जानने के लिए पढ़िए Aayudh की पूरी रिपोर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री का सभी को बेसब्री से इंतेजार था। अब वो इंतेज़ार भी ख़त्म हो चूका है क्यूंकि बीजेपी ने दिल्ली के नए चेहरे की घोषणा कर दी है। कौन बनेगा दिल्ली का मुख्यमंत्री ? बीजेपी की विधायक दल में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का फैसला लिया जा चुका है। सीएम पद की रेस में कई नाम शामिल थे मगर अब ये तय हो चूका है कि 20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री की शपथ कौन लेगा। BJP ने दिल्ली के मुख्यमंत्री का एलान कर दिया। कई घंटों के लंबे इंतेज़ार के बाद अब दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लग चुकी है। 20 फरवरी को रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे रेखा गुप्ता सीएम पद की शपथ लेंगी। Read More : रात में चुन-चुनकर बस्तियों को लूटा…विधानसभा में गरजे CM योगी आदित्यनाथ Watch : https://youtu.be/qlJ0c8tTwAg?si=f8y3z6cUERmOZYJe
रात में चुन-चुनकर बस्तियों को लूटा…विधानसभा में गरजे CM योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में बुधवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को कई मुद्दों पर घेरा। उन्होंने RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव और ममता बनर्जी के भी बयान पर पलटवार किया। उन्होंने सपा, कांग्रेस, टीएमसी और RJD के नेताओं द्वारा महाकुंभ पर उठाए गए सवाल पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने देश और दुनिया के सबसे बड़े आयोजन ‘महाकुंभ’ पर सवाल उठाया है। हम सनातन धर्म को इस देश का राष्ट्रीय धर्म मानते हैं। इस धर्म की सुरक्षा मानव की सुरक्षा की गारंटी है। संक्रमित व्यक्ति का कोई उपचार नहीं होता मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव पर तंज कस्ते हुए कहा कि विपक्ष का काम ही विरोध करना है। संक्रमित व्यक्ति का कोई इलाज नहीं हो सकता। उन्होंने आगे कहा कि विरोध करना इनकी मजबूरी है। जब देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा था उस वक़्त ये लोग उपहास उड़ा रहे थे। इन्होंने कोरोना की वैक्सीन से लेकर राम मंदिर पर कोर्ट के फैसले तक का विरोध किया. “ये अपराध हमारी सरकार करती रहेगी” – योगी आदित्य नाथ सीएम योगी ने विपक्ष के द्वारा दिए गए बयानों का भी जिक्र किया। उन्होंने लालू प्रसाद यादव और ममता बनर्जी के महाकुंभ वाले बयान को उनकी नीच मानसिकता बताई। उन्होंने कहा कि अगर सनातन धर्म और दुनिया के सबसे बड़े आयोजन से जुड़ना अपराध है तो हमारी सरकार ये अपराध करेगी। मोहम्मद शमी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी इस आयोजन में आस्था के साथ आया उसे हमनें स्वीकार किया। विपक्ष की मानसिकता को संक्रमित बताते हुए उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्ति का इलाज संभव है मगर संक्रमित सोंच का नहीं। शेर पढ़कर विपक्ष पर किया हमला मुखयमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के बजट सत्र में विपक्षी दलों को खूब धोया। उन्होंने एक शेर पढ़कर विपक्ष पे तंज कसा। उन्होंने कहा – जिन्होंने रात में चुन-चुनकर बस्तियों को लूटा, वही नसीबों के मारों की बात करते हैं। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि जिस वक्त हम सदन में चर्चा कर रहे हैं उसी वक्त करोड़ो की संख्या में लोग संगम में डुबकी लगा रहे हैं। सीएम ने विपक्षी दलों पर महाकुंभ से जुड़े झूट को फ़ैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मनोज पांडे जी को विपक्ष का चेहरा बेनकाब करने के लिए धन्यावद दिया। उन्होंने कहा विपक्ष की विपक्ष एक साजिश के तहत काहिरा और नेपाल के वीडियो को कुंभ का बताने की कोशिश कर रहा था। सरकार सेवक के रूप में काम कर रही योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के द्वारा फैलाये गए सभी अफवाहों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने झूठा वीडियो दिखाकर देश के करोड़ों देशवासियों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। हर रोज करोड़ों की संख्या में लोग त्रिवेणी में डुबकी लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ का आयोजन समाज का है, सरकार इसमें केवल सेवक की भूमिका निभा रही है। Read More : Mamata Banerjee के बयान पर CM Mohan Yadav का पलटवार Watch : https://youtu.be/BykE2D1CUxg?si=FSr3wwZr-ssNUaoI
कौन बनेगा दिल्ली का CM…किसके नाम पर लगेगी मुहर, पढ़िए Aayudh की रिपोर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित हो चुका है, अब बारी है दिल्ली के मुखिया के चयन की। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा की कुल 70 सीटों में से BJP ने 48 विधानसभा सीटों पर अपनी जीत दर्ज़ की है। चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री ने दिल्ली वासियों को बधाई भी दी। उन्होंने कहा था कि दिल्ली की जनता ने दिल्ली की आपदा (आप) को उखाड़ फेंका है। अब दिल्ली तेजी से विकास करेगी। कौन करेगा दिल्ली का नेतृत्व ? दिल्ली के मुख्यमंत्री का फैसला 19 फरवरी की शाम 7 बजे BJP के विधायक दल की बैठक में किया जाएगा। सीएम की रेस में चार नामों की चर्चा हर कोई कर रहा है। नई दिल्ली से विधायक प्रवेश वर्मा इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। प्रवेश वर्मा सहित मनजिंदर सिंह सिरसा, रेखा गुप्ता और विजेंद्र गुप्ता के भी नामों की चर्चा खूब हो रही है। 20 फरवरी को होगा शपथ ग्रहण आपको बता दें कि इस बार दिल्ली की सत्ता में बीजेपी 27 सालों बाद वापसी कर रही है, इसलिए शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। 20 फरवरी की तारीख दिल्ली और भारतीय जनता पार्टी के लिए ऐतिहासिक होने वाली है। इसी दिन दोपहर 12.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह शरु होगा। मुख्यमंत्री के शपथ के बाद कैबिनेट के सभी सदस्य शपथ लेंगे। आपको बता दें कि दिल्ली का रामलीला मैदान इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनेगा। क्यों खास है रामलीला मैदान ? दिल्ली का रामलीला मैदान भारतीय जनता पार्टी के लिए काफी अहम रहा है। यहीं से 1952 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सत्याग्रह की शुरुआत की थी। इसी मैदान से 1965 में लाल बहादुर शास्री ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा दिया था। 1977 में इसी रामलीला मैदान में जनता पार्टी की नींव रखी गई। 2011 में जब ‘अन्ना आंदोलन’ शुरु हुआ तो इसी जमीन से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ बुलंद किए गए और 2013 में अरविंद केजरीवाल ने भी इसी रामलीला मैदान से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अब साल 2025 में यही रामलीला मैदान एक और ऎतिहासिक पल का गवाह बनेगा। भारतीय जनता पार्टी 27 सालों बाद दिल्ली की सत्ता में वापस आएगी। ये पल केवल भारतीय जनता पार्टी के लिए ऐतिहासिक नहीं है बल्कि दिल्ली के हर एक नागरिक के लिए भी है। ये वही रामलीला मैदान से जहाँ से दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश की राजनीती की दिशा तय होती है। Read More : Mamata Banerjee के बयान पर CM Mohan Yadav का पलटवार Watch : https://youtu.be/NTp_NDOaRGQ?si=bHO58yBErHgnTLOU
Mamata Banerjee के बयान पर CM Mohan Yadav का पलटवार

भोपाल। पिछले दिनों पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने महाकुम्भ को लेकर एक भद्दी टिपन्नी की थी। जिसपर अब सियासी पारा गर्म हो चुका है। सीएम मोहन यादव ने ममता बनर्जी के बयान का विरोध करते हुए कहा कि यह उनकी विकृत मानसिकता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि ‘महाकुंभ’ को ‘मृत्यु कुंभ’ कहकर उन्होंने हिन्दू धर्म का अपमान किया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee को पूरे देश से माफ़ी मांगने के लिए कहा है। Mamata Banerjee ने क्या कहा था ? आपको बता दें कि पिछले दिनों Mamata Banerjee का एक वीडियो सोशल मीडिया पे वायरल हो रहा था, जिसमें वो महाकुंभ को लेकर आपत्तिजनक टिपण्णी करती नजर आ रही थीं। इस वीडियो में उन्होंने ‘महाकुंभ’ को ‘मृत्यु कुंभ’ कहा था। जिसपर कई लोगों ने उनकी आलोचना की है। देश और दुनिया के सबसे बड़े आयोजन को लेकर उनकी मानसिकता गंदी है। इस बयान के जरिए उन्होंने देश-विदेश के लाखों श्राद्धलुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। यह केवल एक आयोजन पर नहीं बल्कि हिन्दू धर्म और सनातन की स्मिता पर सवाल है। इस तरह की अभद्र टिप्पणियां एक समृद्ध राज्य के मुखिया के मुँह से शोभा नहीं देती। Read More : Global Investors Summit : मेहमानों को ‘इंडियन मोनालिसा’ की रेप्लिका की जाएगी भेंट…टेंट सिटी का हो रहा है निर्माण Watch : https://youtu.be/NTp_NDOaRGQ?si=bHO58yBErHgnTLOU
मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी…सीएम मोहन यादव ने की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने 12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों को बड़ी खुशखबरी दी है। 21 फरवरी को प्रदेश सरकार की तरफ से अपने-अपने सरकारी स्कूलों में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप की राशि दी जाएगी। पिछले दिनों ही सीएम मोहन यादव ने विद्यार्थियों को स्कूटी भी दी थी। बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए खूब मन लगाकर पढ़ने की सलाह दी। उन्होनें छात्रों से कहा कि वो सरकारी नौकरी के साथ-साथ उद्योग में भी अपनी भागीदारी दें। रोजगार और स्वरोजगार सहित जीवन के हर क्षेत्र में मुकाम हासिल करें। आपको बता दें कि प्रदेश में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मोहन सरकार आर्थिक सहायता भी प्रदान कर रही है। Read More : Global Investors Summit : मेहमानों को ‘इंडियन मोनालिसा’ की रेप्लिका की जाएगी भेंट…टेंट सिटी का हो रहा है निर्माण Watch : https://youtu.be/dYfsxLxL0Lg?si=C9qfdgYdEwCkuWjc
Global Investors Summit : मेहमानों को ‘इंडियन मोनालिसा’ की रेप्लिका की जाएगी भेंट…टेंट सिटी का हो रहा है निर्माण

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 23-24 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होने वाला है। समिट को लेकर राजधानी में तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। आपको बता दें कि ‘Global Investors Summit’ का आयोजन भोपाल में पहली बार हो रहा है। दो दिवसीय इस आयोजन में देश-विदेश से हज़ारों की संख्या में मेहमान शिरकत करेंगे। इस समिट का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश में निवेश को आकर्षित करना है। मेहमानों के स्वागत के लिए राजधानी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। देश-विदेश के मेहमान होंगे शामिल 23-24 फरवरी को आयोजित होने वाले ‘Global Investors Summit’ में देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री सहित अडानी-अंबानी जैसे बड़े उद्योगपति शिरकत करेंगे। विभिन्न क्षेत्रों में निवेश पर चर्चा करने के लिए अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमें जापान, फिजी, श्रीलंका, थाईलैंड, हॉन्ग कॉन्ग, इटली, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम जैसे अन्य देश शामिल हैं। मेहमानों के डिनर के लिए 70 डिश बनेंगी Global Investors Summit में आने वाले मेहमानों के स्वागत में वेलकम ड्रिंक के तौर पर मसाला छाछ और सूप में टमाटर-धनिए के शोरबे परोसे जाएंगे। लंच और डिनर में मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, पंजाब और दक्षिण भारतीय व्यंजन सहित थाई और चाइनीज फूड के 70 से अधिक व्यंजन शामिल होंगे। इस समिट में अडानी, अंबानी, टाटा और बिरला सहित देश-विदेश के 30 हज़ार से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। अतिथियों के स्वागत के लिए एमपी टूरिज्म बोर्ड ने खास इंतेजाम किए हैं। भोपाल में तैयार हो रही है ‘टेंट सिटी’ दो दिवसीय ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के आयोजन को सफल बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने कई तैयारियां की हैं। मेहमानों के ठहरने के लिए कलिया सोत डैम के पास टेंट सिटी का निर्माण किया जा रहा है। इस टेंट सिटी में कुल 108 टेंट होंगे जिसमें मेहमानों को 5 स्टार सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। तीन दिनों के लिए बन रहे इस टेंट सिटी में एयर कंडिशनर से लेकर मेहमानों के वॉक के लिए बगीचे का भी इंतेज़ाम किया गया है। इस टेंट सिटी को स्कल्पचर इन्नोवेटिव थीम के तहत डेवेलप किया जा रहा है। जिसमें गार्डन एरिया,म्यूजिकल एरिया और ब्रेकफास्ट एरिया भी होगा। मेहमानों को भेंट की जाएगी ‘शाल भंजिका’ Global Investors Summit में आने वाले सभी मेहमानों को राज्य सरकार की तरफ इंडियन मोनालिसा कही जाने वाली ‘शाल भंजिका’ की रेप्लिका भेंट की जाएगी। आपको बता दें की इस रेप्लिका को बनाने का भी कार्य जोरों पर है। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा इस रेप्लिका को बनाने में जुट गए हैं। शाल भंजिका की मूर्ति विदिशा में खुदाई के दौरान मिली थी। इंडियन मोनालिसा कही जाने वाली यह प्रतिमा 10वीं शताब्दी में मिली थी। इसे पहले विदेशों में प्रदर्शनी के लिए भेजा जाता था, लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से अब इसे विदेशों में नहीं भेजा जा रहा है। मध्य प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं प्रदेश के सीएम डॉक्टर मोहन ने राज्य में निवेश को बढ़वा देने के लिए कई नीतियों में बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा है कि हमारी सरकार ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर काम किया है। कुछ दिनों पहले सीएम विदेश के दौरे पर भी थे, जहाँ उन्होंने निवेशकों को मध्य प्रदेश में कपास उद्योग से जुड़ी संभावनाओं से अवगत कराया था। मुख्या मंत्री ने जमीनों के सस्ते होने पर भी बल दिया है। उन्होंने कहा है कि एमपी में दिल्ली और मुंबई के मुकाबले जमीनें सस्ती हैं। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश राजस्थान के बाद दूसरा सबसे बड़ा भूखंड वाला राज्य है। देश का सबसे बड़ा राजमार्ग का नेटवर्क भी एमपी में है। मध्य प्रदेश सरकार निवेशकों को 200 प्रतिशत रिटर्न की भी गारंटी देती है। Read More : MP Cabinet Meeting : कैबिनेट मीटिंग में सीएम मोहन यादव ने कई बड़े फैसले लिए…पढ़िए Aayudh की पूरी रिपोर्ट Watch : https://youtu.be/7XtzFEfZ5VU?si=NoUqTHma0ti9z3jH